Dbg

28.05.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, शाखा- दरभंगा के तत्वावधान में आशुतोष स्मृति निकेतन, शुभंकरपुर, दरभंगा में जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में सांगठनिक विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन उद्घाटनकर्ता द्वय मनहर कृष्ण अतुल (वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) सह सुनील कुमार सिन्हा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रचार- प्रसार प्रकोष्ठ) ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथि एवं उपस्थित कायस्थ परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण सह आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल ने अपने कार्यकाल के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. दीपक कुमार सिन्हा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा ने महासभा के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर दरभंगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रधर मल्लिक, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोहन कुमार सिन्हा, कार्यकारिनी सदस्य प्रतिमा लाल, कार्यकारिनी सदस्य ॠषभ श्रीवास्तव को महासभा दरभंगा की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार ने अंगवस्त्र, माला और चाद देकर सम्मानित किया।

अध्यक्षीय संबोधन के क्रम में जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल ने वरीय अधिवक्ता कैलाश चंद्र लाभ को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कैलाश चंद्र लाभ को सम्मानित किया। जिला मंत्री के रूप में श्रीमती चंदा वर्मा को मनोनीत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विजय कुमार ने कहा कि - राजनीतिक पहचान के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करें। किसी भी राजनीतिक संगठन का पिछलग्गू न बने। अपनी खोई शक्ति को प्राप्त करना है, तो हमें संगठित होने की आवश्यकता है। अधिवक्ता चंद्रधर मल्लिक ने कहा कि हमें संगठित होकर नाका नं- 5 पर स्मृतिशेष पूर्व मंत्री शिवनाथ वर्मा का आदमकद प्रतिमा की स्थापना हेतु आवाज बुलंद करें।

उद्घाटनकर्ता मनहर कृष्ण अतुल ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के कायस्थ स्वतंत्रतासेनानियों कि सूची बनाए। उनके जयन्ती और पुण्यतिथि पर सारस्वत आयोजन करें।

प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ सुनील कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा, प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा, प्रदेश मंत्री आनंद कुमार सिन्हा, प्रो. विभूति भूषण लाल दास, कैलाश चंद्र लाभ, के साथ- साथ अभाकाम जिला के पदाधिकारी बैठक में अनीता आनंद ( जिला उपाध्यक्ष ), सुधीर कुमार दास (जिला उपाध्यक्ष) , अरूण कुमार दास (जिला उपाध्यक्ष) दिवाकर कुमार (जिला प्रवक्ता), अशोक कुमार श्रीवास्तव (संगठन मंत्री) , नीरज कुमार (जिला मंत्री), प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी कार्यक्रम के स्वरूप पर प्रकाश डाला।

धन्यवाद ज्ञापन दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष आर. के. दत्ता ने किया।