June 17, 2024

16.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बीते दिनों दरभंगा में लूट की घटना काफी बढ़ गयी थी। दरभंगा पुलिस को चुनौती देनेवाले लुटेरे ये शायद भूल गए की उसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। वर्तमान में जो दरभंगा पुलिस के सीनियर ऑफिसर मौजूद हैं वो काफी सार्प, तेजतर्रार, न्याय प्रिय हैं। इन सभी ऑफिसर्स के कार्यशैली से पुलिस महकमे में कसावट नजर आ रही है, जिससे असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के हौसले पस्त होते दिख रहे है। ऐसे में किसी अपराधी द्वारा अपराध कर निकल जाना काफी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
बीते दिनों कई लूट की घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया की दरभंगा जिला अन्तर्गत मोेरो थाना क्षेत्र में राम स्वरूप चैक बगीचा के पास सुनसान सड़क पर दिनांक - 29.05.24 को रात्रि समय करीब 19ः45 से 20ः00 बजे सनी मंडल पिता धधीक्षण मंडल ग्राम भराठी थाना सिमरी जिला दरभंगा एवं इनके पत्नी के साथ एक मोटर साईकिल पर अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा सोना का चकती और ढोलना एवं मोबाईल लूट लेने की घटना घटित हुई थी। विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में दिनांक-31.05.24 को संध्या समय करीब 06ः55 बजे उपेन्द्र साह पिता स्व0 रामचन्द्र साह सा0 नाहस रूपौली थाना विस्फी जिला मधुबनी वर्तमान पता मुस्तफापुर थाना विशनपुर जिला दरभंगा से अज्ञात मोटर साईकिल सवार अपराधकर्मियों के द्वारा पाॅच किलोग्राम चाॅदी को जेवर एवं नगद 25,000/-रूपया तथा वादी का आधार कार्ड लूट लेने की घटना घटित हुई थी। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाईपास के पास दिनांक-07.06.24 को समय रात्रि करीब 09ः00 से 10ः00 बजे के बीच विरेन्द्र कुमार यादव पिता बैधनाथ यादव सा0 पैगम्बरपुर थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा से पल्सर पर सवार अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा एक काला रंग के बैग जिसमें एक ए0टी0एम0 बैक संबंधित कागजात एवं एक मोबाईल तथा 700 रूपया गोली मारकर लूट लेने की घटना घटित हुई थी। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाईपास के पास दिनांक- 08.06.24 को समय दिन के करीब 01ः00 से 02ः00 बजे के बीच अमित कुमार पिता उपेन्द्र सहनी सा0 + थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर एवं उनके पत्नी तथा भाभी से पल्सर पर सवार अज्ञात तीन अपराधी के द्वारा इनके भाभी के गला से एक सोना का चकती एवं ढोलना गोली मारकर लूट लेने की घटना घटित हुई थी।
सिटी एसपी श्री आर्य ने बताया की उक्त घटना को लेकर अग्रतर अनुसंधान के क्रम मेें विशनपुर/मोरो/सिमरी थाना के पुलिस पदा0/कर्मियों तथा DIU टीम के सहयोग से घटनास्थल के आसपास लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज/तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सुत्रो से मिले सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 01.धर्मेन्द्र यादव पिता शंभू यादव सा0 हवाई अड्डा चतारा थाना केवटी जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा मोरो थाना के लूट की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चांडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा विशनपुर थाना के आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त 03.चंदन यादव पिता यदुवीर यादव सा0 मोहम्मदपुर 04.महेष यादव पिता शुत्रधन यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों थाना विशनपुर जिला दरभंगा को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त महेश यादव के निशानदेही पर विशनपुर/मोरो/सिमरी थाना से लूटी गयी सामानों को भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चांडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को विशनपुर थाना कांड सं0-61/24 एवं 02.मो0 रफे पिता मो0 माजिद हुसैन सा0 एकमी घाट चाॅडी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा को मोरो थाना कांड सं0-31/24 में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा 03.चंदन यादव पिता यदुवीर यादव सा0 मोहम्मदपुर 04.महेश यादव पिता शुत्रधन यादव सा0 मुस्तफापुर दोनों थाना विशनपुर जिला दरभंगा को विशनपुर थाना कांड सं0-66/24 में विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सिटी एसपी ने गिरफ्तार हुए सभी के Criminal History का जिक्र करते हुए बताया की महेश यादव Murder, Loot, Arms Act सहित कई Case में आरोपित है तथा जेल भी जा चूका है। चन्दन यादव पर चार case विभिन्न थानों में दर्ज हैं तथा धर्मेन्द्र यादव पर दो case दर्ज है। उन्होंने कहा की मो0 राफे का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है तथा घटना में संलिप्त अन्य शेष बचे अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा की इनके पास से एक पिस्टल, दो गोली, वादी का एक आधार कार्ड, दो बाइक( Pulsar, R-15), सोने की दो चकती, दो ढोलना, एक लॉकेट बरामद किया गया है।