May 11, 2024

10.05.2024 (दरभंगा) : दरभंगा के तेज़ तर्रार, कर्मठ, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-सदर /परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक/ सभी थाना के थानाध्यक्ष/अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्रीय वल के साथ पुलिस केंद्र, दरभंगा से हाजमा चौक, दारूभट्टी, उर्दू बाजार, नगर थाना, दरभंगा टावर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से उन्होंने आमजनों को ये विश्वास दिलाया की आप भयमुक्त होकर मतदान जरूर करें, मैं हूँ ना।