DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सभी मतदान केन्द्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा हेतु तैयारी कर लिया जाय

April 26, 2024
Dbg

26.04.2024 (दरभंगा) : लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जोगा राम द्वारा जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए, 83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों काऔचक निरीक्षण कर, स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा सभी मतदान केन्द्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा, जिनमें शौचालय, पेयजल, बिजली, रैम्प, शेड, व्हील चेयर, साफ-सफाई शामिल है, को रहना अनिवार्य है, अभी से ही इसकी पूरी तैयारी कर ली जाए।

समीक्षा के उपरांत 08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया विधिमान्य

April 26, 2024
Dbg

26.04.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के विधिमान्यत: नाम निर्देशित समीक्षा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, राजीव रौशन द्वारा संवीक्षा के उपरांत 08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया, जिनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी (भारतीय जनता पार्टी गोपाल जी ठाकुर), (राष्ट्रीय जनता दल, ललित कुमार यादव), (बहुजन समाज पार्टी, दुर्गा नन्द महावीर नायक शामिल है। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी( मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) जिनमें (अखिल भारतीय परिवार पार्टी, किशोर कुमार दास), (वाजिब अधिकार पार्टी, रंजीत कुमार राम), (जनतंत्र आवाज पार्टी, रजनीश कुमार), (मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा, सरोज चौधरी) एवं निर्दलीय, मिथिलेश महतो शामिल है।

अनिवार्य सेवा में प्रतिनियुक्त कर्मियों का होगा 05 मई से 07 मई 2024 को मतदान

April 26, 2024
Dbg

26.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त अनिवार्य सेवा में प्रतिनियुक्त कर्मियों, जिनका मतदाता सूची में नाम हो एवं निर्वाचन की तिथि 13 मई 2024 को चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त हों, उनका पोस्टल बैलेट से निर्वाचन (मतदान) स्थानीय प्रेक्षागृह में 05 मई 2024 से 07 मई 2024 तक पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी को फॉर्म -12डी (प्रारूप - 12घ) उपलब्ध कराने के लिए जिले के अनिवार्य सेवा कार्यालय यथा - विद्युत विभाग/भारत संचार निगम लिमिटेड/भारतीय रेल (दरभंगा)/प्रधान डाकघर/दूरदर्शन केन्द्र, दरभंगा/ऑल इण्डिया रेडियो, दरभंगा/बिहार राज्य दूध सहकारी संघ लिमिटेड, दरभंगा/फूड कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया, दरभंगा/स्वास्थ्य विभाग/राज्य खाद्य निगम/विमानन सेवा/राज्य परिवहन निगम/फायर सर्विस/यातायात/एंबुलेंस सेवा/ई.सी.आई, प्राधिकृत मीडिया कार्यालय के विभागीय प्रधान को पत्र दिया है।

साथ ही उन्होंने सभी अनिवार्य सेवा कार्यालय के कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का फॉर्म -12डी (प्रारूप - 12घ) पूर्ण रूप से भरकर फोटो पहचान पत्र के साथ 29 अप्रैल तक पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें।

नालसा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुफ्त न्याय उपलब्ध कराना

April 26, 2024
Dbg

25.04.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यकलाप से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों से मिलकर गरीबों को निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि नालसा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुफ्त न्याय उपलब्ध कराना। इसके अलावा सस्ता और सुलभ न्याय मुहैया कराने के लिए मध्यस्थता एवं लोक अदालतों की प्रक्रिया और उनके लाभों को जन जन तक पहुंचाना। उन्होंने इस संबंध में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रकाश स्वरूप सिन्हा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट पिंकू कुमार यादव और अंकुर प्रिया उपस्थित थे।

नियंत्रण कक्ष में आने वाले सभी कॉल को गुणवत्ता एवं फीडबैक के दृष्टिकोण से रिकॉर्ड किया जाए

April 26, 2024
Dbg

25.04.2024 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ओम प्रकाश तिवारी द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित आपदा प्रबंधन शाखा में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष को निर्देश दिया गया कि नियंत्रण कक्ष में आने वाले सभी कॉल को गुणवत्ता एवं फीडबैक के दृष्टिकोण से रिकॉर्ड किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत, सुझाव एवं मीडिया से संबंधित कॉल के लिए अलग-अलग पंजी संधारित करते हुए उनके द्वारा बताए गए सूचना को दर्ज किया जाए।

तत्पश्चात उन्होंने जन-शिकायत कोषांग का निरीक्षण किया तथा पर्याप्त संख्या में मानव बलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी को दिया। उन्होंने सामान्य प्रेक्षक डॉ. जोगा राम के साथ नामांकन कोषांग में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जिला अतिथि गृह में 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर प्रतिनियुक्त एफ.एस.टी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी मीडिया कोषांग सत्येंद्र प्रसाद को निर्देश दिए की मीडिया में प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों पर निगरानी करें, बिना प्रमाणित के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं हो।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।