June 17, 2024

16.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देशानुसार बकरीद पर्व को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र में सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-सदर एवं लहेरियसराय/नगर/बेता/कोतवाली/मब्बी थाना के थानाध्यक्ष/अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्रीय वल के साथ पुलिस केंद्र, दरभंगा से हाजमा चौक, दारूभट्टी, उर्दू बाजार, नगर थाना, दरभंगा टावर, बाजार समिति होते हुए दरभंगा स्टेशन, दोनार, बेता चौक होते हुए वापस पुलिस केंद्र, दरभंगा में फ्लैग मार्च किया गया।
June 17, 2024

16.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के अध्यक्षा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सह प्रदेशाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता द्वारा सभी को दुपट्टा से सम्मानित कर सम्मान देने का कार्य किया। इस अवसर पर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आज महिला ने चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया न केवल दरभंगा बल्कि पूरे मिथिलांचल में एनडीए की जीत हुई।
भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला है विशेष सम्मान। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि बीजेपी सरकार में महिलाओं को विशेष सम्मान मिला है। महिलाओं की समस्या महिलाएं ही समझती हैं। महिलाएं राजनीति में आगे आएंगी तो समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति सफर 20-22 वर्ष पहले गांव के पार्षद बनने से शुरू हुआ था।
आज भाजपा ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी लोगों को एक समान रखा जाता है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास करना ही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोगों का दुख दर्द समझती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाएं देश प्रदेश में लागू की हैं। पीएम ने हरियाणा में बहुत ही बढिय़ा परियोजना शुरू की थी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। इस परियोजना को ध्यान में रखकर लोगों को जागरूक करना होगा। जब बेटी ही नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे। स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना होगा जब तक आसपास की साफ-सफाई नहीं होगी तो घर कैसे साफ होगा।
भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33प्रतिशत कोटा निर्धारित किया था। पिछले दिनों हुई पंचायत में 50 प्रतिशत महिलाएं चुन कर आई हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सह राज्य सभा सांसद डॉ धर्मशिला गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी निषाद, जिला अध्यक्ष जिवछ सहनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना भारती, जिला महामंत्री वीणा कुमारी मिश्रा, उपा अध्यक्ष निभा देवी, मंत्री किरण मिश्रा, ममता देवी, आरती कुमारी, सह कोषा अध्यक्षा लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री रूमा झा, कार्य समिति सदस्य बिमला देवी, ललिता देवी, मीडिया प्रभारी बिना पांडे, प्रवक्ता मनीषा अग्रवाल, आकांक्षा कुमारी आदि उपस्थित थे।
June 17, 2024

15.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा जिला संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 17 जून 2024 को मनाये जाने की सूचना है। उन्होंने कहा है कि इस पर्व के अवसर पर दोनों साम्प्रदाय की मिली-जुली आबादी को ध्यान में रखते हुए उक्त त्योहार के अवसर पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
उक्त पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निदेशित किया गया। सभी स्थानीय थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को निर्देश दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किसी भी योजनाओं के पूर्व आसूचना एकत्र करते हुए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही इस कार्य में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी, कर्मचारी, ग्राम सेवक, पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य लोगों का भी सहयोग लेगें।
आदेश में कहा है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है। जिस स्थल पर तनाव की आशंका हो, वैसे दोनों साम्प्रदाय के प्रबुद्ध नागरिकों, ग्राम पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य गणमान्य लोगों के सहयोग से शांति समिति का गठन करना सुनिश्चित करेंगे। शांति समिति की बैठक में निर्वाचित सदस्यों को भी भाग लेने हेतु आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी थानाध्यक्ष एवं ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची पूर्व से ही तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उनके विरूद्ध कार्रवई सुनिश्चित किया जा सके। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 446 स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा लाठी बल की प्रतिनियुक्ति सामान्यतः 17 जून से 19 जून 2024 तक रहेगा, परंतु किसी स्थान विशेष पर तनाव होने की अवधि में यह स्वतः बढ़ जाएगी। जिन स्थानों पर मुख्यालय से बल की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष अपने-अपने थाना से चौकीदार/दफादार की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर गश्ती करेंगे, ताकि किसी प्रकार की विधि- व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय परिसर में 17 जून से 19 जून 2024 तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है।
जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता, मोबाईल नम्बर - 9431818365 रहेंगे। प्रभारी यातायात को निर्देश दिया है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सभी चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतिनियुक्त करेंगे तथा ट्रैफिक एवं विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही यातायात प्रभारी इस दौरान स्वयं भी भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
पर्यवेक्षक, भी.एच.एफ यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त त्योहार के अवसर पर 17 जून से 19 जून 2024 तक जिले के सभी थाना का वितन्तु सेट 24 घंटे खुला रहेगा। उक्त त्योहार के अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी वैसे स्थान जहाँ बकरीद पर्व का सामूहिक नमाज अदा किया जायेगा, वहाँ विशेष निगरानी रखेंगे, ताकि शरारती तत्वों द्वारा खासकर ईदगाह एवं मस्जिद तक आने जाने वाले रास्तों में किसी प्रकार की बात को लेकर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश नहीं कर सके। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निदेशित किया गया है कि 17 जून 2024 के पूर्वाह्न में ही सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए प्रतिनियुक्ति से पूर्व उन्हें हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन सिल्ड आदि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, थानाध्यक्ष को हिदायत दिया गया है कि उक्त त्योहार के अवसर पर अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी मुश्तैदी, चुस्ती एवं सतर्कता के साथ करेंगे तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण को देखते हुए अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने प्रभार के प्रखण्ड में उक्त पर्व को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। अगर किसी भी तनाव/घटना होने की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। बकरीद पर्व के अवसर पर सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र अन्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ही अपर समाहर्त्ता, दरभंगा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) दरभंगा जिला में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
June 14, 2024

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : अब आमजनों के लिए डीएम तक अपनी शिकायत/मॉंग पहुॅंचाना हुआ आसान, इसके लिए जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा एक वेवसाईट Jilajantadarbar.bih.nic.in विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन डीएम के समक्ष अपनी शिकायत रख सकते हैं। सहायक नोडल, जिला आई.टी-सह-आई.टी. मैनेजर पूजा चौधरी ने बताया कि उपर्युक्त वेवसाईट के माध्यम से आवेदक आवेदन करके जिला पदाधिकारी, दरभंगा के समक्ष अपनी शिकायत, माँग एवं सुझाव पहुँचाने के लिए तिथि एवं समय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवदेन करने के उपरान्त आवेदक को जिलाधिकारी महोदय से मिलने की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना उनके मोबाईल फोन पर एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी जायेगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर आवेदक अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं ।
June 14, 2024

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सर्वप्रथम बकरीद पर्व हेतु जिले वासियों को अग्रिम बधाई दी। उन्होंने पेयजल की समस्या की समाधान के लिए चौक चौराहों पर नगर निगम को प्याऊ लगाने के लिए निर्देश दिया। शहर में आवारा पशुओं पर भी नियंत्रित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अनुशासन का सभी जिलेवासी अनुपालन करें। नगर की बेहतर व्यवस्था के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित दें। शहर की रूपरेखा बदलने के लिए आगे आना होगा। कचरा का निस्तारण ससमय में ठीक ढंग से हो, जिससे कि प्रदूषण न फैले। बिजली की समस्या समाधान के लिए के लिए कई आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की कार्य क्षमता बढ़ाए, लूज वायर को अविलंब ठीक करें। नगर निगम सभी वार्डों में अविलंब सफाई अभियान चलाएं। बुडको के कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाने का नसीहत दिया गया। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों ने 17,18 जून एवं 19 जून को बकरीद पर्व मनाये जाने की जानकारी दी। सदस्यों ने नमाज के वक्त ईदगाह एवं रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था, कुर्बानी स्थल पर चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कुर्बानी के पश्चात् बचे हुए अवशेष का गढ़्ढ़ा खुदवाकर निष्पादन करवाने, नालों की साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से करवाने तथा निर्बाध बिजली की आपूर्ति, नशेरियों एवं बाईकर्स पर लगाम लगाने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने एवं मांस की दुकानों पर पर्दा लगवाने के सुझाव दिये।
डीएम ने जिला शांति समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न त्योहारों के अवसर पर भाईचारा, सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सदस्यों ने सदैव सक्रिय भुमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सुझाव नोट किये गये हैं, जिसपर संबंधित विभाग एवं नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझाव के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में एसएसपी ने जिला शांति समिति के सदस्यों को सभी पर्व-त्योहार के अवसर पर सद्भाव का माहौल बनाने रखने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी तैयारी रहेगी, फ्लैग मार्च भी किये जाएंगे, सोशल मीडिया पर कोई भी व्यवधान वाले विषय प्राप्त होते ही वरीय पदाधिकारी को त्वरित सूचित किया जाए न कि इसे सोशल मीडिया पर फैलाया जाए, जिससे शांति भंग होने की संभावना हो।
बैठक में उप महापौर नाजिया हसन, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। शांति समिति की ओर से श्याम किशोर प्रधान, रीता सिंह, एजाज अख्तर खाँ रूमी, अंकुर गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, नवीन खटीक, मो.असलम, अजय कुमार जलान, कुशेश्वर महतो, मो.शहनवाज कमर, इन्द्र नारायण महतो, सचिन राम, मनोहर राम, आलोक कुमार, सुभाष महतो, अमर राम, विष्णु चंद्र पप्पू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।