July 13, 2025
13.07.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार के अध्यक्षता में पेयजल संकट की निवारण के लिए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को शख्त निर्देश दिया कि जिले वासियों को पेयजल संकट समाधान के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को निर्देश दिया गया कि चापाकल और नल जल के मरम्मती करने वालों की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करें।
प्रत्येक गांव के लिए अलग-अलग मरम्मती दल भेजना सुनिश्चित करें। आपात स्थिति को देखते हुए इकरारनामा किए संवेदकों के अलावा अन्य संवेदकों से भी कार्य कराना सुनिश्चित करें। 24 घंटे के अंदर छोटे-छोटे टूटे-फूटे चपकालों को अविलंब मरमत करायें। नगर परिषद और नगर पंचायत में प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग ट्रैक्टर आदि से 1000 लीटर के टंकी से पानी सप्लाई करना सुनिश्चित करें। आवश्यकता अनुसार नया समरसेबल भी लगाये। जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सष्टम तथा 15वीं योजना से पेयजल उपलब्ध कराए। जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को कहा गया कि सभी हाइ स्कूलों के समरसेबल से स्थानीय लोगों को भी पानी उपलब्ध काराये। पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया।
आज बैठक में अपर समाहर्ता सलीम अख्तर, जिला पंचायती राज अधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहायक आपदा पदाधिकारी प्रणव राज आदि उपस्थित थे।।
July 13, 2025
13.07.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र में दिन-रात बीएलओ तथा सहायक बीएलओ के द्वारा मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरा जा रहा है। आज रविवार के बावजूद भी सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के गणना प्रपत्र अपलोड का फीडबैक लिया सभी सहायक निर्वाचित अधिकारी, सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के पूर्व अचूक रूप से योग्य मतदाताओं का गणना पत्र को संग्रह करते हुए शत प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित करें।
इसमें लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सभी बीएलओ घर-घर जाएंगे और छुटे हुए योग्य मतदाताओं का प्रपत्र भरने में सहायता करेंगे और संग्रह करना भी सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 2944 है और मतदाताओं की संख्या 30 लाख 03 हजार 167 है। अभी तक 10 विधानसभा क्षेत्रों में 20 लाख 66 हजार 926 प्रपत्र अपलोड किया गया है, जो कुल का लगभग 70 प्रतिशत है। गौरतलब है कि कुशेश्वरस्थान में सबसे अधिक 75 प्रतिशत, गौड़ाबौराम में 74 प्रतिशत और अलीनगर में 74 प्रतिशत, हायाघाट 72 प्रतिशत, दरभंगा 72 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार सभी प्रखंडों में लगातार भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, बीएलओ एवं सहायक बीएलओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया है की शुद्धता के साथ यथाशीघ्र शतप्रतिशत प्रपत्र अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन दरभंगा कृत संकल्पित है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 25 जून से 26 जुलाई तक तक घर-घर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अगस्त 2025 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक निर्धारित है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाना है।
July 13, 2025
13.07.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के तहत केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार पुलिस में "सिपाही" के रिक्त 19,838 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 16 जुलाई 20, 23, 27, 30 एवं 03 अगस्त 2025 को एकल पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित 22 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी। डीएम ने बताया कि उक्त परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त एवं सुचारूपूर्वक सम्पन्न होगा।
केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा डीएम एवं एसएसपी को जिला में उक्त परीक्षा का परीक्षा संयोजक एवं सहायक परीक्षा संयोजक नामित किया गया है। उक्त परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा तिथि को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर के परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी करेंगे। केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक प्रत्येक परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 09.00 बजे तक निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे। केन्द्राधीक्षक परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी पूर्व में ही कर लेंगे। प्रवेश पत्र पर जिस अभ्यर्थी की जो परीक्षा केन्द्र एवं तिथि आवंटित किये गये हैं, उन्हें उसी परीक्षा केन्द्र पर उसी तिथि को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। परीक्षा पर्षद से अभ्यर्थी के ई-प्रवेश पत्र, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट से डाउनलोड करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अभ्यर्थियों के e-Admit Card पर छपे फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अभ्यथियों को ओ.एम.आर शीट में अंकन हेतु पेन प्रश्न-पुस्तिका के साथ ही उपलब्ध करायी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी के साथ किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री ले जाने पर निषेध रहेगा। यह केन्द्राधीक्षक स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। केन्द्राधीक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के लिए प्रत्येक परीक्षा तिथि को 09.30 बजे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार को खोल देंगे।
परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के समीप कमरों का घेरा बनाकर अभ्यर्थियों को Frisking के बाद ही परीक्षा कक्ष में जायेंगे।10.30 बजे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार बंद हो जायेगी। इसके उपरान्त किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होगा। अभ्यर्थी परीक्षा समाप्ति के बाद ही परीक्षा केन्द्र से बाहर जायेंगे। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर Wrist Watch (सामान्य / Smart) इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा Whitener, eraser एवं blade जैसी सामग्री नहीं ले जायेंगे। परीक्षा कक्ष में वीक्षक पुनः अभ्यर्थियों की Frisking कर आश्वस्त हो लेंगे कि उनके पास काई भी वर्जित सामग्री नहीं है। एक बेंच पर दो से अधिक अभ्यर्थी नहीं बैठेगे तथा एक बेच से दूसरे बेच की समानान्तर दूरी कम से कम तीन फीट अवश्य होगी।केन्द्राधीक्षक सीट प्लान के अनुसार प्रत्येक परीक्षा कक्ष/ हॉल में अभ्यर्थियों के 24 के गुणक में ही बैठने की व्यवस्था करेंगे। किसी भी परीक्षा कक्ष में इसके खंडित नहीं करेंगे।
किसी भी स्थिति में प्रत्येक कमरे में प्रत्येक श्रृंखला का अंतिम अभ्यर्थी 4 के गुणक में नहीं रहेंगे। पर्षद द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमैट्रिक निशान (दोनों हाथों के अंगूठों का निशान) लेने की व्यवस्था है। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर भी सभी अभ्यर्थियों की फोटो ली जायेगी। परीक्षा शुरू होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में, प्रत्येक अभ्यर्थी के फोटो और वीडियो उनके प्रवेश पत्र के साथ लिये जायेंगे।
June 29, 2025
29.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है, क्योंकि मेरे जीवन का अधिकांश समय मिथिला की पावन धरती दरभंगा में बीता है। दरभंगा से मेरा लगाव जीवन भर रहेगा। यहां से मैंने बहुत कुछ सीखा है और बहुत कुछ अनुभव किया है। उक्त बातें दरभंगा न्यायमण्डल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने आज दरभंगा बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित कई अधिवक्ताओं के बीच कहीं। श्री तिवारी ने कहा कि दरभंगा जजशीप में बिताए गए समय को हमेशा याद रखूंगा। बाल्यकाल से ही मिथिला में दरभंगा से भावनात्मक रूप से लगाव रहा है और सेवा के अंतिम समय में भी दरभंगा जजशिप से सेवा निवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ता को विधि के क्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करने की आवश्यकता है। ईमानदारी से किये गए मेहनत के बल पर हैं वे आगे बढ़ सकते है। तनिक लाभ के लिए वे राह से न भटकें। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि बार एसोसिएशन भवन निर्माण के लिए श्री तिवारी ने काफी प्रयास किया। अध्यक्ष श्री मल्लिक ने श्री तिवारी के कार्यकाल पर चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने विदाई समारोह में श्री तिवारी के कार्यों की सराहना की।
इससे पूर्व वकालतखाना भवन में बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र और अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक ने सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति में श्री तिवारी को अंगवस्त्र और मिथिला के परंपरानुसार पाग एवं पुष्प की माला पहना कर विदाई दी।
इस शुभ अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों मुरारी लाल केवट, अनिल कुमार मिश्र, वरीय अधिवक्ता जितेन्द्र नारायण झा, सुधीर कुमार चौधरी, रतन कुमार झा, बब्लू, अनिल प्रसाद, अमरनाथ झा, अरुण कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार चौधरी, बिष्णुकांत चौधरी, गौड़ीशंकर चौधरी, प्रदीप शांडिल्य, संजय कुमार झा, जवाहर प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, युगल किशोर मिश्र, पंकज कुमार, अनिल कुमार राय, भवनाथ मिश्र, मनीष कुमार सिन्हा, राम उदित झा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार तिवारी को फुलों की माला पहनाकर विदाई दी। विदित हो कि श्री तिवारी 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
June 29, 2025
29.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : पीएम के मन की बात मे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए योग को जीवन में नियमित करने तथा खाद्य पदार्थों तेल के घरेलू सेवन में कम से कम दस प्रतिशत मात्रा की कमी लाने की अपील पर अमल करने से लंबे समय तक स्वस्थ रहा जा सकता है। दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने अपने सहयोगियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात के 123 वे एपिसोड को दरभंगा पीटीसी स्थित सभागार में सुनने के बाद उपरोक्त बातें कहीं।
सांसद ने पीएम के मन की बात में स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के संकल्पों को रेखांकित करते हुए कहा की आज जब प्रदूषण और खाद्य पदार्थों में मिलावट के कारण अनेक प्रकार की बीमारियों से अधिकतम लोग प्रभावित होते हैं उस परिस्थिति में पीएम कि बात पर अमल करना वरदान साबित होगा। सांसद डा ठाकुर ने मन की बात में पीएम के द्वारा चर्चा किए गए विषयों को आत्मसात् करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने मन की बात में उन्होंने जिस तरह से मेघालय के कलबुर्गी की रोटी, इरी सिल्क जैसे वोकल फॉर लोकल अपनाने का आह्वान किया है वह प्रशंसनीय है। पीएम के मन की बात में इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत में आंखों की बीमारी ट्रेकोमाबीमारी पर पूर्ण रूप से काबू पाने के लिए भारत सरकार की सराहना को देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी, संजीव साह, पारसनाथ चौधरी, कन्हैया पासवान, कृष्णभगवन झा, निभा देवी, सुजित मल्लिक, सोनी पूर्वे, सपना भारती, मीरा देवी, श्रवण महतो, ध्रुव मंडल, प्रेम कुमार, रिंकू, पिंटू झा, रजनीश सुंदरम, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह, राहुल झा सहित कई लोग मौजूद थे।