June 14, 2024

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : नई दिल्ली में सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय पेट्रोलियम हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात कर पुनः केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दिए वहीं मिथिला परंपरा अनुसार पाग व चादर देकर सम्मानित किए। इस दौरान सांसद ने दरभंगा सहित निकट जिलों में 3600 करोड़ की लागत से चले सीएनजी एवं पीएनजी (पाईप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति) के कार्यों की समीक्षा और भौतिक निरीक्षण करने हेतु केंद्रीय मंत्री को मिथिला के केंद्र दरभंगा आने आमंत्रण दिए।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में गैस पाइप लाइन नेटवर्क बिछाने और संचालन के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत पेट्रोलियम मंत्रालय के तत्वाधान में दरभंगा सहित अन्य जिलों में अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) का कार्य काफी तीव्र गति से चल रहा है। वर्तमान में दरभंगा में दो सीएनजी पंप चालू हो चुका है, जहां से लोगों को सीएनजी की सुविधा मिलना प्रारंभ हो चुका है। वहीं अगले कुछ महीनो में कई और पंप से भी सीएनजी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के मजबूत इच्छाशक्ति के कारण ही दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर सहित बिहार के अन्य जिलों में अंडर गैस पाईप लाईन और सीएनजी का सपना साकार हो रहा है।
सांसद ने कहा कि प्रथम फेज में पांच जिला में 10 लाख 10 हजार 999 परिवार को घरेलू प्राकृतिक गैस कनेक्शन (पीएनजी) प्रदान किया जाना प्रस्तावित है, वहीं 50 सीएनजी आउटलेट का भी स्थापना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर, बहेड़ी, बेनीपुर, सकरी सहित अन्य जगहों पर घरेलू गैस पाइप लाइन के कनेक्शन लगाने हेतु लगभग 50 हजार परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। जिसमे से पंद्रह हजार से अधिक घरों में गैस कनेक्शन का पाइप लाइन भी बिछा दिया गया है और यह कार्य युद्धस्तर पर अनवरत जारी है।
सांसद ने कहा कि गेल गैस की बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन के SV01, बेगुसराय से टैप ऑफ कर मुख्य पाइप लाइन दरभंगा जिले में आना है और यह कार्य दोनो तरफ से तेज गति से चल रहा है। सांसद ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए की लागत से केंद्र की एनडीए सरकार विकसित दरभंगा के संकल्प से साथ इस परियोजना के माध्यम से घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को पाईप लाईन के माध्यम से गैस आपूर्ति एवं सीएनजी का लाभ दिए जाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं को कई तरह का लाभ मिलेगा और गैस सिलेंडर पर हो रहे खर्च में काफी बचत भी होगी।
इसके अलावा पाइप लाईन से वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में भी गैस की निरंतर आपूर्ति हो सकेगी। वहीं पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण और गाड़ियों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए सीएनजी का उपयोग न केवल प्रदूषण नियंत्रित करेगा अपितु दूसरे ईंधनों से काफी सस्ता होने के कारण लोगों को आर्थिक बचत भी होगा।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा इन सब चीजों को सिर्फ मेट्रोपोलिटन सिटी तक ही सीमित रखा गया था, परंतु आज प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर इसे देश भर के सुदूर इलाके तक इन चीजों की पहुंच सुनिश्चित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा में पीएनजी एवं सीएनजी की स्थापना उनके प्रथम सांसद कार्यकाल का एक प्रमुख उपलब्धि रहा है और अब वह अपने द्वितीय कार्यकाल में इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
June 14, 2024

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा-04, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल-02 अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल-02, अंचल पुलिस निरीक्षक सदर-03, मब्बी थाना-01, सिमरी थाना-01, बिरौल थाना-03, सदर थाना-02, लहेरिया सराय थाना-01, महिला थाना-01,हायाघाट-01, कमतौल थाना-01, विश्वविद्यालय थाना-02, बहादुरपुर थाना-03, बेता थाना-01, नगर थाना-01, बहेड़ी-01 कुल 32 फरियादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया।
June 14, 2024

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के मब्बी थाना के SHO को मद्य निषेध टीम, पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गुमही ओवरब्रिज के पास खड़ी एक ट्रॅक की तलाशी लेने पर 290.160 लीटर विदेशी शराब के साथ ड्राईवर 01. आंनद कुमार महतो पे0 जगदिश महतो खलाशी 02.मुकेश कुमार यादव पे0 पृथ्वी राय दोनो सा0 मुगौली कुईया थाना सरिया जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया।
June 12, 2024

11.06.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार, 2024 के अवसर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें। डीएम आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें। बैठक में डीएम ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया। सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे, बंध-पत्र भरवाएंगे तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तत्पर रहेंगे। डीएम ने बकरीद के अवसर पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अपर पुलिस अधीक्षकों को सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ सार्थक समन्वय स्थापित रखने का निदेश दिया। बकरीद त्योहार के अवसर पर गाँधी मैदान, पटना में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं। डीएम ने गाँधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, विधि-व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।
नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी गाँधी मैदान की ससमय एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी, पटना नगर निगम, नूतन राजधानी अंचल, पटना गाँधी मैदान स्थित नमाज स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई/अधिष्ठापित हाईमास्ट लाईट को ऊर्जान्वित कराना/आवारा पशुओं के गांधी मैदान में प्रवेश को रोकना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, यांत्रिकी अध्यक्ष, नमाज-ए-इदैन कमिटी से समन्वय स्थापित कर नमाज अदा करने के दिन गाँधी मैदान में चिन्हित स्थलों पर समुचित संख्या में वाटर टैंकर/वाटर एटीएम का प्रबंध करते हुए जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।पुलिस अधीक्षक, यातायात वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। भवन कार्यपालक अभियंता बैरिकेडिंग कराना एवं गड्ढों को भरना, समतलीकरण सुनिश्चित करेंगे। जिला नजारत उप समाहर्ता/प्रबंधक, गांधी मैदान में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखेंगे। ईद-उल-जोहा (बकरीद) के नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गाँधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे।
जिला अग्निशाम पदाधिकारी, पटना को निर्देशित किया गया कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) की नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गाँधी मैदान में फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था ससमय पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
गाँधी मैदान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सारी प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। डीएम ने कहा कि बकरीद शांति एवं सौहार्द्र का त्योहार है। इससे समन्वय एवं आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है।
June 12, 2024

11.06.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में डेंगू से रोकथाम/ बचाव को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीएम ने शिक्षकों के माध्यम से सभी स्कूली बच्चों को डेंगू के बारे में जागरूक करना, प्रार्थना सत्र में बच्चों को डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में जागरूक करना, प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यालयों के आस-पास के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना तथा बच्चों के कॉपी के माध्यम से डेंगू के लक्षण एवं बचाव की जानकारी अभिभावक तक पहुंचाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से समुदाय को डेंगू के बारे में जागरूक करना, हैंड बिल, पोस्टर तथा बैठक आयोजित कर आम जन को डेंगू के बारे में जागरूक करना एवं आस-पास जल जमाव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक उपाय हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करना तथा सीडीपीओ के माध्यम से मासिक बैठक में डेंगू पर चर्चा करने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ रश्मि वर्मा को दिया।
उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को कहा की जिला अंतर्गत सभी पंचायती राज्य संस्थाओं के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधि के माध्यम से डेंगू से बचाव हेतु आमजनों को जानकारी देने को कहा। उन्होंने प्रखंड स्तरीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी के बीच बैठक आयोजित कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चर्चा करने के निर्देश दिए।डीएम ने शहरी क्षेत्र में कूड़े कचरा ढोने वाले वाहनों द्वारा डेंगू से बचाव हेतु माइकिंग, फॉगिंग करवाने के निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के साथ डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता बैठक तथा कार्यशाला का आयोजन कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात आरंभ होने से पूर्व नालों की साफ-सफाई तथा मरम्मत योग नालों की मरम्मति करने को कहा।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा की पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से राशन लाभार्थी को डेंगू के बारे में जागरूक करें तथा हैंडबिल पोस्टर के माध्यम से लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करवाने को कहा। डीएम ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पब्लिक सेलो हैंड पम्प को इंडिया मार्क से प्रतिस्थापित करना, नियमित क्लोरोनिकरण करना, जलमीनार, नलकूप के आस-पास जल जमाव न हो इसकी सतत निगरानी रखना, मरम्मत योग्य नलकूप एवं जल प्रवाहित पाईप की मरम्मति कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि नियमित रूप से फॉगिंग कराया जाए तथा नालियों में एन्टी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया जाए तथा लोगों को अपने घर व छत के गमलों, टायर, ट्यूब कूलर इत्यादि में पानी जमा नहीं रहने देने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नियमित रूप से फोगिंग करवाया जाए। भवन निर्माण स्थलों पर जमा पानी न रहने पाए, इसका निरीक्षण भी करवा लिया जाए।