July 24, 2024
21.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डॉयल 112 के वाहन पर प्रतिनियुक्त स०अ०नि० अनय कुमार, सि0/100 रविन्द्र कुमार सिंह एवं म0सि0/349 नीतु कुमारी के द्वारा वारंटी अभियुक्त राजा पासवान पे०-अमनराथ पासवान सा०-विरदीपुर थाना-सिमरी जिला-दरभंगा को पकड़कर 3,000/रुपया लेकर छोड़ दिया गया। पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष सिमरी थाना के द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में डॉयल 112 के वाहन पर प्रतिनियुक्त स०अ०नि० अनय कुमार, सि0/100 रविन्द्र कुमार सिंह एवं म0सि0/349 नीतु कुमारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। उक्त अनुशंसा के आलोक में एसएसपी ने स०अ०नि० अनय कुमार, सि0/100 रविन्द्र कुमार सिंह एवं म0सि0/349 नीतु कुमारी को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया की निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेगा ।
July 18, 2024
18.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिनांक 17.07.2024 को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया की दिनांक 15-16.07.2024 की रात में घनश्यामपुर थाना अंतर्गत जिरात गावँ में घटित हत्या के घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया है और इस घटना में शामिल एक अभियुक्त काजीम अंसारी, उम्र 40, पेसर शफीक अंसारी, सा० अफजला टोला, सुपौल बाजार, थाना घनश्यामपुर की गिरफ्तारी की गई है जिसने घटना के सम्बंध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए विस्तारपूर्वक घटना के सम्बंध में बताया है।
अभियुक्त द्वारा मृतक से ब्याज पर लोन लिया गया था जिसके न चुका पाने के कारण गिरवी रखी ज़मीन न छुड़ा पाना था। काजिम अंसारी ने मृतक से 3 किश्त में डेढ़ लाख का लोन 4% मासिक ब्याज दर पर अपनी ज़मीन गिरवी रख कर लिया था। जिसे चुकाने में समर्थ नही हो पा रहे थे।
एसएसपी ने बताया की घटना की रात्रि में लगभग डेढ़ बजे काजिम और उसके साथियों ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया। दरवाजा में अंदर का लॉक नही है। प्रवेश करने के बाद अभियुक्तों ने मृतक को जगाकर डरा धमका कर अपनी जमीन और लोन के कागज़ात मांगे। परन्तु मृतक ने उल्टा गाली देना शुरू कर दिया। इस पर काजिम ने गुस्से में आकर मृतक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। बाकी लोगों ने मृतक के हाथ पैर पकड़ कर रखे थे। हत्या करने के बाद अभियुक्तों ने कागज़ात वाली अलमारी की चाबी ढूंढने की कोशिश की ताकि अपने कागज़ात वापस ले जा सकें। परन्तु चाबी नही मिली। इस पर अभियुक्तों ने निर्णय लिया कि अलमारी को बन्द अवस्था मे पानी मे फेंक दें ताकि सभी काग़ज़ गलकर नष्ट हो जाएं।
सभी लोग ने मिलकर लकड़ी की अलमारी को घर के पीछे स्थित छोटे से तालाब में फेंक दिया और वहाँ से फरार हो गए। काजिम अंसारी ने अपने जिन साथियों के नाम बताए हैं उनके विषय मे जांच की जा रही है।
आज दिनांक 18.07.2024 को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने प्रेस वार्ता कर बताया की घनश्यामपुर थाना कांड सं0 221/24 दिनांक 17.07.2024 धारा 103 बी०एन०एस० में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त काजीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पिता शफीक अंसारी सा० अफजला टोला, सुपौल बाजार, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को आज दिनांक 18.07.2024 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उन्होंने बताया की इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त काजीम अंसारी को रिमांड पर लेने के लिए माननीय न्यायालय में अनुरोध पत्र समर्पित किया जायेगा। माननीय न्यायालय से अभियुक्त काजीम अंसारी के रिमाण्ड की स्वीकृति होने पर इस घटना में प्रयुक्त किये गये हथियार, सहयोगी एवं अनुसंधान के क्रम में आये अन्य विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में पूछ-ताछ की जायेगी। अनुसंधान के क्रम में आस-पास के सी०सी०टी०भी० फूटेज, पोखर से बरामद लाल लकड़ी के बॉक्स में मिले दस्तावेज, टावर डम्प, एवं प्राप्त अन्य आसूचना तथा तकनिकी अनुसंधान के आलोक में गहराई से अनुसंधान की जा रही है।
गौरतलब है की बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश में गठित SIT, दक्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष सुरक्षा दल (STF), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम एवं जिला पुलिस दरभंगा के संयुक्त प्रयास से इस घटना का उद्भेदन किया गया।
July 18, 2024
18.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) :सिटी एसपी शुभम आर्य द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती है तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता है । इसी क्रम में आज कमतौल थाना - 01, सदर थाना - 03, नगर थाना - 02, अशोक पेपर मिल थाना - 01, सोनकी थाना - 02, मोरो थाना - 01, विशनपुर थाना - 01, लहेरियासराय थाना - 01 महिला थाना - 01 कुल- 13 फरियादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।
July 18, 2024
18.07.2024 (DarbhangaOnline) (पटना ) :डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज पटना समाहरणालय परिसर का स्थलीय भ्रमण किया गया। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया तथा नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य में भौतिक प्रगति का जायजा लिया। कार्यपालक अभियंता, संरचना प्रमंडल-1, भवन निर्माण विभाग द्वारा डीएम के संज्ञान में निर्माण कार्य में प्रगति को लाया गया।डीएम ने फ्लोरवाईज एवं ब्लॉकवाइज़ टाईमलाईन के अनुसार प्रगति, प्रवेश-निकास कन्ट्रोल, आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थित निकासी की सुविधा, अन्य सुरक्षात्मक एवं आपातकालीन व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, पीएएस एवं इंटरकॉम की व्यवस्था, शौचालय, वेंटिलेशन, प्रकाश, कॉमन एरिया सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।
डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में भौतिक प्रगति काफी अच्छी है। काम तेज़ी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ आम जनता के लिए उत्कृष्ट सुविधा रहेगी। बैठने के लिए पर्याप्त जगह के साथ-साथ शौचालय एवं पेयजल की बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। डीएम डॉ. सिंह ने भवन निर्माण विभाग के संरचना प्रमंडल सं.-1 के कार्यपालक अभियंता को त्वरित गति से निर्माण कार्य करने का निदेश दिया है। साथ ही उन्होंने सम्बद्ध एजेंसी को भी तत्परता से कार्य करने को कहा है। डीएम ने कहा कि फ्लोरवाईज टाइमलाईन के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण करें। विदित हो कि डीएमके स्तर से नए समाहरणालय भवन निर्माण कार्य में प्रगति का नियमित अनुश्रवण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण विभाग के अभियंतागण, पदाधिकारीगण तथा एजेंसी के कर्मी दिन-रात लगे हुए हैं। शीघ्र ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि गंगा नदी के किनारे अवस्थित यह परिसर स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। उच्च तकनीकों पर आधारित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन निर्माण के बाद राज्य की राजधानी में एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगा। जिलेवासियों के लिए यह वन-स्टॉप सॉल्युशन का काम करेगा। एक छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय अवस्थित रहेंगे।
इससे कार्य-संस्कृति और सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।गौरतलब है कि इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग के निर्माण प्रमंडल-1 द्वारा किया जा रहा है। भू-खण्ड का क्षेत्रफल (प्लॉट एरिया) 43,454 वर्ग मीटर अर्थात 10.74 एकड़ है। बिल्ट-अप एरिया 28,388 वर्ग मीटर है। सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार-सह-आयुक्त, पटना प्रमंडल कुमार रवि के निर्देश पर निर्माण कार्य 18 मई, 2022 को प्रारंभ किया गया। जिलेवासियों को जल्द यह बेहतरीन सौगात मिलेगा। विदित हो कि प्रस्तावित नए समाहरणालय भवन परिसर के उत्तर में गंगा नदी एवं दक्षिण में गाँधी मैदान है।
इसका डिजायन विद्यमान एवं आधुनिक वास्तुशैली का सरलीकृत मेल है। मुख्य भवन में 39 विभाग संचालित होगा। समाहरणालय में बेसमेन्ट एवं भूतल के अलावा पाँच फ्लोर होगा। केन्द्रीय समाहरणालय भवन के अतिरिक्त परिसर में दो और ब्लॉक- एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक तथा डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफिस एवं बहुउपयोगी (मल्टी-यूटिलिटी) भवन ब्लॉक रहेगा। एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक में बेसमेन्ट एवं भूतल के अलावा चार फ्लोर होगा।
सभी विभागों का अलग-अलग प्रवेश रहेगा। परिसर में एक केन्द्रीय हरित पब्लिक प्लाजा भी होगा। अंडरग्राउण्ड एवं खुला पार्किंग भी रहेगा। पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं हवा की सुविधा रहेगी। भवन वीआरवी प्रणाली आधारित केन्द्रीकृत एयर कंडिशनर से लैस रहेगा। कैन्टीन एवं बैंक की भी सुविधा रहेगी। प्रस्तावित नया समाहरणालय भवन परिसर में लगभग 205 ओपेन पार्किंग एवं लगभग 240 बेसमेन्ट पार्किंग की सुविधा रहेगी। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से इस परिसर में उत्कृष्ट मापदण्डों का अनुपालन किया जाएगा। सीसीटीवी सर्विलैन्स, अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा तंत्र, प्रवेश-निकास कन्ट्रोल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, भूकम्प रोधी संरचना तथा आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थित निकासी की सुविधा से यह भवन लैस रहेगा।
200 से 225 की संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा। 200 लोगों के बैठने के लिए एक कॉन्फ्रेन्स रूम, 80 लोगों के लिए दूसरा कॉन्फ्रेन्स रूम तथा 40 लोगों के लिए एक अन्य कॉन्फ्रेन्स रूम रहेगा। सभी कॉन्फ्रेन्स रूम प्रोजेक्टर एवं ऑडियो-विजुअल प्रणाली से सुसज्जित रहेगा। परिसर में चार उद्यान रहेगा जिसका कुल हरित क्षेत्र लगभग 3,484 वर्गमीटर होगा। मानदण्डों के अनुसार रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा ऊर्जा संरक्षण हेतु सोलर पैनल अधिष्ठापित की जाएगी।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि विकास के प्रति सरकार का दृष्टिकोण मानवीय एवं पर्यावरण के अनुकूल है। इस भवन के निर्माण से आम जनता को सर्वाेत्तम सुविधाएँ प्राप्त होंगी। डीएम डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्रदत्त निर्देशों का त्वरित एवं तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
July 18, 2024
18.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) :डीएम राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनना है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला अंतर्गत कुल 08 लाख 17 हजार 528 परिवारों में 35 लाख 99 हजार 084 सदस्यों का कार्य निर्गत होना है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत कुल 10 लाख 90 हजार 205 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है, शेष बचे हुए लाभार्थियों का उक्त योजना अंतर्गत कार्ड विनिर्माण का संचालन प्रत्येक पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर CSC VLE के माध्यम से होना है।
कार्ड निर्माण हेतु लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। उन्होंने प्रखंड स्तर पर अभियान का अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं दैनिक प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिए तथा संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उनका सहयोग करेंगे। विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को डीएम के द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशा कार्यकर्ता को सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के पास कार्य निर्माण के लिए पहुंच सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से पंचायती राज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थी को निर्धारित तिथि पर जन वितरण प्रणाली दुकान तक लाने का अनुरोध करेंगे।