June 06, 2025
06.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सिटी एसपी के द्वारा मंथली क्राइम मीटिंग का आयोजन पुलिस कार्यालय में किया गया। मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल सभी/अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए| सिटी एसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षों द्वारा मई माह की पेश रिपोर्ट की समीक्षा की गई यथा हत्या, लूट, गृहभेदन, नारकोटिक्स, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी के कांडों की रिपोर्ट का अवलोकन किया गया और साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं इससे संबंधित केस का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विशेष प्रतिवेदित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा। थानाध्यक्षों को कर्मयोगी एप पर प्रशिक्षण प्राप्त करने, सम्मन, कुर्की, एनबीडब्लयू वारंट का शीघ्र ही निप्पादित करने, थानों में विधि कोषांग, लोक शिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने, वारंट एवं 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों को तेजी से निप्पादन करने का निर्देश दिया। थानों में अपराध से संबंधित अभिलेखों सीडी पार्ट 1, 2, 3, गुंडा पंजी, फिरारी पंजी, एमओ इंडेक्स, अल्फा बेटिकल, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी, आगंतुक पंजी को अद्यतन करने, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता दरबार, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से निर्गत परिवाद के स्थिति, सभी थानाध्यक्षों को डोसियर के सत्यापन की स्थिति एवं नए डोसियर खोलने का निर्देश दिया।
सिटी एसपी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी, और गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गश्त बढ़ाने, विशेष रूप से रात में बाजारों, मोहल्लों, और कॉलोनियों में, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा-बदमाशों की चेकिंग और उनकी सूची तैयार करने के आदेश दिए।
साइबर क्राइम पर रोकथाम को लेकर उन्होंने कहा की साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक थाने में साइबर सेल को सक्रिय करने और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का उन्होंने निर्देश दिया। बकरीद पर्व को लेकर सिटी एसपी ने कई निर्देश दिए। सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठकें एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए। अफवाहों पर ध्यान न देने और उन्हें फैलने से रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस चौक चौराहा पर पुलिस पदाधिकारी/कर्मी की तैनाती करने के निर्देश उन्होंने दिया।
June 06, 2025
06.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार ने जनता दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और समस्याओं का त्वरित निवारण किया तथा शेष आवेदनो /समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। विदित हो की जनता दरबार में परिवादी से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जाता है और उनके समस्याओं का समाधान किया जाता है।
आज जनता दरबार में हर घर नल जल योजना, शिक्षा, बैंक ऋण, आवास योजना से संबंधित आवेदन आए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जल आपूर्ति को 24 घंटे के अंदर ठीक करना सुनिश्चित करें। डीएम के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जनता के दरबार का फेसबुक के माध्यम से लाइव किया गया, जिसको लाखों व्यक्तियों ने देखा और इसकी काफी प्रशंसा की। जनता दरबार के लाइव प्रसारण से घर बैठे लोगों को सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो रही है। जो नागरिक अब तक डीएम दरभंगा के फेसबुक और ट्विटर को फॉलो नहीं किया कृपया शीघ्र कर लें। डीएम प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करते हैं जिसका समय 1:00 बजे अपराह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक होता है ,समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आवेदन दिया जा सकता है।
बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए। डीएम ने कई शिकायतों को सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया। हायाघाट के परिवादी द्वारा नल जल की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। डीएम ने सहायक अभियंता पीएचईडी को जल्द से जल्द जल की समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि नल जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसे प्राथमिकता के आधार पर जल की समस्या दूर कराना सुनिश्चित करें।आज 40 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई जिसमें कई मामलों निष्पादन किया गया। डीएम दरभंगा का फेसबुक पेज सभी नागरिक फॉलो करें जिसके माध्यम से उन्हें बहुत सारी सही-सही सूचनाएं घर बैठे मिलती रहेगी। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी व संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
June 06, 2025
06.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 12 जून 2025 (गुरुवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में IIFL SAMASTA FINANCE LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें CRO,CO के लिए, कुल 80 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 12th उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 13000 से 18000 वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इनसेन्टिव, फ्युल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा एवं आस पास के सभी जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाईसेन्स होना अनिवार्य है इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है, इचुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।
साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें। जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
June 06, 2025
05.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार पाण्डेय की उपस्थित में किया गया। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा वैश्विक स्तरीय है।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर किसी को अपनी ओर से कुछ न कुछ सुधारक कार्य अवश्य करना होगा। लोगों को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, बिजली का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, पेड़ों की कटाई एवं प्रदूषण को रोकने की पहल करनी चाहिए। जिला जज श्री पाण्डेय ने लोगों को जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम है प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना। इसके लिए हमलोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करके पर्यावरण संरक्षण में सहायक बन सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन पर ग्रीड कनेक्टेड रुफ टॉप सोलर पैनल की स्थापना करने की शुरुआत की गई, साथ ही जिसके लिए बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (ब्रेडा) द्वारा सर्वे और मैपिंग का कार्य किया गया। स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं बिहार सरकार के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप कार्य कर हमने आज पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाया है।
June 04, 2025
03.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पांडे की अदालत ने सुनिल कुमार राय की हत्या के जूर्म में विपिन राय को IPC की धरा 302 में उम्रकैद और पचास हजार रुपये अर्थदंड एवं 27 आर्म्स के तहत तीन साल कैद व पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने गत 30 मई को जूर्मि विपिन राय को दोषी ठहराया था और सजा की अवधि निर्धारण के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 03 जून की तिथि निर्धारित किया था।
अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विष्णु कांत चौधरी ने बहस किया जिसमे उनके सहयोगी अधिवक्ता मनीष कुमार सिन्हा ने उन्हें सहयोग किया। घटना के सम्बन्ध में श्री चौधरी ने बताया की मृतक सुनील कुमार राय के पिता मिश्रटोला नागमन्दिर निवासी राम प्रकाश राय ने 30 दिसंबर 18 को नगर थाने में FIR दर्ज कराया था जिसमे आरोप था की उनका बेटा सुनील कुमार राय बाजार समिति में काम करता था। वहीं सूचक मिश्रटोला नाग मंदिर के निकट चाय की दुकान चलाता था। घटना के दिन 9:00 बजे रात में उनका पुत्र सुनील कुमार राय उसके दुकान पर आया और बैठ गया। उसी समय आरोपी विपिन राय सहित कई लोग दुकान पर आए और पुरानी विवाद को लेकर मेरे पुत्र को भला बुरा कहने लगा और सुनील को गोली मार दिया।
बुरी तरह से जख्मी हालत में सुनील को DMCH ले जाया गया जहाँ डोक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। A.P.P. श्री चौधरी ने बताया की अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों ने गवाही दी। उन्होंने कहा की आरोपित पूर्व से न्यायिक हिरासत में है तथा सभी सजायें साथ-साथ चलेगी।