August 03, 2023

03.08.2023 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा कार्यालय में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह मुलाकात कर बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर धारकों को हो रही असुविधा एवं अधिक बिजली बिल आने की समस्या, सीएम साइंस कॉलेज में ऊर्जा मंत्रालय के सीएसआर फंड से करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन हॉस्टल एवं दरभंगा जिले में सीएसआर फंड से नवनिर्मित अन्य योजना का शुभारंभ करने सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा किए।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि जिले से प्रतिदिन दर्जनों लोग स्मार्ट प्रीपेड मीटर से हो रही परेशानी को लेकर आते है। लोगों का कहना है कि पुराने वाले मीटर में इतना ही विद्युत खपत करने पर कम बिल आता था, परंतु जबसे स्मार्ट मीटर लगा है बिजली बिल दोगुना तिगुना हो गया है। लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि जब वह बिल संबंधी समस्या को लेकर संबंधित कार्यालय में जानकारी लेने जाते है तो वहां के कर्मचारी और अधिकारी जवाब देते है की सब ऑनलाइन हो गया, इसमें कार्यालय का कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समस्या से बिहार के कई जिला के लोग जूझ रहे है।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुआई वाली बिहार की महागठबंधन सरकार को आम लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं है। लोग बिहार सरकार के कार्यालय का चक्कर लगाकर थक जाते है, परंतु उन्हें कोई राहत नहीं मिल रहा है। वहीं उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय के सीएसआर फंड से सीएम साइंस कॉलेज में करोड़ों की लागत से बन रहे बहुमंजिला हॉस्टल के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश देने का अनुरोध किए।
उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। सांसद ने कहा कि बीते कुछ महीने पहले डीएमसीएच परिसर में इसी मंत्रालय के अधीन लगभग 16 करोड़ की लागत से 56 कमरे एवं 260 बेड वाले नवनिर्मित पावरग्रिड विश्राम सदन का लोकार्पण किया जा चुका है। जहां दूर दूर से इलाज कराने हेतु आए सैकड़ों मरीज के परिजन इसका लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से ऊर्जा मंत्रालय के सीएसआर फंड से जिले भर में नवनिर्मित अन्य योजना का भी जल्द लोकार्पण करने का अनुरोध किए।
August 03, 2023
03.08.2023 (दरभंगा) : जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधेन्दु द्वारा पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है कि पशुओं के एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला पशुपालन कार्यालय, दरभंगा में जिला नियंत्रण कक्ष, जो 24 घंटे 07 दिन कार्यरत रहेगा, का गठन करते हुए प्रत्येक कार्य दिवस के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
उन्होंने पत्र में कहा कि सोमवार को डॉ. अशोक कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पड़री, मोबाईल नम्बर - 7677673506, डॉ. साकेत मिश्रा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, योगियारा, मोबाईल नम्बर - 7488784866 एवं डॉ. कमलेश कुमार गुरमैता, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, भालपट्टी, मोबाईल नम्बर - 8789482823 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
वहीं मंगलवार, को डॉ. अशोक कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पड़री, मोबाईल नम्बर - 7677673506, डॉ. आलोक कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, निमैठी, मोबाईल नम्बर - 8235693500 एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार, कनीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी, लहेरियासराय, मोबाईल नम्बर - 7870785477 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बधुवार को डॉ. आलोक कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, निमैठी, मोबाईल नम्बर - 8235693500 एवं डॉ. प्रदीप कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बनौली, मोबाईल नम्बर - 9534904953 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
गुरूवार को डॉ. अशोक कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पड़री, मोबाईल नम्बर - 7677673506, डॉ. साकेत मिश्रा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, योगियारा, मोबाईल नम्बर - 7488784866 एवं डॉ. कमलेश कुमार गुरमैता, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, भालपट्टी, मोबाईल नम्बर - 8789482823 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
शुक्रवार को डॉ. आलोक कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, निमैठी, मोबाईल नम्बर - 8235693500 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
शनिवार को डॉ. साकेत मिश्रा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, योगियारा, मोबाईल नम्बर - 7488784866 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही रविवार को डॉ. कमलेश कुमार गुरमैता, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, भालपट्टी, मोबाईल नम्बर - 8789482823, डॉ. प्रदीप कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बनौली, मोबाईल नम्बर - 9534904953 एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार, कनीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी, लहेरियासराय, मोबाईल नम्बर - 7870785477 द्वारा एल.एस.डी. सदृश्य बीमारी/अन्य किसी आपदा की स्थिति में जानकारी दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त 31 भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी अपने अपने प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत हैं तथा जिला पशुपालन कार्यालय दरभंगा में जिला पशुपालन पदाधिकारी दरभंगा डॉ.सुधेन्दु जिनका मोबाइल नंबर-9576800321,अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय सदर दरभंगा में डॉ.प्रमोदानन्द लाल दास अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, सदर दरभंगा मोबाइल नंबर-8340240745 है, कार्यरत हैं। पशु शल्य चिकित्सालय, लहेरियासराय में पशुओं का शल्य चिकित्सा किया जाता है।
August 03, 2023

02.08.2023 (दरभंगा) : नई दिल्ली में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर और अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दूरसंचार के क्षेत्र में मैथिली भाषा को शामिल करने पर बधाई एवं धन्यवाद दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि अब सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी मैथिली में इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (आईवीआर) और ग्राहक सेवा संबंधी सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आज मैथिली भाषा बोलने वाले आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है, अब दूरसंचार के क्षेत्र में मैथिली भाषा का उपयोग प्रारंभ होने जा रहा है।
अब सुदूर ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले लोग भी आसानी से अपनी मातृभाषा में किसी भी सेवा प्रदाता कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर सकते है। सांसद ने कहा कि इसको लेकर वह पूर्व में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई बार अनुरोध कर चुके थे। जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है। सांसद ने कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (आईवीआर) और ग्राहक सेवा सुविधा में ग्राहकों को प्रदान किए जानेवाले भाषा विकल्पों से संबंधित कई विनियम जारी किया है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा सभी दूरसंचार कंपनी को मैथिली के अलावा अष्टम अनुसूची में उल्लेखित सभी भाषाओं में इस सुविधा को प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा ग्राहक सहायता नंबर के लिए संवादात्मक वाक अनुक्रिया प्रणाली या आईवीआरएस में पहला स्तर भाषा चयन का होता है। अब आईवीआर के माध्यम से ग्राहक से अनुरोध प्राप्त होने पर सेवा प्रदाता ग्राहक को रिकॉर्ड किए गए आईवीआर पर बातचीत के लिए भाषा विकल्प में हिंदी एवं अंग्रेजी के अलावा मैथिली को भी शामिल करेगी। सांसद ने कहा कि जहां पूर्व में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में मैथिली को अष्टम अनुसूची में शामिल कर आठ करोड़ मिथिलावासियों को सम्मान दिया गया था वहीं वर्तमान समय में पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा मिथिला और मैथिली के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मिथिला की शान पाग़ पर डाक टिकट जारी किया गया, वहीं मखाना को मिथिला मखाना का जीआई टैग दिया गया, केंद्र सरकार ने सीबीएसई में मैथिली को शामिल करते हुए मैथिली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार में मैथिली के प्रवेश होने से इसका प्रचार प्रसार व्यापक स्तर बढ़ेगा और लोगों में अपने मातृभाषा के प्रति प्रेम भी बढ़ेगा। सांसद ने मिथिला को ऐतिहासिक सौगात देने के पीएम नरेंद्र मोदी एवं विभागीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से धन्यवाद दिए।
August 01, 2023
Dr.Chandrashekhar Singh (DM)(File Photo)
01.08.2023 (पटना) : जिला पदाधिकारी, पटना-सह-नोडल पदाधिकारी, जाति आधारित गणना, 2022-सह-प्रधान गणना पदाधिकारी, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सभी चार्ज पदाधिकारियों, प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को बिहार जाति आधारित गणना, 2022 कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
उनके आदेश पर ज़िला तथा चार्ज स्तरों पर गणना से संबंधित सभी कोषांगों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में बिहार जाति आधारित गणना का कार्य सभी चार्ज में बुधवार से निश्चित प्रारंभ करें। सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को बुधवार को 10 बजे अपने प्रखंड में पहुँचकर गणना कार्य का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
इस बैठक में सभी चार्ज में जाति आधारित गणना के कार्य की अंतिम स्थिति तथा उसे कल से ही प्रारंभ किए जाने की तैयारियों की समीक्षा की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण में पटना जिले के कुल 45 चार्ज द्वारा कुल 9,35,507 परिवारों की गणना पूर्ण हो गई है। डीएम ने कहा कि सभी चार्ज में गणना का भौतिक कार्य लगभग पूरा हो गया था। शेष कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को बुधवार को ही गणनाकर्मियों को प्रपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम डॉ सिंह ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर इंट्री कार्य को भी जल्दी पूरा कर ली जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन मोड में गणना का संचालन किया जाए। नियंत्री पदाधिकारी गणनाकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से शुद्धता सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से गणना की जाए। पूर्व में सभी प्रगणक; पर्यवेक्षक एवं चार्ज अधिकारी बेहतर तरीके से कार्य किए हैं।
प्रखंडों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करेंगे। वे भी समय-समय पर क्षेत्रों में भ्रमण कर गणना कार्य का अनुश्रवण करेंगे। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप बिहार जाति आधारित गणना, 2022 का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा।
August 01, 2023

01.08.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को फसल आच्छादन की प्रतिदिन समीक्षा करने का निदेश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी वर्षापात के आंकड़ों, डीजल अनुदान, उर्वरक की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, राजकीय नलकूपों की स्थिति इत्यादि पर लगातार नजर रखेंगे तथा स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी फसल आच्छादन का नियमित तौर पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। आज के इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला में खरीफ वर्ष 2023-24 में धान एवं मक्का के आच्छादन की समीक्षा की गई। मक्का का लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि 90.96 प्रतिशत तथा धान का लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि 34.88 प्रतिशत है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी धान आच्छादन में आँकड़ों की पुनः समीक्षा करें। ऐसा प्रतीत होता है कि किसान सलाहकारों के हड़ताल के कारण क्षेत्रों से आँकड़ों का सही से संकलन नहीं किया गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चलता है कि जिले में धान की रोपनी की अच्छी स्थिति है। विगत वर्ष भी इस समय तक वर्षापात की लगभग बराबर स्थिति थी। प्रशासन द्वारा किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी धान आच्छादन की लगभग बराबर स्थिति ही होनी चाहिए। डीएम द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभाग के दिशा-निदेशों के अनुरूप डीजल खरीफ अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करें। सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी इसका पर्यवेक्षण करेंगे। डीएम के संज्ञान में लाया गया कि जिला में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। अगस्त माह की मांग के अनुसार यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति एवं उपलब्धता है। वर्तमान में 17,583.307 मे.टन यूरिया उपलब्ध है। डीएम के निदेशानुसार सभी किसान भवनों पर उर्वरक उपलब्धता की सूचना प्रदर्शित की गई है ताकि किसान दिग्भ्रमित न हों। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक उर्वरक से संबंधित 54 छापामारी की गई है। जिला में उर्वरक के 43 थोक बिक्रेता तथा 828 खुदरा बिक्रेता हैं। बीज बिक्रेताओं की संख्या 614 तथा कीटनाशी बिक्रेताओं की संख्या 382 है।
मुख्यमंत्री बागवानी मिशन अंतर्गत आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। पशुपालन विभाग में 39 प्रकार की दवा पशु चिकित्सा हेतु उपलब्ध है। 57,616 पशुओं को चिकित्सा उपलब्ध करायी गई है। प्रत्येक पशु चिकित्सालय में चिकित्सा प्राप्त पशुओं की संख्या औसतन 1108 है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों को निरंतर विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए कृषि फीडर में 12 घंटे (छः बजे पूर्वाह्न से छः बजे अपराह्न तक) विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
डीएम द्वारा लघु सिंचाई प्रमंडल अंतर्गत प्रखंडवार नलकूपों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल ने बताया कि जिले में कुल 886 नलकूप है जिसमें 510 कार्यरत है तथा 376 अकार्यरत है। यांत्रिक दोष के कारण 104, विद्युत दोष के कारण 118, संयुक्त दोष के कारण 124 तथा अन्य दोष के कारण 30 बंद है। बाढ़ अनुमंडल में 37 नलकूप, दानापुर अनुमंडल में 28 नलकूप तथा पालीगंज अनुमंडल में 16 नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि विद्युत दोष वाले राजकीय नलकूपों को संबंधित विद्युत कार्यपालक अभियंता तुरत ठीक कराकर चालू करें ताकि किसान सुविधाजनक ढंग से रोपनी कर सके। उन्होंने नलकूप विभाग के कार्यपालक अभियंता को तीनों अनुमंडलों में कल ही नलकूप विभाग की टीम भेजकर विद्युत कार्यपालक अभियंताओं तथा अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर नलकूपों को ठीक कराने का निर्देश दिया।
डीएम डॉ. सिंह द्वारा लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को विशेष प्रयास कर विद्युत अथवा यांत्रिक दोष के कारण बंद राजकीय नलकूपों की नियमानुसार मरम्मति करवाकर क्रियाशील करने का निदेश दिया गया। डीएम द्वारा आज की महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता, बाढ़ तथा कार्यपालक अभियंता नहर प्रमंडल खगौल का वेतन अवरूद्ध करते हुए उन सभी से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों को कल पुनः प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।