DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

पीएम की माँ के निधन पर सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया

December 31, 2022
30.12.2022 (दरभंगा) : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता जी के निधन पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने जगत जानकी माँ सीता जी से नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति माँ हीरा बेन को अपने श्रीचरणों में स्थान देने का कामना किया। उन्होंने कहा कि एक पुत्र के लिए एवं एक परिवार के लिए मां ही सब कुछ होती है। आज प्रधानमंत्री जी के सर से मां का आंचल हट जाना सबसे बड़ा पीड़ादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को संरक्षित करने वाले, नवभारत के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले और गरीबों को आश्रय देने वाले प्रधानमंत्री के इस दुख की घड़ी में संपूर्ण राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। सांसद ने कहा कि हीरा बेन इस सदी की नारी शक्ति की एक अद्वितीय उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने पुत्र धर्म एवं राष्ट्र धर्म का ऐसा मिशाल पेश किए है जो युग युगांतर तक याद किया जाएगा। उन्होंने पुत्र धर्म का पालन करते हुए अपने माता जी को मुखाग्नि दिए और उसके तुरंत बाद राष्ट्र धर्म को निभाते हुए पहले पश्चिम बंगाल में रेल सहित कई परियोजना का शुभारंभ किए। उसके पश्चात नमामि गंगे परियोजना के तहत आयोजित बैठक में सम्मिलित होना इस बात का परिचायक है की उनकी माता हीरा बेन ने उन्हें किस तरह का संस्कार दी है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है।

नगर निगम के चुनाव में मेयर अंजुम आरा व उप मेयर नाजिया हसन

December 31, 2022
Dbg

30.12.2022 (दरभंगा) : दरभंगा नगर निगम के चुनाव में मेयर अंजुम आरा व डिप्टी मेयर नाजिया हसन विजयी हुई।

कुल 48 वार्डों के लिए हुए चुनाव में वार्ड न. (1) से तबस्सुम खातून, वार्ड (2) जयंती देवी वार्ड (3) कुमकुम कुमारी, वार्ड (4) श्याम शर्मा, वार्ड (5) पूजा मंडल, वार्ड (6) शत्रुघ्न प्रसाद यादव , वार्ड (7) रानी देवी, वार्ड (8) संजू देवी, वार्ड (9) राकेश पासवान, वार्ड (10) अमृता जलान, वार्ड (11) सोनी पूर्वे, वार्ड (12) मुकेश कुमार महासेठ, वार्ड (13) राजीव कुमार, वार्ड (14) राखी कुमारी, वार्ड (15) सुचित्रा रानी, वार्ड (16) गौड़ी पासवान, वार्ड (17) विकास कुमार, वार्ड (18) विश्वपति मिश्र, वार्ड (19) रवि मोहन, वार्ड (20) नुसरत प्रवीण, वार्ड (21) नवीन सिन्हा, वार्ड (22) रिंकू कुमारी, वार्ड (23) चांदनी देवी, वार्ड (24) खलीकुज्जमा, वार्ड (25) फिरोज आलम, वार्ड (26) अजय महतो, वार्ड (27) गंगा मण्डल, वार्ड (28) ज्योति कुमारी, वार्ड (29) शबाना खानम, वार्ड (30) जीनत प्रवीण, वार्ड (31) नफीसुल हक़, वार्ड (32) निखत प्रवीण, वार्ड (33) इशरत जहाँ, वार्ड (34) पूनम देवी, वार्ड (35) पिंकी देवी, वार्ड (36) फिरदौस जहाँ, वार्ड (37) मो. रियासत अली, वार्ड (38) नुजहत प्रवीण, वार्ड (39) शाहनाज प्रवीण, वार्ड (40) पूनम देवी, वार्ड (41) शंकर प्रसाद जायसवाल, वार्ड (42) अंबिका कुमारी, वार्ड (43) नैसार आलम, वार्ड (44) राकेश रोशन चौधरी, वार्ड (45) देवकृष्ण झा, वार्ड (46) राजू पासवान, वार्ड (47) निर्विरोध निर्वाचित, मंजू देवी, वार्ड (48) सुभाष कुमार सौरभ ने जीत हासिल की।

30 दिसंबर 2022 को मतगणना, संयुक्तादेश जारी

December 29, 2022
Dbg

28.12.2022 (दरभंगा) : मतगणना केंद्र, बाजार समिति, शिवधारा में 30 दिसंबर 2022 को मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन व एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्तादेश निर्गत करते हुए कहा गया कि दरभंगा जिला में बिहार नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर दरभंगा जिला अन्तर्गत द्वितीय चरण में दरभंगा नगर निगम तथा नगर पंचायत, सिंहवाड़ा एवं नगर पंचायत, भरवाड़ा का 28 दिसम्बर 2022 को मतदान के पश्चात् मतगणना का कार्य 30 दिसम्बर 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा स्थित ब्रजगृह, जहाँ मतदान के पश्चात् पोल्ड ई.वी.एम. सुरक्षित शील्ड कर रखवाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मतगणना के अवसर पर मतगणना हॉल जाने के रास्ते, मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार, मतगणना परिसर के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि मतगणना कार्य सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। शिवधारा चौक से बाजार समिति परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.) से बाजार समिति जाने वाली सड़क पर कोई वाहन/व्यक्ति बिना समक्ष प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेगा। बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वारा के अन्दर कोई वाहन आथवा कोई व्यक्ति बिना समक्ष प्रवेश पत्र के मतगणना परिसर की ओर प्रवेश नहीं करेगा। बाजार समिति प्रांगण के अन्दर स्थित मतगणना स्थल के परिसर में प्रवेश द्वार के अन्दर कोई भी पदाधिकारी, कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्त्ता, पर्यवेक्षक बिना सक्षम प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेंगे। गेट के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। सिर्फ प्रमण्डलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, प्रेक्षकगण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा एवं निर्वाची पदाधिकारी के वाहन ही अन्दर प्रवेश कर सकते हैं, परन्तु पदाधिकारी को पहुँचाने के बाद तुरन्त उपरोक्त वाहन मतगणना हॉल के दाहिनी तरफ स्थिता खाली सड़क पर वाहन पार्क करेंगे।

मतगणना कार्य में संलग्न पदाधिकारी का चार पहिया वाहन बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर प्रशासनिक भवन के निकट स्टेट बैंक के सामने अन्दर तथा कर्मियों के दो पहिया वाहन मुख्य प्रवेश द्वार के तुरंत बाद गार्ड रूम के पीछे लगाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि मतगणना कार्य में संलग्न मतगणना अभिकर्त्ता एवं राजनैतिक दलों तथा अन्य के सभी प्रकार के वाहन के पार्किंग की व्यवस्था एन.एच के पूर्वी लाइन (सुरक्षित क्षेत्र) में की गयी है। बाजार समिति मतगणना केन्द्र के लिए विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा स्थापित किये जाने वाले केन्द्र अथवा कार्यालय किसी भी परिस्थिति में शिवधारा चौक से एन.एच-57 के बीच अथवा समिति के अन्दर अवस्थित नहीं होगा। मतगणना परिसर के मुख्य द्वारा पर आवश्यक जाँचोपरान्त विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्त्ता अपना फूड पैकेट तथा पानी की बोतलें साथ ले जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरा मतगणना परिसर का क्षेत्र धुम्रपान निषेध क्षेत्र होगा। सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि चिकित्सकों के दल एवं एम्बुलेंस के साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों के साथ एक चिकित्सा केन्द्र की स्थापना सुनिश्चित करेंगे, जो नियंत्रण कक्ष के पास होगा। उपरोक्त व्यवस्था के अतिरिक्त शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 30 दिसम्बर 2022 के प्रातः 05ः00 बजे से मतगणना के शांतिपूर्ण समापन तक मतगणन स्थल पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-299997 है। मतगणना केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन लेकर मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करेगा, यह आदेश विधि-व्यवस्था कार्य में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी पर लागू नहीं होगा।

मतगणना हॉल में मोबाईल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मीडिया कर्मी केवल चुनाव आयोग/जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही मीडिया कर्मी द्वारा गणना विधि की फोटोग्राफी नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को बाजार समिति, दरभंगा में अपने स्तर से मोबाईल जमा करवाने हेतु काउन्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया तथा वे इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार जिला नियंत्रण कक्ष से पदाधिकारी एवं कर्मी की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी मतगणना कर्मी, अभिकर्ता मतगणना हॉल में मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं कर पाये। बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पर विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ एवं पुलिस उपाधीक्षक, (यातायात) बिरजू पासवान को बनाया गया है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को 30 दिसम्बर 2022 को प्रातः 06ः00 बजे से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

ओ.पी अध्यक्ष, मब्बी, थानाध्यक्ष, लहेरियासराय, नगर, विश्वविद्यालय, बहादुरपुर, सिमरी, सिंहवाड़ा, दरभंगा सदर को अपने-अपने क्षेत्र में मतगणना के दौरान एवं मतगणना समाप्ति के पश्चात् परिणाम घोषित हो जाने के बाद सघन गश्ती करावाने का आदेश दिया गया है, ताकि सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। आदेश में कहा गया है कि विजयी उम्मीदवार अथवा उनके समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार का विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, नगर एवं थानाध्यक्ष, लहेरियासाराय, विश्वविद्यालय, बहादुरपुर, सिमरी, सिंहवाड़ा को सुरक्षित बल से इसे सुनिश्चित कराने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु द्वितीय चरण का मतदान संपन्न

December 29, 2022
Dbg

28.12.2022 (दरभंगा) : नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु द्वितीय चरण में 28 दिसम्बर 2022 को पूर्वाह्न 7:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक नगर निगम, दरभंगा तथा नगर पंचायत भरवाड़ा एवं नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के कुल - 68 वार्डों के 298 मतदान केन्द्रों (जिनमें 03 चलंत मतदान केन्द्र शामिल है) पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराया गया।

अपराह्न 5:00 बजे प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार नगर निगम, दरभंगा में कुल मतदान का प्रतिशत 51.7 रहा, जिनमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 48.2 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 55.2 रहा। वहीं नगर पंचायत, भरवाड़ा में मतदान का प्रतिशत 59.97 रहा, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 55.41 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.2 रहा। इसके साथ ही नगर पंचायत, सिंहवाड़ा में मतदान का प्रतिशत 57.87 रहा, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 51.67 एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 64.93 रहा।उल्लेखनीय है कि शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने हेतु कुल - 106 सेक्टर दण्डाधिकारी लगाए गए थे तथा 30 ई.वी.एम. कलस्टर बनाए गए थे , 06 जोनल दण्डाधिकारी, 03 सुपर जोनल दण्डाधिकारी लगाए गए थे। मतदान केन्द्रों पर पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया था। जिला एवं अनुमण्डल के साथ-साथ प्रखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे, जो दिनभर कार्यरत रहा। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर दरभंगा जिला अन्तर्गत पाँच महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिनमें दरभंगा नगर निगम का होली क्रॉस विद्यालय, दोनार मतदान केन्द्र संख्या -17/4, चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय मतदान केन्द्र संख्या -10/1, नगर निगम कार्यालय पूर्वी भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 21/4 के साथ-साथ भरवाड़ा के न्यू प्राथमिक विद्यालय, भरवाड़ा छींट पूर्वी भाग, मतदान केन्द्र संख्या -5/1 एवं सिंहवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय, प्रखण्ड कॉलोनी पूर्वी भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 5/1 को महिला मतदान केन्द्र में बनाया गया है।वहीं दरभंगा नगर निगम के होली क्रॉस विद्यालय, दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र संख्या -17/3, चंद्रधारी विज्ञान महाविद्यालय, दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 10/2, उत्क्रमित विद्यालय, भरवाड़ा संस्कृत, मतदान केन्द्र संख्या -9/1, प्लस 2 चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, सिंहवाड़ा, दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 4/1 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।

इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा स्वयं नगर निगम, दरभंगा के कई मतदान केन्द्रों का घूम-घूम कर मुआयना किया गया तथा उनके द्वारा दूरभाष के माध्यम से सभी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा।

बिहार का पहला सोलर पावर प्लांट आधारित तैरता बिजली घर दरभंगा में, नीचे मछली का पालन और ऊपर बिजली उत्पादन

December 29, 2022
Dbg

28.12.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन व एसएसपी दरभंगा अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा शहर के नाका नम्बर - 01 के समीप नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यालय परिसर में अवस्थित 04 एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाब में ब्रेडा एजेंसी के माध्यम से 02 मेगावाट क्षमता वाला स्थापित (सौर ऊर्जा) सोलर पावर प्लांट का निरिक्षण किया। यह बिहार का पहला सोलर पावर प्लांट आधारित तैरता बिजली घर है। इस प्लांट में नीचे मछली का पालन और ऊपर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। डीएम व एसएसपी द्वारा बारीकी से इसका अवलोकन किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संतुलन के लिए तथा पारम्परिक ऊर्जा पर निरर्भता को कम करने के लिए यह एक अच्छी योजना है। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है और बिजली का उत्पादन भी हो रहा है।उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि दरभंगा के अन्य बड़े तालाबों पर भी इस तरह का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाया जाए। उक्त अवसर पर संबंधित अभियंतागण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।