DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए, दोषियों को शीघ्र से शीघ्र सजा मिले

August 22, 2024
Dbg

22.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज स्कूल की छात्राएं महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अत्याचार और दुराचार की विभत्स घटनाओं के विरोध में उद्वेलित होकर गुरूवार को शहर की सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किया एवं दोषियों को शीघ्र कठोर से कठोर सजा देने की मांग की। होली क्रॉस स्कूल की लगभग एक हजार से अधिक छात्राएं आज स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जैंसी मैथ्यू के नेतृत्व में स्कूल परिसर से बाहर निकल कर महिला उत्पीड़न एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन की घटनाओं पर रोक लगाने एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर वीआईपी रोड पर प्रदर्शन किया। महिला अधिकारों की रक्षा हो, महिला उत्पीड़न बंद करो, वी वांट जस्टिस, जस्टिस डिलेड-जस्टिस डिनाइड आदि विभिन्न स्लोगन लिखा पोस्टर एवं तख्तियॉ हाथों में लेकर छात्राएं वीआईपी सड़क पर अपना प्रदर्शन करती रही।

होली क्रॉस स्कूल संगठन की नॉर्थ ईस्ट कोऑर्डिनेटर सिस्टर एलसिट ने कहां की देश में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ हिंसक वारदातें एवं अमानवीय घटनाएं घट रही है वह काफी चिंताजनक है इसपर शीघ्र रोक लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल में कोलकाता की डॉक्टर के साथ घटी घटना मैं देश भर में आक्रोश फैला दिया है और लोगों में काफी गुस्सा है और आज का यह रैली प्रदर्शन महिला उत्पीड़न के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी। होली क्रॉस स्कूल के प्राचार्य सिस्टर जैंसी मैथ्यू ने कहां की देश के आजादी के 78 वर्षों बाद भी जब हम महिला सशक्तिकरण एवं बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की बात करते हैं। उसके बाद भी देश में महिलाओं पर अत्याचार जारी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश के किसी स्थान पर कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं दुराचार के साथ-साथ उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन के प्रयास करने वालों के खिलाफ सरकार को कठोर से कठोरतम कानून बनना चाहिए और दोषियों को शीघ्र से शीघ्र सजा देने का प्रावधान करना चाहिए। स्कूल के शिक्षक मुनीर आलम ने बताया की जिस देश में नारी को देवी मां के रूप में पूजा जाता है वहां महिलाओं छात्राओं के साथ हो रही विभक्ति घटनाएँ हमें शर्मसार करती है। ऐसी स्थिति में समाज सरकार सबको एक साथ मिलकर इन घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

होली क्रॉस स्कूल के द्वारा निकाली गई रैली में सिस्टर नीली, सिस्टर सुरीना, मिस नीता माइकल, मिस फातिमा मिस किरण राय, मुनीर आलम, रमेश कुमार के साथ-साथ स्कूल की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुई।

आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक समाज का निर्माण हो

August 22, 2024
Dbg

22.08.2024 (DarbhangaOnline) (पटना) (जितेन्द्र कुमार सिन्हा) : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और निर्मम हत्या के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आरा गार्डन रेजिडेंस पटना के निवासी, लोगों ने देश में खास कर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और हिंसा के विरोध में एक प्रेरणादायक और शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कैंडल मार्च में बच्चों, महिलाओं, चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों सहित लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता और समर्थन का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के प्रति लोगों को जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना था कि बहु, बेटियों और माताओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। आरा गार्डन रेजिडेंस के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा की यह कैंडल मार्च हमारे समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हमें यह समझना होगा कि जब तक हम सभी एकजुट होकर इन अत्याचारों के खिलाफ खड़े नहीं होंगे, तब तक इस समाज में बदलाव संभव नहीं है। यह मार्च उन सभी महिलाओं के लिए न्याय की मांग है, जिन्होंने इस समाज की क्रूरता का सामना किया है।

सोसाइटी की प्रबंधन समिति की सदस्य अर्चना और अरुणा सिंह ने कहा की यह कैंडल मार्च सिर्फ एक घटना के खिलाफ नहीं था, बल्कि पूरे महिला समाज के लिए न्याय और सुरक्षा की मांग का प्रतीक था। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक समाज का निर्माण हो। आज हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि हम इस लड़ाई में विजय प्राप्त होने तक डटे रहेंगे। सोसाइटी के डॉ. चिरंजीवी खंडेलवाल ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कीआज का यह कैंडल मार्च हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रतीक है। हम इसे सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन के रूप में नहीं देख सकते, बल्कि यह एक आंदोलन है, जो हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमें इस लड़ाई में तब तक डटे रहना होगा जब तक कि हमारी बहनें और बेटियां सुरक्षित महसूस न करें।

एक पौधा लगाकर हम लोग प्रकृति/पृथ्वी की सुरक्षा के लिए योगदान दें

August 22, 2024
Dbg

22.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत डीएम राजीव रौशन के द्वारा पौधारोपण किया गया। डीएम ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा जिला के डरहार पंचायत के इस विद्यालय में एक पेड़ लगाया गया है।

एक पौधा लगाकर हम लोग प्रकृति/पृथ्वी की सुरक्षा के लिए योगदान दें। डीएम ने वृक्षारोपण के महत्व को बताया तथा वर्षा जल को संरक्षित करने हेतु अनुरोध किया। कार्यक्रम के पश्चात डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बीबी गांव डरहार का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के ऊपरी तल पर दो कमरा बनाने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने नल जल योजना का भी निरीक्षण किया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वार्ड नंबर 01,02,03 एवं 10 में पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल का कार्य कराया गया था जो कार्यरत है। विद्यालय के समीप सड़क पर जल की समस्या को देखते हुए सड़क को मनरेगा की योजना से बनाने हेतु निर्देश दिए। वार्ड नंबर 10 में अधिष्ठापित सोलर लाइट का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सोलर लाइट चालू है।

जितना ज्यादा मामलों में प्रि-काउंसलिंग होगा उतना अधिक मामलों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा

August 22, 2024
Dbg

22.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर 14 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निपटारे के लिए क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने समीक्षात्मक बैठक किया।

एडीजे श्री कुमार ने अधिवक्ताओं से कहा की लोक अदालत की तिथि समीप है, ऐसी स्थिति में प्रि-काउंसलिंग का महत्व बढ़ जाता है। वाद से संबंधित बीमा कंपनी के अधिकारी और पक्षकारों की संयुक्त बैठक कर मामले में आपसी सुलह समझौता करायें, ताकि अधिक से अधिक दावा वादों के निष्पादन का लक्ष्य हासिल हो सके। प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा की लोक अदालत में निपटारे के लिए चयनित क्लेम केस में प्रि-काउंसलिंग तत्परता से करें, क्योंकि जितना ज्यादा मामलों में प्रि-काउंसलिंग होगा उतना अधिक मामलों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा। बैठक में दावा मामलों के अधिवक्तागण मौजूद थे।

अतिक्रमण एवं जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन सजग, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

August 21, 2024
Dbg

20.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र से होकर परिचालित होने वाली सवारी बसों का मार्ग परिवर्तन करने एवं निदान हेतु प्राप्त सुझाव तथा शहरी क्षेत्रों में यातायात तथा जाम की अन्य प्रमुख समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

उपस्थित पदाधिकारी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श समीक्षा के उपरांत दरभंगा शहरी क्षेत्र में होने वाले यातायात की समस्या एवं इसके निदान के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। दरभंगा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र से होकर विभिन्न मार्गों के लिए परिचालित होने वाले सवारी बसों का परिचालन यातायात जाम की समस्या एवं आम जन सुविधा की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी द्वारा निर्धारित नो-इट्री की समयावधि में दरभंगा शहर क्षेत्र में अगले आदेश तक सवारी बसों नहीं होगा प्रवेश।

बिहार मोटर वाहन नियमावली 1993 के नियम 114 में निहित प्रावधान के आलोक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा द्वारा अधिसूचित मार्ग संख्या-1851 दरभंगा से कुशेश्वरस्थान, 4348 दरभंगा से मधेपुरा, 3340 दरभंगा से सहरसा, 1877 दरभंगा से रसियारी, 1866 दरभंगा से पघारी, 1836 दरभंगा से बौराम, 1884 दरभंगा से तरडीहा आदि मार्ग पर निर्गत परमिट के से अच्छादित सभी सवारी बस जिसका परिचालन दरभंगा बस पड़ाव (दिल्ली मोड़) से भाया राजकुमारगंज, दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार,सोनकी, धरौरा होते हुए किया जाता है, ऐसे सभी स्टेज-कैरेज सवारी बसों का परिचालन नो-इट्रीट समयावधि में दरभंगा शहरी क्षेत्र से नहीं होकर अगले आदेश तक परिवर्तित मार्ग- यथा दरभंगा बस पड़ाव (दिल्ली मोड़) से एन एच-57 पर भाया- सकरी- धरौरा होते हुए किया जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा द्वारा अधिसूचित मार्ग संख्या-2005 लहेरियासराय से पिपराही, 1948 लहेरियासराय से सीतामढ़ी, 1937 लहेरियासराय से भिट्ठामोड़ आदि अन्य मार्ग पर निर्गत परमिट से अच्छादित सभी सवारी बस जिसका परिचालन लहेरियासराय बस पड़ाव से भाया दरभंगा रेलवे स्टेशन, दरभंगा बस पड़ाव, मब्बी, कमतौल होते हुए किया जाता है, ऐसे सभी स्टेज कैरेज सवारी बसों का परिचालन अगले आदेश तक नो-इट्री समयावधि में दरभंगा शहरी क्षेत्र से नहीं होकर, दरभंगा बस पड़ाव दिल्ली मोड़ से एन एच 57 पर भाया-मब्बी-कमतौल होते हुए किया जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा द्वारा अधिसूचित मार्ग दरभंगा से बेगूसराय, दरभंगा से समस्तीपुर, लहेरियासराय से समस्तीपुर आदि अन्य सभी सवारी बस जो समस्तीपुर की ओर जाती है का परिचालन दरभंगा बस पड़ाव से भाया-शोभन, एकमी होते हुए किया जाएगा। बिहार राजपथ परिवहन निगम के लहेरियासराय से बस पड़ाव से परिचालित होने वाले सवारी बसों का परिचालन नो-इंट्री समयावधि में दरभंगा शहरी क्षेत्र से न होकर दरभंगा बस पड़ाव (दिल्ली मोड़) से किया जाएगा। स्कूल बसों का परिचालन सामान्य तौर पर नो-इंट्री के नियमों का पालन करते हुए पूर्व की भांति चालू रहेगी।

नगर आयुक्त दरभंगा नगर निगम क्षेत्रों के भीतर कचरा का उठाव पूर्वाह्न 9:00 बजे से पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम के क्षेत्र के सभी स्थान चौक चौराहों यथा-लोहिया चौक, दारू भट्टी चौक, नाका 06, नाका 05, मिर्जापुर चौक, आयकर चौक, भंडार चौक, बेला मोड़, पीटीसी मोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार चौक, अल्लपट्टी चौक, बेंता चौक, स्वीट होम, लहेरियासराय टावर चौराहा पर यातायात पुलिस वालों की तैनाती नो-इंट्री समयावधि में सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी यातायात नियमों का शक्ति से अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। नगर आयुक्त दरभंगा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अंचल अधिकारी सदर सड़कों के दोनों तरफ स्थानीय दुकानदारों, नर्सिंग होम/होटल आदि संचालकों द्वारा सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को मुक्त करवाने की दिशा में विशेष अभियान चला कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेन्डर के समुचित प्रबंधन की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार सब्जी, फल बेचने वाले भेंडर आदि के लिए वेंडिंग स्थल चिन्हित करते हुए एक समय सारणी निर्धारण के साथ इसका प्रबंधन करवाना सुनिश्चित करेंगे। नगर आयुक्त दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो पड़ाव हेतु स्थल चिन्हित कर इसे अधिसूचित करते हुए इसका प्रबंधन करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा, नगर पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर दरभंगा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो, ई-रिक्शा के परिचालन हेतु रूट का निर्धारण करना सुनिश्चित करेंगे।

निर्धारित रूट के अनुसार ऑटो रिक्शा के लिए परिचयात्मक रंगों का निर्धारण हरा-पीला- नीला आदि में करने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यातायात के नियंत्रण में सहूलियत हो सके। साथ ही निर्धारित रूट पर डीएम एवं एसएसपी का अनुमोदन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा शहरी क्षेत्र के भीतर प्रत्येक सप्ताह में कम से कम तीन दिन विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस बैठक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, नगर आयुक्त कुमार गौरव, सिटी एसपी शुभम कुमार आर्य, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।