DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जनहित में सुगम यातायात प्रवाह एवं सड़क सुरक्षा हेतु मुख्य सड़कों तथा फुटपाथ पर वेंडर्स को सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती है

April 24, 2024
Dbg

24.04.2024 (पटना) : प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि जनहित में सुगम यातायात प्रवाह एवं सड़क सुरक्षा हेतु मुख्य सड़कों तथा फुटपाथ (पेवमेंट) पर वेंडर्स को सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वेंडर्स को जन-सुरक्षा के मानकों का अनुपालन करना ही होगा। सुगम यातायात परिचालन के दृष्टिकोण से केवल राजाबाजार क्षेत्र (नेहरू पथ के दोनों तरफ, शेखपुरा मोड़ से जगदेव पथ से रूपसपुर पुल ड्रग प्वाईंट तक) में प्रातः 09.00 बजे से संध्या 07.00 बजे तक सब्जी/फल बाजारों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

पटना नगर निगम के शेष क्षेत्रों में इस समय सीमा को बाध्यकारी नहीं किया गया है। आयुक्त श्री रवि ने नगर आयुक्त को निदेश दिया कि वेंडर्स नगर निगम के द्वारा चिन्हित वेंडिंग क्षेत्रों में ही अपनी दुकान लगाएँ, यह सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निगम द्वारा अधिकृत वेंडर्स को चिन्हित वेंडिंग क्षेत्रों में दुकान लगाने में कोई समस्या न हो यह भी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि सुगम यातायात परिचालन के दृष्टिकोण से पटना नगर निगम के क्षेत्रों में (राजा बाजार सहित) पटना नगर निगम की टीम मुख्य सड़कों तथा फुटपाथ (पेवमेंट) को अवैध वेंडर्स तथा अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त रखना सुनिश्चित करेगी।

अनाथ बच्चों के जीवन में खुशी और माता-पिता का प्यार लौटाने के लिए पटना जिला प्रशासन आगे आया

April 24, 2024
Dbg

24.04.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दत्तक ग्रहण के संबंध में जारी मार्गदर्शिका 2022 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 5 बालिकाओं एवं 1 बालक को दत्तक ग्रहण से जोड़ा गया। डीएम के द्वारा संचालित अरुणोदय, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, पटना में आवासित 2 बालिकाओ को अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण मामले में दत्तक ग्रहण विनियम 2022 का पालन करते हुए विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माल्टा एवं स्पेन के भावी दत्तक ग्रहण माता पिता से अभिरुचि जाँच कर दत्तक ग्रहण आदेश निर्गत किया गया।

इसमें से एक बालिका को मात्र 9 दिन की आयु में फुलवारी शरीफ से सिटी चाइल्ड लाइन, पटना के द्वारा लावारिश एवं जख्मी अवस्था में प्राप्त किया गया था जिसे एम्स, पटना में 4 महीने इलाजरत रहने बाद बाल कल्याण समिति, पटना के आदेशानुसार अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया था जिसे स्पेन के दम्पति द्वारा गोद लिया गया एवं एक अन्य बालिका को 1 वर्ष 6 माह की आयु में राजेन्द्र नगर टर्मिनल से भूले भटके अवस्था में रेलवे चाइल्ड लाइन, पटना के द्वारा बाल कल्याण समिति, पटना के आदेशानुसार बालिका को अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया था जिसे माल्टा के दम्पति द्वारा गोद लिया गया।

डीएम द्वारा 4 बच्चों का देश के भीतर दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया गया। पटना जिला में संचालित अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पटना में आवासित 1 बालिका मुंबई तथा सृजनी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पटना से 2 बालिका जिसमे एक बालिका तेलंगाना एवं एक बिहार के पटना जिला के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण में दिया गया तथा 1 बालक को बिहार के औरंगाबाद के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण में दिया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा ने बताया की वर्तमान परिपेक्ष में बालकों की बजाय अब बालिकाओं को गोद लेने की चाह बढ़ रही है। स्थिति यह है कि दंपती बेटी को गोद लेने के लिए दो से तीन साल का इंतजार कर रहे हैं। जिला में पांच साल में कुल 98 बच्चे गोद लिए गए हैं l जिनमें 66 बालिकाएं और 32 बालक दत्तकग्रहण की प्रक्रिया अन्तर्गत गोद लिए गए हैं। पूर्व में दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया फैमिली कोर्ट से पूर्ण होती थी, प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 में संशोधन करते हुए डीएम को दत्तक ग्रहण आदेश जारी करने हेतु प्राधिकृत किया गया।

डीएम द्वारा बताया गया कि वैसे बच्चे जिनके सर से माता-पिता का छाया हट गया है, उनके जीवन में खुशी और माता-पिता का प्यार लौटाने के लिए पटना जिला प्रशासन आगे आया है। डीएम ने आमजनो से अपील की है कि वैसे दंपति जो अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते है, उसके लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। वैधानिक चेतावनीः-’’बच्चा हमेशा कानूनी प्रक्रिया द्वारा ही गोद लें। सार्वजनिक जगहों यथा अस्पताल/बस स्टेंड/रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर से सीधे गोद न लें। यह विधि-विरुद्ध एवं दण्डनीय अपराध है। 1. किशोर न्याय अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 एवं दत्तकग्रहण विनियम 2022 में निहित प्रावधानों एवं प्रक्रिया को अपनाए बिना किसी भी अनाथ अथवा परित्यक्त बच्चे को किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से गोद लेना/देना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए तीन साल तक का कारावास या 1 लाख रूपये का जुर्माना अथवा दोनों हो सकता है।

साथ ही किसी भी बच्चे को खरीदना बेचना एक दंडनीय अपराध है जिसके लिए 5 साल तक का सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपय के दंड का प्रावधान है। 2. किसी भी अनाथ, परित्यक्त अथवा खोए हुए बच्चों के प्राप्त होने या सूचना मिलने पर संबंधित जानकारो चाइल्ड लाइन सेवा (इमरजेंसी हेल्प लाइन नं०-1098), 112 (आपातकालीन सहायता नं०), नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे। संबंधित जानकारी बाल कल्याण समिति, अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई को आवष्यक रूप् से दें । ऐसा नहीं करना दंडनीय अपराध है जिसके लिए दस हजार रूपये का अर्थदंड या छः महीने तक की सजा अथवा दोनों हो सकता है।

बी.एल.ओ घर-घर भ्रमण कर फोटो पहचान पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें

April 24, 2024
Dbg

24.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी मतदाताओं को मतदाता वोटर पर्ची सुलभ कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु दो दिनों से विशेष अभियान सभी मतदान केंद्रों पर चलाया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिनों से जिले के सभी 2,939 मतदान केंद्रों पर संबंधित बी.एल.ओ के द्वारा विशेष कैंप आयोजित कर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। काफी संख्या में मतदाता फोटो पर्ची का वितरण विगत दो दिनों में किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 ,26 और 27 अप्रैल 2024 को सभी बी.एल.ओ अपने-अपने क्षेत्र के घर-घर में भ्रमण करते हुए संबंधित शेष मतदाताओं को फोटो पहचान पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि जिले में शत-प्रतिशत वोटर पर्ची वितरण के लिए जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। दो दिनों से रात्रि 8:00 बजे जिले के सभी वरीय अधिकारियों, प्रखण्ड विकास अधिकारी, सहायक निबंधक अधिकारी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता वोटर पर्ची को ससमय में वितरण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जिले में अबतक बहादुरपुर प्रखण्ड में 63392, जाले प्रखण्ड में 57808, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड में 28496, तारडीह प्रखण्ड में 48652, दरभंगा सदर प्रखण्ड में 121378 एवं कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड में 56962 वोटर पर्ची का वितरण किया गया है। बैठक के दौरान इस हफ्ते तक शत प्रतिशत वोटर पर्ची वितरण करने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारी से विशेष प्रेक्षक संतुष्ट हुए

April 22, 2024
Dbg

22.04.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में विशेष सामान्य प्रेक्षक बिहार, मंजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा, राजीव रौशन ने जिले की रूपरेखा, मतदान केंद्र, इलेक्ट्रॉल प्रोफाइल, जिला स्तर के पदाधिकारी, मानव संसाधन, वाहन, ईवीएम की आवश्यकता एवं उपलब्धता, ईवीएम डिस्पैच सेंटर, व्यय निगरानी, सी-विजील, एमसीसी, अतिसंवेदनशीलता, पोस्टल बैलट पेपर, दरभंगा मोबाइल एप्प, नॉमिनेशन, स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता आदि के संबंध में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रेक्षक को अवगत करायें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 74 हजार 656 मतदाता , कुल - 1,785 मतदान केंद्रो हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 09 लाख 33 हजार 122 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 08 लाख 41 हजार 499 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 35 है। उन्होंने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या -1,488 है, इसमें पुरुष - 1397 एवं 91 महिला सेवा मतदाता है। उन्होंने कहा कि 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में 05 लाख 18 हजार 150 मतदाता अपने मत का प्रयोग कुल - 520 मतदान केंद्रो पर करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 02 लाख 71 हजार 961 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 02 लाख 46 हजार 182 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 07 है। उन्होंने कहा कि 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में सेवा मतदाताओं की संख्या -399 है, इसमें पुरुष 378 एवं 21 महिला सेवा मतदाता है। 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में 06 लाख 26 हजार 600 मतदाता अपने मत का प्रयोग कुल - 634 मतदान केंद्रो पर करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 03 लाख 30 हजार 432 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 02 लाख 96 हजार 156 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है।

उन्होंने कहा कि 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में सेवा मतदाताओं की संख्या -366 है, इसमें पुरुष 341 एवं 26 महिला सेवा मतदाता है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या -29 लाख 19 हजार 406 है, जिनमें 15 लाख 35 हजार 515 पुरूष मतदाता, 13 लाख 83 हजार 837 महिला मतदाता एवं 54 थर्ड जेंडर मतदाता है। कुल सेवा मतदाताओं की संख्या - 2254 है, जिनमें 2116 पुरूष सेवा मतदाता एवं 128 महिला सेवा मतदाता शामिल है। बैठक के पूर्व प्रेक्षक ने नामांकन सहायता केंद्र, नामांकन सुविधा हेतु पोर्टल ऑनलाइन केंद्र, नामांकन कोषांग एवं जिला संपर्क केंद्र समेकित जिला नियंत्रण कक्ष में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

लोकसभा आम निर्वाचन की गई तैयारी से विशेष प्रेक्षक संतुष्ट हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बनाए गए निर्वाचन की जानकारी के लिए बनाए गए विशेष एप्प की उन्होंने काफी सराहना की। प्रेक्षक को जिलाधिकारी ने पौधा एवं वरीय एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया।

बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा, मनीष कुमार,पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा, बाबू राम, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, नगर आयुक्त कुमार गौरव,नगर पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार आर्य, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा विकास कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शंभू नाथ झा, एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

23 एवं 24 अप्रैल 2024 को मतदाता सूचना पर्ची वितरण करने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है

April 22, 2024
Dbg

22.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिले के प्रत्येक निर्वाचकों को ससमय मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) वितरण करने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर 23 अप्रैल 2024 एवं 24 अप्रैल 2024 को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे विशेष कैम्प हेतु निर्धारित तिथि को अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर बी एल लो को मतदाता सूचना पर्ची, मतदाता सूचना पर्ची वितरण पंजी एवं जिला स्तर से उपलब्ध करायी गई अन्य सामग्रियों के साथ पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर निर्वाचकों को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त कार्य में सहयोग करने हेतु संबंधित मतदान केन्द्र के स्वीप दूत द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष कैम्प के माध्यम मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य के पर्यवेक्षण हेतु प्रखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे एवं मतदाता सूचना पर्ची वितरण के संबंधित दैनिक प्रतिवेदन अपराह्न 06:00 बजे तक अनिवार्य रूप से ई-मेल/व्हाट्स एप्प के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी का स्पष्ट आदेश है कि सभी बी.एल.ओ मतदाता वितरण पर्ची कैंम्प (मतदान केन्द्र) पर उपस्थित होकर 23 अप्रैल और 24 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक वितरण सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी, दरभंगा ने मतदाताओं से अपील किया है कि सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूचना पर्ची अवश्य प्राप्त कर लें और सुरक्षित रखकर 13 मई 2024 को अपना मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जो बी.एल.ओ उपर्युक्त कैंप में मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य में लापरवाही और उदासीन बरतेंगे, उनके विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता वितरण पर्ची सभी मतदाताओं के उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।