DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

हवाई अड्डा के सुरक्षा बाँध का किया गया निरीक्षण

March 15, 2023
Dbg

12.03.2023 (दरभंगा) : मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार, संजय कुमार झा द्वारा दरभंगा हवाई अड्डा के सुरक्षा बाँध का निरीक्षण किया गया। दरभंगा हवाई अड्डा को बाढ़ के दौरान सुरक्षित रखने हेतु हवाई अड्डा के चारों ओर लगभग 11.85 किलोमीटर में 10 फिट ऊँचा बनाये गये रिंग बाँध का निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता, बाढ़ प्रमण्डल, दरभंगा ने बताया कि हवाई अड्डा के गेट पर तीन एवं ट्रमिनल के अन्दर के रास्ते में सात स्ट्रक्चर बनाया गया है, जिस पर मिथिला पेंटिग करायी जा रही है, ताकि यात्रीगण मिथिला पेंटिंग की खूबसूरती को जाने। इस अवसर पर दरभंगा हवाई अड्डा के गेट के समीप बनाये जा रहे मिथिला पेंटिग कार्य का भी मंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित संवेदक को 15 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। संवेदक द्वारा बताया गया कि तीन मिथिला पेंटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष काम दो पर काम तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री ने संवेदक को कहा कि आप बहुत बड़े सौभाग्यशाली है कि आपको दरभंगा एयरपोर्ट पर काम करने का मौका मिला है, आपके काम को देश और दुनिया देखेगी। मंत्री ने कहा कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा कराया जाएगा। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि हवाई अड्डा को खूबसूरत बनाने के लिए 480 मीटर में घास एवं ग्रीन पौधा लगाया जाएगा।

विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें : आयुक्त

March 07, 2023
Dbg

07.03.2023 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना, कुमार रवि ने विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन, लोक शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निवारण तथा आम जनता को नियत समय में सेवा प्रदान करने का निदेश दिया है। वे आज आयुक्त कार्यालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में आयोजित प्रमंडल-स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

आयुक्त ने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 तथा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011 का सफल क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। आज की इस बैठक में विकसित बिहार के सात निश्चय, आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय, बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में प्रगति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, पटना प्रमंडल डॉ. विद्यानन्द सिंह द्वारा प्रमंडल के सभी जिलों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी जिला-स्तरीय कार्यालयों, अनुमंडलों, प्रखंडों, अंचलों एवं पंचायतों का टीम बनाकर कैलेण्डर के अनुसार नियमित तौर पर निरीक्षण सुनिश्चित कराएँ तथा निरीक्षण प्रतिवेदन प्रमंडल को उपलब्ध कराएँ। उन्होंने होली के बाद निरीक्षण अभियान में तेजी लाने का निदेश दिया।

आयुक्त ने ‘‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’’ में प्राप्त आवेदनों तथा मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा के दरम्यान प्राप्त परिवादों का तुरत निष्पादन एवं निवारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारी को निदेश दिया कि टीम बनाकर अंचलों, अनुमंडलों एवं जिला-स्तर पर आरटीपीएस काउंटर पर नियमित छापामारी कराएँ तथा बिचौलियों एवं मध्यस्थों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएँ। योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता, अनियमितता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी की जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा करें तथा इसे तार्किक परिणति तक पहुँचाएँ। बैठक में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त परिवादों के निवारण की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रमंडल के सभी जिलों में दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से 06 मार्च, 2023 तक जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों द्वारा 7,679 आवेदनों का निवारण किया गया। इसी अवधि में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालयों तथा जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में कुल सुनवाई की संख्या 1,61,200 है। आयुक्त ने कहा कि 60 कार्य दिवस से अधिक लंबित मामलों की संख्या शून्य रहनी चाहिए। साथ ही लोक शिकायतों की सुनवाई में लोक प्राधिकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। आदेश के अनुपालन में शिथिलता बरतने वाले लोक प्राधिकारों के विरूद्ध प्रावधानों के तहत आर्थिक दंड लगाएँ तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। समीक्षा में पाया गया कि पटना, नालन्दा बक्सर एवं कैमूर जिला में दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक 60 कार्य दिवस से अधिक लंबित मामलों की संख्या शून्य है।

आयुक्त ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जिला का प्रदर्शन इसी तरह रहना चाहिए।जिलाधिकारी नियमित समीक्षा करें। पटना जिला ने दिसम्बर, 2022 में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। सभी जिला नियत समय-सीमा के अंदर लोक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निवारण करें। आयुक्त ने निदेश दिया कि आरटीपीएस के अंतर्गत समयपार (एक्सपायर्ड) आवेदनों की संख्या हर हाल में शून्य रहनी चाहिए। आम जनता को ससमय सेवा प्रदान करें। विभिन्न योजनाओं यथा हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियाँ, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, जल-जीवन-हरियाली अभियान सहित सभी विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी येाजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें। सभी जिला पदाधिकारियों को होली एवं शब-ए-बरात पर्व के अवसर पर सजग एवं तत्पर रहने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखें। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्ती से निपटें। नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें। मद्य-निषेध अधिनियम के तहत नियमित छापेमारी करें। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें। क्विक रिस्पॉन्स टीम तथा मोबाईल पार्टी सक्रिय रखें। यथेष्ट प्रशासनिक सतर्कता, सुरक्षामूलक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियमित तौर पर भ्रमणशील रहें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार अनुश्रवण करें।

इस बैठक में जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी भोजपुर, राज कुमार, जिलाधिकारी बक्सर, अमन समीर, जिलाधिकारी रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी कैमूर, नवदीप शुक्ला, जिलों के उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव प्रीतेश्वर प्रसाद, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी डॉ. विद्यानन्द सिंह, सभी जिलों के जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक एवं अन्य भी उपस्थित थे।

जिस समाज में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है, वह समाज बेहतर व संतुलित होता है

March 07, 2023
Dbg

06.03.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम द्वारा दीप प्रज्जवल कर किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण नेहा नुपूर, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमार, केन्द्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेन्टर-सह-महिला हेल्प लाइन अजमातुन निशा ने सहयोग प्रदान किया। डीएम द्वारा इस अवसर पर बिहार को बाल विवाह एवं दहेज मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई कि वे 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं करेंगे। साथ ही ऐसे आयोजन में शामिल नहीं होंगे, जहाँ बाल विवाह हो रहा हो या दहेज का लेन-देन हुआ हो। साथ ही इसके रोकथाम के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे तथा अपने जिला को बाल विवाह एवं मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता में महिला सशक्तिकरण शामिल है। बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके उन्नति के लिए तथा उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में भी पंचायती राज संस्थाओं में बिहार की महिला को आरक्षण प्रदान किया गया है। बिहार इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य में देश में शामिल है और कई राज्य बिहार के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है, वह समाज बेहतर व संतुलित होता है और उसकी भावी पीढ़ी ज्यादा सुरक्षित होती है इसके साथ ही वहाँ की भावी पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के सरकारी क्षेत्र के नौकरियों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है, जो एक दुरदर्शी कदम है, जिसका लाभ समाज में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मुख्य रूप से इस प्रण एवं संकल्प को दोहराने का समय है, जहाँ हम यह संकल्प लें कि समाज में हम महिलाओं की हर क्षेत्र में बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और एक ऐसा समाज बनाएगें, जिसमें महिलाओं को सम्मान व भागीदारी भागीदारी मिले।

जहाँ किसी भी प्रकार से उनपर कोई अत्याचार या अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि लोकतंत्र के रूप में भारत अपने आप को गरिमामयी रूप से इसलिए स्थापित कर पा रहा है, क्योंकि यहाँ संविधान के साथ साथ हर क्षेत्र में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया गया है। महिलाओं को समान मताधिकार का अधिकार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही समाजिक सोच को भी बदलने की जरूरत है। समाज में महिला और पुरूष रथ के दो पहिये की तरह होते हैं और दोनों पहिये की बराबर भूमिका होती है, तभी विकास की गाड़ी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कन्या उत्थान योजना जिसके संचालन की जिम्मेवारी समाज कल्याण विभाग का है, का भी क्रियान्वयन राज्य में किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में समुचित लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान डीएम द्वारा ‘‘स्वच्छ शक्ति सम्मान’’ के अन्तर्गत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट रागनी साहु एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर नेहा कुमारी को खुले में शौच मुक्ति का स्थायित्व क्षेत्र में योगदान देने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो दिया गया। वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखण्ड समन्वयक इशिता कुमारी, रूमा कुमारी तथा सिंहवाड़ा प्रखण्ड के बनौली पंचायत के मुखिया संजू कुमारी को गाँव को शौच मुक्त बनाने के लिए तथा बिरौल प्रखण्ड के रोहर महसूदा पंचायत के मुखिया विमल देवी, मनीगाछी प्रखण्ड के टटूआर पंचायत के स्वच्छाग्रही शशिकला कुमारी, हायाघाट प्रखण्ड के श्रीरामपुर पंचायत के स्वंय सहायता समूह सदस्य मंजू देवी एवं हायाघाट प्रखण्ड के मिर्जापुर पंचायत के स्वंय सहायता समूह सदस्य शैल देवी, दरभंगा सदर प्रखण्ड के आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 194 की सेविका प्रवीण बानो एवं आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 20 की सेविका रंजू देवी को जन जागरूकता क्षेत्र में योगदान देने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट रागनी साहू, केन्द्र समन्वयक चाइल्ड लाईन, दरभंगा आराधना कुमारी, बाल कल्याण समिति के इन्दिरा झा, अनुपम मिश्रा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिक, जीविका दीदी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी से मनोहर सरावगी, आँगनवाड़ी केन्द्र की सेविका/सहायिका व अन्य अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

डीएम व एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

March 05, 2023
Dbg

04.03.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन व एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बरात त्योहार को शांतिपूर्वक, आपसी भाईचारा के साथ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिला शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव दिये। बताया गया कि 07 मार्च को होलिका दहन के दिन ही शब-ए-बारात भी है, इसलिए जिन स्थलों पर होलिक दहन होता है और समीप में मजार या कब्रिस्तान है, जहाँ इबादत की जाती है, वहाँ विशेष चौकसी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि होलिका दहन का समय भी रात्रि में है और शब-ए-बरात के दिन रात में लोग मजार व कब्रिस्तान पर लोग इबादत करने जाते है।

होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन स्थल पर बिजली के लटके तार को हटवाने, कम ऊँचाई के तार को ऊँचाई पर ले जाने, विभिन्न स्थलों पर नशेरियों की जमावाड़ा के विरुद्ध कार्रवाई करने, चाय की दुकानों पर नशीले पदार्थ का चोरी/छिपके व्यवसाय को रोकवाने, अवैध शराब की बिक्री व नशीली पदार्थों के विरूद्ध छापेमारी, ट्रिपल मोटरसाईकिल सवारों के विरुद्ध कार्रवाई, डी.जे पर प्रतिबंध, शहर की साफ-सफाई व्यवस्था करवाने, होलिका दहन की रात गश्ती की व्यवस्था करवाने तथा उसमें ब्रेथ एनेलाईजर रखने, खराब चापाकलों की मरम्मति करवाने, निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था करवाने, खराब सी.सी.टी.वी. को ठीक करवाने, मच्छर की दवा का छिड़काव करवाने इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। साथ ही संवेदनशील स्थलों के नाम भी बताए गए।

बैठक में उपस्थित महापौर अंजूम आरा ने होली एवं शब-ए-बरात के अवसर पर शान्ति समिति के सदस्यों के साथ सभी को बधाई दी तथा बताया कि शांति समिति के सदस्यों के सुझाव नोट किये गये हैं, सभी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि होली के एक दिन पूर्व और एक दिन बाद शहर की पूरी सफाई करायी जाएगी। बैठक में उपस्थित उप महापौर नाजिया हसन ने सबों को मिल-जूल कर त्योहार मनाने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझाव को नोट किया गया है। सभी थाना प्रभारी भी बैठक में उपस्थित है।

शराब एवं नशा के संबंध में जो जानकारी दी गयी है, उन इलाकों में छापेमारी की जाए।ट्रिपल सवारी पर रोक रहेगी, ब्रेथ एनेलाईजर का प्रयोग किया जाएगा, डी.जे. की समस्या के संबंध में उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। प्रशासन द्वारा डी.जे. पर रोक रहेगा। उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स भी है, जिसकी प्रतिनियुक्ति की जा रही है। एसएसपी श्री कुमार ने कहा की लोगों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा, तभी डी.जे. जैसी समस्या का अंत हो सकता है। त्योहार आनन्द मनाने के लिए है, इसलिए आनन्द मनाए। उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज व अफवाह पर ध्यान नहीं देने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत् मामलों में व्हाट्सएप मैसेज गलत पाया जाता है।डीएम ने जिला शांति समिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि शांति समिति द्वारा जिन संवेदनशील स्थलों के नाम बताए गए है, वहाँ विशेष प्रतिनियुक्ति रहेंगी। उन्होंने बिजली विभाग को बिजली को जहाँ-जहाँ बिजली के तार लटके है या कटे है, उन्हें ठीक करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जहाँ-जहाँ महापुरूषों की प्रतिमा है, नगर निगम वहाँ के वार्ड मेम्बर को पदेन अध्यक्ष बनाते हुए एक कमिटि बनाए, जिसमें वहाँ के स्थानीय दुकानदार तथा उस महापुरूष के विचार से तारतम्य रखने वाले व्यक्ति को रखा जाए। समिति आयोजन समय से पूर्व वहाँ की कमियों से अवगत कराए, ताकि उसका निराकरण करवाया जा सके।

उन्होंने होलिका दहन में पटाखा एवं टायर न रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि टायर जलाने से अत्यधिक प्रदूषण होता है। सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु आवश्यक है। नशा स्थल, ट्रिपल सवारी के संबंध में एसएसपी के निर्देशों को उन्होंने दोहराया।उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पेयजल की समस्या का निदान एक महीने के अन्दर हो जाएगा। इसके लिए पर्याप्त राशि की स्वीकृति मिल गयी है। नगर निगम को अपने नाले की सफाई करा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने तीनों अनुमण्डल पदाधिकारी को फरवरी एवं मार्च का राशन तेजी से वितरण करवाने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित डी.एम.सी.एच. के प्रतिनिधि एवं सिविल सर्जन को होली के अवसर पर अपने-अपने अस्पताल सक्रिय रखने के निर्देश दिया।

जिला शांति समिति की बैठक में में नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बिरजू पासवान, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भू नाथ झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश के साथ-साथ जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

होली व शब-ए-बरात को लेकर जिला प्रशासन ने की विशेष तैयारी

March 05, 2023
Dbg

04.03.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा जिला संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि होली पर्व 08/09 मार्च 2023 एवं शब-ए-बरात पर्व 07/08 मार्च, 2023 को मनाये जाने की सूचना है। वहीं 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होली पर्व के दूसरे दिन कुछ स्थलों पर परम्परागत झुमटा, बसिऔरा जुलूस निकाले जाने की परम्परा रही है।

उन्होंने कहा है कि इस वर्ष होली पर्व 08/09 मार्च एवं शब-ए-बरात पर्व 07/08 मार्च को मनाया जाएगा। उक्त पर्व के अवसर पर दोनों सम्प्रदाय की मिली-जुली आबादी को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार के अवसर पर कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। संयुक्तादेश में कहा गया कि शब-ए-बरात पर्व के अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग रात्रि में कब्रिस्तान में जाते है तथा विशेष पूजा (फातिहा पढ़ना) करते है तथा कब्रों के अन्दर रोशनी की जाती है तथा आतिशबाजी भी की जाती है। संयुक्तादेश में जिले में पूर्व में घटित संप्रदायिक घटनाओं के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने का निदेश सभी संबंधित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। कहा कि मिथ्या अफवाह के कारण भ्रम एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर आवश्यकतानुसार अफवाह का खंडन हेतु तत्काल यथोचित कार्रवाई भी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देश दिया है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में होली पर्व के अवसर पर सभी चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतिनियुक्त करेंगे तथा ट्रैफिक एवं विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही यातायात प्रभारी इस दौरान स्वयं भी भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने जिला संयुक्त आदेश में कहा है कि होली एवं शब-ए-बरात पर्व के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है, विशेष परिस्थिति पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रत्येक अनुमण्डल में दंगा निरोधक बालों की क्यू.आर.टी टीम का गठन सदर/बेनीपुर/बिरौल एवं कमतौल अंचल में किया गया है।

क्यू.आर.टी टीम का उपयोग आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर भीड़ की गतिविधि क्रियाकलाप पर निगरानी रखने हेतु संवेदनशील चौक-चौराहों पर सी.सी.टी.वी/वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त पर्व के अवसर पर भीड़ के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण करने/रहजनी/छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष गश्ती हेतु सी.आई.ए.टी.बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो फ्लोरीसेट जैकेट, कालापट्टी एवं आवश्यक संसाधनों से लैस रहेंगे। उन्होंने सभी स्थानीय थानाध्यक्ष/ओ.पी अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को निर्देश दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किसी भी योजनाओं के पूर्व आसूचना एकत्र करते हुए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को थाना स्तर पर विधि व्यवस्था/शांति व्यवस्था की बैठक शीघ्र कर लेने को कहा गया। इसके साथ ही शांति-व्यवस्था कायम रखने हेतु सभी असामाजिक तत्वों एवं अशांति फैलाने वाले के विरुद्ध सूचनाओं का संकलन करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत तत्काल निरोधात्मक एवं अन्य कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कोई भी व्यक्ति लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सभी डी.जे वालों से लिखित शपथ ले लेंगे कि वे डी.जे का उपयोग नहीं करेंगे/अश्लील गाने नहीं बजाएंगे। उन्होंने सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी को भूमि विवाद एवं ईदगाह/कब्रिस्तान संबंधित विवादों के मामलों पर भी निगरानी रखते हुए यथासंभव समाधान करने को कहा गया, ताकि उसकी आड़ में उक्त पर्व के अवसर पर कोई विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी अध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षक/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में, जो संवेदनशील गाँव है, वहाँ शांति समिति की बैठक आयोजित कर शांति समिति का गठन कर लेने को कहा गया।

होली एवं शब-ए-बरात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 480 स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा लाठी बल की प्रतिनियुक्ति सामान्यतः 07 मार्च के पूर्वाह्न से 09 मार्च 2023 तक रहेगा, परंतु किसी स्थान विशेष पर तनाव होने की अवधि में यह स्वतः बढ़ जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी स्थान पर तनाव होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जिला मुख्यालय से पुलिस बल की माँग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, ओ.पी अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी की होगी। इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर 07 मार्च से 09 मार्च तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में कुमार गौरव, नगर आयुक्त, दरभंगा मोबाईल नम्बर - 7004085779 रहेंगे। इसके साथ ही होली पर्व के अवसर पर पूरे जिला का वितंतु सेट 07 मार्च से 09 मार्च तक खुला रहेगा। अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह होली पर्व के अवसर पर अग्निशमन दस्ता की एक टुकड़ी को जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि समय पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई उत्पाद नीति के अनुसार शराब/ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने तथा शराब पीने पर रोक है।

उन्होंने सभी थाना/ओ.पी अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में सघन गश्ती करते रहने तथा चोरी-छुपे शराब/ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने वाले एवं शराब पीने वाले के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी सेक्टर पेट्रोलिंग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निदेशित किया कि वे 07 मार्च से 09 मार्च तक प्रतिदिन भ्रमणशील रहकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को चेक करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने प्रभार के प्रखण्ड में उक्त पर्व को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। अगर किसी भी तनाव/घटना होने की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना/ओ.पी. एवं गश्ती दल को भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही नगर आयुक्त, दरभंगा कुमार गौरव सदर अनुमण्डल के, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, बेनीपुर अनुमण्डल के एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद बिरौल अनुमण्डल के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।