Dbg

08.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 15 अगस्त के 09ः05 बजे पूर्वाह्न में होगा झंडोत्तोलन। संयुक्तादेश में बताया गया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में बि.वि.स.पु.- 13/डी.ए.पी (पुरूष/महिला)/गृह रक्षा वाहिनी तथा फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे। झंडोत्तोलन के पश्चात मुख्य समारोह स्थल पर राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बि.वि.स.पु.- 13 के एक प्लाटून, जिला शस्त्र पुलिस (पुरूष/महिला) के एक-एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून, एन.सी.सी (सीनियर बालक/बालिका) के एक-एक प्लाटून तथा एन.सी.सी (जूनियर बालक/बालिका) के एक-एक प्लाटून, भारत स्काउट एण्ड गाइड के एक प्लाटून एवं फायर ब्रिगेड के एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी।

मुख्य समारोह के उपरान्त 09:45 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10ः00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः15 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः00 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा एवं 11ः15 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त 2024 को संध्या 6:00 बजे से 8:30 तक प्रेक्षागृह में किया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्यक्रम का चयन किया जाना है, जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया है जिनमें जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा, जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी दरभंगा एवं जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा को प्रतिनियुक्त किया गया है।