DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में किसी जन प्रतिनिधियों की संलिप्ता पाई जाएगी तो उनपर कानूनी कार्रवाई होगी, विधि-व्यवस्था की ड्यूटी सर्वोपरि

July 25, 2023
Dbg

25.07.2023 (दरभंगा) : दरभंगा, प्रेक्षागृह में मुरर्हम त्योहार के अवसर पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिला दण्डाधिकारी, राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से ब्रिफ्रिंग की गई।

ब्रिफ्रिंग करते हुए एसएसपी ने कहा कि प्रत्येक प्रतिनियुक्ति स्थल के दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी गंभीरता से ड्यूटी करेंगे एवं विधि-व्यवस्था संधारित रखेंगे तथा अपने आस-पास के आसूचना को संग्रहित करते रहेंगे, यदि विधि-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने की आसूचना कहीं से मिलती है, तो तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुँचेगे और अपने ड्यूटी के प्रति सचेत रहेंगे, यदि कहीं जाना हो, तो अपने थाना प्रभारी से कह कर जाएगें। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का जुलूस रात्रि में ही निकलता है, इसलिए रात की ड्यूटी सख्ती से करनी होगी। रात में 11ः00 बजे के बाद अकेले घुमने वाले हर व्यक्ति की जाँच पड़ताल करते रहेंगे। उन्होंने थाना को हरेक अखाड़ा के साथ अपने किसी एक आदमी को टैग रखने का निर्देश दिया, ताकि वह आसूचना संग्रहण करता रहे। प्रत्येक अखाड़ा को 20-25 आदमी पर एक स्वंय सेवक पहचान पत्र के साथ रखवाने एवं उसकी सूची प्राप्त कर लेने का निर्देश सभी थाना को दिया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को 24 घंटे के लिए डिटेन कर रखा जा सकता है। जिला दण्डाधिकारी ने दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को ब्रिफ्रिंग करते हुए कहा कि कोई भी घटना शुरू में ही रोक दी जाए, तो उसमें काफी कम बल लगता है, लेकिन कुछ समय बीतने के पश्चात् वह बड़ा आकार ले लेता है, इसलिए छोटी से छोटी घटना को भी कोई हल्के में न लेंगे, यदि किसी घटना के घटित होने की पूर्व सूचना मिल जाती है, तो शुरू में ही दोनों पक्ष के साथ वार्ता कर उसे सुलझा लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी घटना में अफवाह बहुत विकृत रूप से बहकावे का काम करता है।

कहीं से भी सोशल मीडिया पर अफवाह की सूचना मिलती है, तो अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के रूट में पड़ने वाले छत वाले घरों के ऊपर एवं छज्जा पर रोड़ा, पत्थर न रहे, इसकी जाँच पड़ताल भी कर ली जाए। साथ ही ऐसे ऊँचे भवन चिन्ह्ति कर लिया जाए, जिन पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने स्तर से आसूचना संग्रहित करते रहेंगे, इसके साथ ही जितने भी सरकारी कर्मी हैं, विकास मित्र, पंचयत रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, सभी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और किसी प्रकार की सूचना मिलते ही अपने वरीय पदाधिकारी या नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे।

आसूचना प्राप्त करने के लिए सभी पीडीएस डीलर्स को भी शामिल किया जाए। उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र के सभी निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लेने व फीडबैक ले लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यदि सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में किसी पंचायत जन प्रतिनिधियों की संलिप्ता पाई जाएगी, तो बिहार पंचायत राज अधिनियम की धारा 18(5) के अंतर्गत उन्हें पद मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई अपराध को दोहराते हुए पाया जाता तो संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को सीआरपीसी की धारा - 110 के तहत कार्रवाई करेंगे। 110 में सजा होगी, तो वह चुनाव नहीं लड़ पायेगा। उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर नये लड़के छुट्टी पर घर आते है और किसी घटना के अवसर पर आसानी से बहकावें में आ जाते है, उन पर नजर रखने की जरूरत है।

प्रखण्ड स्तर पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का एक व्हाट्स एप ग्रुप बना लेने का निर्देश दिया गया, जिसमें सभी अपना लोकेशन साझा करते रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष से भी उनका लोकेशन लिया जाएगा, यदि कोई दण्डाधिकारी अनुपस्थित पाए जाएगें, तो कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्हें समझना होगा विधि-व्यवस्था की ड्यूटी सर्वोपरि होती है। जिला दण्डाधिकारी ने बारी-बारी से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से तथा एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्राप्त की।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता,अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर, वरीय उप समाहर्त्ता राहूल कुमार, टोनी कुमारी, पुष्पिता झा, अभिषेक रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राज किशोर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बिरौल मनीष चंद्र, डी.एस.पी. (लाइन) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला प्रशासन सख्त से सख्त कदम उठाते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कारवाई करें

July 25, 2023
25.07.2023 (दरभंगा) : दरभंगा में एक के बाद एक घट रही घटना राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। उन्होंने दरभंगा में लगातार घट रहे घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि दरभंगा सहित पूरे बिहार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह धराशायी हो चुका है। मब्बी थाना क्षेत्रांतर्गत शिवधारा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने एक विशेष समुदाय द्वारा जबदस्ती मुहर्रम का झंडा लगाने एवं उसको लेकर किए गए रोड़ेबाजी और हिंसक झड़प का जिक्र करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए एक विशेष समुदाय को संरक्षण दे रही है। जिससे उसका मनोबल दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, जो सामाजिक सौहार्द और समरसता के लिए कहीं से भी सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के दवाब में कार्य कर रही है। प्रशासन मामले में अपनी नाकामी छुपाने एवं मामले को बैलेंस करने के लिए निर्दोष लोगों को जेल भेज रही है। उन्होंने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि नीतीश सरकार की नजर एक विशेष वर्ग को खुश कर वोट बैंक की राजनीति करना है, परंतु प्रशासनिक अधिकारी को इससे दूर रहकर निष्पक्ष कारवाई करना चाहिए। सांसद ने कहा कि बिहार में व्याप्त जंगलराज में सत्ता संरक्षित एक विशेष समुदाय द्वारा महादलित परिवार के मृत शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।

उपद्रवी तत्व द्वारा मृतक के घर के साथ साथ इस समुदाय के अन्य घरों पर पथराव और आगजनी किया जाना, यह दर्शाता है कि उनलोगों के मन में प्रशासन का तनिक भी खौफ नहीं है। वह कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादलित समुदाय के साथ घटित घटना का जिक्र कर रहे थे । उन्होंने कहा कि अब बिहार में लोग शव भी नही जला सकते है। उन्होंने कहा कि मीम भीम भाई भाई का नारा देने वाले इस समुदाय द्वारा महादलित परिवार के साथ किया गया कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि यहां "सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का" वाली लाइन एकदम सटीक बैठती है। जिला प्रशासन मामले में सख्त से सख्त कदम उठाते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कारवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना का पुनरावृति नही हो। सांसद ने बिरौल प्रखंड अंतर्गत मुहर्रम झंडा लगाने को लेकर दो समुदाय के बीच हुए मारपीट का जिक्र करते हुए कहा कि एक के बाद घट रही घटना सिर्फ संयोग मात्र नहीं है, यह सरकार द्वारा किया जा रहा एक प्रयोग हो सकता है।

उन्होंने बहेड़ी थाना अंतर्गत सोनमा गांव में हुए दोहरे हत्या कांड को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला किए। उन्होंने कहा कि अपने आप को सुशासन बाबू कहने वाले मुख्यमंत्री जी जंगलराज की जन्मदाता आरजेडी और उसके नेता तेजस्वी के साथ मिलकर बिहार में जंगलराज पार्ट टू का जो घिनौना खेल खेल रहे है, उससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आज बिहार में आम जनता के जान की कोई कीमत नहीं बचा है।

सत्ता संरक्षित अपराधी जब जहां चाहे लोगों को गोली से छलनी कर दे रहा है। पुलिस प्रशासन सरकार के दवाब में कारवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि नब्बे की दशक के तरह पुनः बिहार से पलायन शुरू हो चुका है। प्रतिदिन घट रहे लूट, हत्या, बलात्कार की घटना से बिहार शर्मसार हो रहा है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार मौन धारण किए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता के मद से बाहर निकले अन्यथा बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस प्रतियोगिता के लिए छात्र- छात्राओं ने निर्धारित पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त समसामयिक घटनाओं के प्रति कितने सचेत रहे हैं

July 25, 2023
Dbg

25.07.2023 (दरभंगा) : किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस प्रतियोगिता के लिए छात्र- छात्राओं ने निर्धारित पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त समसामयिक घटनाओं के प्रति कितने सचेत रहे हैं! क्योंकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न केवल निर्धारित पाठ्यक्रम से नहीं पूछे जाते ! उक्त बातें सी०एम० कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोo मुश्ताक अहमद ने कही। प्रो० अहमद कॉलेज में चल रही सुपर टेट प्रतियोगिता परीक्षा अर्थात बी०पी०एस०सी० के द्वारा स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निशुल्क कोचिंग के छात्र-छात्राएं को संबोधित कर रहे थे! उन्होंने कहा कि यह वयवस्था अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार, पटना के सौजन्य से की गई है जिसकी नोडल एजेंसी मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय पटना है! जानकारी के अनुसार इस निःशुल्क कोचिंग केंद्र में 60 अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ 15 बहुसंख्यक वर्ग के इक्षुक छात्रों को भी अवसर दिया गया है !

छात्र छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग में प्रतिदिन की कक्षाओं के साथ-साथ पुस्तके एवं अन्य पाठ्य सामग्री भी नि:शुल्क दी जाती हैं! आज इन छात्र-छात्राओं को बी०पी०एस०सी० शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता पर आधारित पुस्तकें दी गई! पूरे राज्य में शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं के लिए केवल दो निशुल्क कोचिंग केंद्र बनाए गए हैं ! एक पटना मुख्यालय में एवं दूसरा स्थानीय सी०एम० कॉलेज दरभंगा में स्थापित हैं! विगत कई वर्षों से इस निशुल्क कोचिंग केंद्र में विभिन्न प्रतियोगिता पपरीक्षाओं की तैयारी कराई जा रहे हैं! और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को सफलता भी मिल रही हैं । प्रो० अहमद ने कहा कि इस प्रकार की कोचिंग बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी के प्रयास से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही हैं! जिससे अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभागी लाभान्वित हो रहे हैं!

आज के निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह में प्रो० मो० आफताब अशरफ, डा० अब्दुस्शलाम जीलानी, डा० इरतेजा अहमद , मो० बशीर अंसारी , डा० परवेज रहमानी , डा० मनोज कुमार सिंह, मो० रेजाउल्लाह , मो० सोहैल, बिपिन कुमार सिंह आदि ने भी छात्र- छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफलता के गुड़ सिखाए और अपने बहुमूल्य विचार रखें!!

जिन्होंने भी गलत व भ्रामक खबर फैलाए हैं, उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी

July 25, 2023
Dbg

24.07.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों ने 23 जुलाई को बाजार समिति की घटना की निंदा की तथा दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कठोर से कठोर पकार्रवाई करने का प्रस्ताव दिया।

सदस्यों ने कहा कि जिले में शांति बनाये रखने के लिए थाना स्तर पर शांति मार्च निकालने की आवश्यकता है। घटित घटना मिथिलांचल की धरती को कलंकित करने की कोशिश है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो सके, यह जिला शांति समिति के सभी सदस्यों का दायित्व होगा। सदस्यों ने कहा कि मुहर्रम हो या रामनवमी, जहाँ पहले कभी झंडा नहीं लगा है, वहाँ नहीं लगे, न ही नया रूट दिया जाए, लेकिन महराजी पुल रूट बंद रहने की स्थिति में इमली घाट से होते हुए नये रूट की अनुमति देने की आवश्यकता होगी। मुहर्रम कमिटी के सचिव ने 24 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक के जुलूस व ताजिया निकलने के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से नाका नम्बर - 06 तथा मुशरफ बाजार से किलाघाट रूट में जुलूस के दौरान बड़ी गाड़ियों के परिचालन का रूट बदलने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि फल मंडी एवं ताजिया के विभिन्न रूटों की साफ-सफाई की आवश्यकता है।

बताया कि 9वीं के दिन किलाघाट में नियाज और फात्या होता है और इस दिन बहुत भीड़ लगती है, हराही पोखर, दोनार चौक, कर्पूरी चौक, दारू भट्टी चौक, मिलान चौक, खाजासराय पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा रात्रि गश्ती करवाने की सुझाव दिया। सदस्यों ने 23 जुलाई को आपत्तिजनक झुठी खबरें चलाकर सामाजिक सौहार्द का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले न्यूज चैनलों पर कठोर कार्रवाई करने की अपील की।

जिला शांति समिति को सम्बोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि 25 जुलाई से जिले में फ्लैग मार्च कराया जाएगा, रात्रि गश्ती भी होगी, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होगी, 23 जुलाई को अपने समाचार चैनलों व सोशल मीडिया पर जिन्होंने भी गलत व भ्रामक खबर फैलाए हैं, उनके विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 23 जुलाई की घटना में जो लोग वीडियो फुटेज में उपद्रव करते नजर आ रहे हैं, उन सबों के साथ वे भी जो इस घटना के षडयंत्र में पर्दे के पीछे से शामिल हैं, वे भी जेल जाएगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मुहर्रम समिति से डी.जे. एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग यथा संभव नहीं करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 70 डेसीबल आवाज, बोलचाल की आवाज होती है और उससे अधिक वॉल्यूम में बजाने लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति माननीय उच्च न्यायालय की ओर से भी प्रतिबंधित है। उन्होंने मुहर्रम समिति के सचिव को प्रत्येक ताजिया जुलूस में प्रतिनियुक्त स्वंय सेवी (वॉलिंटियर्स) की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्हें पहचान पत्र या बैज निर्गत करने को कहा, ताकि वे जुलूस में पहचान में आ सके।

बैठक में उप महापौर, दरभंगा नगर निगम श्रीमती नाजिया हसन ने 23 जुलाई की घटना को कुशलतापूर्वक नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि यदि आपके गली-मोहल्लों का कोई बच्चा गलती करता है, तो उसे समझाए। उन्होंने मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

डीएम ने शांति समिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले की जनता को शांति के लिए आज संकल्प लेना होगा, अगर कुछ लोग जो त्योहार के अवसर पर घर आते हैं और ऐसा सोचते हैं कि हम तो त्योहार के अवसर पर आये हैं और फिर यहाँ से चले जाएंगे, इस बीच कुछ भी करेंगे, तो बच जाएगें, यह उनकी गलत फहमी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को ऐसे लोगों पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि दरभंगा नगर निगम बताये गये रूट की स्याफ़ सफाई ससमय करवाना सुनिश्चित करेगी। सिविल सर्जन दरभंगा मेडिकल टीम को तैयार रखने व ससमय प्राथमिक उपचार का किट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना को रूट प्लान तैयार कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने मुहर्रम समिति को ताजिया निकालने के दौरान निर्धारित समय का ख्याल रखने को कहा। महराजी पुल को लेकर उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर को केवल इस वर्ष के लिए नया रूट निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुहर्रम समिति से कहा कि कई बार ट्यूब लाईट सर पर फोड़ने एवं धारदार हथियार से खेल प्रदर्शन करने के दौरान प्रदर्शनकर्ता स्वंय घायल हो जाते हैं, इन खेल प्रदर्शनों से बचा जाना चाहिए।

उन्होंने यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को प्लानिंग कर लेने के निर्देश दिये। धार्मिक स्थलों के समीप वहाँ के लोगों को ही वहाँ पानी या सरबत से सेवा करने का सुझाव दिया, इससे धार्मिक स्थल की भी निगरानी होती रहेगी और सेवा भी होता रहेगा। शांति समिति के सदस्यों ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।उन्होंने 23 जुलाई की घटना को नियंत्रित करने में सहयोग करने वाले शांति समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी महापुरूषों की प्रतिमाएँ है, उनकी सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए संबंधित वार्ड पार्षद की अध्यक्षता में एक समिति का शीघ्र गठन कर लिया जाए और उसमें सरकारी कर्मी एवं पदेन सदस्य को भी शामिल किया जाए।

उक्त बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर सहित जिला स्तरीय अन्य वरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ जिला शांति समिति के सदस्यों में श्याम किशोर प्रधान, अशोक नायक, मो.उमर, राम कुमार, मनोज कुमार जयसवाल, नवीन सिन्हा, सुजीत मल्लिक, नसीम अख्तर, देवेंद्र कुमार झा, प्रदीप गुप्ता, रजी अहमद, डॉ. मो. इमामुल हक, अब्दुल हमीद कुरैशी, शाहनवाज कमर, अमर राम, मो.फसीज़, पप्पू खान, रुस्तम कुरैशी, सुरेश कुमार शर्मा, विष्णु कुमार ठाकुर, नवाब अख्तर, रविंद्र कुमार यादव, शुबंश कुमार यादव, कमलेश कुमार मंडल, दीदार हुसैन चांद, सुनील कुमार मंडल, नारायण जी झा, हरि नारायण सिंह, पवन कुमार शर्मा, मदन मंडल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नैयाज अहमद, निहाल अहमद खां, मो.आरजु, नुजहत परवीन, मो. अनवार अली अंसारी, जावेद अनवर, आस मोहम्मद, सुनील राय, राकेश कुमार दास, जकरिया हुसैन जिकरी, मोहम्मद शमशुल हक, मो. अतलुव, शंभू कुमार साहू, अवधेश कुमार चौधरी, अजय कुमार जलान, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, शरफे आलम तमन्ना, राम मनोहर प्रसाद, राकेश कुमार, सचिन राम, विपिन कुमार राय एवं अन्य जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

स्वच्छता के बिना विकास के मायने अधूरा है

July 22, 2023
Dbg

22.07.2023 (दरभंगा) : बिहार लोहिया स्वच्छ अभियान के अंतर्गत ‘‘हमारा गाँव, हमारा गौरव’’ के संकल्प के साथ जिले के सभी पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए दरभंगा प्रेक्षागृह में जिले के सभी मुखिया के साथ ठोस एवं तरल प्रबंधन उन्मूखीकरण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज एवं जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने सहयोग किया।

कार्यशाला में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बिहार के विभिन्न पंचायतों में किये जा रहे बेहतरीन कार्य को प्रदर्शित किया गया। बताया गया कि ठोस व तरल कचरा संग्रहण के लिए गाँव के प्रत्येक घर को नीला एवं हरा डस्टबीन उपलब्ध कराया गया है। नीला डस्टबीन सुखा कचरा के लिए एवं हरा डस्टबीन गीला कचरा के लिए दिया गया है। प्रतिदिन ई-रिक्शा एवं ठेला के माध्यम से सुखा एवं गीला कचरा को संग्रहित किया जाता है एवं पंचायत के अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई पर इसे अलग अलग किया जाता है। वैज्ञानिक तरीके से इसका प्रसंस्करण कर पुनः इसे उपयोगी पदार्थों एवं कम्पोस्ट में तब्दील किया जाता है। इस प्रकार पर्यावरण को प्रदुषण से बचाने के साथ अपशिष्ट पदार्थों के उत्पाद का पुनः उपयोग भी किया जा रहा है।

सरकार प्रत्येक गाँव को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाना चाहती है। डीएम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार सात निश्चय कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ गाँव एवं समृद्ध गाँव’’ का संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत आबादी गाँव में रहती है, इसलिए यह आवश्यक है कि हम गाँव के जीवनयापन के तरीकों में सुधार लावें एवं गाँव को समृद्ध बनावें। उन्होंने उपस्थित मुखियागण को कहा कि कई बार आपके मन में भी यह प्रश्न उठता है कि हम स्वच्छता से समृद्धि की नींव कैसे रखेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार आपके मन में यह आता होगा कि विकास का मतलब गाँव में सड़क, विद्यालय, अस्पताल बन जाना होता है, लेकिन स्वच्छता के बिना विकास के मायने अधूरा है।

उन्होंने कहा कि किसी स्थान की समृद्धि इस बात का प्रतीक है कि वहाँ के लोग किस प्रकार से जीवन जीते है। किसी विद्धान दार्शनिक ने कहा है कि जीवन जीना एक कला है और विरोधाभास ये है कि हम सब को लगता है कि हम जीवन जीना जानते हैं, लेकिन दूसरे के नजरियें से देखियेगा और खुद के नजरियों से भी जब आप अन्तःकरण में झाँक कर देखियेगा, तो आपको लगेगा कि जीवन जीना उतना आसान भी नहीं होता है। जीवन का एक आदर्श होता है और उसको अपनाये बिना हम अपने गाँव को स्वच्छ और समृद्ध नहीं बना सकते।उन्होंने कहा कि आज का विषय मेरे हृदय से जुड़ा हुआ है, यहाँ के प्रस्तुतीकरण में इस कार्यक्रम को बहुत ही बारिकियों से बताया जा रहा था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस कार्यक्रम के बनाने में वे भी अपर सचिव के रूप में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें बिहार की छवि को बदलना है, लोगों की जीवनशैली को बदलना है, तो हमें प्रमुखता से इसमें जोर डालना होगा, ये किसी भी योजना से अधिक महत्वपूर्ण है।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत आपके सहयोग से खुले में शौच से मुक्ति मिली, ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता आयी, अब हम एक कदम आगे बढ़कर स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अब ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की बात कर रहे हैं, प्लास्टिक और मेडिकल कचरा प्रबंधन की बात कर रहे हैं, अगर हमारा कचरा प्रबंधन सफलतापूर्वक हो जायेगा, तो बीमारी खुद व खुद दूर हो जायेगी, कई बीमारी तो गंदगी यानी कचरा के सहीं ढ़ंग से प्रबंधित नहीं होने के कारण होती है, अपने घर से गंदगी निकाल कर सड़क पर फेंक देना, गंदगी की सफाई नहीं है, यह अपूर्ण सफ़ाई है। जब तक हम उसका रि-साईकिल नहीं करते हैं, तब तक हमारा स्वच्छता अभियान पूर्ण नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि ईश्वर का भी बास स्वच्छ स्थानों पर ही होता है और काफी सोच समझ कर वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाते हुए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम को बनाया गया है। उन्होंने सभी मुखिया जी को कहा कि आपसे बेहतर आपके गाँव को कोई नहीं समझ सकता है, आप अपने पंचायत के लिए अच्छी योजना बना सकते हैं, बशर्ते कि आप उसे अपना समझे।उन्होंने कहा कि जब कोई भी ऐसी सरकारी योजना नहीं थी, तब भी अच्छे जन प्रतिनिधि अपने गाँव को बेहतर बनाने की सोच रखते थे और यह भावना हर किसी के हृदय में रहती है। हर व्यक्ति का उस गाँव से लगाव रहता है, जहाँ उनका जन्म हुआ है, चाहे वह कहीं भी रहे, उस गाँव की समृद्धि से उसे खुशी मिलती है, यह एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा कि कोई भी जन प्रतिनिधि यह नहीं चाहेगा कि उसका क्षेत्र विकास या स्वच्छता के किसी भी पैमाने पर पीछे रहे, लेकिन उसके लिए आगे बढ़ कर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम नाली बनाते है और उसका निकास नहीं हो, तो पानी वहीं जमा होकर सड़ेगा और सड़ने के बाद गंदगी और बीमारी फैलेगी, हमें देखना होगा कि पानी का सही ढ़ंग से निकास हो और सही ढ़ंग से उसका निष्पादन हो।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के लिए कई सारे तकनीकी हैं, आपके गाँव के लिए कौन सी तकनीक उपयोगी होगी, यह आपको सोचना है। उन्होंने कहा कि एक ग्रे वाटर होता है और एक ब्लैक वाटर होता है, जिसे हम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के माध्यम से कचरा और पानी को अलग करते हुए पानी को सिंचाई के योग्य बना सकते है और जमा हुए कचरा का उपयोग कम्पोस्ट उवर्रक के रूप में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पानी की समस्या दूर करने के लिए व्यर्थ बर्बाद होने वाले पानी का उपयोग भू-गर्भ जल को रिचार्ज करने के लिए कुँआ, चापाकल के समीप सोख्ता बनाकर कर सकते हैं, इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी और बीमारी भी नहीं फैलेगी।उन्होंने कहा कि शौचालय सेप्टिक टैंक से निकाले गए अपशिष्ट पदार्थ का सही निष्पादन तभी होगा, जब हम उसे एक गड्ढ़े में रख कर उसे ढक देंगे। उसे खुले में गिराना गंदगी को फैलाना होगा, क्योंकि बारिश होने पर वहीं गंदगी बहकर फिर हमारे घरों में आ जाएगी, यह निदान नहीं है। निदान यह है कि हम उसे अंडर ग्राउड करें और उसके ऑर्गेनिक वेस्ट को कम्पोस्ट में तब्दील कर दें। उन्होंने कहा कि यह पोषक तत्व का चक्र है, जितने भी कार्बनिक सामग्री हैं, वे अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हैं, यह पूरा कार्बन चक्र है। प्रकाश संश्लेशन के माध्यम से कार्बन डाई-ऑक्साइड मिट्टी में आता है, फसल उगता है, हमलोग उसे ग्रहण करते है और जो वेस्ट के रूप में रह जाता है उसे रि-साईकिल करते हैं, तो कम्पोस्ट में तब्दील होता है। अगर हम सही ढ़ंग से गड्ढ़ा खोदकर उसका निष्पादन करें, तो उसका कम्पोस्ट और बायो गैस बन सकता है, जिसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जो मिथेन गैस पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है, वह हमारे लिए ग्रीन एनर्जी का स्रोत बन सकता है,उससे खाना बन सकता है। उन्होंने कहा कि जो अपशिष्ट पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है,वह हमारे आर्थिक गतिविधियों में सहायक हो सकता है। दरभंगा जिले की जितनी बड़ी आबादी है और जितना मिथेन गैस पर्यावरण में जा रहा है, अगर उसे हम ग्रीन एनर्जी के रूप में तब्दील कर दें, तो काफी धन की बचत हो सकती है। इसी प्रकार हमारे घर और किचन से जो कचरा निकलता है,उसे हम अपशिष्ट प्रसंस्करण के माध्यम से कम्पोस्ट में तब्दील कर उसका उपयोग कर सकते हैं। हम गोबर से गोबर गैस बनाकर उसका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन वहीं कचरा हम सड़क के किनारे रखे हुए हैं, तो जो कोई भी हमारे गाँव से गुजरेगा, उसके मन में अच्छा भाव उत्पन्न नहीं होगा।उन्होंने कहा कि डब्लू.पी.यू. के बारे में अभी भी लोगों में यह धारणा है कि यह गंदगी का घर है। उन्होंने कहा कि डब्लू.पी.यू. गंदगी का घर नहीं, गंदगी से मुक्ति का घर है।

हम अपने घर के सामने कचरा फेंकते हैं, जमा रखते हैं, वह गंदगी है। डब्लू.यू.पी. में तो उस गंदगी का प्रसंस्करण होता है। उन्होंने कहा कि कई लोग यह चाहते हैं कि हम अपने जमीन के बगल में, विद्यालय के बगल में, घर के बगल में डब्लू.पी.यू.नहीं बनने देंगे, यह अच्छी बात नहीं है। आप देखियेगा यह अपकी गाँव की तस्वीर बदल सकता है। शहर और गाँव में यही अंतर है कि वहाँ सफाई की एक व्यवस्थित व्यवस्था है और गाँव में इसी व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। गाँव के लोगों में आपसी तालमेल अच्छा रहता है। इसलिए यह व्यवस्था बनायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट के जरिए प्लास्टिक को भी प्रसंस्करण कर उसको भी उपयोगी बनाया जा रहा है। यदि गाँव और खेत हमारा सही हो जाए, मवेशी पालन की सिस्टम को बेहतर कर लें तो फिर गाँव समृद्ध हो जाएगा। आज मवेशी के यूरिन से बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ क्या-क्या उत्पाद बना रही है, उसमें इतना अधिक नाइट्रोजन है कि नाइट्रोजन की आवश्यकता पूरी हो सकती है।

उन्होंने सभी मुखिया जी से अपने गाँव के लोगों को जागरूक करने और अपने गाँव को स्वच्छ और समृद्ध बनाने की अपील की। इसके पहले उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा भी ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत किये जाने वाले व्यय, क्रय किये जाने वाले सामग्री, डब्लू.पी.यू. के निर्माण हेतु 15वीं वित्त आयोग के टाईड फंड एवं मनरेगा के तहत किये गए प्रावधान से अवगत कराया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।