Dbg

15.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा डॉ. मनीष कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर संगीत शिक्षक व छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत की।

झंडोत्तोलन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा, बाबु राम, डीएम राजीव रौशन, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सिटी एसपी शुभम आर्या, नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार दास, आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, उप निदेशक जन सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निदेशक (सांख्यकी) शम्भू प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण आदि आयुक्त कार्यालय के कर्मीगण शामिल हुए।