Dbg

30.08.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेडा में दिनांक-25.08.24 के सुबह करीब 08:00 बजे सुनिता देवी पति स्व० शिवदायल चौपाल सा० काजी बहेड़ा थाना जाले जिला दरभंगा का लाश उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में आम के बगीचा में बरामद किया गया। लाश को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे गला दबाकर हत्या की गयी हो। जिस संबंध में अहित्या देवी पति गणित चौपाल सा० काजी बहेडा थाना जाले जिला दरभंगा के लिखित फर्दबयान के आधर पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उक्त जानकारी देते हुए सिटी एसपी शुभम कुमार आर्या ने प्रेस वार्ता कर बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा एक एस०आई०टी० अनुमंडल पुलिस पदधिकारी सदर-02 कमतौल, दरभंगा के नेतृत्व में गठन किया गया। उक्त टीम के मनोनित पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों/DIU टीम दरभंगा के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार इस कांड में संलिप्त मो० शहनवाज पिता मो० शहीदुल हक सा० काजी बहेड़ा थाना जाले जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है तथा स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है, जिसमें इनके द्वारा अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है।

तथा इनके निशानदेही पर गला दवाकर हत्या कारित करने में उपयोग किये गये रस्सी को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो० शहनवाज पिता मो० शहीदुल हक सा० काजी बहेड़ा थाना जाले जिला दरभंगा के विरूद्ध विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रहीं है तथा इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी किया जा रहा है। सिटी एस्प्पी श्री शुभम ने बताया की छापामारी दल में शामिल पुलिस पदा०/कर्मियों/DIU टीम दरभंगा को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।