August 31, 2024
30.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : उत्पाद अधिनियम के द्वितीय विशेष न्यायाधीश श्री रविशंकर कुमार की अदालत ने कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के लड़नी गांव निवासी बच्चा यादव के पुत्र पवन कुमार यादव को अवैध शराब कारोबार का दोषी पाते हुए दस वर्ष कारावास और दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। उन्होंने कहा की अर्थदंड की राशि नही देने पर दोषी को तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
उत्पाद अधिनियम के स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार ने बताया की 01 मई 2022 की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुशेश्वरस्थान के दिघिया चौर में विदेशी शराब उतारा जा रहा है। जब पुलिस पहूंची तो एक ट्रक डब्लू. बी. 73 सी 5793 से पीकअप भान पर शराब लोड किया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से 4104 लीटर शराब बरामद किया। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना में कांड संख्या - 152/2022 दर्ज की गई। सजा के बिंदु पर सुनवाई के पश्चात अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया।
August 31, 2024
30.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेडा में दिनांक-25.08.24 के सुबह करीब 08:00 बजे सुनिता देवी पति स्व० शिवदायल चौपाल सा० काजी बहेड़ा थाना जाले जिला दरभंगा का लाश उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में आम के बगीचा में बरामद किया गया। लाश को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे गला दबाकर हत्या की गयी हो। जिस संबंध में अहित्या देवी पति गणित चौपाल सा० काजी बहेडा थाना जाले जिला दरभंगा के लिखित फर्दबयान के आधर पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए सिटी एसपी शुभम कुमार आर्या ने प्रेस वार्ता कर बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा एक एस०आई०टी० अनुमंडल पुलिस पदधिकारी सदर-02 कमतौल, दरभंगा के नेतृत्व में गठन किया गया। उक्त टीम के मनोनित पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों/DIU टीम दरभंगा के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार इस कांड में संलिप्त मो० शहनवाज पिता मो० शहीदुल हक सा० काजी बहेड़ा थाना जाले जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है, जिसमें इनके द्वारा अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है।
तथा इनके निशानदेही पर गला दवाकर हत्या कारित करने में उपयोग किये गये रस्सी को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो० शहनवाज पिता मो० शहीदुल हक सा० काजी बहेड़ा थाना जाले जिला दरभंगा के विरूद्ध विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रहीं है तथा इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी किया जा रहा है। सिटी एस्प्पी श्री शुभम ने बताया की छापामारी दल में शामिल पुलिस पदा०/कर्मियों/DIU टीम दरभंगा को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।
August 31, 2024
30.08.2024 (DarbhangaOnline) (पटना) (जितेन्द्र कुमार सिन्हा) : जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनकी ईमानदारी के साथ किए जा रहे कार्यकलाप को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार रक्षक ने मीडिया विभागाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पहलीवार 03 मार्च, 2022 को अपनी संस्था से जोड़ते हुए अध्यक्ष मीडिया सेल बिहार मनोनीत किया था।
उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा के कार्यकलाप की पुनः समीक्षा करने के बाद उन्हें पुनः वर्ष 2023 में "बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया)" बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि श्री सिन्हा की वर्ष 2022 से मई 2024 तक की सभी तरह के कार्यों और उनकी गतिविधियों की समीक्षा करने के बाद और भारतीय मानव अधिकार रक्षक के प्रति सक्रियता एवम ईमानदारी पूर्वक कार्य निभाने के कारण जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पदोन्नत कर लाइफटाइम के लिए भारतीय मानव अधिकार रक्षक के मीडिया विभागाध्यक्ष (मीडिया विभाग के अध्यक्ष) बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था के मुख्य कार्यालय में जितेन्द्र कुमार सिन्हा को बुलाकर उन्हें संस्थान की ओर से लाइफटाइम के लिए प्रमाण पत्र और संस्थान की ओर से निर्गत परिचय पत्र (आई कार्ड) भारतीय मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने हस्तगत कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्थान में श्री सिन्हा के लाइफटाइम पदस्थापन होने पर उन्हें हृदय से आभार व्यक्त करने वालों और बधाई देने वालों में भारतीय मानव अधिकार रक्षक के संस्थापिका रीता सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष आरती श्रीवास्तव, महासचिव गीता प्रसाद, सचिव रमा गुप्ता एवं नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
August 31, 2024
30.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन द्वारा बताया गया की एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु वितरण से पूर्व एक परीक्षण शिविर 31 अगस्त 2024 को निर्धारित किया गया है। शिविर में सभी प्रकार के दिव्यांगजनों का परीक्षण/जाँच किया जाएगा। जिले के सभी प्रखण्डों के लिए बहादुरपुर के बुनियाद केन्द्र में 31 अगस्त 2024 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा की उक्त आयोजित परीक्षण शिविर हेतु दिव्यांगजनों को अपने साथ यू.डी.आई.डी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा), आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र अथवा बी.पी.एल (वार्ड पार्षद/मुखिया जी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र भी मान्य होगा),साथ ही एक पासपोर्ट साइज का फोटो लाना होगा। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया की उक्त परीक्षण शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार पंचायत सचिव, विकास मित्र, आशा कर्मी, कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा, आँगनबाड़ी या अन्य पंचायत में कार्यरत कर्मियों की सहायता से कराना सुनिश्चित करेंगे।
इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी देंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों परीक्षण किया जा सके। जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बहादुरपुर को निर्देशित किया जाता है की शिविर हेतु चयनित स्थल पर निर्धारित तिथि को उपस्थित रहकर सीआरसी पटना से आए हेतु तकनीकी विशेषज्ञों को भरपूर सहयोग करते हुए शिविर को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग दरभंगा को निर्देश दिया जाता है की शिविर स्थल पर निर्बाध बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ टेंट, कुर्सी, टेबल, वाहन एवं पेयजल इत्यादि व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। निदेशक सीआरसी पटना यह सुनिश्चित करेंगे की परीक्षण किए गए दिव्यांगजनों को 10 दिनों के अंदर सहायक उपकरण उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।
August 31, 2024
30.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री श्री श्रवण कुमार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल जीवन हरियाली ,जीविका आदि, के कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा हुई। उन्हें मिथिला के परंपरागत विधि से सम्मानित किया गया।
उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया गया। मंत्री ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मनरेगा के अंतर्गत इच्छुक मजदूरों को काम देना सुनिश्चित करें अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । बहेड़ी प्रखंड के अंतर्गत 246 इच्छुक श्रमिकों को काम नहीं देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने कार्य कलाप में अपेक्षित सुधार लाने का नसीहत दिया। उन्होंने कहा की वैसे मजदूर जिन्हें कार्य नहीं मिल पाया है, प्राथमिकता के आधार पर उन सभी को अच्छादित किया जाए। उन्होंने जॉब कार्ड सृजन के प्रतिवेदन को दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। जॉब कार्ड शत-प्रतिशत बनाने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया। बैठक में मनरेगा के तहत भवन, खेल मैदान, पशु शेड, मुर्गी शेड, जीविका भवन, बकरी शेड, स्कूल चाहर दिवारी की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने स्कूल बाउंड्री के साथ-साथ खेल मैदान बनाने के निर्देश दिए। डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी द्वारा बताया गया की 04 जीविका भवन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष पर काम चल रहा है। इसी प्रकार 41 आँगनवाड़ी भवन पर कार्य चल रहा है। उन्होंने सभी काम को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लम्बित 386 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि भुगतान को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 185 लाभुक की राशि दूसरे के खाता में डालने पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने उप विकास आयुक्त को एक सप्ताह के अंदर जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने सभी पी ओ को आवास योजना के तहत लाभुक को 90 दिनों का रोजगार देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिस लाभुक का आवास पूर्ण हो चुका है,लेकिन अंतिम किस्त की राशि नहीं मिली है या जिन्हें तृतीय किस्त दिया जाना है, उन सभी को जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की राशि लाभुक के खाते में ही जाना चाहिए, किसी और के खाते में नहीं जाना चाहिए।उन्होंने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना की समीक्षा उप विकास आयुक्त को करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि 221 डब्ल्यूपीयु का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष पर कार्य जारी है, मंत्री ने जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन, अतिक्रमण मुक्त कराए गए सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं, कुआं, तालाबों पोखरों, सार्वजनिक आहरों, सार्वजनिक चपकालों के किनारे सोख्ता निर्माण के संबंध में विस्तृत समीक्षा किए और महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी ने पघारी में कुआं का जीर्णोद्धार कराने हेतु कहा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से समन्वय करते हुए कुआं का जीर्णोद्धार कराने निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मनरेगा के माध्यम से जो सोख्ता निर्माण का कार्य किया जा रहा है, मापदंड के अनुसार करें। डीपीएम जीविका द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिले में 41 हजार 435 स्वयं सहायता समूह है।
3103 ग्राम संगठन है,69 संकुल संघ है। जीविका के काम से मंत्री काफी खुश हुए और और बेहतरीन ढंग से संपन्न करने के लिए डीपीएम जीविका को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में जीविका दीदी के द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। मखाना प्रोसेसिंग हेतु डीएम स्तर से प्रस्ताव भेजा गया है।उन्होंने अपूर्ण आवास योजना के लाभुकों से संपर्क कर उनको जीविका से जोड़ते हुए बैंक से सहायता दे कर आवास निर्माण करवाने के निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा की सही लाभुक को लाभ मिलना चाहिए इस पर ध्यान देने की सभी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने जीविका के कार्यों की प्रशंसा की। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी योजनाओं का मॉनिटरिंग करें, उन्होंने कहा की बेहतर काम कीजिएगा तो बेहतर परिणाम मिलेगा।