August 08, 2024
08.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण कर कैदियों का हालचाल जाना। उन्होंने महिला बंदियों एवं उनके साथ रहने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। तरुण वार्ड में कैदियों से मिलकर उनके उम्र के संबंध में पूछताछ किया। उन्होंने बारी-बारी से सभी वार्डों का बारिकी से निरीक्षण किया। सचिव ने जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं से कहा कि सभी जरुरतमंद बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा मिलना है। इसके लिए बराबर बंदियों से मिलते रहें।
उन्होंने उपकारा में बंदियों की सहायता के लिए संचालित जेल लिगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। जेल लीगल एड क्लिनिक पर सूचना पट्ट लगाने का निर्देश देते हुए जेल अधीक्षक से कहा कि सूचना पट्ट पर क्लिनिक खुलने एवं बंद होने का समय, प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता व पीएलवी का नाम एवं उनके मौजूद रहने का समय एवं विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों आदि को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। जेल में 218 पुरुष व 08 महिला बंदी संसिमित है। निरीक्षण के क्रम में उपकारा अधीक्षक स्नेहलता, जेल विजिटिंग अधिवक्ता विनय कुमार झा व राजनाथ यादव, जेलर रत्नेश कुमार राय, सहायक कुमार गौरव, मुन्ना दास, पीएलवी नीतीश कुमार राम आदि मौजूद थे।
August 08, 2024
07.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले होटल/ लॉज को दिनांक-06/07.08.24 की रात्री करीब 01:30 बजे कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा जॉच की जा रही थी। जाँच के क्रम में होटल महमाथा में एक लड़का जिसका नाम दीपक कुमार सिंह पिता विजय बहादुर सिंह सा० अखतवाड़ा छपकी थाना हथोड़ी जिला समस्तीपुर को कई परीक्षार्थी के सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्रों के साथ पकड़ा गया तथा इनके निशानदेही पर शशिकांत सिंह शशि उर्फ कलमदेव पिता राम उदगार सिंह सा० मथनाहा थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस डरा तलाशी के क्रम में इनके पास से भी कई परीक्षार्थी का सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र बरामद किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है तथा इनके पास से 02 मोबाईल सीम सहित व 16 एडमिट कार्ड बरामद किय गये हैं।
August 07, 2024
06.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा जुलाई माह- 2024 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन लहेरियासराय ऑडिटोरियम में किया गया। इस गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पु0 उपाधीक्षक-रक्षित/ पु0 उपाधीक्षक-यातायात/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष /एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए| इस मीटिंग की शुरुआत थानाध्यक्षों के कार्यों की शिथिलता में तेजी लाने हेतु खासकर शराब कारोबारीयों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी हेतु हिदायते दी गई।
सप्ताह में 2 दिन वारंटी, इश्तिहार, कुर्की में गिरफ्तारी, 2 दिन शराब बरामदगी हेतु विशेष अभियान, 02 दिन कांडो में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी का निर्देश श्री रेड्डी ने दिया। सभी थानों में कार्य बटवारा हेतु ठीक से नहीं कार्य करने वाले एवं मिशन 75 के तहत कांडो का कम निष्पादित करने वाले थानों के थानाध्यक्षों को हिदायतें दी गई। e-dex बोर्ड, जन शिकायत, आत्मनिर्भर फंड, अभियोजन कोषांग, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS के कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।
एसएसपी के द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड /जुलाई माह में प्रतिवेदित कांड/जुलाई माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई| समीक्षा के दौरान कम निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित न रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया| SC/ST, पोस्को, सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया| त्वरित गति से निष्पादन हेतु काण्ड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट/इश्तेहार /कुर्की को लेकर एवं विशेष/अविशेष कांडो में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया|
प्रत्येक शनिवार को अनुसंधान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, इश्तेहार,कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंगे| राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लेंगे एवं कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा गया| अपराध गोष्ठी के उपरांत पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण हेतु संबंधित शाखा को आदेशित किया गया। इस सभा की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
August 07, 2024
06.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : अन्नदाता किसानों के समग्र उत्थान तथा उन्हें हर दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार समर्पित और संकल्पित है। किसानों को समय पर खाद बीज कीटनाशक दवाएं एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता हो इसके लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं यही कारण है कि राज्य से लेकर देश स्तर पर मांग और आवश्यकता से अधिक मात्रा में खाद उर्वरक मौजूद हैं जो गर्व का विषय है तथा इसके लिए पीएम मोदी खाद उर्वरक एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा बधाई के पात्र हैं।
दरभंगा के सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उर्बरको की उपलब्धता की जानकारी हासिल करने के बाद उपरोक्त बातें कही। सांसद डा. ठाकुर ने लोकसभा में किए गए प्रश्नों का खाद उर्वरक एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा दिए गए उत्तर को गर्व का विषय बताते हुए कहा की बिहार और देश भर में खपत के हिसाब से खाद तथा उर्वरक की जितनी आवश्यकता है उससे अधिक मात्रा में उपलब्धता इस बात को साबित करता है कि देश के पीएम आदरणीय नरेंद्र मोदी अन्य मुद्दों के साथ साथ किसानो के हितों के लिए कितने सजग और संवेदनशील है। सांसद डा ठाकुर ने लोकसभा से दिए गए आंकड़ों की सराहना करते हुए कहा की पूर्ववर्ती कांग्रेस और यूपीए की सरकार में खाद बीज तथा उर्बरको के लिए किसानो के बीच हाहाकार मचा रहता था तथा कलाबाजारियो के माध्यम से किसानो का आर्थिक शोषण किया जाता था लेकीन मोदी सरकार में आवश्यकता और मांग से ज्यादा मात्रा में इन वस्तुओं की उपलब्धता केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को साबित करता है।
सांसद डा ठाकुर ने लोकसभा से मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा की बिहार में यूरिया की मात्रा 4.67 एलएमटी के मुकाबले 9.85 एलएमटी डीएपी 1.78 के मुकाबले 2.06 एमओपी 0.30 के मुकाबले 0=69=तथा एनकेपीएस 1.58 के मुकाबले 2.94 एलएनटी उपलब्ध है जबकि देश स्तर पर यह आंकड़ा यूरिया 114.21 एलएनटी के मुकाबले 139.21 एलएमटी डीएपी 40.45 के मुकाबले 45.08 एमओपी 6.60 के मुकाबले 12.78 तथा एनकेपीएस 47.24 के मुकाबले 87.24 एलएमटी उपलब्ध है।
सांसद डा ठाकुर ने इन आंकड़ों को किसानों तथा देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र की मोदी सरकार का सराहनीय प्रबंधन बताते हुए कहा कि देश के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार सजग और प्रतिबद्ध है।
August 07, 2024
05.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के कार्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम दरभंगा का सौंदर्यकरण, मुख्य मंच तैयार करने, मैदान और वीआईपी दर्शक दीर्घा को आकर्षक बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
परेड की व्यवस्था के लिए प्रचारी परवर को 08 अगस्त से पूर्वाभ्यास कराने के निर्देश दिए गए। प्लाटून पूर्ववत रहेंगे, जिनमें बीएमपी-13, डीएपी (पुरुष,/महिला) गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी (पुरुष/महिला), स्काउट एण्ड गाइड के जवान तथा अग्निशमन विभाग के जवान वाहन के साथ परेड में भाग लेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, जो स्वतंत्रता सेनानी आने में असमर्थ होंगे, उन्हें उनके आवास पर ही संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रगान के लिए छात्राओं की टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बनाई जाएगी। मैदान की साफ-सफाई की व्यवस्था दरभंगा नगर निगम द्वारा, पेयजल की व्यवस्था पीएचइडी द्वारा, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था जिला नजारत द्वारा की जाएगी। ध्वजारोहण हेतु जिले के प्रभारी मंत्री से अनुरोध करने का निर्देश दिया गया। मुख्य स्थलों पर ध्वजारोहण का समय इस प्रकार है।
नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय सराय 9:05 बजे पूर्वाह्न, आयुक्त कार्यालय दरभंगा 9:45 बजे पूर्वाह्न, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा परिक्षेत्र कार्यालय 10:00 बजे पूर्वाह्न, समाहरणालय दरभंगा 10: 15 बजे पूर्वाह्न, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10 :25 बजे पूर्वाह्न, उप विकास आयुक्त कार्यालय दरभंगा 10:35, अनुमंडल अधिकारी कार्यालय सदर दरभंगा 10:45 बजे, पुलिस लाइन दरभंगा 11:20 बजे पूर्वाह्न। एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन को एंबुलेंस, आवश्यक दवा के साथ चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। मीडिया को स-समय आमंत्रित करने हेतु जिला जन संपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया गया, इसके साथ ही वाहन पार्किंग एवं यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया। विभिन्न चौक-चौराहों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई करा लेने का निर्देश नगर निगम को दिया गया। चयनित महादलित टोले में भी झंडा तोलन वहां के वयोवृद्ध व्यक्ति के द्वारा किया जाएगा। उनकी सहायता के लिए अधिकारियों की भी प्रति नियुक्ति की जाएगी। जिले में अंगदान, रक्तदान, देहदान और नेत्रदान करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
डीएम ने कहा कि जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया जाए। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को दायित्व दिया गया है।
उक्त बैठक में कर्नल आरएस रावत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार आर्य, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा एवं सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।