DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जितना अधिक नोटिस पक्षकारों तक पहुंचेगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा

June 22, 2024
Dbg

21.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आगामी 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए न्यायालयों से हजारों की संख्या में नोटिस निर्गत किया गया है। परंतु नोटिस के तामिले की गति धीमी है इसलिए तामिले के संदर्भ में सभी थानाध्यक्ष को गंभीर होना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी नोटिसों को चौकीदारों के माध्यम से तामिला करायें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जितना अधिक नोटिस पक्षकारों तक पहुंचेगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालय के अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त मुकदमा पूर्व मामलों से संबंधित नोटिसों का भी तामिला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय में होने वाले विशेष लोक अदालत से संबंधित नोटिसों को भी तामिल किया जा रहा है, जिस पर खास ध्यान रखें। बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

योग को अपने दैनिक जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए

June 22, 2024
Dbg

21.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिए योग परम आवश्यक है। योगाभ्यास से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है, योग करने से शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए। यह मानसिक, शारिरिक, नैतिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में मानव मशीन बनता जा रहा है और अस्वस्थ एवं तनावपूर्ण जीवन जीने के लिए मजबूर है। प्रदूषित भोजन-पानी, दूषित हवा, कार्य का अतिरिक्त दबाव, कंप्यूटर आदि का उपयोग हमारे मन मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में योगासन अतिआवश्यक होता है। कार्यक्रम में राहुल उपाध्याय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश के साथ घाट पर योग का आयोजन किया गया

June 22, 2024
Dbg

21.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा शहर के दिग्घी तालाब घाट पर "योग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया*। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, डीएम राजीव रौशन, मेयर अंजुम आरा एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य अर्जुन सहनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा नदियों, तालाबों, जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश के साथ नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से आम जनमानस का जुड़ाव बढ़ाने हेतु “घाट पर योग” का आयोजन किया गया।

योग प्रशिक्षक रौशन उपाध्याय एवं शिवानी कुमारी ने ग्रीवा संचालासन, स्कंध पपसंचालासन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भुजंगासन, भद्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकआसन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम विलोम सहित विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। डीएम राजीव रौशन ने सभी सम्मानित नागरिकों को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के तट को साफ-सुथरा, स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचड़ा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करने,जलीय-जीवों एवं वृक्षों का संरक्षण करने, घाट पर नियमित योग करने के लिए शपथ दिलाया।डीएम ने कहा कि योग को जीवन शैली से जोड़कर कई रोगों से निदान पाया जा सकता है। योग सबके लिए है, इससे शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है।

जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे फारूक इमाम ने जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील करते हुए योगाभ्यास में शामिल होने के लिए सभी आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी शक्ति रंजन, अवर योजना पदाधिकारी आशीष झा, नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ, नगर स्वछता पदाधिकारी, 08 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स व सूबेदार, विभिन्न विद्यालय के छात्र /छात्राएं, योजना कार्यालय से मनहर मुर्मू , अभय कुमार सिंह, नेहरू युवा केन्द्र दरभंगा के स्वयंसेवक पूजा कुमारी, मुकेश कुमार झा, नंदन कुमार झा, नमामि गंगे के स्पियारहेड सदस्य परवेज आलम, संजीव कुमार, सहित सैकड़ों आम लोग उपस्थित रहे।

उर्स के अवसर पर TRAFFIC PLAN बनाया गया है

June 20, 2024
19.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिनांक-20.06.2024 से 24.06.2024 तक कोतवाली थाना अंतर्गत सूफी संत हजरत मखदुम भीका शाह सैलानी की दरगाह पर शुरू होनेवाले उर्स के अवसर दरभंगा पुलिस के द्वारा TRAFFIC PLAN बनाया गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया की भठीयारीसराय चौक व मिश्रा टोला दीद्यी पश्चिम, मिडील स्कुल के पास ड्रोप गेट बनाया गया है।

भठीयारीसराय चौक ड्रोप गेट से मजार कि तरफ जाने वाली रोड में पैदल व्यक्ति को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगा। मिश्रा टोला दिघी पश्चिमी ड्रोप गेट से मजार के तरफ जाने वाली रोड में पैदल व्यक्ति को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहन पर रोक रहेगा। शास्त्री चौक के तरफ से आने वाली व्यक्तियों के लिए मिश्रा टोला दिद्यी पश्चिमी ड्रोप गोट के पास मिथिला साहित्य के कैम्पस में वाहन कि पार्किंग कि व्यवस्था कि गई है। दोनार एवं नं0-05 से जाने वाली व्यक्तियों के वाहन के लिए मारवाडी कॉलेज के साईकिल स्टेंड में वाहन के पार्किंग कि व्यवस्था कि गई है।

उर्स को लेकर सिटी एसपी ने दिए कई निर्देश

June 20, 2024
Dbg

19.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : 20.06.24 से 24.06.24 तक होने वाले उर्स को लेकर सिटी एसपी शुभम आर्य ने स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमे पुलिस उपाधीक्षक यातायात/थानाध्यक्ष यातायात एवं कोतवाली मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए जिसमे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, भीड़ वाले स्थलों पर निगरानी एवं यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग की व्यवस्था इत्यादि।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।