August 15, 2024
15.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएम राजीव रौशन द्वारा समाहरणालय में पूर्वाह्न 10:15 बजे झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत की।
इस शुभ अवसर पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह- अपर जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार दास, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी, डीपीओ आईसीडीएस आदि समाहरणालय के कर्मी शामिल हुए।