DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

LNMU की युवा महोत्सव की टोली का श्रेष्ठ प्रदर्शन, कला की कई कई विधाओं में चैम्पियन

March 04, 2023
Dbg

01.03.2023 (दरभंगा) : भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली एवं जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की युवा महोत्सव की टोली ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए कला की कई विधाओं में चैम्पियन हुई है। बता दें कि यह प्रतियोगिता जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरू में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की युवा महोत्सव की टोली ने कुल 31 प्रतिभागी, 9 संगत कलाकार तथा 2 टोली प्रबंधक के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। टोली प्रबंधक सुमित कुमार झा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टोली सुगम संगीत विधा में तृतीय स्थान, नृत्य विधा के शास्त्रीय नृत्य में तृतीय स्थान, नाट्य विधा के एकांकी नाटक में तृतीय स्थान, मिमिक्री में तृतीय स्थान, ललित कला विधा के पोस्टर मेकिंग विधा में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की इससे पूर्व इस टीम ने कलिंगा इंस्टिट्यूट में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया था तथा इसी प्रतियोगिता में डांस और नाट्य कला विधा में यह टीम ओवरऑल चैंपियन भी रही है।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस पी सिंह ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम को इस जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी यह टोली अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा भविष्य में भी विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेगी।विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस एतिहासिक जीत के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि सभी के सहयोग से इस विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास और यशगान चहुं दिशा हो रहा है। खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रोफेसर अजय नाथ झा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की युवा महोत्सव की टीम को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में अच्छे प्रदर्शन और जीत हेतु बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुलपति के दिशा निर्देश में हम भविष्य में भी यूँ ही कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मैं युवा महोत्सव के सभी प्रतिभागियों, संगत कलाकारों और टीम प्रबंधक को इस एतिहासिक जीत हेतु बधाईयाँ और शुभकामनाएं देता हूं। विश्वविद्यालय खेल एवं संस्कृति विभाग के उप खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा, राम श्रींगार राम, मनीष राज ने विश्वविद्यालय की टीम को इस उपलब्धि हेतु बधाईयां और मंगलकामनाएं दी। बता दें कि इस जीत से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

आम बजट जन आकांक्षाओं एवं जन कल्याण को समर्पित ब्लू प्रिंट है – सांसद

March 04, 2023
Dbg

01.03.2023 (दरभंगा) : दरभंगा परिसदन में सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अमृत काल के आम बजट पर प्रेस वार्ता किए। उन्होंने प्रेस के सभी लोगों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामना दिए। प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत आम बजट जन आकांक्षाओं एवं जन कल्याण को समर्पित ब्लू प्रिंट है। यह बजट अगले एक वर्ष के विकास के एजेंडा के साथ साथ अमृतकाल का प्रथम बजट है जो अगले पच्चीस साल और एक नए भारत के निर्माण का पटकथा लिखेगा। यह बजट मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ करते हुए देश में समावेशी विकास, अवसंरचना और निवेश, हरित विकास, युवा शक्ति का विकास,रोजगार सृजन, सुदृढ़ और स्थिर वृहत आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा की अमृतकाल के संकल्प को सुदृढ़ करता यह आम बजट देश में विकास की नई इबारत लिखेगा। यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। यह बजट वंचितों और गरीब कल्याण को वरीयता देता है। उन्होंने इस सर्वस्पर्शी और ऐतिहासिक बजट के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद दिया। सांसद ने कहा ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आई है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की इस बजट में वेतनभोगी एवं मध्यम वर्ग को ध्यान रखते हुए सात लाख तक आयकर में छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं पीएम-विकास योजना से हमारे करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। गांव से लेकर शहर तक रहने वाली हमारी महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं, उन्हें अब और ताकत के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया है।

सांसद ने कहा की आम बजट में बिहार के विकास को विशेष तहरीज दिया गया है। बिहार को केंद्रीय करों में से एक लाख दो हजार सात सौ पैंतीस हजार करोड़ की बड़ी राशि दी गई है, यह राशि पूर्व के राशि से लगभग 25000 करोड ज्यादा है। इसके अलावा बिहार को ब्याज रहित 13000 करोड़ रुपए देने का प्रावधान भी किया गया है। यह राशि बिहार के सार्वभौमिक विकास में सहयोग करने का कार्य करेगी । उन्होंने कहा कि किसानों के सार्वभौमिक विकास के लिए सवा लाख करोड़ के बजट का आवंटन हमारी केंद्र सरकार ने किया है साथ-साथ 20 लाख करोड़ का कृषि ऋण देने के लिए कॉर्पस फंड का भी प्रावधान इस बजट में किया गया है, जो बिहार में कृषि के क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के लिए यह बेहद उपयोगी होगा। सांसद ने कहा कि बिहार के निषाद समाज की बड़ी आबादी के कल्याण के लिए 6000 करोड़ रुपए का ऐलान भी इस बजट में किया गया है , जो निषाद समाज के जीवन में उजाला लाने का कार्य करेगा। वहीं मोटे अनाज के उपज का केंद्र बिंदु रहा बिहार को लेकर प्रधानमंत्री जी विगत 1 वर्षों से मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे है और इस बजट में श्री अन्य योजना का घोषणा किए है, जो बिहार के किसानों को विशेष लाभ देने का कार्य करेगी।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ बिहार में 80 लाख किसान इस योजना का लाभ ले रहें है। महिला सशक्तिकरण के लिए देश में 81 लाख स्वयं सहायता समूहों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं के लिए नई लघु बचत योजना "महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र" को स्वीकृति प्रदान किया गया है । वहीं अगले 3 साल के भीतर लाखों युवाओं के कौशल का विकास करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरुआत की जाएगी। सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना के विस्तार की घोषणा भी इस बजट में की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अतीत में दोहराया है कि "हमारे बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता और भारतीयता का प्रतीक है", और इसी को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम सीमा 15 लाख रुपया से बढ़ाकर 30 लाख करने का निर्णय लिया है। वहीं सबसे मूलभूत अधिकार शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए 1,12,898 करोड रुपए का आवंटन किया गया है।

मोदी सरकार ने भारतीय सेना को सम्मान प्रदान करते हुए अग्निपथ योजना 2022 में नामांकित अग्नि वीरो को अग्निवीर कॉरपस फंड से प्राप्त भुगतान पर करों में छूट देने का प्रस्ताव भी इस बजट में स्वीकृत किया है। इसके अलावा पशुपालन, डेयरी कार्य और मत्स्यिकी क्षेत्र को 20 लाख करोड़ का ऋण आवंटन,ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करना,किसानों के लिए सुलभ समावेशी और शिक्षाप्रद समाधान, 157 नए नर्सिंग कॉलेज का स्थापना का भी प्रावधान इस बजट में किया गया है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की इस बजट में सरकार का खास जोर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है।

सरकार युवाओं के लिए स्किल यूथ सेंटर बनाने पर जोर देते हुए 30 स्किल इंडिया सेंटर बनाएगी और उन छात्रों के लिए जो विदेशों में नौकरी के सपने देखते हैं, उनके लिए नेशनल अप्रेंटाइशिप प्रमोशन स्कीम बनाएगी। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि रेलवे द्वारा देशभर में अमृत भारत योजना प्रारंभ किया गया है। बिहार के 50 स्टेशन को इस योजना में शामिल किया गया है, जिसमे दरभंगा लोकसभा का लहेरियासराय एवं सकरी स्टेशन भी सम्मिलित है। वहीं दरभंगा सहित आठ अन्य स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। दरभंगा मुजफ्फरपुर 66.9 किमी नई रेल लाइन के लिए बीस करोड़, सकरी हसनपुर 79 किमी रेल लाइन के लिए 75 करोड़, कोशी रेल पुल के लिए 18 करोड़, दरभंगा बाईपास शीशो काकरघाटी 7.64 किमी रेल लाइन के लिए 75 करोड़, दरभंगा समस्तीपुर दोहरीकरण के लिए 75 करोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पूर्व दिशा में दूसरे प्रवेश द्वार के लिए डेढ़ करोड़, लहेरियासराय सहरसा नई रेल लाइन निर्माण हेतु सर्वे कार्य के लिए दो करोड़ 30 लाख रूपए की राशि को बजटीय स्वीकृति दी गई है।

सांसद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना तथा विश्व में व्याप्त युद्ध के कारण व्यापक स्तर पर वैश्विक मंदी के बाद भी वर्तमान वर्ष में भारत की विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है, जो विश्व में सबसे अधिक है। यह मोदी सरकार की उन नीतियों को प्रदर्शित करता है जिसके द्वारा वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद सरकार भारत को विकास के पथ पर निरंतर बनाए रखें रखने में सक्षम रही है। उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ दरभंगा में एम्स, एयरपोर्ट, आईटी पार्क, आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे सड़क, कचरा निस्तारण प्लांट, आयुष अस्पताल,केंद्रीय विद्यालय, रिंग रोड जैसे कई बड़े परियोजनाओं को स्वीकृति देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा लाया गया अमृतकाल की मजबूत आधारशिला रखने वाला बजट है। मुझे विश्वास है कि यह सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और गति देगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, बालेंदु झा, अमलेश झा, कृष्ण भगवान झा, शिव जी यादव सहित कई लोग उपस्थित रहें।

सारी विद्या संगीत और नृत्य के बिना अधूरी हैं - डा. रमन कुमार वर्मा

March 04, 2023
Dbg

01.03.2023 (दरभंगा) : DMC ऑडीटोरियम में झंकार कार्यक्रम के आयोजन समिति द्वारा रंगारंग धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झंकार के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ रमन कुमार वर्मा, डॉ शीला कुमारी, डॉ गौड़ी शंकर झा, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ भरत कुमार, डॉक्टर ओम प्रकाश, डॉ हरी दामोदर सिंह, डॉ संजय झा और डॉ रिजवान हैदर इत्यादि ने भाग लेकर पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर बेस्ट मेल सिंगर का पुरुस्कार डॉ एस के ठाकुर और सेकेंड बेस्ट मेल सिंगर का पुरुस्कार अबुजा को मिला। बेस्ट फिमेल सिंगर संयुक्त रुप् से डॉ शशि, डॉ अरफा और डॉ अनमिका को दिया गया। बेस्ट फिमेल डांसर डॉ कोमल सिंह, सेकेंड बेस्ट फिमेल डांसर डॉ पूजा शुक्ला, सेकेंड बेस्ट फिमेल डांसर भार्गवि बत़श, बेस्ट वीमेन इम्पावरमेंट शो में बेहतरीन प्रदर्सन के लिए अपराजिता कुमारी और अस्मिता कुमारी को पुरस्कार मिला। बेस्ट ग्रुप डांसर सिद्धि कोमल और अंकित को दिया गया। सेकेंड ग्रुप डांस का पुरुस्कार सुमन डांस ग्रुप को दिया गया। बेस्ट कपल डांस का अवार्ड स्मृति और विकाश को मिला। आशीष रंगराथन को बेस्ट मेल डांस का अवार्ड मिला। बेस्ट मेल एन्कर् का अवार्ड दिलसाद एवं बेस्ट फिमेल एंकर का अवार्ड डॉ कुसुम झा को मिला।

बेस्ट डिसीपीलीन पार्टिसिपेंट का ख़िताब अबुजार् को मिला। इस कार्यक्रम में दरभंगा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ के एन मिश्रा ने अध्यक्षता करते हुए कहा की इस बार का सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का था। डॉ रमन कुमार वर्मा ने कहा की सारी विद्या संगीत और नृत्य के बिना अधूरी हैं। लव कुश जब बाल्मीकि आश्रम में अपना अध्ययन पूरा कर आशीर्वाद लेने गए और ऋषि बाल्मीकि से कहा हमारी विद्या पूरी हो गई आशीर्वाद दें तो ऋषि बाल्मीकि ने कहा कि जब तक तुम संगीत और नृत्य के शिक्षा नहीं ले लेते, तुम्हारा अध्ययन अधूरा रहेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ ओमप्रकाश ने कहा कि आपने अपने कार्यक्रम से दर्शकों का मन झंकृत कर दिया पर यह एक को-करिकुलर एक्टिविटी है और चिकित्सा महाविद्यालय में आने का उद्देश्य होता है कुशल चिकित्सक बनकर निकलना। यह सारी चीजें तभी शोभती हैं, जब आप कक्षा में जाएं, पढ़ें और स्किल सीखे। अपनी शिक्षा पूरी कर गुणी चिकित्सक बनके निकले। पूरे कार्यक्रम को संयोजित करने वाले डॉक्टर गौरी शंकर झा ने मंच संचालन किया और डॉ शिला कुमारी, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरा सहयोग दिया था ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पारितोषिक वितरण के उपरांत कलाकारों ने गीत गाकर सबका मनोरंजन किया।

समाज तब तक तरक्की नहीं कर सकता है, जब तक वो अपनी भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित माहौल न दे सके – डीएम

March 04, 2023
Dbg

01.03.2023 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों (CWPOs) हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर डीएम राजीव रौशन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नूपुर ने सहयोग प्रदान किया। इसके बाद बाल गृह में आवासित बच्चों ने अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया, साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा कानूनी रूप से बच्चा गोद लेने एवं बच्चों का शोषण रोकने का संदेश देने वाले कॉफी मग का विमोचन किया गया।

सहायक निदेशक ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में मुख्यतः किशोर न्याय अधिनियम-2015 व किशोर न्याय नियमावली -2017 तथा पोक्सो एक्ट 2012 व नियमावली 2020 के तहत किए गए प्रावधान तथा बच्चों के संरक्षण के लिए बनाई गयी संरचना पर विस्तार से चर्चा की जायेगी,ताकि बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी अपनी भूमिका संवेदनशीलता के साथ निभा सके। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों के संदर्भ में बाल अधिकार संरक्षण के संबंध में कार्यशाला रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तब तक तरक्की नहीं कर सकता है, जब तक वो अपनी भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित माहौल न दे सके। हमें भावी पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए उसे अपराधों से बचाना है और यदि किसी कारण से कोई अपराध में संलिप्त हो गया है, उसे सही दिशा नहीं मिल सकी है तो हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि किस प्रकार हम उसके युवावस्था को देखते हुए उसे एक सही दिशा दिखा सके।

बच्चों को सही दिशा दिखाना भी समाज का ही उत्तरदायित्व है, उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बच्चों के प्रति आभार प्रगट किया। हम लोग अपने दायित्व को सही तरह से निर्वहन करेंगे तो आने वाले भविष्य को सही दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में हम देखते हैं की कई बार बड़े व संगठित अपराधी बच्चों का प्रयोग करते हैं, हमे ऐसे बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ना होगा, उनकी उर्जा को सकारात्मक दिशा देनी होगी, उनके विचारों को हम समाज निर्माण की दिशा में, विकास में, कलात्मक गतिविधियों में जोड़ सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि बाल गृह और पर्यवेक्षण गृह मे आवासित बच्चे यहां से जाने के बाद एक कामयाब नागरिक बने, तब हमारी सफलता होगी।

इन बच्चों को स्कूल से जोड़ने का काम करें, जिससे उनको आगे आने वाला भविष्य में, जीवन चलाने में, आर्थिक गतिविधि आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी तो वह वास्तव में हमारी सफलता होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे भी इन बच्चे से मिले, बच्चे से जुड़े, बच्चों को सही दिशा दें एवं बच्चों के हित में सोचें। किशोर न्याय अधिनियम- 2015 की धारा-107 के अंतर्गत जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन किया गया है।

जिसकी अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय करते हैं। यह इकाई बालकों से संबंधित पुलिस के सभी कार्यों का समन्वय करते हुए। बच्चों का संरक्षण एवं किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन में अन्य हितधारकों (Stackholders) के साथ मिलकर अपनी भूमिका का निर्माण करती है। इस इकाई के अंतर्गत प्रत्येक थाने में एक अधिकारी जो थाना प्रभारी के बाद सबसे वरीय अधिकारी हो, को बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के पद का सृजन थाने में बच्चों के अनुकूल वातावरण बनाने और बच्चों से संबंधित मामलों के प्रति पुलिस को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य किया गया है।

यूनिसेफ बिहार के शाहिद परवेज तथा सैफुर् रहमान द्वारा सीडब्ल्यूपीओ के कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया। बताया गया कि किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा-32 में वर्णित है कि परिवार से पृथक बालक की सूचना न देने पर छह माह का कारावास या 10 हजार रुपये जुर्माना या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है। धारा-42 के अनुसार गैर पंजीकृत संस्था प्रभारी होने पर 1 वर्ष का कारावास या 1 लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है। इसी प्रकार धारा-75 के अनुसार बच्चों के प्रति क्रुरता के लिए 3 वर्ष का कारावास एवं 1लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है। धारा-76 के अनुसार बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने पर 5 वर्ष का कारावास या एक लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है।

धारा-77 के अनुसार मादक द्रव्य का सेवन करवाने एवं धारा-78 के अनुसार मादक द्रव्य का व्यवसाय करवाने के लिए 7 वर्ष का कारावास या 1लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है। धारा-80 के अनुसार बिना प्रक्रिया के दत्तक ग्रहण के लिए 3 वर्ष का कारावास या 1 लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है। धारा-79 के अनुसार बाल कर्मचारी का शोषण करने पर 5 वर्ष का कारावास या 1 लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है। धारा-81 के अनुसार बच्चों की बिक्री करना संज्ञेय अपराध है जिसके लिए 5 वर्ष का कारावास या 1लाख रुपये या दोनों दंड अधिरोपित किया जा सकता है।

धारा-83 के अनुसार युद्ध समूह द्वारा बच्चों का उपयोग संज्ञेय अपराध माना गया है जिसके लिए 7 वर्ष का कारावास या 5 लाख रुपये या दोनों अधिरोपित किया जा सकता है। धारा-84 के अनुसार बच्चों के अपहरण के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा-359 से 369 के तहत सजा दी जाती है। शाहिद परवेज द्वारा विधि विरुद्ध बच्चों के संबंध पुलिस द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे मे बताते हुए बच्चों द्वारा किये जाने वाले अपराधो का वर्गीकरण, उम्र पर संशय होने पर उम्र निर्धारण की प्रक्रिया तथा पुलिस द्वारा आमतौर पर की जाने वाली गलतियों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। शाहिद जी ने पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने, संबंधित धारा लगाने आदि के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण मे प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया तथा उन्हे यूनिसेफ के प्रशिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

सिविल इन्कलेव निर्माण हेतु मिली 52.65 एकड़ जमीन, जिला प्रशासन द्वारा अधियाची विभाग को किया गया जमीन हस्तांतरण

March 04, 2023
Dbg

01.03.2023 (दरभंगा) : दरभंगा सैन्य हवाई अड्डा पर रनवे एक्सटेन्सन एवं सिविल इन्कलेव के निर्माण हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्व में की गयी थी। जिसके तहत जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को रनवे एक्सटेन्सन के लिए सदर अंचल, दरभंगा के मौजा - बेला, (टुकड़ा नम्बर - 01 एवं 02), थाना नम्बर - 516 एवं मौजा - बेलादुल्ला, थाना नम्बर - 513 तथा मौजा - बासुदेवपुर, थाना नम्बर - 449 की RFCTLARR Act – 2013 अन्तर्गत कुल - 24 एकड़ अधिग्रहित भूमि संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना को आधिपत्य सुपूर्द कराया गया था।

गौरतलब है कि रनवे एक्टेन्सन के लिए 24 एकड़ भूमि का तीनों अलग-अलग मौजा के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 01 अप्रैल 2022 को तथा अधिघोषणा का प्रकाशन 01 जून 2022 को किया गया थी एवं सम्पूर्ण 24 एकड़ भूमि की कुल - 60 करोड़ 27 लाख 55 हजार 976 रूपये प्राक्कलित राशि थी। इसके साथ ही सिविल इन्कलेव के लिए सदर अंचल अन्तर्गत मौजा - बासुदेवपुर, थाना नम्बर - 449 में RFCTLARR Act – 2013 अन्तर्गत कुल - 52.65 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाना था, जिसकी प्राक्कलित राशि 02 अरब 82 करोड़ 16 लाख 33 हजार 532 रूपये है। उक्त भूमि के अर्जन की प्रक्रिया हेतु अधिसूचन का प्रकाशन 17 सितम्बर 2022 को एंव अधिघोषणा का प्रकाशन 28 दिसम्बर 2022 को की गयी थी।सिविल इन्कलेव निर्माण के लिए कुल - 52.65 एकड़ अधिग्रहित भूमि को जिला प्रशसन द्वारा 28 फरवरी 2023 को संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना को आधिपत्य सुपूर्द कर दिया गया। उक्त अवसर पर संयुक्त सचिव, मंत्रीमंडल सचिवालय, बिहार पटना (अधियाची पदाधिकारी) निशीथ वर्मा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा बालेश्वर प्रसाद एवं अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा हवाई अड्डा के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा बिहार सरकार के 15वीं वित्त की राशि से 21 लाख की लागत से अस्थीय पार्किंग हेतु तत्काल हवाई अड्डा के सामने सड़क के बलग में सरकारी भूमि चिन्ह्ति कर पार्किंग का निर्माण कराया गया तथा पार्किंग का दर निर्धारण करते हुए निविदा प्रक्रिया अपना कर पारदर्शी तरीके से उच्चतम बोली लगाने वाले के साथ उक्त पार्किंग स्थल की बन्दोबस्ती कर दी गयी है एवं पार्किंग चालू है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट टर्मिनल से सीधे एस.एच. 105 को जोड़ने हेतु 308.50 लाख की लागत से 21 मीटर लम्बा 2 लेन आर.सी.सी. पुल का निर्माण वरीय परियोजना अभियंता, पुल निर्माण निगम, दरभंगा द्वारा कराकर निदेशक, एयरपोर्ट, दरभंगा को हस्तगत करा दिया गया, जिसपर यातायात चालू है।

वहीं उक्त पुल के ऊपर धूप एवं बरसात से बचने हेतु 56 लाख की लागत से शेड का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा - 01 द्वारा कराया गया। एयरपोर्ट एवं रनवे की सुरक्षा का कार्य बिहार विशेष सशस्त्र सुरक्षा बल, दरभंगा द्वारा प्रतिनियुक्त जवानों द्वारा किया जा रहा है। अग्नि से सुरक्षा हेतु अग्निशमन कार्यालय से 20 जवान की प्रतिनियुक्ति एयरपोर्ट पर की गयी है। चिकित्सा सुविधा हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एम्बुलेंस, चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हवाई अड्डा पर किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा हवाई अड्डा के सामने से जयनगर वाली 0-2 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हेतु अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार को प्राथमिका के आधार पर अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही बी.एस.ए.पी. के अस्थायी आवासन हेतु एवं आतंकवाद निरोधक दस्ता हेतु हवाई अड्डा के बगल में स्थित 1200-1200 वर्गफीट सरकारी भूमि चिन्ह्ति कर हस्तांतरित कर दिया गया है। बिहार सरकार द्वारा भवन निर्माण विभाग, दरभंगा के माध्यम से 2.27 करोड़ की लागत से व्यू कटर एवं रनवे फेन्सिंग का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।