August 01, 2023

30.07.2023 (दरभंगा) : मोदी सरकार ने दरभंगावासियों को दिया ऐतिहासिक तोहफा, 340 करोड़ की लागत से दरभंगा रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन। उक्त बातें रेलवे स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।
वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की दरभंगावासियों के इंतजार कि घड़ी अब खत्म हो गई है। आगामी 06 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली से दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधा युक्त विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन में परिणत करने का आधारशिला रखेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर स्टेशन परिसर एवं शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई हजार लोग उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेंगे। मोदी सरकार आने वाले पचास वर्षों से अधिक समय के अनुरूप इस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत बनने वाले इस ऐतिहासिक रेल परियोजना पर मोदी सरकार 340 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी।
सांसद ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि छः मंजिला बनने वाले इस विश्वस्तरीय स्टेशन पर एयरपोर्ट के तर्ज पर सभी अत्याधुनिक यात्री सुविधा मौजूद रहेगा। जिसमे टिकट काउंटर, रिटायरिंग रूम, रेस्ट हाउस, क्लॉक रूम, बीआईपी लाउंज, जीआरपी एवं आरपीएफ ऑफिस, मीटिंग रूम, पुस्तकालय, बेड लाउंज, दुकान, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई अत्याधुनिक शामिल है। इसके साथ पश्चिम दिशा में 6 हजार 480 स्क्वायर मीटर एवं पूर्व दिशा में 5 हजार 944 स्क्वायर मीटर में मल्टी लेवल पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में 36 मीटर चौड़ा 70 मीटर लंबा डिपार्चर कॉनकोर्स का निर्माण किया जाएगा, जो दरभंगा रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में अवस्थित मुख्य सड़क से पूर्व दिशा में लक्ष्मीसागर स्थित दूसरे एंट्री गेट को जोड़ेगी। इस एयर डिपार्चर कॉनकोर्स में यात्रियों की बैठने, खाने एवं आने जाने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एक्सलेटर और सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा जो सीधे इस कॉनकोर्स से जुड़ा रहेगा। स्टेशन परिसर में 2 नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा जो स्टेशन परिसर के उत्तर एवं दक्षिण भाग में अवस्थित होगा। स्टेशन पर दो हजार से अधिक यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी एवं पूरा स्टेशन परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वह पूर्व में इस परियोजना के साथ ही समपार फाटक संख्या 26 (म्यूजियम गुमती) पर आरओबी का निर्माण करने हेतु रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेज चुके थे। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान कर दिया। आज दरभंगावासियों को एक साथ तीन तीन विकास परियोजना के पीएम के हाथों शिलान्यास का सुखद समाचार मिला है। उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमती पर 15 मीटर चौड़ा आरओबी का निर्माण भी इसी परियोजना के तहत किया जल्द प्रारंभ हो जाएगा। 6 अगस्त को ही दरभंगा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सकरी रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने हेतु शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया जाना प्रस्तावित है।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने हेतु वह वर्षों से संघर्षरत थे और रेलवे की विभिन्न बैठक में इस प्रस्ताव को रखते आ रहे थे। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर उनसे आग्रह भी कर चुके थे जिसके तहत आज यह शुभ समाचार दरभंगावासियों को प्राप्त हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने हेतु दिए ऐतिहासिक सौगात को लेकर दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिलावासी की ओर से उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिए। सांसद ने कहा कि इससे पूर्व केंद्र में बिहार से अनेकों रेल मंत्री रहे परंतु किसी रेल मंत्री ने मिथिला के विकास पर ध्यान नहीं दिया परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिथिला से एक अलग प्रेम और लगाव है।
उनके कार्यकाल में दरभंगा सहित पूरे मिथिला में रेलवे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की नरेंद्र मोदी के शासन में देशभर में रेल का कायाकल्प हो रहा है। दरभंगा रेलवे स्टेशन के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन परिवर्तित हो जाने से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।
विधान पार्षद हरि सहनी ने कहा की यह दरभंगा के इतिहास में विकास की एक नई गाथा लिखेगा। उन्होंने कहा कि 6 तारीख को होने वाला शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी ने कहा भाजपा की सरकार जब जब केंद्र में बनी है मिथिला का विकास हुआ है। बैठक में समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईएन रितेश कुमार, एडीईएन विजय शंकर, सहायक सुरक्षा आयुक्त टी एस गोपा कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर तारकेश्वर चटर्जी सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, सुजीत मल्लिक, ज्योतिकृष्ण झा, अश्विनी यादव, प्रेम कुमार मिश्रा, संजीव शाह, कन्हैया पासवान, माधव झा आजाद, उमेश चौधरी, दिलीप मंडल, सुनील चौधरी, ध्रुव मंडल, निर्मल राय सहित दर्जनों अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।