बेहतर व्यवस्था में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण एवं निर्वाचन कार्यक्रम
June 10, 2017
09.06.17(दरभंगा) : निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अम्बेदकर सभागार में शपथ ग्रहण एवं मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।मेयर के चुनाव हेतु दो नामांकन दाखिल किये गए। बैजयंती देवी खेड़िया व पूजा मंडल । गुप्त मतदान के आधार पर बैजयंती देवी खेड़िया को 30 मत तथा पूजा मंडल को 18 मत प्राप्त हुए। कुल 12 मतों से जीतकर बैजयंती देवी खेड़िया मेयर बनीं।
डिप्टी मेयर चुनाव हेतु भी दो नामांकन दाखिल किये गए। बदरुज्जमा ख़ाँ तथा मधुबाला सिन्हा। गुप्त मतदान के आधार पर कराये गए चुनाव में बदरुज्जमा खाँ को 28 तथा मधुबाला सिन्हा को 20 मत प्राप्त हुए। कुल 08 मतों से जीतकर बदरुज्जमा खाँ डिप्टी मेयर बने। चुनाव के पूर्व सभी वार्ड पार्षदों को जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह द्वारा शपथ दिलाया गया। अंत में मेयर तथा डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद जीतने वाले को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाया गया।
इस समारोह में प्रेक्षक के रूप में विशेष सचिव साँवर भारती , डीडीसी विवेकानंद झा , निदेशक डी आरडीए नरेश झा , जिला पंचायत राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती , उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र , विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर , वरीय उप समाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।


11.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के भालपट्टी थाना अंतर्गत पुलिस गश्ती के क्रम में सोनू पेट्रोल पंप के पास NH- 27 के किनारे दक्षिणी लेने वाले मुख्य सड़क पर एक होंडा सिटी कार जिसमे चाभी लगा हुआ लावारिस हालत में पाया गया। एसएसपी ने बताया की पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी की जांच की गयी तो उक्त गाड़ी से एक मोबाइल एव गाड़ी के डिक्की एवं पिछला सिट पर तौलिया से ढका हुआ 16 बोरा, प्रत्येक बोरा में तीन कार्टून, प्रत्येक कार्टून में 300 मिली का 30 बोतल कुल बोतल 1440, कुल शराब की मात्रा 432 लीटर नेपाली सौरभ सोफीया शराब बरामद हुआ। वही दूसरी तरफ बेनीपुर अनुमंडल के नेहरा थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर मे गाछी के पास सड़क के किनारे गड्ढा से रात्रि में पुलिस गस्ती के क्रम में 09 बोरा कुल मात्रा 405 लीटर नेपाली सौरभ सौफीया शराब बरामद कर अग्रिम करवाई की गयी।
एसएसपी श्री रेड्डी ने बताया की नेपाली सोफिया शराब - 837.000 (432+405) लीटर, चार चक्का वाहन व मोबाइल बरामद किया गया है।















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























