June 29, 2024
29.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एन आई सी दरभंगा में पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत डीएम राजीव रौशन ने अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास को कई आवश्यक निर्देश दिए।दिनांक 3 जुलाई 2024 को 8:00 बजे पूर्वाह्न से ऑडिटोरियम दरभंगा में नव नियोजित संविदा कर्मियों का नियोजन पत्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश ए डी एम को दिया गया। नियोजन पत्र के उपरांत सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मी (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनको, अमीन एवं लिपिक) दिनांक 4 जुलाई से 10 जुलाई 2024 के बीच अपने आवंटित स्थान में सभी आवश्यक कागजात मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो कर योगदान करने निर्देश दिया गया है।
डीएम ने कहा कि इसके लिए सभी कैंडिडेट का चेक लिस्ट बना ले और 10 टेबल लगाना सुनिश्चित करें , जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी प्रमाण पत्रों को सही सही जांच करने का निर्देश दिया गया। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 266 अमीन, 30 लिपिक, इसके अलावा कानूनको और सहायक बंदोबस्त अधिकारी का संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी।
अभ्यर्थियों द्वारा योगदान के समय मूल दस्तावेज के साथ सभी दस्तावेजों की दो-दो स्वयं अभीप्रमाणित छाया प्रति, तीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, विहित प्रपत्र में टर्म ऑफ़ एसेगमेंट एंड एफिडेविट, सिविल सर्जन का चिकित्सा प्रमाण पत्र, पूर्व से कार्यरत कार्यालय / संस्थान का अनापत्ति प्रमाण पत्र लैपटॉप एवं मोबाइल के मूल आदि विहित प्रपत्र में पूर्ण भरा हुआ एप्लीकेशन डीटेल्स फॉर्म एवं योगदान पत्र समर्पित करना अनिवार्य होगा।