DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

June 20, 2024
Dbg

19.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : रक्तदान महादान, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए आज जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा के सहयोग से किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार ने न केवल दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया बल्कि उन्होंने शिविर का पहला रक्तदान भी किया। उनके रक्तदान के बाद रक्तदाताओं की मानो लाइन लग गई। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है क्योंकि इसमें हम एक रक्तदान से तीन लोगों की जिंदगियां बचा सकते हैं और साथ ही रक्तदाताओं को विभिन्न खतरनाक बीमारियों से बचाव हो जाता है।

जैसे हृदय रोग,उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। रक्तदान करने वालों में रेड क्रॉस के संरक्षक सदस्य नीरज कुमार खेड़िया, एडवोकेट आत्म प्रकाश सर्राफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी चंदन कुमार के साथ संजीत कुमार, रामकुमार यादव,डॉ. इकबाल हसन, मनोज कुमार, मो. इरशाद, सुमित कुमार वर्णवाल, परमात्मा पासवान, रवि कुमार चौधरी, महेश कुमार यादव, प्रिंस कुमार, श्याम कुमार झा, जितेंद्र कुमार सिंह, कुणाल कुमार सिंह, नयन रंजन, राजेश कुमार, संजीव कुमार, छोटू कुमार, अमित रंजन, दिलीप कुमार समेत कुल 25 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

रेड क्रॉस दरभंगा के वाइस चेयरमैन डॉ बी.बी शाही, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ.रामबाबू खेतान, स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल के अध्यक्ष डॉ.शमशे आलम आदि ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। एकत्रित ब्लड स्थानीय स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल स्थित डॉ.हेडगेवार ब्लड सेंटर द्वारा इकट्ठा किया गया। ब्लड बैंक की टीम में डॉ.कृष्ण कुमार झा और टेक्नीशियन काशी दास, अभिषेक पांडे एवं लक्ष्मण कुमार शामिल थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस दरभंगा के सचिव मनमोहन सरावगी ने किया। उन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 90 दिनों के पश्चात पुनः रक्तदान कर सकते है। इसी से शारीरिक और मानसिक किसी प्रकार की कमज़ोरी नहीं होती है।

इस प्रकार हर स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में कम से कम चार बार तो रक्तदान कर ही सकते है। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं थायराइड बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति भी चिकित्सीय सलाह के अनुसार रक्तदान कर सकते हैं।

जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया गया

June 20, 2024
19.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार जेलों में बंद सजायाफ्ता बंदियों को मिली सजा के विरुद्ध उनके अपील दायर करने के अधिकार की जानकारी जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं के जरिए दिया जाना है, इस संदर्भ में जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सुहास चकमा बनाम भारत संघ व अन्य के वाद में कहा गया है कि जेलों में बंद सजायाफ्ता बंदी जानकारी के अभाव में अपील दायर करने के अधिकार से वंचित रह जाते हैं। माननीय न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जेल विजिटिंग अधिवक्ता बारी बारी से सभी सजायाफ्ता बंदी से बात कर उन्हें अपील दायर करने एवं रिमिशन के लिए आवेदन करने की जानकारी देंगे। सचिव श्री देव ने कहा कि यदि कोई सजायाफ्ता बंदी अपील दायर करने में सक्षम नहीं होगा तो उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराकर उनका अपील बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार या राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए दायर कराया जाएगा। बैठक में अधिवक्तागण संजीव कुमार, बेबी सरोज व इंदु कुमारी मौजूद थे।

संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारी को लेकर हुई बैठक

June 20, 2024
Dbg

19.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारी को लेकर एनआईसी दरभंगा में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने कहा की संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए लगातार निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे और लोगों को जागरुक भी करेंगे। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। किसी भी जिलेवासियों को बाढ़ / सुखाड़ से परेशानी नहीं हो।

बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इसके तहत जिले में सरकारी नाव 192 एवं निजी नाव 231 कार्यरत है, निजी मालिकों के साथ इकरारनामा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनफ्लैटेबल मोटर बोट की संख्या दो, महाजाल दो, लाइफ जैकेट 90, प्रशिक्षित गोताखोरों की संख्या 305, खोज बचाव राहत दल की संख्या 136, मोटर बोट चालकों की संख्या 11 है। जिले में कुल 35281 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध है, आवश्यकता पड़ने पर पॉलिथीन क्रय की जाएगी,। बाढ़ प्रवण जिलों में एसडीआरएफ/ एनडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्त की जाती है, जिनका ठहरने की व्यवस्था एमएल एकेडमी लहेरियासराय में किया गया है।

अनुग्रह अनुदान (GR) भुगतान हेतु 18 जून 2024 तक 131881 अपडेट बेनिफिशियरी, 04 नये इंट्री एवं 107469 आधार अपडेट किया जा चुका है शेष का अद्यतीकरण किया जा रहा है। वैकल्पिक आकस्मिक फसल योजना की तैयारी कर ली गई है,आकस्मिक फसल योजना के तहत कुल 17 फसल चिन्हित किया गया है। पशु चारा हेतु निविदादाता एवं दर निर्धारण कर लिया गया है 38 प्रकार के पशु दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। दरभंगा जिले के 18 प्रखंडों के 27 पशु चिकित्सालय्यों को चिकित्सा कैंप लगाने हैं हेतु पदाधिकारीयों एवं कर्मचारीयों चिन्हित करते हुए टैग कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 23 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं, हेलोजन टैबलेट, ओआरएस, एआरभी, एबीएस सहित ब्लीचिंग पाउडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

जल जनित महामारी से बचाव हेतु 18 चलंत चिकित्सा दल का गठन कर लिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 1252 चपकालों की मरम्मति तथा 21 चपकालों की मरम्मति का अधिष्ठापन 796 पंचायती राज विभाग द्वारा एवं कुल 817 चापाकलों का अधिष्ठापन किया गया है। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि सभी नलकूपों को चालू कर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 17 वाटर टैंकर, 113 जेरिकन, 03 वाटर प्यूरीफायर एवं दो वाटर एटीएम कार्यरत है। डीएम ने कार्यपालक अभियंता भवन को निर्देश दिया की बाढ़ आश्रय स्थलों का निर्माण यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आपदा प्रभारी को निर्देश दिया गया की नये लाइव जैकेट जैकेट की व्यवस्था करें। जिले के चयनित प्रखंडों में आठ स्थलों पर बाढ़ राहत शिविर स्थल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है जिसमें से चार स्थलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

लघु जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी द्वारा बताए गए के दरभंगा जिले के अंतर्गत कुल राजकीय नलकूप 223 हैं। बैठक में बताया गया कि अग्निकांड से पीड़ित सभी परिवारों के निकटतम आश्रितों का अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान कर दिया गया है। संबंधित पदाधिकारी द्वारा डीएम को नाव संचालन, पॉलीथिन शीट,राहत सामग्री की उपलब्धता, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेटस/ फूड पैकेटस, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

लूट काण्ड की घटना पर लगेगा विराम, तेजतर्रार पुलिस की चर्चा है आम

June 17, 2024
Dbg

16.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बीते दिनों दरभंगा में लूट की घटना काफी बढ़ गयी थी। दरभंगा पुलिस को चुनौती देनेवाले लुटेरे ये शायद भूल गए की उसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। वर्तमान में जो दरभंगा पुलिस के सीनियर ऑफिसर मौजूद हैं वो काफी सार्प, तेजतर्रार, न्याय प्रिय हैं। इन सभी ऑफिसर्स के कार्यशैली से पुलिस महकमे में कसावट नजर आ रही है, जिससे असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के हौसले पस्त होते दिख रहे है। ऐसे में किसी अपराधी द्वारा अपराध कर निकल जाना काफी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

बीते दिनों कई लूट की घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया की दरभंगा जिला अन्तर्गत मोेरो थाना क्षेत्र में राम स्वरूप चैक बगीचा के पास सुनसान सड़क पर दिनांक - 29.05.24 को रात्रि समय करीब 19ः45 से 20ः00 बजे सनी मंडल पिता धधीक्षण मंडल ग्राम भराठी थाना सिमरी जिला दरभंगा एवं इनके पत्नी के साथ एक मोटर साईकिल पर अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा सोना का चकती और ढोलना एवं मोबाईल लूट लेने की घटना घटित हुई थी। विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में दिनांक-31.05.24 को संध्या समय करीब 06ः55 बजे उपेन्द्र साह पिता स्व0 रामचन्द्र साह सा0 नाहस रूपौली थाना विस्फी जिला मधुबनी वर्तमान पता मुस्तफापुर थाना विशनपुर जिला दरभंगा से अज्ञात मोटर साईकिल सवार अपराधकर्मियों के द्वारा पाॅच किलोग्राम चाॅदी को जेवर एवं नगद 25,000/-रूपया तथा वादी का आधार कार्ड लूट लेने की घटना घटित हुई थी। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाईपास के पास दिनांक-07.06.24 को समय रात्रि करीब 09ः00 से 10ः00 बजे के बीच विरेन्द्र कुमार यादव पिता बैधनाथ यादव सा0 पैगम्बरपुर थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा से पल्सर पर सवार अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा एक काला रंग के बैग जिसमें एक ए0टी0एम0 बैक संबंधित कागजात एवं एक मोबाईल तथा 700 रूपया गोली मारकर लूट लेने की घटना घटित हुई थी। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाईपास के पास दिनांक- 08.06.24 को समय दिन के करीब 01ः00 से 02ः00 बजे के बीच अमित कुमार पिता उपेन्द्र सहनी सा0 + थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर एवं उनके पत्नी तथा भाभी से पल्सर पर सवार अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा इनके भाभी के गला से एक सोना का चकती एवं ढोलना गोली मारकर लूट लेने की घटना घटित हुई थी।

सिटी एसपी श्री आर्य ने बताया की उक्त घटना को लेकर अग्रतर अनुसंधान के क्रम मेें विशनपुर/मोरो/सिमरी थाना के पुलिस पदा0/कर्मियों तथा DIU टीम के सहयोग से घटनास्थल के आसपास लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज/तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सुत्रो से मिले सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 01.धर्मेन्द्र यादव पिता शंभू यादव सा0 हवाई अड्डा चतारा थाना केवटी जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा मोरो थाना के लूट की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चांडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा विशनपुर थाना के आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त 03.चंदन यादव पिता यदुवीर यादव सा0 मोहम्मदपुर 04.महेष यादव पिता शुत्रधन यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों थाना विशनपुर जिला दरभंगा को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त महेश यादव के निशानदेही पर विशनपुर/मोरो/सिमरी थाना से लूटी गयी सामानों को भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चांडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को विशनपुर थाना कांड सं0-61/24 एवं 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चाॅडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को मोरो थाना कांड सं0-31/24 में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा 03.चंदन यादव पिता यदुवीर यादव सा0 मोहम्मदपुर 04.महेश यादव पिता शुत्रधन यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों थाना विशनपुर जिला दरभंगा को विशनपुर थाना कांड सं0-66/24 में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सिटी एसपी ने गिरफ्तार हुए सभी के Criminal History का जिक्र करते हुए बताया की महेश यादव Murder, Loot, Arms Act सहित कई Case में आरोपित है तथा जेल भी जा चूका है। चन्दन यादव पर चार case विभिन्न थानों में दर्ज हैं तथा धर्मेन्द्र यादव पर दो case दर्ज है। उन्होंने कहा की मो0 राफे का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है तथा घटना में संलिप्त अन्य शेष बचे अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा की इनके पास से एक पिस्टल, दो गोली, वादी का एक आधार कार्ड, दो बाइक( Pulsar, R-15), सोने की दो चकती, दो ढोलना, एक लॉकेट बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी द्वारा बहेडी थाना पर किया गया अनुसंधान मीटिंग

June 17, 2024
Dbg

16.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के आदेशानुसार थाना पर उपस्थित होकर थाना के लंबित कांडो की समीक्षा करने एवं निष्पादन की दिशा में अनुसंधानकर्ता को दिशा निर्देश का आदेश प्राप्त हैं उक्त आदेश के आलोक में दिनांक-16.06.24 को ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा, दरभंगा द्वारा बहेड़ी थाना पर उपस्थित होकर बहेड़ी थाना के लंबित विशेष कांडो के समीक्षा अनुसंधानकर्ता वार की गई। समीक्षा के क्रम में माह जून/जुलाई में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित किया गया एवम् निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश गए।इनके अलावे बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु ग्रामीण एसपी द्वारा थाना पर उपस्थित सभी चौकीदारों का चौकीदारी परेड लिया गया एवं बकरीद पर्व को स्वच्छ एवं शांति वातावरण में संपन्न कराने को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के अध्यक्षता में शांति शमिति बैठक का आयोजन बहेड़ी/बिरौल थाना पर किया गया जिसमें संबंधितअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाघ्यक्ष एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। शांति समिति बैठक के उपरांत बहेड़ा थाना अन्तर्गत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एवं संबंधित थानाध्यक्ष/अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जिला बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।