Dbg

11.05.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी के उपस्थिति में आज लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम से शत प्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च नेहरू स्टेडियम से हजमा चौक होते हुए लहरिया सराय टावर से आगे समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलावासियों से अपील किया कि 13 मई 2024 को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान अवश्य करें , लोकतंत्र की नींव को मजबूत करें और जिले के गौरव को बढ़ाएं।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ सभी आधारभूत सुविधा भी सुलभ कराई गई है। काफी संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदाता निर्भीक होकर अपना मतदान करें और जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाए।

कैंडल मार्च जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आयोजन आईसीडीएस ,जीविका आदि के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिकारी, जीविका दीदियां, सेविका, सहायिका स्थानीय नागरिक आदि सम्मिलित थे।