DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन ने की है विशेष तैयारी

October 06, 2024
Dbg

05.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी करते हुए कहा की दुर्गा पूजा का त्योहार 12 अक्टूबर 2024 तक मनाया जायेगा। संयुक्तादेश में बताया गया की इस वर्ष 10 अक्टूबर को महासप्तमी प्रतिमा (स्थापना की तिथि) है। वहीं 11 अक्टूबर को महाअष्टमी /महानवमी एवं 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी है, इसलिए उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विशेष चौकसी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। संयुक्तादेश में बताया गया की दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 425 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उग्रवादी/उपद्रवी तत्वों एवं गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। संयुक्तादेश में बताया गया की इन अवसरों पर यदि कोई व्यक्ति धर्म, नस्ल, भाषा वगैरह के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हुए पाये जाते है, किसी दूसरे वर्ग या समुदायक के धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल को नुकसान अथवा अपवित्र करता है या करने की कोशिश करता है, उनके धर्म अथवा धार्मिक मान्यता को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से जान-बूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर कोई कार्य करता है तथा कानूनी रूप से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान अथवा पूजा में बाधा पहुँचता है, तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्तादेश में बताया गया की अनुमण्डल दण्डाधिकारी समाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा साम्प्रदायिक विद्वेश पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दं.प्र.सं. के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। धार्मिक जुलूसों/पंडालों के लिए दिये जाने वाली अनुज्ञप्ति में यह शर्त निश्चित रूप से रहे कि ऐसे कोई झाँकी अथवा दृश्य (व्यंग्य चित्र सहित) जुलूस में नहीं होगा, जिससे किसी साम्प्रदाय, जाति, वर्ग अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचे अथा किसी प्रकार की वैमनस्यता उत्पन्न होने की संभावना हो। इसके उल्लंघन की अवस्था में उन व्यक्तियों, जिनके नाम से अनुज्ञप्ति जारी किया गया है, के विरूद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा आयोजकों को निदेशित किया गया है की धार्मिक अनुष्ठान, पूजा के स्थान एवं पूजा पंडाल आदि का उपयोग चुनाव प्रसार के लिए न किया जाए, ये सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि ऐसा किया जाना धार्मिक संस्थान (दुरूपयोग पर रोक) अधिनियम, 1988 की धारा - 7 के तहत दण्डनीय है, जिसके लिए पाँच वर्ष तक की सजा तथा जुर्माना का प्रावधान है। इसके साथ ही सभी पूजा आयोजकों को कहा गया की पूजा पंडाल/अन्य स्थल का किसी राजनैतिक प्रचार के लिए प्रयोग न किया जाए, इसके उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सुसंगत अधिनियम/नियम तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम एवं एसएसपी द्वारा सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया की वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपर्युक्त निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक घटनों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरतेंगे। उक्त त्योहार के अवसर पर असामाजिक तत्वों/गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई करना आवश्यक है, इसलिए सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगें।

उन्होंने कहा की विधि-व्यवस्था बनाये रखने की सफलता पूर्व आसूचना के संकलन पर निर्भर करती है। इसलिए उचित समय पर सही आसूचना एकत्रित करने की ठोस व्यवस्था संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारी का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारी आसूचना संकलन कर ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया, सरपंच आदि की भी सहायता लेगें। डीएम ने कहा की पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 09 अक्टूबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024/प्रतिमा विसर्जन तक होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को 09 अक्टूबर के अपराह्न में अपना प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही वे अपने वरीय पदाधिकारियों के आदेश प्राप्त करने के उपरान्त ही प्रतिनियुक्त स्थल को छोड़ेगे। डीएम श्री रौशन ने कहा की सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में होंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में 09 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार (मोबाईल नम्बर - 9031071442) रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया तथा अश्रुगैस दस्ता एवं बज्रवाहन तैयारी हालत में जिला नियंत्रण कक्ष में रखेंगे। इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमण्डल मुख्यालय में एक-एक नियंत्रण कक्ष खोलकर उसमें दण्डाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है की अग्निशाम दस्ता की एक युनिट की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में 09 अक्टूबर के अपराह्न से 13 अक्टूबर तक करेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा की जिला मुख्यालय स्थित भी.एच.एफ कन्ट्रोल 24 घंटे खुला रहेगा। इसके साथ ही सभी थाना/ओ.पी. अध्यक्ष 24 घंटा वितन्तु सेट को खुला रखेंगे तथा अपने-अपने थाना का खैरियत प्रतिवेदन निश्चित रूप से समर्पित करेंगे। दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के शहर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु 09 अक्टूबर 2024 के प्रातः से 13 अक्टूबर 2024 तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेंगी।

01. शिवधारा मोड़ से कादिराबाद बस स्टैण्ड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यवसायिक वाहन की आवाजाही नहीं होगी। 02. दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपुर) की ओर से आने वाले व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आयेगी। 03. बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली सभी प्रकार के व्यवसायिक/चार पहिया वाहनों का परिचालन रामनगर आई.टी.आई. तक होगा। आवश्यकतानुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक। 04. समस्तीपुर से दरभंगा आने वाले बड़े व्यवसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैण्ड से आगे नहीं जायेंगा। 05. दारु भट्टी से किलाघाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जाएगा। 06. सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित) का परिचालन शहर क्षेत्र में 03 बजे अपराह्न से 04 बजे पूर्वाह्न तक बन्द रहेगा। 07. भंडार चौक से कोई भी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा, वाहन ऊपर से ब्रीज होकर जाएगी। 08. आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नहीं जाएगा। 09. विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा। 10. मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाने वाली बसें सीधे फोरलेन से जाएगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आने वाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होगी। 11. मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जाने वाली बसें 09 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दिल्ली मोड़ से भाया - शोभन चौक, एकमी रोड, विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जायेगी। 12. दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कादिराबाद बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर एवं बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा। इसके साथ ही थानाध्यक्ष, यातायात यह सुनिश्चित करेंगे कि 09 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक शहर के अन्दर बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारूढ़ंग से संचालित करने हेतु स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे।

जिला संयुक्तादेश में उक्त त्योहार के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश सभी पदाधिकारी/पुलिस कर्मी के लिए स्थगित किया गया है, विशेष परिस्थिति में जिला दण्डाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले वैसे ग्रामों का निश्चित रूप से भ्रमण कर लेने का निर्देश दिया गया, जहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है तथा पूजा अर्चना की जाती है। इसे साथ ही वे पूजा आयोजकों से विचार विमर्श कर सूचना प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा की पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सभी प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शिल्ड आदि की आपूर्ति करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे।

संयुक्तादेश में बताया गया है की जिस स्थान पर मुख्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर संबंधित थानाध्यक्ष आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ बल, चौकीदार, दफादार आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है की भीड़-भाड़ वाले पूजा पंडालों में अवांछनीय तत्वों की निगरानी हेतु पूजा समितियों के आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा की सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था/विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे, यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरन्त उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पूर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु ’अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार दास’’ (मोबाईल नम्बर - 9473191318) सदर अनुमण्डल के, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार (मोबाईल नम्बर - 9939996212) बेनीपुर अनुमण्डल के तथा अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत (मोबाईल नम्बर - 9472842972) बिरौल अनुमण्डल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे’। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से समन्वय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। दूर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर दरभंगा शहर अन्तर्गत ट्राफिक व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न प्रवेश मार्गों में बैरिकेटिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता (भवन) को दिया गया।

उन्होंने कहा की सभी बैरिकेटिंग/ड्राप गेट पर 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 01-03 गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो दिये गये निर्देशों के अनुसार अपराह्न 03ः00 बजे से पूर्वाह्न 04ः00 बजे तक बड़ी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकेंगे एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। एसएसपी ने कहा की रामनगर आई.टी.आई. से पुरब मोड़ पर, चट्टी, लहेरियासराय रेलवे गुमटी के पूरब त्रिमुहानी के पास, एकमी घाट, शिवधारा मोड़, एन.एच - 57 से सटे बाजार समिति वाली रोड, दिल्ली मोड़, बेला मोड़, नाका नम्बर - 08 के पास मोड़ एवं बी.एम.पी. - 13 के आस-पास बैरिकेटिंग/ड्राप गेट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर शरी क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 09 अक्टूबर से 13 अक्टूबर/प्रतिमा विसर्जन तक शहरी क्षेत्र में 07 सेक्टर का गठन करते हुए सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

उन्होंने कहा कि महफूज आलम प्रभारी मानवाधिकार एवं आरटीआई शाखा को 04 लाठी बल के साथ हाजमा चौक, दारू भट्ठी चौक, गायत्री मंदिर, इमामबाड़ी, उर्दू बाजार, नीम चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अश्वनी कुमार सिंह अभियोजन शाखा को 04 लाठी बल के साथ पंडासराय, हाजमा चौक, दारू भट्ठी चौक, नाका नम्बर - 06, रहमगंज, मौलागंज, नाका नम्बर - 05 एवं मिलान चौक का सेक्टर पदाधिकारी, प्रदीप कुमार रजक पीसी शाखा को 04 लाठी बल के साथ बंगलागढ़, बड़ी बाजार, दरभंगा टावर, इनकम टैक्स, हसनचक, नगर थाना एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, उमाशंकर उमाशंकर राय हिंदी शाखा को 04 लाठी बल के साथ दोनार चौक, भठियारी सराय, नाका नम्बर - 05, मिलान चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, संजीव कुमार चौधरी आरटीआई एवं विदेशी शाखा को 04 लाठी बल के साथ लहेरियासराय टावर, बेंता चौक, कर्पूरी चौक, अल्लपट्टी, दोनार, रेलवे स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी, राजकुमार सिंह-3 को 04 लाठी बल के साथ बेला गुमटी, कैदराबाद, शिवधारा एवं बाजार समिति का सेक्टर पदाधिकारी तथा मुन्ना कुमार प्रभारी अभियोजन कोषांग दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ नाका नम्बर - 05, खनका चौक, मिर्जापुर चौक, इनकम टैक्स गोलम्बर, रेडिया स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा की सेक्टर में प्रतिनियुक्त सेक्टर प्रभारी, थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक का यह दायित्व होगा की वे जहाँ पूजा पंडाल स्थापित हुआ है, खासकर पूरी रात्रि में जिन पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वे पूजा पंडाल में बने हुए है या नहीं से सम्पर्क कर उन्हें पूजा पंडाल में उपस्थित कराएगें तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले के संबंध में वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना में की गयी महत्वपूर्ण बैठक

October 06, 2024
Dbg

05.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देशानुसार दिनांक 04.10.24 को कोतवाली थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ यातायात पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी जैसे पंडाल स्थल पर CCTV Points, Parking place, Traffic management, बैरिकेटिंग एवं भीड़-भार जगहों पर उपद्रवियों पर नजर रखने आदि कतिपय बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।

एसएसपी द्वारा विश्वविद्यालय थाना के नए भवन हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया

October 06, 2024
Dbg

05.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा विश्वविद्यालय थाना के नए भवन हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त स्थल पर विश्वविद्यालय थाना G+3 मॉडल थाना (out house, चहार दिवारी) भवन निर्माण दिनांक - 26.11.2025 तक किया जाना है।निरीक्षण के क्रम में मुख्य अभियंता, SHO एवं संवेदक उपस्थित रहे। संवेदक को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया

October 06, 2024
Dbg

04.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया और फुड पैकेट में दिये जा रहे सामानों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम एवं संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिला अंतर्गत कोसी पश्चिमी तटबंध के टूटने से प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 9 अक्टूबर से पहले 7-7 हजार रुपये की दर से आनुग्रहिक अनुदान दिये जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा की राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की उपलब्धता एवं उसका वितरण, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स / फूड पैकेट्स समय पर लोगों को उपलब्ध हो इसका ध्यान रखें। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से चलाए जा रहे राहत कार्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने किरतपुर कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढग्रस्त इलाके का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने बिरौल अनुमण्डल क्षेत्र के पूनाँच में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए चलाये जा रहे बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। पूनाँच गाँव में चल रहे सामुदायिक रसोई घर का निरीक्षण किया जहाँ बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, दूध सहित अन्य व्यवस्थायें की गई है। मुख्यमंत्री ने खाने का स्थल, रसोई घर, वाटर ए०टी०एम०, स्वास्थ्य कैंप, पशु चिकित्सा केन्द्र आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने भोजन के बारे में बाढ़ पीड़ित परिवारों से फीडबैक प्राप्त किया, जहाँ बाढ़ पीड़ितों ने भोजन की गुणवत्ता और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा की सूखा राहत और फूड पैकेट की आपूर्ति बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार करते रहें।

मुख्यमंत्री ने राहत कैंप में जन्म लेने वाले नवजात बच्चें की माँ को 10 हजार रूपये का चेक / प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विधायक मुरारी मोहन, विधायक संजय सरावगी, विधायक विनय चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार, दरभंगा जिले में आपदा राहत को लेकर विशेष प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन, दरभंगा के एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

धरोहरों के संरक्षण हेतु संकल्पित है इसमाद फाउंडेशन

October 06, 2024
Dbg

03.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा के गंगासागर तालाब के पास वर्षों से उपेक्षित अवस्था में पड़े ऐतिहासिक विंटेज रोड रोलर को जल्द ही संरक्षित किया जायेगा। दरभंगा सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार ने यह आश्वासन इसमाद फांडेशन के प्रतिनिधिमंडल को दिया है। "सेव दरभंगा विंटेज रोड रोलर" मुहिम के तहत इसमाद फाउंडेशन की ओर से संतोष चौधरी के नेतृत्व में रवि प्रकाश और अभिनव सिन्हा ने गुरुवार को विभागीय सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस ऐतिहासिक रोड रोलर के संरक्षण की मांग की गई थी, जिसे "जॉन फाउलर" कंपनी द्वारा ब्रिटिश काल में निर्मित बताया गया है।

ज्ञापन में कहा गया की यह धरोहर वर्तमान में अत्यंत खराब स्थिति में है, और इसके कई महत्वपूर्ण पुर्जे पहले ही गायब हो चुके हैं। यदि इसका जल्द संरक्षण नहीं किया गया, तो इसके अन्य हिस्सों के चोरी होने का भी खतरा है। इसमाद फाउंडेशन ने विभाग को पटना में स्थित एक अन्य विंटेज रोड रोलर के सफल संरक्षण की जानकारी भी दी, जिसे अब एक प्रमुख धरोहर के रूप में देखा जाता है। उसी तर्ज पर दरभंगा के इस विंटेज रोड रोलर को संरक्षित करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन स्वीकार करते हुए कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार ने कहा की हम इस महत्वपूर्ण धरोहर के संरक्षण के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे। विभागीय आदेश के अनुसार कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी, ताकि इस रोड रोलर को सुरक्षित रखा जा सके।

दरभंगा की जनता और धरोहर संरक्षण में रुचि रखने वाले सभी लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। इसमाद फाउंडेशन को उम्मीद है की इस रोड रोलर का संरक्षण कर इसे दरभंगा की ऐतिहासिक धरोहरों की सूची में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ इससे प्रेरणा ले सकेंगी। धरोहर के संरक्षण के लिए काम करनेवाली संस्था इसमाद फाउंडेशन के अथक प्रयास से ही लोहट चीनी मिल में उपेक्षित पड़े रेल इंजन को भी दरभंगा रेलवे स्टेशन पर संरक्षित किया जा चुका है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।