July 13, 2025
13.07.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के तहत केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार पुलिस में "सिपाही" के रिक्त 19,838 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 16 जुलाई 20, 23, 27, 30 एवं 03 अगस्त 2025 को एकल पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित 22 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी। डीएम ने बताया कि उक्त परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त एवं सुचारूपूर्वक सम्पन्न होगा।
केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा डीएम एवं एसएसपी को जिला में उक्त परीक्षा का परीक्षा संयोजक एवं सहायक परीक्षा संयोजक नामित किया गया है। उक्त परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा तिथि को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर के परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी करेंगे। केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक प्रत्येक परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 09.00 बजे तक निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे। केन्द्राधीक्षक परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी पूर्व में ही कर लेंगे। प्रवेश पत्र पर जिस अभ्यर्थी की जो परीक्षा केन्द्र एवं तिथि आवंटित किये गये हैं, उन्हें उसी परीक्षा केन्द्र पर उसी तिथि को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। परीक्षा पर्षद से अभ्यर्थी के ई-प्रवेश पत्र, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट से डाउनलोड करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अभ्यर्थियों के e-Admit Card पर छपे फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अभ्यथियों को ओ.एम.आर शीट में अंकन हेतु पेन प्रश्न-पुस्तिका के साथ ही उपलब्ध करायी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी के साथ किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री ले जाने पर निषेध रहेगा। यह केन्द्राधीक्षक स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। केन्द्राधीक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के लिए प्रत्येक परीक्षा तिथि को 09.30 बजे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार को खोल देंगे।
परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के समीप कमरों का घेरा बनाकर अभ्यर्थियों को Frisking के बाद ही परीक्षा कक्ष में जायेंगे।10.30 बजे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार बंद हो जायेगी। इसके उपरान्त किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होगा। अभ्यर्थी परीक्षा समाप्ति के बाद ही परीक्षा केन्द्र से बाहर जायेंगे। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर Wrist Watch (सामान्य / Smart) इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा Whitener, eraser एवं blade जैसी सामग्री नहीं ले जायेंगे। परीक्षा कक्ष में वीक्षक पुनः अभ्यर्थियों की Frisking कर आश्वस्त हो लेंगे कि उनके पास काई भी वर्जित सामग्री नहीं है। एक बेंच पर दो से अधिक अभ्यर्थी नहीं बैठेगे तथा एक बेच से दूसरे बेच की समानान्तर दूरी कम से कम तीन फीट अवश्य होगी।केन्द्राधीक्षक सीट प्लान के अनुसार प्रत्येक परीक्षा कक्ष/ हॉल में अभ्यर्थियों के 24 के गुणक में ही बैठने की व्यवस्था करेंगे। किसी भी परीक्षा कक्ष में इसके खंडित नहीं करेंगे।
किसी भी स्थिति में प्रत्येक कमरे में प्रत्येक श्रृंखला का अंतिम अभ्यर्थी 4 के गुणक में नहीं रहेंगे। पर्षद द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमैट्रिक निशान (दोनों हाथों के अंगूठों का निशान) लेने की व्यवस्था है। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर भी सभी अभ्यर्थियों की फोटो ली जायेगी। परीक्षा शुरू होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में, प्रत्येक अभ्यर्थी के फोटो और वीडियो उनके प्रवेश पत्र के साथ लिये जायेंगे।
June 29, 2025
29.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है, क्योंकि मेरे जीवन का अधिकांश समय मिथिला की पावन धरती दरभंगा में बीता है। दरभंगा से मेरा लगाव जीवन भर रहेगा। यहां से मैंने बहुत कुछ सीखा है और बहुत कुछ अनुभव किया है। उक्त बातें दरभंगा न्यायमण्डल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने आज दरभंगा बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित कई अधिवक्ताओं के बीच कहीं। श्री तिवारी ने कहा कि दरभंगा जजशीप में बिताए गए समय को हमेशा याद रखूंगा। बाल्यकाल से ही मिथिला में दरभंगा से भावनात्मक रूप से लगाव रहा है और सेवा के अंतिम समय में भी दरभंगा जजशिप से सेवा निवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ता को विधि के क्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करने की आवश्यकता है। ईमानदारी से किये गए मेहनत के बल पर हैं वे आगे बढ़ सकते है। तनिक लाभ के लिए वे राह से न भटकें। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि बार एसोसिएशन भवन निर्माण के लिए श्री तिवारी ने काफी प्रयास किया। अध्यक्ष श्री मल्लिक ने श्री तिवारी के कार्यकाल पर चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने विदाई समारोह में श्री तिवारी के कार्यों की सराहना की।
इससे पूर्व वकालतखाना भवन में बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र और अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक ने सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति में श्री तिवारी को अंगवस्त्र और मिथिला के परंपरानुसार पाग एवं पुष्प की माला पहना कर विदाई दी।
इस शुभ अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों मुरारी लाल केवट, अनिल कुमार मिश्र, वरीय अधिवक्ता जितेन्द्र नारायण झा, सुधीर कुमार चौधरी, रतन कुमार झा, बब्लू, अनिल प्रसाद, अमरनाथ झा, अरुण कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार चौधरी, बिष्णुकांत चौधरी, गौड़ीशंकर चौधरी, प्रदीप शांडिल्य, संजय कुमार झा, जवाहर प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, युगल किशोर मिश्र, पंकज कुमार, अनिल कुमार राय, भवनाथ मिश्र, मनीष कुमार सिन्हा, राम उदित झा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार तिवारी को फुलों की माला पहनाकर विदाई दी। विदित हो कि श्री तिवारी 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
June 29, 2025
29.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : पीएम के मन की बात मे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए योग को जीवन में नियमित करने तथा खाद्य पदार्थों तेल के घरेलू सेवन में कम से कम दस प्रतिशत मात्रा की कमी लाने की अपील पर अमल करने से लंबे समय तक स्वस्थ रहा जा सकता है। दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने अपने सहयोगियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात के 123 वे एपिसोड को दरभंगा पीटीसी स्थित सभागार में सुनने के बाद उपरोक्त बातें कहीं।
सांसद ने पीएम के मन की बात में स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के संकल्पों को रेखांकित करते हुए कहा की आज जब प्रदूषण और खाद्य पदार्थों में मिलावट के कारण अनेक प्रकार की बीमारियों से अधिकतम लोग प्रभावित होते हैं उस परिस्थिति में पीएम कि बात पर अमल करना वरदान साबित होगा। सांसद डा ठाकुर ने मन की बात में पीएम के द्वारा चर्चा किए गए विषयों को आत्मसात् करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने मन की बात में उन्होंने जिस तरह से मेघालय के कलबुर्गी की रोटी, इरी सिल्क जैसे वोकल फॉर लोकल अपनाने का आह्वान किया है वह प्रशंसनीय है। पीएम के मन की बात में इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत में आंखों की बीमारी ट्रेकोमाबीमारी पर पूर्ण रूप से काबू पाने के लिए भारत सरकार की सराहना को देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी, संजीव साह, पारसनाथ चौधरी, कन्हैया पासवान, कृष्णभगवन झा, निभा देवी, सुजित मल्लिक, सोनी पूर्वे, सपना भारती, मीरा देवी, श्रवण महतो, ध्रुव मंडल, प्रेम कुमार, रिंकू, पिंटू झा, रजनीश सुंदरम, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह, राहुल झा सहित कई लोग मौजूद थे।
June 29, 2025
29.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिनांक 28.06.25 को रात्रि में पुलिस को सुचना मिलती है की विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पास डायमण्ड कम्पलेक्स स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के नीचे स्थित आर्यन डेवलपर्स प्रा०लि० का ऑफिस है, जिसमें दो अपराधी पहुँचे हैं। उक्त सूचना की सत्यापन हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय द्वारा दल बल के साथ उक्त स्थल की घेराबंदी की गई।
पुलिस द्वारा छापाकारी करने पर एक लोडेड पिस्टल जिसमें छः जिंदा गोली लोड था, चार पीस एण्ड्रायड मोबाईल, नगद ढाई लाख रूपया के साथ दो अपराधकर्मी मो० नूर उर्फ लाल बाबू पे० स्व० मो० कलीम सा० लहियारचक गनपुरा, थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना एवं मो० फरहान पे० मो० इरफान सा० इशोपुर पुरानी मस्जिद, थाना फुलवारी सरीफ जिला पटना को गिरफ्तार किया गया। पटना पुलिस से सम्पर्क कर इनके संबंध में विस्तुत जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस संबंध में वि०वि० थाना काण्ड सं० 155/25 दिनांक 28.06.25 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्मस एक्ट के तहत काण्ड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी।
June 29, 2025
28.06.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष समकालीन अभियान का आयोजन किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष के द्वारा गंभीर कांडों में फिरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध आग्नेयास्त्रों, मादकों पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई तथा अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी ने बताया की विशेष वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अवैध गतिविधियों जैसे शराब तस्करी, नशीले पदार्थों का परिवहन, और अपराधियों की धरपकड़ करना, साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। यातायात नियमों का उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट या वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, अवैध सामग्री जैसे शराब, नशीले पदार्थ, हथियार, या नकदी की तस्करी रोकना, विधि-व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को कम करना। दोपहिया, चारपहिया, और व्यावसायिक वाहनों की डिक्की, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, और अन्य सामग्री की सघन जांच की गई।