August 01, 2023

31.07.2023 (दरभंगा) : आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन कार्यालय में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात किए। इस दौरान सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीते दिनों दरभंगा में हुए विभिन्न साम्प्रदायिक घटनाओं, पत्थरबाजी, महादलित परिवार एवं मृत शव के साथ किए गए अमानवीय कुकृत्य, बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दरभंगा एम्स निर्माण में आ रही अड़चन, दशकों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक को पुनः चालू कराने सहित सहकारिता के कई मुद्दों से अवगत कराएं।
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की वे राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। जो आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों से अधिक समय से दरभंगा में एक ही पैटर्न पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांप्रदायिक घटना घटित होता रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा की इस मामले में कठोर कारवाई करने के बदले निर्दोष लोगों को जेल में डालने और मामले को लीपापोती करने का कार्य प्रशासन कर रही है। सांसद ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा पूरे दरभंगा में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक इंटरनेट सेवा को बैन करते हुए अघोषित आपातकाल लगा दिया गया। इस तुगलकी फरमान से दरभंगा के लाखों जनता का यह चार दिन डर के साए में बीता है।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार अथवा जिला प्रशासन के पास कोई इंटेलिजेंस रिपोर्ट था तो उसे वह गृह मंत्रालय के साथ साझा कर उचित कारवाई कर सकती थी। सांसद ने कहा कि दरभंगा नेपाल के सीमा से काफी नजदीक है और पूर्व में इंडियन मुजाहिद्दीन के यासीन भटकल, आईएसआईएस एवं पीएफआई सहित कई देश विरोधी संगठन की मौजूदगी दरभंगा में पाया गया है। सांसद ने महादलित परिवार एवं मृत शव के साथ एक समुदाय विशेष द्वारा किए गए अमानवीय कुकृत्य की भी जानकारी गृह मंत्री को दिए वहीं जिले में घटित सभी घटनाओं की जानकारी एक-एक करके दिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से सभी घटनाओं सहित किसी भी आंतरिक सुरक्षा की साजिश को देखते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाने का आग्रह किए।
सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा एम्स निर्माण में राज्य सरकार द्वारा उत्पन्न किए जा रहे अड़चन की नीति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा सितंबर 2020 में ही 1264 करोड़ 750 बेड वाले दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति करके दिया जा चुका है और संभवतः दरभंगा एम्स अब तक तैयार होकर लोगों सेवा देते रहता लेकिन दुर्भाग्यवश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मिथिला के साथ अपनाए जा रहे दोहरा रवैया और राजनीतिक द्वेष का शिकार बनता जा रहा है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर उचित कदम उठाने का अनुरोध किए। वहीं सांसद डॉ ठाकुर ने देश भर के सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की कार्यविधियों में सुधार लाने एवं व्यवसाय में विविधता लाने के उद्देश्य से सभी पैक्स कार्यालय में कंप्यूटर लगाने एवं पैक्स से सीएससी सेवा प्रारंभ करने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बधाई दिए। उन्होंने कहा कि 2516 करोड़ होने वाले इस कार्य से पैक्स के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता आएगी तथा इनकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। सांसद ने कहा कि इससे देशभर के लगभग 13 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे जिसमे अधिकतर छोटे और सीमांत किसान है।
इसके अलावा सांसद ने दशकों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक को पुनः चालू कराने हेतु भी अनुरोध किए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण यह सब संभव हो रहा है। सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में सहकारिता को विशेष महत्व दे रहे है एवं केंद्र सरकार का सहकारिता मंत्रालय मिशन मोड में कार्य कर रहा है।