August 16, 2025
14.08.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। संयुक्त आदेश में बताया गया की जन्माष्टमी पूजा 16 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पूजा 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए 332 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल 16 अगस्त के पूर्वाह्न से अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर निश्चित रूप से योगदान देंगे तथा पर्व के समाप्ति के उपरांत वरीय पदाधिकारी के आदेश प्राप्त कर अपने प्रतिनियुक्त स्थल को छोड़ेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस पर्व के अवसर पर गुप्त सूचना संग्रहण करना स्थानीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे, साथ ही साथी शांति समिति के साथ बैठक करेंगे। सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।
उक्त पर्व को लेकर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अग्निशमन पदाधिकारी इस त्योहार के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में 16 अगस्त से 17 अगस्त तक अग्निशाम की एक यूनिट की प्रतिनियुक्ति, सभी संसाधनों के साथ सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अंतर्गत सभी अग्निशमन वाहनों को तैयारी के साथ अनुमंडल मुख्यालय में संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को प्रतिवेदित करेंगे ताकि आवश्यकता अनुसार इसका उपयोग किया जा सके।शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के मूर्ति विसर्जन के समाप्ति तक सभी चौक चौराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। इस त्यौहार के अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा निर्देश में प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
August 16, 2025
14.08.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 18 अगस्त 2025 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई० टी० आई० के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में Freedom Employability Academy. (आम फाउन्डेशन) द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें Teacher के लिए, कुल 30 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें स्नांतक (B.A, B.Sc, B.com) उत्तीर्ण महिला/पुरुष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 14500 (CTC) रूपये (Fresher) वेतन सहित अन्य आवास भत्ता, पेट्रोल भत्ता, बोनस दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा एवं मधुबनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है, साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें। जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
August 16, 2025
14.08.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने एक बार फिर से एएसडी लिस्ट को सत्यापन कर लेने को कहा। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में सतर्कता बरतने तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटना नहीं चाहिए और अयोग्य का जुटे भी नहीं। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ 20 अगस्त तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्राथमिकता देने का निर्देश दिया विशेष कर नव विवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़े, जिससे की लिंगानुपात में वृद्धि हो सके।
नाम जोड़ने के लिए सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में प्रपत्र दिया गया है जो निःशुल्क नागरिकों को देंगे और प्रपत्र जमा करने के बाद पावती भी अवश्य देंगे। डीएम ने यह भी स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्यों की समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाना है। उक्त बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
July 20, 2025
20.07.2025 (DarbhangaOnline) (पटना) : डीएम डॉ त्यागराजन एस एम ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी व प्रगति के संबंध में एक समीक्षा बैठक समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ की तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले साल के बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि, नाविकों एवं नाव मालिकों का भाड़ा/किराया तथा गृह क्षति मुआवजा आदि का लंबित भुगतान दो दिनों के अन्दर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के नाव मालिकों के साथ बैठक कर नावों की उपलब्धता से संबंधित एक एग्रीमेंट करा लें तथा नाव व नाविकों की उनके मोबाइल नंबर के साथ सूची तैयार कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका परिचालन संबंधित स्थल पर कराया जा सके। अधिकारी नावों पर ओभरलोडिंग तथा रात्रि में नाव का परिचालन नहीं हो इसका ध्यान रखेंगे। घाटों पर चौकीदारों व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर लें, जो मानक प्रक्रिया के अनुरूप नावों का परिचालन सुनिश्चित कराएंगे। नदी की धारा में बहाव तेज होने पर नाव का परिचालन बन्द रहेगा। नावों पर लाल झंडा तथा निःशुल्क वाला बोर्ड अवश्य लगा होना चाहिए।
जीवन रक्षक उपकरणों यथा, लाइफ जैकेट आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था घाट के निकट रखेंगे। विस्थापन या आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए NDRF तथा SDRF के टीम की उपलब्धता क्षेत्रवार सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी अपर समाहर्ता आपदा को सौंपी गई। पॉलीथिन शीट्स भी पर्याप्त संख्या में रखें। आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मुहैया कराएं। सूखा राशन तैयार करने तथा वितरण करने हेतु जिला स्तर पर एक टीम अपर समाहर्ता विभागीय जाँच की अध्यक्षता में डीएम ने गठित करने संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सभी अंचल अधिकारी स्थानीय स्तर भी टीम का गठन कर लें, साथ ही रसोइया, आँगनबाड़ी सेविका सहायिका व अन्य को लेकर टोला स्तर पर भी टीम का गठन कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सूखा राशन की पैकेटिंग, वितरण तथा सामुदायिक किचन का संचालन निर्बाध रूप से किया जा सके।
बचाव कार्योँ की समीक्षा के क्रम में पाया कि दरधा व धोबा नदी में बाँध पर दबाव बढ़ा हुआ है. साथ ही, दनियावां के सलारपुर होरल बिगहा के महत्माइन टाल में पानी सड़क के आर पार बह रहा है तथा शाहजहांपूर के मसनदपूर में जमींदारी बाँध पर पानी का दबाव बढ़ रहा है. उसी भांति, फतुहा के मोमिनपुर पंचायत के निसबुचक गांव में धोबा नदी के पानी के कारण खार हो रहा है. इन जगहों पर कटाव निरोधक कार्य करने की आवश्यकता है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग से जवाब तलब किया और तुरंत बांधों पर मरम्मती कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के सभी अभियंता शीघ्र उल्लेखित स्थान पर पहुंचे और कटाव निरोधक कार्य को 24 घंटे के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की चूक के जिम्मेवार संबंधित अभियंता होंगे। डीएम ने अनुमंडल स्तरीय तथा अंचल स्तरीय सभी अधिकारियों को चौकस और भ्रमणशील रह कर स्थिति पर 24 घंटा नजर बनाए रखने का निदेश दिया।
July 20, 2025
20.07.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला में कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की पूजा व दर्शन का अहम स्थान है। ऐसी मान्यता है कि शुद्ध भावना से इनकी पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है। आज अपने समाज राष्ट्र के साथ चराचर जगत के कल्याण की कामना के साथ बाबा कुशेश्वरनाथ की पूजा किए है तथा यहां पंडा समाज के साथ यहां के विकास के मुद्दे पर चर्चा की है।
दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने आज कुशेश्वरस्थान में पूजा करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए। सांसद डा. ठाकुर ने कुशेश्वरस्थान की महत्ता की चर्चा करते हुए कहा कि दूसरे बाबाधाम के रूप में चर्चित इस स्थान के समग्र विकास के साथ इसके संरक्षण के लिए रेलवे के स्टैंडिंग कमेटी में भी अपनी बात रखी थी तथा मिथिला के धार्मिक कॉरिडोर के साथ इसको जोड़ने के लिए ठोस पहल की जा रही है। सांसद ने कुशेश्वरस्थान सहित मिथिला के अन्य धार्मिक स्थलों को जानकी सर्किट के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने रेलवे मंत्रालय की बैठक में सीतामढी के पुनौराधाम के जानकी मंदिर के साथ मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर, कपिलेश्वर स्थान, उच्चैठ स्थान, श्यामा माई, उग्रतारा स्थान जैसे दो दर्जन से अधिक मिथिला के ऐतिहासिक धरोहर तथा विरासत को समग्र विकास तथा पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर पहल की जा रही है।
सांसद डा ठाकुर ने कहा की कुशेश्वरस्थान बाजार में सड़कों पर लग रहे जाम की समस्या के समाधान के लिए पहल की जा रही है।