DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

PM के आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव

May 02, 2024
Dbg

02.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक 04.05.2024 को PM नरेंद्र मोदी का विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत राज मैदान में जन सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर वी०आई०पी०/ बी०वी०आई०पी०/पुलिस पदाधिकारी/आग जनता के सुविधा हेतु दिनांक 04.05.2024 को निम्नांकित ढंग से पार्किंग/डायवर्सन / ट्रैफिक प्लान किया गया है।

बस पार्किंग : 01-डी०एम०सी०एच० मैदान/कर्पूरी मैदान, 02-लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान, 03-कादिरा बाद बस स्टैण्ड, 04-कादिराबाद स्थित बंद पड़ी पुरानी बस स्टैण्ड, 05-बाजार समिति।

चार पहिया/दो पहिया वाहनों के लिए चिन्हित स्थल : 01-इनकम टैक्स चौराहा स्थित पुराना बस स्टैण्ड, 02-सी०एम० लॉ कॉलेज हराही पोखर, 03-सी०एम० लॉ कॉलेज हराही पोखर के ठीक बगल स्थित बहुद्देशीय भवन, 04-विधयक श्री संजय सरावगी के मकान के ठीक सामने स्थित हराही ऑयल मिल, 05-मिर्जापुर स्थित पुअर होम, 06-गौशाला, 07-पोलटेक्निक कॉलेज, कादिराबाद, 08-गृहरक्षक कमाण्डेन्ट कार्यालय का खाली परिसर।

मिडिया एवं सरकारी अधिकारी के लिए पार्किंग स्थल : 01-नगर थाना स्थित एमाआसा एम० कॉलेज, (हरान चौक मौड रोड़) 03-लक्ष्मेश्वर पुस्तकालय (प्रधान डाकघर के सामने) नियर हसन चौक।

डायवर्सन : 01-बिरौल/बेनीपुर से आने बाली बसें गंज चौक से पेट्रोल पम्प से यू (U) टर्न होकर वहीं पार्क करेंगे। अथवा घरीड़ा मोड़ बेनीपुर से डाईवर्ट होकर नेहरा सकरी होते हुए दिल्ली मोड़ ओवर ब्रीज के उपर से होते हुए बाजार समिति/कैदराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगे। 02-सीतामढ़ी / मुजफ्फरपुर से आने वाली बसें मब्बी थाना के पास से divert होकर बाजार समिति/कैदराबाद स्थित नया एवं पुराना बस स्टैण्ड में पार्क होंगी। 03-मधुबनी/मनीगाछी से आने वाली बसें दिल्ली मोड के ओवर बीज से होते हुए कादिराबाद बस स्टैण्ड एवं उसके ठीक सामने अवस्थित पुराना बंद पड़े बस स्टैण्ड/बाजार समिति में पार्क करेंगे। 04-कमतौल से आने वाली बसें मारुती नेक्सा के शो-रूम के सामने से होते हुए बाजार समिति/कैदराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगे। 05-समस्तीपुर/विशनुपुर से आने वाली बसें एकमी मोड़ से बीए घूमकर शोभन चौक, शिक्धारा चौक होते हुए बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगी। 00-बहेड़ी/हायाघाट/चट्टी चौक/पण्डासराय / लहेरियासराय से आने वाली नाका नं0-06 से होकर डी०एम०सी०एस० दरनगा के मैदान में पार्क करेंगी अथवा हजमा चौराहा से बायें होकर एकमी/शोनन / शिवधारा / बाजार मोड होते हुए बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगे।

प्रशासन द्वारा निर्देशः दिया गया है की दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैण्ड पूर्णतः बंद रहेगा तथा यहीं से बसों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। सारी बसें अथवा वाहन ओवर बीज से आवागमण करेंगे।

नोटः- 01:00 बजे अपराहन् के पश्चात उपरोक्त पार्किंग स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों को सुरक्षार्थ पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। अतएव समय सीमा के भीतर ही सभी परिचालन / पार्किंग स्थल तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे।

दिनांक 04.05.2024 को पूर्णतः बाधित रहने वाले मार्ग : 01-बेला मोड़ यो पास सड़क दोनों साईड पूर्णतः बंद रहेगा। 02-भण्डार चौक के पास सड़क पूर्ण रूप से बंद रहेगा। 03-देनवी रोड मोड़ (युनिवर्सिटी चौक तीन मुहानी ) पूर्ण रूप से बंद रहेगा। 04-एन०एम०टी०एम० कॉलेज जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। 05-श्यामा मन्दिर रोड (वि०वि० थाना के पूरब) पूर्णतः बंद रहेगा। 06-आयकर चौराहा के बगल में स्टेशन जाने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। 07-मिर्जापुर से आयकर ऑफिस के सामने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। 06-दरगंगा टावर रो हसन चौक आने वाली सडक हसन चौक के पास दोनों ओर पूर्णतः बंद रहेगा। 09-किला के पहले नाका नं0-03 की ओर जाने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। 10-राजकुमार साहब के आवास तक जाने वाला रास्ता पूर्णतः बंद रहेगा। 11-डब्लू०आई०टी० मोड़ के पास एस०बी०आई० बैंक की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेंगी। 12. पॉलिटेकनिक चौक पर दोनों तरफ से (एक कादिराबाद जाने वाला रास्ता दूसरा तारामंडल जानेवाला रास्ता} पुर्णतः बंद रहेगा।

बाल पर्यवेक्षण गृह में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

May 01, 2024
01.05.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में पैनल अधिवक्ता डॉ.माधव कुमार लाभ ने मंगलवार को बाल पर्यवेक्षण गृह दरभंगा में किशोर न्याय अधिनियम और किशोर न्याय नियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मुफ्त कानून की सहायता का किशोर के अधिकार आदि विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर किशोर न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजनाथ ने कहा कि बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए संविधान में वर्णित कानूनों में उन्हें कई महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान किए गए हैं और उनके हितों का संरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता डॉ.माधव कुमार लाभ ने किशोर न्याय नियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मुफ्त कानूनी सहायता तथा किशोर का अधिकार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक श्रीमती डेजी कुमारी, बसंत ठाकुर, पीएलवी रमेश कुमार पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से की समीक्षा बैठक, दिए आवशयक निर्देश

May 01, 2024
Dbg

01.05.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में कोषांगो के वरीय पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से हुई समीक्षा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा यथा-मतदाता पर्ची वितरण, पानी,बिजली, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर, पीडब्ल्यू मतदाता, 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर वेव कास्टिंग,वाहन कोषांग की तैयारी के संबंध में बारी-बारी से फीड बैक प्राप्त किया और संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बढ़ते गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया की सभी विद्यालयों में पानी के दो-दो घड़े उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान द्वारा बताया गया कि 95 प्रतिशत,कुशेश्वरस्थान पूर्वी _ 89 प्रतिशत, बिरौल _ 91 प्रतिशत, गौड़ा बौराम _95 प्रतिशत, किरतपुर _ 94 प्रतिशत, बेनीपुर _ 89 प्रतिशत, बहेड़ी _ 95 प्रतिशत, तारडीह _ 93 प्रतिशत, अलीनगर _ 98 प्रतिशत, घनश्यामपुर _ 94 प्रतिशत, मनीगाछी _88 प्रतिशत, दरभंगा सदर _ 89 प्रतिशत, हायाघाट _ 86 प्रतिशत, बहादुरपुर _ 86 प्रतिशत, हनुमाननगर _ 87 प्रतिशत, केवटी _ 95 प्रतिशत, सिंहवाड़ा _ 84 प्रतिशत एवं जाले द्वारा 72 प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करा लिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शेष बचे मतदाता पर्ची को जल्द से जल्द वितरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए की बढ़ते गर्मी को देखते हुए तथा आवश्यकतानुसार निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार 15 गुना 15 आकार का शेड की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने फर्स्ट एड किट के संबंध में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बैठक कर मतदाताओं के लिए आवश्यक मेडिकल सुविधा बहाल करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वीप दूत के साथ बैठक कर ले एवं उनके कार्यों से अवगत करावे तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक ले। उन्होंने कहा कि स्वीप दूत मतदाता को जागरूक करें कि मतदान के दिन मतदाता पहचान पत्र (एपिक),आधार कार्ड, पैन कार्ड, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी), सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाक घर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अन्तर्गत भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, संसद सदस्यों/विधान सभा सदस्यों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया आधिकारिक पहचान पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड में से किसी एक के माध्यम से अपना मतदान कर सकते है।

उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ के निर्देश दिया कि सेविका एवं सहायिका के साथ बैठक कर, सेविका मतदाता के घर-घर जाकर मतदान के लिए जागरूक करें। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ मतदान केन्द्रों पर चापाकल कार्यरत नहीं है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी को शेष बचे चापाकल एवं को दुरुस्त करवा लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुनः सभी चापाकल को सर्वे करा कर दुरुस्त करवा लेने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वाहन कोषांग का गठन कर लिया गया है, पेट्रोल पम्प भी चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाता की बैठने की व्यवस्था किया जाए, जहाँ अतिरिक्त कमरा है, वहाँ प्रतीक्षालय बनाया जाए।

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

May 01, 2024
Dbg

30.04.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत जो 13 जुलाई 2024 को होना निर्धारित है, के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि बैंक ऋण संबंधी मामलों का चयन करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि ऐसे मामलों का चयन किया जाए जिसके सुलह समझौता के आधार पर निष्पादित होने की प्रबल संभावना है।

नोटिस पर पक्षकारों का सही नाम पता के साथ ही सही-सही बकाये ऋण की राशि को भी स्पष्ट रूप से लिखें। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार के लिए अभी से बैंकों के अंदर व बाहर बैनर पोस्टर लगा दें। ताकि बैंकों में प्रतिदिन आनेवाले लोगों के जरिए भी लोक अदालत का प्रचार हो।

जिला सत्र न्यायाधीश ने कहा कि बैंकों में लोक अदालत के लिए हेल्प डेस्क लगाकर ऋणधारकों के साथ प्रि-काउंसलिंग भी करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि बैंकों के लोन विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पूर्ण जिम्मेदारी दें। बैठक में एलडीएम सहित सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

अतिक्रमित तलाबों को मुक्त कराएं : आयुक्त

May 01, 2024
Dbg

30.04.2024 (दरभंगा) : आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि 08 अप्रैल 2024 को आयोजित विधि-व्यवस्था से संबंधित शांति समिति की बैठक में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा कहा गया कि दरभंगा प्रमण्डल अन्तर्गत जेल की जमीन में ट्रैफिक थाना का निर्माण को जेल की सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थल होने के कारण जेल की जमीन, जहाँ तालाब है, पर ट्रैफिक थाना का निर्माण नहीं कराया जा सकता है।

उक्त के आलोक में आयुक्त द्वारा बिहार जेल प्रशासन से अनुमति बिना, जो जिला पदाधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया गया, उसे वापस लेने का निर्देश समाहर्त्ता, दरभंगा को दिया गया तथा अन्य पाँच स्थलों को चिन्हित करते हुए पुनः प्रस्ताव देने के लिए कहा गया। उन्होंने राजस्व विशेष अतिक्रमणवाद और अतिक्रमित सरकारी जमीन से संबंधित राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण में विचारधीन दरभंगा के लिविंग हेरिटेज (यूनेस्को हेरीटेज) 66 तालाबों में से 22 तालाब जो अतिक्रमित (जेल परिसर के तालाब सहित) है, को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।