August 11, 2024
11.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा को लेकर सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा, राज उच्च विद्यालय दरभंगा आदि परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रो पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करने के लिए दिए कई आवश्यक निर्देश। डीएम ने कहा की सिपाही भर्ती परीक्षा दरभंगा जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।
इसके लिए डीएम के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रो पर चार स्तरीय दंडाधिकारी के साथ काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। किसी भी प्रकार के मोबाईल फोन, ब्लूटूथ एवं अन्य किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं अन्य गैजेट्स का दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी प्रकार के एहतियात बरती गई है। डीएम ने परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, वीडियोग्राफी तथा बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा।
उन्होंने कहा की शांतिपूर्वक सभी परीक्षार्थीयों की परीक्षा हुई, कोई कठिनाई नहीं हुआ है। सभी परीक्षार्थियों के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सतर्क है कि दरभंगा जिले में सभी 16 परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हो। एसएसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जगह शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई।
August 08, 2024
08.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की अध्यक्षता में अंबेदकर सभागार में दरभंगा जिले के सभी थानों के CCTNS कार्यों की समीक्षा की गई।

इस समीक्षा में सीसीटीएनएस प्रभारी प्रिया सिंह एवं प्रोग्रामर निशांत शामिल थे।

समीक्षा के क्रम में दिए गए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने वाले नगर, बहादुरपुर एवं सदर थानों के सीसीटीएनएस प्रभारी पुoअoनिo नितिका सागर/रौशन कुमार/प्रतिमा कुमारी, आईटी स्टाफ कार्यपालक सहायक अशोक कुमार/रंजीत कुमार/लक्ष्मी कुमारी एवं पुलिस कर्मी उमा कुमारी/पूजा कुमारी/ऋतु कुमारी/स्वेता कुमारी को सौंपे गए कार्यों को मेहनत, लगन से कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करने वाले थानों में से बेस्ट थाना नगर, बहादुरपुर, सदर को सम्मानित किया गया एवम् लक्ष्य को नहीं प्राप्त करने वाले थानों में सिंहवाड़ा, एससी एसटी, जाले एवं जमालपुर है।
August 08, 2024
08.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के दिशा निर्देशन में नए आपराधिक कानून के तहत गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु तैयार SOP द्वारा तीन दिवसीय दिनांक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस केंद्र, दरभंगा स्थित सभागार कक्ष में किया गया, जिसमे वर्ष 2018 में सीधे नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हुए। दिनांक -01.07.2024 से भारत में नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रभावित हैं।
नए कानून को प्रभावकारी ढंग से लागू करने हेतु कांडों की अनुसंधान विशेष रूप से बलात्कार, हत्या, एन०डी०पी०एस० एक्ट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं मद्य निषेध की गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु तैयार SOP एवं प्रपत्र के माध्यम से जिले में पदस्थापित नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारीयों की विशेष प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पु०नि० उमा शंकर राय , परभारी मानव व्यापार निरोधि इकाई, पु०नि० महफूज आलम, प्रभारी मानवाधिकार शाखा,. पु०नि० ललन कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक अनुसंधान एवम् फॉरेंसिक अनुसंधान पे भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण द्वारा नए कानून में विहित प्रावधान के अंतर्गत सूक्ष्मता से साक्ष्य संकलन एवं त्वरित अनुसंधान के विषयों पर जानकारी दी गई। पुराने आपराधिक कानून से नए आपराधिक कानून में पीड़ित पक्ष को अधिक लाभ पहुंचाने का प्रावधान किया गया है, साथ ही पुराने कानून से नए कानून में दोषी को दंड के प्रावधान में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही तकनीकी स्तर पर साक्ष्य संकलन करने के साथ-साथ कांडो का त्वरित निष्पादन के साथ-साथ अनुसंधानकर्ता को त्रुटिरहित कांड दैनिकी लिखने मदद मिलेगा जिससे न्यायालय मंर दोष सिद्धि दर बढ़ेगा जिससे पीड़िता को न्याय मिलेगा एवम दोषी को सजा दिलाने में मदद मिलेंगे।
August 08, 2024
08.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : व्यवहार न्यायालय परिसर दरभंगा, बेनीपुर व बिरौल में 14 सितंबर 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक ऋण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए दिशा निर्देश देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने बैक अधिकारियों से कहा कि 14 सितंबर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी बैंकों के ऋण संबंधी मामलों का निपटारा सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा।
सभी बैंक अपने सभी शाखाओं के ऋणधारकों का चयन कर लिस्ट बनायें तथा विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से उन्हें नोटिस करें। उन्होंने कहा कि इस बार समय कम है इसलिए प्रि-काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दें। प्रि-काउंसलिंग के दौरान बैंक के ऋण छूट संबंधी योजनाओं को बता कर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में निपटारे के लिए तैयार करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि अगले समीक्षात्मक बैठक में ऋणधारकों की सूची एवं प्रि-काउंसलिंग का रिपोर्ट उपलब्ध करायें। बैठक में एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।
August 08, 2024
08.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 15 अगस्त के 09ः05 बजे पूर्वाह्न में होगा झंडोत्तोलन। संयुक्तादेश में बताया गया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में बि.वि.स.पु.- 13/डी.ए.पी (पुरूष/महिला)/गृह रक्षा वाहिनी तथा फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे। झंडोत्तोलन के पश्चात मुख्य समारोह स्थल पर राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बि.वि.स.पु.- 13 के एक प्लाटून, जिला शस्त्र पुलिस (पुरूष/महिला) के एक-एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून, एन.सी.सी (सीनियर बालक/बालिका) के एक-एक प्लाटून तथा एन.सी.सी (जूनियर बालक/बालिका) के एक-एक प्लाटून, भारत स्काउट एण्ड गाइड के एक प्लाटून एवं फायर ब्रिगेड के एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी।
मुख्य समारोह के उपरान्त 09:45 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10ः00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः15 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः00 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा एवं 11ः15 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त 2024 को संध्या 6:00 बजे से 8:30 तक प्रेक्षागृह में किया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्यक्रम का चयन किया जाना है, जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया है जिनमें जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा, जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी दरभंगा एवं जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा को प्रतिनियुक्त किया गया है।