DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

SSP ने सुनी 32 फरियादियों की समस्या, उनके निराकरण हेतू संबंधित को दिया आदेश

June 14, 2024
Dbg

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा-04, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल-02 अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल-02, अंचल पुलिस निरीक्षक सदर-03, मब्बी थाना-01, सिमरी थाना-01, बिरौल थाना-03, सदर थाना-02, लहेरिया सराय थाना-01, महिला थाना-01,हायाघाट-01, कमतौल थाना-01, विश्वविद्यालय थाना-02, बहादुरपुर थाना-03, बेता थाना-01, नगर थाना-01, बहेड़ी-01 कुल 32 फरियादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया।

भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

June 14, 2024
Dbg

13.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के मब्बी थाना के SHO को मद्य निषेध टीम, पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गुमही ओवरब्रिज के पास खड़ी एक ट्रॅक की तलाशी लेने पर 290.160 लीटर विदेशी शराब के साथ ड्राईवर 01. आंनद कुमार महतो पे0 जगदिश महतो खलाशी 02.मुकेश कुमार यादव पे0 पृथ्वी राय दोनो सा0 मुगौली कुईया थाना सरिया जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया।

बकरीद के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु हुई बैठक, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी निगरानी रखें

June 12, 2024
Dbg

11.06.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार, 2024 के अवसर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें। डीएम आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें। बैठक में डीएम ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया। सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे, बंध-पत्र भरवाएंगे तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तत्पर रहेंगे। डीएम ने बकरीद के अवसर पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अपर पुलिस अधीक्षकों को सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ सार्थक समन्वय स्थापित रखने का निदेश दिया। बकरीद त्योहार के अवसर पर गाँधी मैदान, पटना में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं। डीएम ने गाँधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, विधि-व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी गाँधी मैदान की ससमय एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी, पटना नगर निगम, नूतन राजधानी अंचल, पटना गाँधी मैदान स्थित नमाज स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई/अधिष्ठापित हाईमास्ट लाईट को ऊर्जान्वित कराना/आवारा पशुओं के गांधी मैदान में प्रवेश को रोकना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, यांत्रिकी अध्यक्ष, नमाज-ए-इदैन कमिटी से समन्वय स्थापित कर नमाज अदा करने के दिन गाँधी मैदान में चिन्हित स्थलों पर समुचित संख्या में वाटर टैंकर/वाटर एटीएम का प्रबंध करते हुए जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।पुलिस अधीक्षक, यातायात वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। भवन कार्यपालक अभियंता बैरिकेडिंग कराना एवं गड्ढों को भरना, समतलीकरण सुनिश्चित करेंगे। जिला नजारत उप समाहर्ता/प्रबंधक, गांधी मैदान में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखेंगे। ईद-उल-जोहा (बकरीद) के नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गाँधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे।

जिला अग्निशाम पदाधिकारी, पटना को निर्देशित किया गया कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) की नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गाँधी मैदान में फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था ससमय पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

गाँधी मैदान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सारी प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। डीएम ने कहा कि बकरीद शांति एवं सौहार्द्र का त्योहार है। इससे समन्वय एवं आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है।

डेंगू से बचाव को लेकर डीएम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

June 12, 2024
Dbg

11.06.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में डेंगू से रोकथाम/ बचाव को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डीएम ने शिक्षकों के माध्यम से सभी स्कूली बच्चों को डेंगू के बारे में जागरूक करना, प्रार्थना सत्र में बच्चों को डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में जागरूक करना, प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यालयों के आस-पास के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना तथा बच्चों के कॉपी के माध्यम से डेंगू के लक्षण एवं बचाव की जानकारी अभिभावक तक पहुंचाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से समुदाय को डेंगू के बारे में जागरूक करना, हैंड बिल, पोस्टर तथा बैठक आयोजित कर आम जन को डेंगू के बारे में जागरूक करना एवं आस-पास जल जमाव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक उपाय हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करना तथा सीडीपीओ के माध्यम से मासिक बैठक में डेंगू पर चर्चा करने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ रश्मि वर्मा को दिया।

उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को कहा की जिला अंतर्गत सभी पंचायती राज्य संस्थाओं के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधि के माध्यम से डेंगू से बचाव हेतु आमजनों को जानकारी देने को कहा। उन्होंने प्रखंड स्तरीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी के बीच बैठक आयोजित कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चर्चा करने के निर्देश दिए।डीएम ने शहरी क्षेत्र में कूड़े कचरा ढोने वाले वाहनों द्वारा डेंगू से बचाव हेतु माइकिंग, फॉगिंग करवाने के निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के साथ डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता बैठक तथा कार्यशाला का आयोजन कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात आरंभ होने से पूर्व नालों की साफ-सफाई तथा मरम्मत योग नालों की मरम्मति करने को कहा।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा की पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से राशन लाभार्थी को डेंगू के बारे में जागरूक करें तथा हैंडबिल पोस्टर के माध्यम से लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करवाने को कहा। डीएम ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पब्लिक सेलो हैंड पम्प को इंडिया मार्क से प्रतिस्थापित करना, नियमित क्लोरोनिकरण करना, जलमीनार, नलकूप के आस-पास जल जमाव न हो इसकी सतत निगरानी रखना, मरम्मत योग्य नलकूप एवं जल प्रवाहित पाईप की मरम्मति कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि नियमित रूप से फॉगिंग कराया जाए तथा नालियों में एन्टी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया जाए तथा लोगों को अपने घर व छत के गमलों, टायर, ट्यूब कूलर इत्यादि में पानी जमा नहीं रहने देने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नियमित रूप से फोगिंग करवाया जाए। भवन निर्माण स्थलों पर जमा पानी न रहने पाए, इसका निरीक्षण भी करवा लिया जाए।

तीन नए अपराधिक कानून 01 July से होंगे प्रभावी, प्रशिक्षण प्रारंभ

June 12, 2024
Dbg

11.06.2024 (दरभंगा) : तीन नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) दिनांक-1.7.2024 से प्रभावी होगें। इस कानून के क्रियान्वयन हेतु बिहार राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसकी शुरुआत आज से हो गयी।

इस प्रशिक्षण में पीoटीoसीo उतीर्ण पुलिसकर्मी से पुलिस अधीक्षक स्तर तक के पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है| बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा यह प्रशिक्षण तीन सत्र (पहला सत्र 10/12.06.2024, दूसरा सत्र 13/15.06.2024, तीसरा सत्र 18/20.06.2024) में निर्धारित किया गया है जिसके आलोक में दरभंगा जिला में प्रथम सत्र का प्रशिक्षण आज दिनांक 10.06.24 को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से ऑनलाइन प्रेक्षा गृह, दरभंगा में दिया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा संबोधन भाषण दिया गया तथा निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का परिचय कराया गया।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे अवलोकन, परिभाषा, अभियोजन, समान, वारंट, कुर्की एवं निवारक कार्य का प्रशिक्षण कुमार बलवंत, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी के द्वारा दिया जा रहा है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सत्र 02 में प्रथम सूचना रिपोर्ट से अंतिम प्रपत्र तक पी0 कन्नन पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सत्र 03 में प्रथम सूचना रिपोर्ट से पुलिस प्रपत्र तक पी0 कन्नन पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

संजय कुमार, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सत्र 01 में अवलोकन, परिभाषा, संस्वीकृति, विशेषज्ञों की राय के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। पी0 कन्नन पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सत्र 02 में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अधीन इलेट्रॉनिक अभिलेख के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

पंकज, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के द्वारा भारतीय न्याय संहिता में अवलोकन अपराध की नई परिभाषा धाराओं में परिवर्तन भारतीय दंड संहिता के अधीन वैसे अपराध एवं प्रावधान जिन्हें विलोपित किया गया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

कुमार बलवंत, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता सत्र 04 में परिवाद, जमानत, अभियुक्त की अनुपस्थिति में विचरण एवं अन्य प्रावधान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

पी0 कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2023 के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रथम सत्र के दूसरे दिन 11.06.2024 को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से विभिन्न विशेषज्ञों के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न विषयों क्रमशः Forensics -Crime Scene Management-I &II/परीक्षा के लिए फिंगरप्रिंट का संकलन एवं अग्रसारण/Criminal procedure Identification Act 2022 and NAFIS/अपराध घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी एवं गवाहों का रिकॉर्डिंग/CCTNS एवं ICJS का अनुसंधान में उपयोग / पुलिस आदेश संख्या 324/23 /पुलिस आदेश संख्या 325 /23 का प्रशिक्षण प्रेक्षा गृह, दरभंगा में दिया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।