DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा में हुए विभिन्न साम्प्रदायिक घटनाओं से अवगत हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

August 01, 2023
Dbg

31.07.2023 (दरभंगा) : आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन कार्यालय में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात किए। इस दौरान सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीते दिनों दरभंगा में हुए विभिन्न साम्प्रदायिक घटनाओं, पत्थरबाजी, महादलित परिवार एवं मृत शव के साथ किए गए अमानवीय कुकृत्य, बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दरभंगा एम्स निर्माण में आ रही अड़चन, दशकों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक को पुनः चालू कराने सहित सहकारिता के कई मुद्दों से अवगत कराएं।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की वे राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। जो आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों से अधिक समय से दरभंगा में एक ही पैटर्न पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांप्रदायिक घटना घटित होता रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा की इस मामले में कठोर कारवाई करने के बदले निर्दोष लोगों को जेल में डालने और मामले को लीपापोती करने का कार्य प्रशासन कर रही है। सांसद ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा पूरे दरभंगा में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक इंटरनेट सेवा को बैन करते हुए अघोषित आपातकाल लगा दिया गया। इस तुगलकी फरमान से दरभंगा के लाखों जनता का यह चार दिन डर के साए में बीता है।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार अथवा जिला प्रशासन के पास कोई इंटेलिजेंस रिपोर्ट था तो उसे वह गृह मंत्रालय के साथ साझा कर उचित कारवाई कर सकती थी। सांसद ने कहा कि दरभंगा नेपाल के सीमा से काफी नजदीक है और पूर्व में इंडियन मुजाहिद्दीन के यासीन भटकल, आईएसआईएस एवं पीएफआई सहित कई देश विरोधी संगठन की मौजूदगी दरभंगा में पाया गया है। सांसद ने महादलित परिवार एवं मृत शव के साथ एक समुदाय विशेष द्वारा किए गए अमानवीय कुकृत्य की भी जानकारी गृह मंत्री को दिए वहीं जिले में घटित सभी घटनाओं की जानकारी एक-एक करके दिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से सभी घटनाओं सहित किसी भी आंतरिक सुरक्षा की साजिश को देखते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाने का आग्रह किए।

सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा एम्स निर्माण में राज्य सरकार द्वारा उत्पन्न किए जा रहे अड़चन की नीति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा सितंबर 2020 में ही 1264 करोड़ 750 बेड वाले दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति करके दिया जा चुका है और संभवतः दरभंगा एम्स अब तक तैयार होकर लोगों सेवा देते रहता लेकिन दुर्भाग्यवश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मिथिला के साथ अपनाए जा रहे दोहरा रवैया और राजनीतिक द्वेष का शिकार बनता जा रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर उचित कदम उठाने का अनुरोध किए। वहीं सांसद डॉ ठाकुर ने देश भर के सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की कार्यविधियों में सुधार लाने एवं व्यवसाय में विविधता लाने के उद्देश्य से सभी पैक्स कार्यालय में कंप्यूटर लगाने एवं पैक्स से सीएससी सेवा प्रारंभ करने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बधाई दिए। उन्होंने कहा कि 2516 करोड़ होने वाले इस कार्य से पैक्स के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता आएगी तथा इनकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। सांसद ने कहा कि इससे देशभर के लगभग 13 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे जिसमे अधिकतर छोटे और सीमांत किसान है।

इसके अलावा सांसद ने दशकों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक को पुनः चालू कराने हेतु भी अनुरोध किए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण यह सब संभव हो रहा है। सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में सहकारिता को विशेष महत्व दे रहे है एवं केंद्र सरकार का सहकारिता मंत्रालय मिशन मोड में कार्य कर रहा है।

संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

August 01, 2023
Dbg

31.07.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा सम्पूर्ति पोर्टल, सरकारी एवं निजी नाव का निबंधन, प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक, आपदा सम्पूर्ति सूची का अनुमोदन, नाव का भौतिक सत्यापन,सैंड बैग का सत्यापन,राहत शिविर का सत्यापन, तटबंध की सुरक्षा, नहरों की स्थिति, पटवन की स्थिति एवं एसडीआरएफ भवन का निर्माण इत्यादि संबंधित बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई।

बैठक में डीएम ने कहा कि तटबंध सुरक्षा से संबंधित सभी बाढ़ नियंत्रण डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को तटबंध की निगरानी करवाने एवं कटाव निरोधक कार्य संपन्न करा लेने तथा आकस्मिक स्थिति के लिए बालू भरे बैग चिन्हित स्थलों पर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को बालू भरे बैग का सत्यापन करा लेने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतवार लाभुकों का डाटा का सत्यापन कराकर प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति से अनुमोदित कराते हुए सभी अंचलाधिकारी अपने अंचल के डाटा को जिला आपदा शाखा में भेजना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने नाव का रजिस्ट्रेशन करा लेने तथा सामुदायिक किचन का जियो टैग के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि दरभंगा में 13 स्थलों पर बाढ़ आश्रय भवन का निर्माण करवाया जा रहा है, 04 स्थलों के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, शेष में निर्माण कार्य जारी है, इसके अतिरिक्त बाढ़ राहत शिविर के लिए 411 भवन एवं सामुदायिक किचन के लिए 541 भवन चिन्हित हैं।

उन भवनों में से कई भवनों के समीप के चापाकलों की मरम्मति के लिए पीएचईडी को सूची दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का आधार सत्यापित नहीं हो पा रहा है तो उस परिवार के अन्य सदस्य की डाटा आधार के साथ अपलोड कराया जाए। बताया गया कि 550 निजी नाव एवं 172 सरकारी नाव उपलब्ध हैं। डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देश दिया कि जिन अंचल के द्वारा डाटा अद्यतन नहीं है,उन अंचलाधिकारी से कारणपृच्छा की जाए, साथ ही चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द अपने डाटा शत प्रतिशत अद्यतन कर लें।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश जा राजा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी आपदा आलोक राज,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, जिला कृषि पदाधिकारी विपिन कुमार बिहारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

दरभंगा रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन

August 01, 2023
Dbg

30.07.2023 (दरभंगा) : मोदी सरकार ने दरभंगावासियों को दिया ऐतिहासिक तोहफा, 340 करोड़ की लागत से दरभंगा रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन। उक्त बातें रेलवे स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की दरभंगावासियों के इंतजार कि घड़ी अब खत्म हो गई है। आगामी 06 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली से दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधा युक्त विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन में परिणत करने का आधारशिला रखेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर स्टेशन परिसर एवं शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई हजार लोग उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेंगे। मोदी सरकार आने वाले पचास वर्षों से अधिक समय के अनुरूप इस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत बनने वाले इस ऐतिहासिक रेल परियोजना पर मोदी सरकार 340 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी।

सांसद ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि छः मंजिला बनने वाले इस विश्वस्तरीय स्टेशन पर एयरपोर्ट के तर्ज पर सभी अत्याधुनिक यात्री सुविधा मौजूद रहेगा। जिसमे टिकट काउंटर, रिटायरिंग रूम, रेस्ट हाउस, क्लॉक रूम, बीआईपी लाउंज, जीआरपी एवं आरपीएफ ऑफिस, मीटिंग रूम, पुस्तकालय, बेड लाउंज, दुकान, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई अत्याधुनिक शामिल है। इसके साथ पश्चिम दिशा में 6 हजार 480 स्क्वायर मीटर एवं पूर्व दिशा में 5 हजार 944 स्क्वायर मीटर में मल्टी लेवल पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में 36 मीटर चौड़ा 70 मीटर लंबा डिपार्चर कॉनकोर्स का निर्माण किया जाएगा, जो दरभंगा रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में अवस्थित मुख्य सड़क से पूर्व दिशा में लक्ष्मीसागर स्थित दूसरे एंट्री गेट को जोड़ेगी। इस एयर डिपार्चर कॉनकोर्स में यात्रियों की बैठने, खाने एवं आने जाने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एक्सलेटर और सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा जो सीधे इस कॉनकोर्स से जुड़ा रहेगा। स्टेशन परिसर में 2 नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा जो स्टेशन परिसर के उत्तर एवं दक्षिण भाग में अवस्थित होगा। स्टेशन पर दो हजार से अधिक यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी एवं पूरा स्टेशन परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वह पूर्व में इस परियोजना के साथ ही समपार फाटक संख्या 26 (म्यूजियम गुमती) पर आरओबी का निर्माण करने हेतु रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेज चुके थे। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान कर दिया। आज दरभंगावासियों को एक साथ तीन तीन विकास परियोजना के पीएम के हाथों शिलान्यास का सुखद समाचार मिला है। उन्होंने कहा कि म्यूजियम गुमती पर 15 मीटर चौड़ा आरओबी का निर्माण भी इसी परियोजना के तहत किया जल्द प्रारंभ हो जाएगा। 6 अगस्त को ही दरभंगा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सकरी रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने हेतु शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया जाना प्रस्तावित है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने हेतु वह वर्षों से संघर्षरत थे और रेलवे की विभिन्न बैठक में इस प्रस्ताव को रखते आ रहे थे। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर उनसे आग्रह भी कर चुके थे जिसके तहत आज यह शुभ समाचार दरभंगावासियों को प्राप्त हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने हेतु दिए ऐतिहासिक सौगात को लेकर दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिलावासी की ओर से उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिए। सांसद ने कहा कि इससे पूर्व केंद्र में बिहार से अनेकों रेल मंत्री रहे परंतु किसी रेल मंत्री ने मिथिला के विकास पर ध्यान नहीं दिया परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिथिला से एक अलग प्रेम और लगाव है।

उनके कार्यकाल में दरभंगा सहित पूरे मिथिला में रेलवे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की नरेंद्र मोदी के शासन में देशभर में रेल का कायाकल्प हो रहा है। दरभंगा रेलवे स्टेशन के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन परिवर्तित हो जाने से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

विधान पार्षद हरि सहनी ने कहा की यह दरभंगा के इतिहास में विकास की एक नई गाथा लिखेगा। उन्होंने कहा कि 6 तारीख को होने वाला शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी ने कहा भाजपा की सरकार जब जब केंद्र में बनी है मिथिला का विकास हुआ है। बैठक में समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईएन रितेश कुमार, एडीईएन विजय शंकर, सहायक सुरक्षा आयुक्त टी एस गोपा कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर तारकेश्वर चटर्जी सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, सुजीत मल्लिक, ज्योतिकृष्ण झा, अश्विनी यादव, प्रेम कुमार मिश्रा, संजीव शाह, कन्हैया पासवान, माधव झा आजाद, उमेश चौधरी, दिलीप मंडल, सुनील चौधरी, ध्रुव मंडल, निर्मल राय सहित दर्जनों अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

जो लोग भी शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने में अपनी भूमिका निभाई है उन पर कारवाई की जाएगी

August 01, 2023
Dbg

30.07.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से प्रेस ब्रीफ़िंग करते हुए दरभंगा में शांतिपूर्ण एवं भाई-चारे के साथ मोहर्रम पर्व संपन्न होने के अवसर पर सम्पूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई दी।

डीएम ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार जिले में पूर्णत: शांति पूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ सद्भाव पूर्वक मनाया गया, इसके लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधि, सभी मीडिया कर्मी एवं आम नागरिक धन्यवाद के पात्र हैं। दरभंगा के आम नागरिक, जिन्होंने अफवाह पर ध्यान न देकर इस पर्व को शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने में योगदान दिये हैं, वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने इंटरनेट चालू करने के प्रश्न पर कहा कि जिले में शांति व्यवस्था कायम है। इसलिए नेटवर्क बंद करने की अवधि में विस्तार नहीं किया गया है, 30 जुलाई को 4:00 बजे के बाद इंटरनेट सेवा चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट चालू होने पर किसी भी पूर्व घटित घटना को ट्विस्ट करके अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं को भी इस तरह की सूचना प्राप्त होते ही अवगत कराने को कहा। ताजिया जुलूस के अखाड़े में खेल प्रदर्शन के दौरान लगी चोट पर प्रश्न करने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की सूचना प्राप्त हुई है, एक बच्ची को भी चोट लगने की सूचना मिली है, जो अब ठीक है, इन घटनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिन्होंने भी जुलूस के लिए प्राप्त अनुज्ञप्ति में निर्दिष्ट शर्तों का उल्लंघन किया है, उन्हें भविष्य में लाइसेंस देने पर भी पुनः विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर जहाँ कहीं भी छोटी सी छोटी घटना भी घटित हुई है उस पर संज्ञान लेकर उसकी समीक्षा की जाएगी और प्रयास किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति न हो। पूर्व घटित घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग भी घटना में संलिप्त या दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एसएसपी ने शांतिपूर्ण एवं भाई चारे के साथ मोहर्रम पर्व संपन्न होने के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की व्यवस्था सभी जगह अच्छी थी, जिले में शांति व्यवस्था कायम है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति अभी रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले की घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उनका वीडियो फुटेज है और उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। अगर किसी को लगता है कि वह निर्दोष है तो वह साक्ष्य प्रस्तुत करें, उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने में अपनी भूमिका निभाई है उन पर भी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले के लिए पुलिस विभाग का साइबर सेल कार्यरत है, जो कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने के लिए अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सद्भाव बनाये रखने की दिशा मे हर जायज कदम उठाने में सरकार का पूर्ण सहयोग मिलेगा

July 25, 2023
Dbg

25.07.2023 (दरभंगा) : जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा जिला संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि मुहर्रम का त्योहार 29 जुलाई 2023 को मनाये जाने की सूचना है। जिला संयुक्तादेश में बताया गया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बढ रही आतंकवादी गतिविधियों एवं जिले में पूर्व से घटित साम्प्रदायिक घटनाओं एवं दोनों सम्प्रदाय की मिली-जुली आबादी को ध्यान में रखते हुए उक्त त्योहार के अवसर पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

जिला संयुक्त आदेश में कहा है कि अपराधिक एवं उग्रवादी तथा साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियाँ भी इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निदेशित किया गया है।

सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/अन्य पुलिस पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने तथा विश्व हिन्दु परिषद् के सक्रिय सदस्यों एवं कट्टरपंथियों तथा मुस्लिम सम्प्रदाय के कट्टरपंथियों के गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूर्व मे ही आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी संबंधित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मुहर्रम पूर्व के अवसर पर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई जुलूस एवं विवादित झाँकी इत्यादि नहीं निकले, इस बिन्दु पर विशेष निगरानी रखेंगे, यदि आयोजकों या किसी के द्वारा इसका जानबुझकर उल्लंघन किया जाता है, तो उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही सभी संबंधित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को उन सभी स्थलों पर जहाँ किसी कारण वश तनाव, साम्प्रदायिक घटना या वर्तमान में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहाँ पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

जिला संयुक्तादेश में कहा गया कि उक्त पर्व के अवसर पर तनाव वाले स्थानों की अग्रिम आसूचना संग्रह करने के लिए ग्रामीण पुलिस, ग्रामीण स्तर पर पदस्थापित सरकारी सेवकों, ग्राम पंचायत आदि से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करना अपेक्षित है। प्रायः ऐसा देखा जाता है कि मिथ्या अफवाह के कारण आतंक एवं तनाव उत्पन्न हो जाता है, इसके नियंत्रण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही धार्मिक संगठनों तथा धर्म के नाम पर अफवाह/द्वेष/नफरत तथा गलतफहमी फैलाने वाले तत्वों को चिन्ह्ति कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था कायम रखने हेतु कुल - 456 पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति थानाध्यक्ष के अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है, जो बिरौल, बेनीपुर एवं सदर अनुमण्डल के शहरी क्षेत्र के लिये विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कार्य करेंगे।

जिला संयुक्तादेश में सभी संबंधित दण्डाधिकारी को कहा गया कि साम्प्रदायिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल का प्रयोग करना पड़े, तो किसी प्रकार का हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। सरकार यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सद्भाव बनाये रखने की दिशा मे हर जायज कदम उठाने में सरकार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सभी संबंधित दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी को 28 जुलाई 2023 के अपराह्न में विधि-व्यवस्था कार्य में अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर पहुँचने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्व समाप्ति तक अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर बने रहने को कहा गया। इसके साथ ही कहा गया कि यदि किसी कारणवश शांति भंग होने या तनाव होने की सूचना प्राप्त होती है, तो प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी तथा बल तक तक अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर बने रहेंग, जब तक उस स्थान विशेष की स्थिति सामान्य नहीं हो जाय। जिला संयुक्तादेश में बताया गया कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।

सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक घटनाओं की पृष्टिभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरतेंगे। साथ ही साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई बिना किसी भेदभाव से तथा निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त त्योहार के अवसर पर शांति समिति का गठन नितान्त आवश्यक है, इसके लिए थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वैसे स्थान जहाँ साम्प्रदायिक तनाव के दृष्टांत दृष्टिगोचर हुए हैं या तनाव की आशंका हो, वैसे दोनों साम्प्रदाय के प्रबुद्ध नागरिकों, ग्राम पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं पंचायत के अन्य सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ 28 जुलाई से पूर्व शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करेंगे तथ विधि-व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेवादी उन पर सौपेंगे।

जिला संयुक्तादेश में कहा गया कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय परिसर में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री राजेश झा ‘‘राजा’’, मोबाईल नम्बर - 9473191318 रहेंगे। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था संधारण हेतु नाका नम्बर - 05 कोतवाली ओ.पी. स्थित मिलान चौक पर एक सहायक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसके वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, मोबाईल नम्बर - 9431818365 रहेंगी।

इसके साथ ही नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा तथा विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, शहरी, दरभंगा को सहायक नियंत्रण कक्ष में मुहर्रम जूलूस/ताजिया मिलान कार्यक्रम समाप्ति तक उपस्थित रहने को कहा गया। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर को नियमित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नगर आयुक्त एवं विद्युत आपूर्ति विभाग अथवा आयोजक समिति से पूर्व की भाँति कराना सुनिश्चित करेंगे। पर्यवेक्षक, भी.एच.एफ यह सुनिश्चित करेंगे कि दरभंगा समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं नगर थाना के गश्ती गाड़ी में वितन्तु सेट की व्यवस्था 28 जुलाई से 30 जुलाई तक के लिए करेंगे।

उक्त अवसर पर सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष अपने-अपने थाना का वितन्तु सेट 28 जुलाई से 29 जुलाई तक चौबीस घंटे खुला रखेंगे तथा प्रत्येक एक-एक घंटा पर अपने-अपने थाना का खैरियत प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। जिला संयुक्त आदेश में कहा है कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है, विशेष परिस्थिति पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 28 जुलाई से अग्निशाम दस्ता की एक युनिट को जिला नियंत्रण कक्ष में तथा एक युनिट को बिरौल एवं बेनीपुर अनुमण्डल में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आपात स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। प्रभारी यातायात को निर्देश दिया है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में उक्त पर्व के अवसर पर सभी चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतिनियुक्त करेंगे तथा ट्रैफिक एवं विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही यातायात प्रभारी इस दौरान स्वयं भी भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निदेशित किया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए प्रतिनियुक्ति से पूर्व उन्हें हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन सिल्ड आदि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, थानाध्यक्ष को हिदायत दिया गया है कि उक्त त्योहार के अवसर पर अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी मुश्तैदी, चुस्ती एवं सतर्कता के साथ करेंगे तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण को देखते हुए अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने प्रभार के प्रखण्ड में उक्त पर्व को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। अगर किसी भी तनाव/घटना होने की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। मुहर्रम पर्व के अवसर पर सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र अन्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना/ओ.पी. एवं गश्ती दल को भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही उक्त पर्व के अवसर पर अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री राजेश झा ‘‘राजा’’, को सदर अनुमण्डल, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.), दरभंगा श्री अनिल कुमार को बेनीपुर अनुमण्डल तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद को बिरौल अनुमण्डल का विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। वे संबंधित अनुमण्डल के अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।