DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

क्रिकेट मैच के माध्यम से आमजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है

May 11, 2024
Dbg

10.05.2024 (पटना) : पटना शहर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 10 मई से पटना नगर निगम द्वारा इंडियन वोटर लीग (IVL) का आयोजन शुरू किया गया। इसके तहत क्रिकेट मैच के माध्यम से आमजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

संविधान के अधिकार का जरुर करें उपयोग। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि पटना का वोटिंग परसेंटेज न्यूनतम है यह हमारे लिए खेद जनक बात है आप सभी का सहयोग इसे बेहतर बनाएगा आपके भाई, मित्र एवं परिवार को जागरूक करें। ये सविधान द्वारा दिया हुआ अधिकार है इसका अवश्य प्रयोग करें।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा नगर निगम के कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि पटना नगर निगम द्वारा निरंतर मतदान हेतु आमजनों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कर्मियों का प्रयास सराहनीय है ये सफाई के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने आम जनों से 1 जून को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि चुनाव के दिन सिर्फ छुट्टी न मनाएंगे बल्कि अपने दायित्व का भी निर्वहन करें। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन मैदान में चौके छक्के लगाकर किया गया। इसके साथ ही मैच के दौरान नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवगीत द्वारा सस्कृतिक कार्यक्रम एवं आरजे शशि द्वारा कमेंट्री कर जागरूक किया गया।

लेजर शो के माध्यम से 1 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। 10 से 25 मई के बीच मैच का आयोजन किया जा रहा है। दीघा जेपी सेतु घाट से गेट नंबर 88 घाट तक आम जन, खिलाड़ियों, दर्शकों के लिए अलग अलग जोन में बांटा गया है। नगर निगम द्वारा कुल 75 टीम बनाई गई हैं। ऐसे मतदाता जो पहली बार वोट करेंगे उन्हें भी मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। क्रिकेट मैच प्रतिदिन शाम को शुरू होगा। मैच का विवरण। कुल टीम - 75, कुल ओवर - 6, हर टीम में खिलाड़ियों की संख्या- 15, इस मैच नगर निगम के 75 वार्डों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभाग, सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, एनजीओ, अधिकारी, पत्रकार, छात्र छात्राएँ आदि शामिल होंगे हैं।

पिंक टॉयलेट- पटना नगर निगम द्वारा मैच के दौरान पहली बार पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित होगा एवं स्वच्छंगिनी द्वारा इसकी सफाई नियमित रूप से की जाएगी। यह गंगा किनारे लगा होगा एवं केवल महिलाओं के लिए निशुल्क होगा।

ईवीएम प्राप्त होने के उपरांत अपने गंतव्य स्थल पर ही पहुंचे

May 11, 2024
Dbg

10.05.2024 (दरभंगा) : दरभंगा, प्रेक्षागृह में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।

सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम प्राप्त होने के उपरांत किसी रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, होटल आदि पर नहीं रुकना है अपने गंतव्य स्थल पर ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि बारिश की मौसम को देखते हुए सभी सेक्टर पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की अपने साथ कम से कम एक प्लास्टिक शीट् रखेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से सभी सेक्टर पदाधिकारी को सभी प्रपत्र भरने की जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदान केन्द्रों पर मॉक पाल के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश का संसूचन सभी संबंधित पदाधिकारी/ पीठासीन पदाधिकारी को करा दिया गया है। सभी जोनल दंडाधिकारी/ विशेष जोनल दंडाधिकारी/ सुपर जोनल दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में वास्तविक मतदान प्रारंभ होने के एक घंटा पहले मॉक पोल का पूर्व अभ्यास निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रारंभ हो जाएं एवं ततसंबंधी प्रमाण पत्र निर्देश के आलोक में उपलब्ध करा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदान के दिन प्रत्येक दो-दो घंटा अर्थात 9:00 बजे पूर्वाह्न, 11:00 बजे पूर्वाह्न, 1:00 बजे अपराह्न,3:00 बजे अपराह्न, 5:00 बजे अपराह्न एवं 7:00 बजे अपराह्न में जिला स्तर से मतदान का प्रतिशत एवं मतदान के दिन गतिविधि से संबंधित समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना है।

सेक्टर पदाधिकारी/ जोनल दंडाधिकारी का यह दायित्व होगा कि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सूचनाओं स-समय संकलित कर वेतार, दूरभाष एवं मोबाइल के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष,अनुमंडल नियंत्रण कक्ष को भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र का ईवीएम चेंज किया जाएगा उसका विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा दूरभाष के माध्यम से भी जानकारी देने को कहा।

बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं प्रशिक्षु आईएएस आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान को लेकर टीम भावना से कार्य करें अधिकारी

May 11, 2024
Dbg

10.05.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा दरभंगा जिलाअंतर्गत 14-दरभंगा एवं 23-समस्तीपुर (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए 13 मई 2024 तथा 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए 20 मई को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर निष्पक्ष ,स्वच्छ और भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14-दरभंगा एवं 23-समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई 2024 तथा 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मई 2024 को 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक मतदान कार्य को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिले में 1710 भवनों में स्थित 2939 मतदान केन्द्रों के लिए 309 सेक्टर पदाधिकारी, 35 विषेश जोनल दंडाधिकारी एवं 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 13 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में चित्रगुप्त कुमार, उप विकास आयुक्त जिनका मोबाइल नम्बर-9431818365 तथा दिनांक 20 मई 2024 को वरीय प्रभार नीरज कुमार दास, अपर समाहर्त्ता, दरभंगा जिनका मोबाइल नंबर-9473191318 है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, स्वच्छ, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल आपस में मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य को संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर मतदान की गोपनीयता अक्षुण्ण रखने के लिए यह आवश्यक है कि जहाँ इी.वी.एम. मशीन होगा एवं जहाँ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे होंगे, वहाँ पुलिस या कोई भी मतदान पदाधिकारी नहीं जायेगा।

मतदाता को मतदान के समय फोटो लेने की अनुमति नहीं होगी। मतदान की गोपनीयता भंग करने वाले के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ई.वी.एम/वी.वी.पैट एवं अन्य मतदान सामग्रीयों के साथ मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों के डिस्पैच सेन्टर हेतु 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 03 स्थल बनाये गये हैं, जिसमें 79-गौड़ाबौराम एवं 80-बेनीपुर के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति, शिवधारा, 81-अलीनगर तथा 82-दरभंगा ग्रामीण के लिए मखाना अनुसंधान केन्द्र, दिल्ली मोड़ वहीं 83-दरभंगा तथा 85-बहादुरपुर के लिए परीक्षा भवन कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा में डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं। इन सभी 06 निर्वाचन क्षेत्रों के पोल्ड ई.वी.एम का संग्रहण बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा के किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 23-समस्तीपुर के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 78- कुशेश्वरस्थान हेतु जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल तथा 84-हायाघाट हेतु आई.टी.आई रामनगर, दरभंगा में डिस्पैच सेंटर बनाये गये है तथा इनका पोल्ड ई.वी.एम संग्रहण समस्तीपुर महाविद्यायल,समस्तीपुर में किया जाएगा। इसके अलावा 06-मधुबनी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए 02 विधानसभा क्षेत्र 86-केवटी हेतु केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल, दरभंगा तथा 87-जाले हेतु दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा को डिस्पैच सेन्टर बनाया गया है, तथा इनका पोल्ड ई.वी.एम संग्रहण आर.के.कॉलेज, मधुबनी में किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी (जोनल दण्डाधिकारी) को निर्देश दिया कि अनपोल्ड ई.वी.एम.एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस प्रखंड परिसर, बहादुरपुर में जमा करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल एवं मतदान कर्मी परिस्थितियों के अनुरूप अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति सक्रिय, सजग एवं सचेष्ट रह कर दिए गए निर्देश का अनुपालन दृढ़ता पूर्वक करते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस बल एवं मतदान कर्मी के संबंध में कर्तव्यहीनता अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता की सूचना मिलने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस आदेश के किसी भी अंश का उल्लंघन निर्वाचन संबंधी अधिनियम एवं अन्य धारा भारतीय दंड संहिता-188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था तथा अनुकूल वातावरण निर्माण को लेकर डीएम ने दिए महत्वपूर्ण जानकारी

May 11, 2024
Dbg

10.05.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 06-विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 13 मई 2024 को निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि मतदान के अंतिम 48 घंटे पहले निर्वाचन क्षेत्र के लिए न केवल निर्वाचन के दिन योजना के परिप्रेक्ष्य से बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था तथा अनुकूल वातावरण निर्माण के दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा -126 के तहत मतदान के समापन हेतु नियत समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि में प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा- 126 के अनुपालन हेतु सार्वजनिक बैठक जुलूस, सभा आदि पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू किया जाए। सभी अभ्यर्थी, अभिकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।निर्वाचन अभियान अवधि के समापन पश्चात निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी अभियान नहीं होगा।

राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, जुलूस कार्यकर्ताओं, अभियान कार्यकर्ताओं जो निर्वाचन क्षेत्र से बाहर से लाए गए हैं और जो उसे क्षेत्र के मतदाता नहीं है, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के माहौल के लिए सभी कार्यकर्ता अभियान अवधि समाप्त होने के तुरंत पश्चात निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ देंगे। मतदान समापन समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदान समापन के लिए नियत घंटे के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटे में किसी भी समय आयोजित किसी भी ओपिनियन पोल का कोई भी परिणाम, किसी भी तरीके से प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रकाशित, प्रचारित या प्रसारित नहीं किया जाएगा।

मतदान दिवस पर वाहनों के परिचालन संबंधित विनियमन का अक्षरश: से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान दिवस पर वाहन के परिचालन के लिए अभ्यर्थी के लिए एक वाहन उनके अभिकर्ता के लिए एक वाहन तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक वाहन अनुमान्य है। किसी अभ्यर्थी / उनके एजेंट द्वारा मतदान केन्द्रों और और मतदाताओं को नि:शुल्क वाहन प्रदान करना भ्रष्ट आचरण और कड़ाई पूर्वक निषिद्ध है। मतदान के लिए बूथ पर जाने के लिए स्वयं /परिवार के सदस्यों के निजी वाहनों के मतदान केन्द्रों के 200 मीटर की दूरी के अन्दर अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदान केंद्र के 100 मीटर की दूरी के अंदर मतदान केंद्र या किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान के अंदर कोई प्रचार नहीं किया जा सकता है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, प्रशिक्षु आईएएस एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन लड़ने वाले राज्य स्तरीय दलों के अध्यक्ष/ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे प्यारे जिलावासी मतदान का रिकॉर्ड स्थापित करें

May 07, 2024
Dbg

07.05.2024 (पटना) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे ज़िला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नॉक-द-डोर, नो-योर-बूथ तथा कास्ट-योर-वोट जैसे अभियान से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा स्वीप कार्यक्रम को जन-अभियान का रूप दिया गया है जिससे शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पहुँच बनाई जा सके। हर कार्यक्रम को मतदाता जागरूकता थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

गाँव-गाँव एवं शहर-शहर में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की ज़िलाधिकारी की अपील गूंज रही है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा की जाती है। आज भी उन्होंने जूम के माध्यम से इसकी समीक्षा की तथा प्रगति का जायज़ा दिया। ज़िलाधिकारी ने पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप तत्पर रहने का निदेश दिया। अधिकारियों को रिज़ल्ट-ओरिएंटेड (परिणाम-आधारित) कार्यक्रम जारी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधा रहनी चाहिए। भीषण गर्मी के आलोक में हीटवेव मिटिगेशन प्लान का अच्छी तरह क्रियान्वयन करें। मतदान केंद्रों के आस पास सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं।

विगत चुनावों में कम वोटिंग वाले बूथ पर एआरओ विशेष अभियान चलायें। सभी स्टेकहोल्डर्स को अभियान में शामिल करें। जिलाधिकारी द्वारा सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को बूथ-लेवल ह्वाट्सऐप ग्रुप क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ख़त अभियान का लगातार पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि पूरे ज़िला में एक एवं पाँच मई को मतदान सभाओं का आयोजन किया गया।आगे भी विभिन्न तिथियों को मतदान सभाओं का आयोजन* होगा। इसके द्वारा मतदाताओं को चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को मार्च टू बूथ (March to booth) कार्यक्रम तथा सेल्फी विद बूथ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह काफ़ी प्रभावकारी साबित होगा। मतदाताओं को उनकी बूथ की सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध एएमएफ़ के बारे में भी वे अवगत होंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि वीटीआर में वृद्धि के लिए टारगेटेड इंटरवेंशन की जाए।

मल्टीडाइमेंशनल (बहुआयामी) एप्रोच अपनाया जाए। पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ नए एवं आधुनिक माध्यमों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जाए। सभी भागीदारों को अभियान में सक्रिय रूप से शामिल की जाए। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेसन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव LokSabhaElections2024 में आप सभी गर्व से वोट डालें। लोकतंत्र की जननी के तौर पर सुप्रतिष्ठित राज्य के हमारे ऐतिहासिक जिला में मतदान प्रतिशत कम-से-कम राष्ट्रीय औसत के अनुरूप (68 प्रतिशत) हो। इसबार हमारे प्यारे ज़िलावासी मतदान का रिकॉर्ड स्थापित करें।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम; चुनाव का पर्व, देश का गर्व; Nothing like voting, I vote for sure जैसे मतदान जागरूकता को प्रेरित करने वाले नारों से गाँवों एवं नगर क्षेत्रों में स्वीप-कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी तथा कर्मीगण लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर विजिट किया जा रहा है। मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, शपथ-ग्रहण, स्लोगन, रैली, संगोष्ठी, पद यात्रा, खेल इत्यादि कार्यक्रमों से मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। ज़िला प्रशासन के विभिन्न विभागों जैसे नगर निकाय, आईसीडीएस, कल्याण, जीविका, शिक्षा, खेल सहित अन्य सभी विभागों द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मतदान के दिन सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के अपील संदेश के साथ पटना में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ विभिन्न विभागों यथा आईसीडीएस के द्वारा जिले के अनेक प्रखंडों में Know Your Booth अभियान के तहत मतदाताओं को उनके बूथ के बारे में बताया जा रहा है। वहीं जीविका के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में Knock the Door अभियान के तहत हर घर दस्तक देकर मतदाता सूची एवं बूथ के बारे में मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है।

बूथ लेवल ऑफिसर्स भी घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूची एवं उनके बूथ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कल्याण विभाग से विकास मित्रों के द्वारा भेद्य टोला में हर घर दस्तक देकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं उन्हें उनके मतदाता सूची में नाम तथा बूथ की जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा भी ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं को चुनाव के दिन मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है।

पीडीएस एवं आईसीडीएस का आधार विस्तृत होने के कारण ज़िला प्रशासन द्वारा उनके साथ भी सघन स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।जिलाधिकारी के निदेश पर ज़िला प्रशासन के स्थानीय पदाधिकारीगण Knock-the-Door अभियान चलाकर मई महीना तक जिला के शत-प्रतिशत घरों के हर एक मतदाता से कम-से-कम तीन बार सम्पर्क करेंगे तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सहभागितापूर्ण वातावरण में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। सुगम, सहज, सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है। मतदाता मतदान करने के लिए कोई भी एक मान्य पहचान दस्तावेज़/ आईडी प्रूफ़ लेकर मतदान केन्द्र पर आएँ।

उन्हें हर सुविधा प्राप्त होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाएं को सुनिश्चित किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, साईनेज, हेल्पडेस्क आदि की व्यवस्था रहेगी। डीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और वरिष्ठ मतदाताओं की जरूरतों के प्रति प्रशासन जागरूक एवं सतर्क है और उनके लिए सुलभ चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदान में प्राथमिकता, ग्राउंड फ्लोर पर पोलिंग स्टेशन, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं रहेगी। साथ ही वैकल्पिक होम वोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण पटना जिला में आयोग के निदेशों के अनुसार तेजी से तैयारी चल रही है। हमलोग पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं। हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे नया आयाम मिलेगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।