June 29, 2025
29.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिनांक 28.06.25 को रात्रि में पुलिस को सुचना मिलती है की विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पास डायमण्ड कम्पलेक्स स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के नीचे स्थित आर्यन डेवलपर्स प्रा०लि० का ऑफिस है, जिसमें दो अपराधी पहुँचे हैं। उक्त सूचना की सत्यापन हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय द्वारा दल बल के साथ उक्त स्थल की घेराबंदी की गई।
पुलिस द्वारा छापाकारी करने पर एक लोडेड पिस्टल जिसमें छः जिंदा गोली लोड था, चार पीस एण्ड्रायड मोबाईल, नगद ढाई लाख रूपया के साथ दो अपराधकर्मी मो० नूर उर्फ लाल बाबू पे० स्व० मो० कलीम सा० लहियारचक गनपुरा, थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना एवं मो० फरहान पे० मो० इरफान सा० इशोपुर पुरानी मस्जिद, थाना फुलवारी सरीफ जिला पटना को गिरफ्तार किया गया। पटना पुलिस से सम्पर्क कर इनके संबंध में विस्तुत जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस संबंध में वि०वि० थाना काण्ड सं० 155/25 दिनांक 28.06.25 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्मस एक्ट के तहत काण्ड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी।
June 29, 2025
28.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष समकालीन अभियान का आयोजन किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष के द्वारा गंभीर कांडों में फिरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध आग्नेयास्त्रों, मादकों पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई तथा अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी ने बताया की विशेष वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अवैध गतिविधियों जैसे शराब तस्करी, नशीले पदार्थों का परिवहन, और अपराधियों की धरपकड़ करना, साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। यातायात नियमों का उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट या वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, अवैध सामग्री जैसे शराब, नशीले पदार्थ, हथियार, या नकदी की तस्करी रोकना, विधि-व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को कम करना। दोपहिया, चारपहिया, और व्यावसायिक वाहनों की डिक्की, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, और अन्य सामग्री की सघन जांच की गई।
June 29, 2025
28.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में बिजली के लटके हुए तार को दुरुस्त कराने, खुले हुए नाला को ढकने हेतु, सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त कराने, मेडिकल किट, बन्द स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट को चालू करने, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, मंदिर के समीप पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने, मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग, रात्रि गश्ती दल आदि सहित कई बिंदुओं पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। डीएम ने कहा कि आपके स्तर से काफी महत्वपूर्ण सुझाव आया है जिसको नोट किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण बनाएं, यह गम का पर्व है। अपने-अपने उत्तरदायित्व को समझें। रूट के अनुसार ही जुलूस जाएगा। इसके लिए विशेष सतर्कता रखना जरूरी है। मेडिकल टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगा, मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन 24 घंटे सक्रिय रहेगा। शांति व्यवस्था में सभी का सहयोग अपेक्षित है। बिजली विभाग के अभियंता को लटके हुए तार को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने सिविल सर्जन को पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट एवं डीएमसीएच में डॉक्टर, एएनएम को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों व अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। बिना लाइसेंस का कोई जुलूस नहीं निकलेगा।
अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी होगी। मंदिर और मूर्ति वाले स्थलों पर गहन निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी दायित्व महत्वपूर्ण है। शहरी क्षेत्र के सी.सी.टी.वी. कैमरे चालू रहेंगे, सिविल ड्रेस में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को चौक चौराहे पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार में किसी दूसरे समुदाय को ठेस न पहुंचे, ध्यान रखने की जरूरत है। बैठक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि डीजे पूर्णत: प्रतिबंध है, सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे की डीजे कहीं नहीं बजे। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में गश्ति करेंगे, साथ ही माईकिंग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जुलूस के साथ वीडियोग्राफर और जनरेटर रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साइबर सेल सक्रिय है। अनुमंडल प्राधिकारी अनुमंडल, पुलिस अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष बेहतर समन्वय से बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जुलूस में आपत्तिजनक गाना न बजे सभी सदस्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने थानाध्यक्ष को कहा कि नशा का सेवन, संग्रह और व्यापार करने वाले के विरुद्ध छापेमारी 24 घंटे छापामारी करें।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को शांति समिति के सभी सदस्य को ससमय आई कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक में महापौर अंजुम आरा द्वारा बताया गया कि शांति समिति के सदस्य द्वारा दिए गए सुझाव का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब लाइट को जल्द से जल्द नगर निगम के द्वारा दुरुस्त कर लिया जाएगा। सभी जगह पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा जनरेटर के व्यवस्था रहेगी।चिन्हित स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। खुले हुए नल को भी जल्द से जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि शांतिपूर्वक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहर को मनाए। उन्होंने मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव से अनुरोध किया कि अखाड़ा समिति के सदस्य को ब्रीफ करें।आप सभी सजग रहेंगे तथा अपने से जुड़े लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, उप महापौर नाजिया हसन, नगर पुलिस अशोक कुमार चौधरी, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आतिफ नजर, सचिव रुस्तम कुरैशी, जिला शांति समिति श्याम किशोर प्रधान, रीता सिंह, अशोक नायक, नवीन खटीक, मोहम्मद असलम, नवीन खटीक, मोहम्मद रूमी खां, मोहम्मद तमन्ना, दीदार हुसैन चांद, अमर राम, नवीन सिन्हा आदि शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
June 10, 2025
10.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : भाजपा विधि प्रकोष्ट के संयोजक अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी ने नव नियुक्त पीपी अमरेंद्र नारायण झा एवं जीपी मिहिर कुमार झा को शुभकामना संग स्वागत करते हुए सरकार को बधाई दी है। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार ने दोनों पद पर युवा एवं कर्मठ अधिवक्ता को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि इनके नियुक्ति से सरकार से संबंधित मुकदमा के निष्पादन में गति आएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता अमर नाथ झा, गौरी शंकर चौधरी, संजीव कुमार, संजय झा, युगल किशोर मिश्र, मनीष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार चौधरी, कल्पनेश कुमार, ऋषिकेश ठाकुर सहित भाजपा विधि प्रकोष्ट से जुड़े अधिवक्ता शामिल हुए।
June 10, 2025
10.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सेवा सुशासन तथा समर्पण के भाव से पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्य सभी क्षेत्रों की तरह रेलवे ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं। यात्री सुविधाओं के साथ साथ माल ढुलाई तथा राजस्व के लक्ष्य को पूरा कर ऐतिहासिक आयाम स्थापित किए गए हैं। वास्तविक रूप से मोदी जी के ग्यारह वर्षों के शासन में रेलवे आत्म निर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। आज रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सीएम रमेश की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित रेल भवन में भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दरभंगा के सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा. गोपाल जी ठाकुर ने उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
सांसद डा. ठाकुर ने स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडे को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में रेलवे ने राजस्व तथा व्यवसाय के मुद्दे पर भी उत्साहवर्धक उपलब्धि हासिल किए हैं जिसका उदाहरण है कि 2015- 16 में जहां रेलवे ने 111.853 करोड़ लक्ष्य हासिल किए थे वह 2025 में बढ़कर 180 .000 करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त किया। सांसद ने रेलवे के व्यावसायिक उपलब्धियों की जमकर सराहना करते हुए कहा 2018 के बाद मालभाड़ा में बगैर कोई वृद्धि किए रेलवे ने 18 से 25 प्रतिशत की वृद्धि कर अपने कुशल प्रबंधन का परचम लहराया।
मिथिला क्षेत्र के लिए रेलवे की उपलब्धियों को स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि कोशी रेल महासेतु के माध्यम से विभक्त मिथिला का एकीकरण, दरभंगा रेलवे स्टेशन का विश्व स्तरीय स्टेशन में परिवर्तन वंदे भारत अमृत भारत नमो भारत जैसे अत्याधुनिक ट्रेनों का परिचालन इस बात के प्रमाण हैं कि मिथिला क्षेत्र में रेलवे का मजबूत नेटवर्क तैयार हो चुका है। स्टैंडिंग कमेटी में मिथिला खासकर दरभंगा जिले के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव बारीकी से रखते हुए कहा कि इन मुद्दों पर यथाशीघ्र पहल कर रेलवे यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
सांसद डा. ठाकुर ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में मिथिला और दरभंगा से जुड़े जिन मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की उनमें दरभंगा से भाया सीतामढी अयोध्यधाम होते हुए नई दिल्ली तथा तथा दरभंगा से कोलकत्ता तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अविलंब चालू करने, दरभंगा स्टेशन से मुंबई, पुणे एवं अमृतशहर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने, लहेरियासराय स्टेशन पर सभी सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव करने लहेरियासराय से सहरसा तथा लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन को स्वीकृति देकर कार्य को अविलंब चालू करने दरभंगा से गुवाहाटी भाया सरायगढ़ कटिहार नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने दरभंगा से रांची वंदे भारत ट्रेन का परिचालन करने दरभंगा शीशो स्टेशन के पास रेलवे की खाली जमीन पर दस प्लेटफार्म के साथ न्यू दरभंगा टर्मिनल स्टेशन बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।