DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

शराब पार्टी मामले में चौकीदार निलंबित

June 25, 2024
24.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) :दिनांक 22.06.24 को केवटी थाना के चौकीदार संजय पासवान पे० स्वर्गीय कैलू पासवान सा० बेहटा थाना केवटी जिला दरभंगा को शराब पार्टी में सम्मिलित होने एवं शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल विडियो की पुष्टि DarbhangaOnline नहीं करता है। जिसका जांच पुलिस निरीक्षक कमतौल द्वारा कराई गई। उनके द्वारा जांच समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में चौकीदार संजय पासवान को निलंबित किया गया एवं उनके विरुद्ध कांड दर्ज करने का निर्देश दिया गया। दरभंगा के कर्तव्यनिष्ठ एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया की क़ानून सबके लिए बराबर है, जांच में जो भी लोगी दोषी पाए जायेंगे सब पर कारवाई होगी।

सांसद ने मैथिली भाषा में ली शपथ, बुद्धिजीवियों ने दी बधाई

June 25, 2024
Dbg

24.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : देश भर में मिथिला क्षेत्र का अहम स्थान है। देश ही नही विश्व सभ्यता को मिथिला क्षेत्र की दर्जनों ऐसे महत्वपूर्ण देन हैं जिसपर संपूर्ण मिथिलावासी को आज भी गर्व है। आज मिथिला का परिधान धोती कुर्ता पाग पहनकर संसद में मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण कर सांसद डा ठाकुर ने आठ करोड़ मिथिला वासी का सर ऊंचा उठाने का काम किया है। सांसद डा ठाकुर के द्वारा सदन में धोती कुर्ता पाग पहनकर मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण करने की खबर मिलते ही नेपाल सीमा से झारखंड के दुमका जिले तक फैली मिथिला क्षेत्र के लोगो का सर गर्व से ऊंचा हो गया की आखिर सदन के भीतर उनका भी एक लाल मौजूद हैं जो हर वक्त अपनी जन्मभूमि अपनी मातृभाषा तथा अपने संस्कृतिक वेश भूषा की रक्षा करता है।

इधर सांसद डा ठाकुर ने सपथ ग्रहण के बाद बताया कि धोती कुर्ता उनके पूर्वजों का परिधान है जबकि पाग उनकी सांस्कृतिक पहचान है। मैथिली उनकी मातृभाषा है इसलीय इस वेशभूषा में अपनी मातृभाषा में शपथ लेकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों में सार्थक कार्रवाई प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध करावें

June 25, 2024
Dbg

22.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें आमजनों को एक निर्धारित अवधि में उनके द्वारा दायर वादों का सार्थक निराकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत दायर वादों का निराकरण 60 कार्य दिवस की अवधि के अंतर्गत करने का प्रावधान है। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी लोक प्राधिकारों की ओर से निर्धारित अवधि में परिवाद/अपीलवादी के अनुरूप अग्रेतर कार्रवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराए जाने के उपरांत ही निराकरण/निष्पादन किया जाता है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दायर मामलों की सुनवाई के क्रम में यह ज्ञात हो रहा है कि लोक प्राधिकार परिवादों/अपीलवादों की सुनवाई में स्वयं उपस्थित न होकर अत्यंत न्यूनतम सोपान के कर्मी अथवा वैसे कर्मी जिन्हें विषय वस्तु की जानकारी नहीं हो, को उपस्थित होने हेतु बिना प्राधिकृत किए सुनवाई में भेज देते हैं जिसके कारण परिवादियों/अपीलकर्ताओं के द्वारा भी रोष व्यक्त किया जाता है।

साथ ही कुछ लोग प्राधिकार ऐसे भी है, जो सुनवाई में कभी उपस्थिति ही नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में यह स्पष्ट निदेश है कि लोक प्राधिकार सुनवाई में स्वयं उपस्थित हो, यदि अपरिहार्य कारण से लोक प्राधिकार स्वयं उपस्थित नहीं होते हैं तो वैसी स्थिति में अपने किसी अधीनस्थ पदाधिकारी, जो परिवाद के विषय वस्तु से भलीभांति अवगत हो, को सुनवाई में भाग लेने हेतु प्राधिकृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जो लोग प्राधिकार काफी दूर एवं आने में असमर्थ होते हैं उनके लिए गूगल मीट के लिंक-meet.google.com/rrp-hbcu-azq के माध्यम से भी सुनवाई की व्यवस्था की गई है परंतु कुछ लोक प्राधिकार उक्त लिंक के माध्यम से जुड़ने में असमर्थता व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त स्थिति के कारण परिवाद की सुनवाई लंबी अवधि तक चलती रहती है और परिवादों/अपीलवादों में सार्थक निराकरण कर कार्रवाई प्रतिवेदन स-समय उपलब्ध नहीं कराया जाता है, फलस्वरुप मामले में विस्तारित होते हैं, जिसके कारण जिला की रैंकिंग पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग प्राधिकारों को निर्देश दिया जाता है कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों में परिवादों/ अपीलवादों की सुनवाई में विभाग निदेशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए स्वयं अथवा अपरिहार्य कारण/विशेष परिस्थिति में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अधीनस्थ पदाधिकारी जो परिवाद के विषय वस्तु से भली-भांति अवगत हो, को सुनवाई में भाग लेने हेतु प्राधिकार पत्र के साथ प्राधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से स-समय सार्थक कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ सुनवाई में उपस्थिति सुनिश्चित करायें। अन्यथा संबंधित लोक प्राधिकार के विरुद्ध बिहार लोक शिकायत निवारण के प्रावधानों के तहत अर्थ दंड एवं विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा विभाग से की जाएगी।

एसएसपी ने अभियोजन कोषांग से संबन्धित कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

June 22, 2024
Dbg

21.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के दिए गए आदेश के आलोक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा अभियोजन कोषांग से संबन्धित कार्यों का त्वरित गति से निष्पादन हेतु अभियोजन कोषांग प्रभारी एवं दरभंगा जिला के सभी थानों में गठित अभियोजन कोषांग प्रभारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया |इस बैठक में समन/जमानतीय वारंट/गैर जमानतीय वारंट/इस्तेहार/कुर्की/कांड दैनिकी का निस्पादन समयानुसार करने हेतु निर्देशित किया गया एवम् सभी सम्बन्धित पंजी को त्रुटिरहित अद्यतन रूप से संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

दरभंगा में मेट्रो ट्रेन चलाये जाने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनने से लोगों में ख़ुशी का माहौल

June 22, 2024
21.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में प्रदेश के अन्य तीन प्रमुख शहरों के साथ दरभंगा में भी मेट्रो ट्रेन चलाये जाने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनने का विद्यापति सेवा संस्थान ने स्वागत किया है। संस्थान की ओर से उद्गार व्यक्त करते हुए महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि इससे दरभंगा के लोगों में खुशी का माहौल है। क्योंकि इससे जिले के विकास को द्रूत गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2020 में दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत की गई थी, जिसे देशभर में सफलतम एयरपोर्ट माना जा रहा है।

अब मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा में मेट्रो रेल का परिचालन होना जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने नीतीश सरकार को साधुवाद देते कहा कि दरभंगा में मेट्रो रेल के परिचालन होने से लोगों को यातायात की बुनियादी सुविधाएं मिलने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कारोबार सभी क्षेत्रों में यथोचित विकास होगा। प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि दरभंगा में मेट्रो रेल का परिचालन होने से पड़ोसी जिले के लोगों को भी काफी सुविधाएं होंगी।

वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को सर्वाधिक राहत मिलेगी। संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हालांकि इस परियोजना को अभी कैबिनेट की सिर्फ सैद्धांतिक सहमति मिली है। इसे पूरी प्रक्रिया से गुजरने में अभी काफी वक्त लगेगा। लेकिन दरभंगा में मेट्रो रेल सेवा शुरू होने से शहर में सड़क यातायात पर पड़ने वाले भारी दवाब में काफी कमी आएगी। अभी यात्रियों और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लोग जाम की समस्या से जिस तरह कराहते रहते हैं। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय का दुर्गानंद झा, प्रो विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, आशीष चौधरी, पुरुषोत्तम वत्स, नवल किशोर झा, मनीष झा रघु, संतोष कुमार झा आदि ने भी स्वागत किया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।