August 15, 2024
15.08.2024 (DarbhangaOnline) (पटना) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौबतपुर प्रखंड के गोनवां पंचायत में मनरेगा द्वारा निर्मित जीविका भवन का उद्घाटन तनय सुलतानिया, उप विकास आयुक्त के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिवम जीविका संकुल संघ के जीविका दीदियों ने अतिथियों का टीका-चंदन के साथ पौधा देकर स्वागत किया। तनय सुलतानिया, उप विकास आयुक्त ने बताया कि नौबतपुर के लिए हर्ष कि बात है कि यह जीविका भवन जिला का प्रथम जीविका भवन है जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ जिला के अन्य प्रखंड 14 जीविका भवन का आज शिलान्यास किया गया है, जो जल्द हीं बनकर तैयार होंगे।
सतत जीविकोपार्जन योजना के सदस्यों के लिए भी 208 बकरी घर निर्माण कराये जाएंगे। राहुल राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नौबतपुर ने कहा कि जीविका को अपना भवन मिलने से दीदियों को बैठक करना आसान होगा और कार्यों को अधिक सुचारू रूप से कर सकेंगे। मुकेश कुमार सासमल, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, पटना ने हर्ष प्रकट करते हुए जीविका भवन के लिए उप विकास आयुक्त और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जीविका के सभी कार्यों को प्राथमिकता के तहत कराया जाता है।
प्रमिला देवी, मुखिया, गोनवां पंचायत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उद्घाटन समारोह में मनोज रंजन, प्रबंधक, सामाजिक विकास, पटना दीपक कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, नौबतपुर, सुमन कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सोहन प्रसाद, पंचायत तकनीकी सहायक, मनरेगा, शुभ नारायण राय, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, मेनका, राकेश कुमार प्रियदर्शी, क्षेत्रीय समन्वयक, सचिन, अभिषेक, संगीता देवी, अध्यक्ष, रेशम, जुगनू प्रवीण, राजू, उमेश कुमार, बुककीपर के साथ पंचायत के जीविका दीदी उपस्थित थी।
August 11, 2024
11.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्या द्वारा बहादुरपुर थाना का निरीक्षण एवं लंबित कांडो की समीक्षा कर निस्पादन की दिशा में अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निम्न पंजियों क्रमशः- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया एवं अवलोकनोंपरांत कई दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा के क्रम में एसपी श्री आर्या ने सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह अगस्त/सितम्बर में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए| थाना के प्रतिवेदित कांडो की समीक्षा की गई।
सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश दिया। सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिया। थाना के कार्यों के बटवारा के बिंदु पर सभी शाखा प्रभारी की कार्यों की समीक्षा कर अद्यतन रखने का दिशा निर्देश उन्होंने दिया| कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिया। शराब माफियाओं के क्रय विक्रय पर लगाम लगाने हेतु दिशा निर्देश दिया। सिटी एसपी ने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिए।
August 11, 2024
11.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के भालपट्टी थाना अंतर्गत पुलिस गश्ती के क्रम में सोनू पेट्रोल पंप के पास NH- 27 के किनारे दक्षिणी लेने वाले मुख्य सड़क पर एक होंडा सिटी कार जिसमे चाभी लगा हुआ लावारिस हालत में पाया गया। एसएसपी ने बताया की पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी की जांच की गयी तो उक्त गाड़ी से एक मोबाइल एव गाड़ी के डिक्की एवं पिछला सिट पर तौलिया से ढका हुआ 16 बोरा, प्रत्येक बोरा में तीन कार्टून, प्रत्येक कार्टून में 300 मिली का 30 बोतल कुल बोतल 1440, कुल शराब की मात्रा 432 लीटर नेपाली सौरभ सोफीया शराब बरामद हुआ। वही दूसरी तरफ बेनीपुर अनुमंडल के नेहरा थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर मे गाछी के पास सड़क के किनारे गड्ढा से रात्रि में पुलिस गस्ती के क्रम में 09 बोरा कुल मात्रा 405 लीटर नेपाली सौरभ सौफीया शराब बरामद कर अग्रिम करवाई की गयी।
एसएसपी श्री रेड्डी ने बताया की नेपाली सोफिया शराब - 837.000 (432+405) लीटर, चार चक्का वाहन व मोबाइल बरामद किया गया है।
August 11, 2024
11.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री कमलेश चौधरी से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भेंट कर दरभंगा के सांसद और लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने उन्हें बधाई दी तथा केंद्रीय बजट में दरभंगा एवं उत्तर बिहार के बाढ़ से निदान के लिए ग्यारह हजार पांच सौ करोड़ रुपए देने तथा अन्य विकासात्मक योजनाओ के लिए वित्त राज्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस क्रम में सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री का मिथिला की संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार पाग अंगवस्त्र तथा मखान माला पहना कर सम्मानित किया। उत्तर बिहार खासकर मिथिला क्षेत्र के लिए विध्वंश का प्रतीक माने जाने वाली बाढ़ से बचाव के लिए साढ़े ग्यारह हजार करोड रुपए का बजट में प्रावधान किए जाने के लिए वित्त राज्य मंत्री को साधुवाद देते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी आधुनिक लौह पुरुष देश के गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सम्पूर्ण केंद्रीय मंत्रीमंडल ने साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के विकास के लिए जितनी योजनाओं एवं राशि की सौगात दी है वह उत्तर बिहार के लिए अमृतकाल के समान साबित होगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी से चर्चा के दौरान सांसद डा ठाकुर ने नए बजट में बोधगया वैशाली दरभंगा, पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे के लिए 2 करोड़ शहरी एवम ग्रामीण आवास सहित कई अन्य परियोजनाओं को यथा शीघ्र अमल में लाने तथा पहल करने का आग्रह करते हुए कहा की इन योजनाओ के संपन्न होने के बाद मिथिला के साथ साथ संपूर्ण बिहार का काया कल्प हो जायेगा। सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से इस बजट में उत्तर बिहार खासकर मिथिला के विकास के लिए किए गए योगदानों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि युवा महिला तथा किसानो के विकास तथा रोजगार सृजन, छोटे एवं मध्यम व्यवसायियों के उत्थान के लिए जितनी पहल की गई है वह आने वाले कल के लिए देश के साथ साथ सक्षम और समृद्ध मिथिला तथा समृध बिहार की परिकल्पना को साकार करेगा।
सांसद डा ठाकुर ने छात्र छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए दस लाख रुपए के ऋण की व्यव्स्था मुद्रा लोन की सीमा को दस लाख से बीस लाख करने बिहार में नए मेडिकल कालेज स्पोर्ट्स स्टेडियम मानक के अनुरूप सही औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उन्नत करने पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे एक करोड़ युवाओं को पांच हजार रुपए का इंतरशीप भत्ता देने जैसे बजटीय प्रावधानों को मिथिला तथा बिहार के भविष्य के लिए दूरगामी निर्णय बताते हुए कहा की देश के पीएम आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने विकसित मिथिला विकसित बिहार का जो मानचित्र की रूप रेखा तैयार की है वह मिथिला के प्रति भाजपा तथा केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
August 11, 2024
11.08.2024 (DarbhangaOnline) (पटना) (जितेन्द्र कुमार सिन्हा) : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (IFWJ) का बिहार प्रदेश सम्मेलन -सह- आम सभा पटना के यूथ हॉस्टल में मुकेश महान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बिहार के सभी जिलों से संगठन सदस्य शामिल हुए। चुनाव पर्यवेक्षक संजीव कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर की उपस्थिति में द्विवार्षिक 2024-25 कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद दत्त, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, आरती कुमारी, महासचिव सुधीर मधुकर, सचिव आशुतोष कुमार पांडे, चंद्रशेखर भगत, कौशल किशोर, संगठन सचिव राम नरेश ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रभाष चंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष महेश प्रशाद सिंह सर्वसम्मति से चुने गये।
आम सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहन कुमार, डॉ ध्रुव कुमार, प्रदीप उपाध्याय, वीणा बेनीपुरी, अभिजीत पांडे, जयप्रकाश सिंह, आभा रानी, सत्यनारायण चतुर्वेदी, चितरंजन कुमार, सत्यकाम सहाय सर्वसम्मति से चुने गये। इसके अतिरिक्त सभी जिला इकाई के अध्यक्ष, महासचिव एवं संयोजक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये। उक्त अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद दत्त ने सभी का आभार प्रकट किया और भरोसा जताया कि संगठन लगातार पत्रकार हित में कार्य करता रहेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश महान, प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष के० के० कौशिक, सासाराम से संजय तिवारी, लखीसराय के राजेन्द्र राज, छपरा के पंकज श्रीवास्तव, कैमूर के राशिद रौशन, वीणा बेनीपूरी, रमाशंकर आदि समेत विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन सचिव रामनरेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।