January 02, 2023

01.01.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के द्वारा समाहरणालय परिसर में 149वाँ स्थापना दिवस 149 कैंडल जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर डीएम, डीडीसी व उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा केक भी काटा गया। जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइट से सजाया गया। वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी के नेतृत्व में बिहार का नक्शा के साथ-साथ दरभंगा जिला का नक्शा, पान, माछ, मखान एवं बिहार सरकार का लोगो समाहित करते हुए एक खूबसूरत रंगोली बनायी गयी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा", वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, व वरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।