October 14, 2024
14.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला के मखाना ने दरभंगा सहित पुरे मिथिलांचल को विश्व मानचित्र पर एक बार फिर से प्रतिष्ठित किया है। इस चमत्कारिक जलीय फसल में उत्तर बिहार की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में क्रांति ला देने की पूरी क्षमता है तथा अब मखाना की खेती तथा इसके ग्लोबिंग मार्केटिंग के माध्यम से करोड़ों लोगों को रोज़गार मुहैय्या होगी।
इस विषय पर नए अनुभव एवं नए शोध पर चर्चा के लिए 17 अक्टूबर को दरभंगा में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमे ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक एवं विद्वान् भाग लेंगे। दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मखाना अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डा. नचिकेत कोतवाली वाले, तथा मखाना अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा कार्यालय में चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने तथा अधिकारियो के साथ बैठक के बाद उपरोक्त बातें कहीं। डॉ. नचिकेता ने जानकारी दिया की मखाना एवं मखाना आधारित उत्पादों की बढती राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मांग उत्तर बिहार की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो सकती है। विश्व के कुल मखाना उत्पादन में बिहार का योगदान लगभग 80 प्रतिशत है।
मखाना की खेती एवं प्रसंस्करण में किसानों व् उद्यमियों की बढती रूचि, बेहतर आमदनी की सम्भावना, सकारात्मक नीतियाँ, एवं राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के शोध एवं प्रसार प्रयासों के कारण पिछले पाँच वर्षों में मखाने की खेती का विस्तार तेजी से हुआ है। पांच वर्ष पहले तक मखाने की खेती लगभग 15 हज़ार हेक्टेयर में होती थी जो अब 30 से 35 हजार हेक्टेयर में होती है। इसकी उत्पादकता इस दौरान 14-16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 20-25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बढ़ गई है। प्रति हेक्टेयर आमदनी 50-60 हजार रुपये से बढ़कर 1.5 से दो लाख तक अनुमानित है। मखाना किसानों और उद्यमियों की संख्या भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। बिहार के दरभंगा जिले में मखाना की खेती से 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से 3 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक की आमदनी देखी गई है। दरभंगा स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त होने के साथ ही संस्थान में शोध के लिए जरूर आधारभूत संरचनाओं का विकास तेज हो गया है। विकासात्मक कार्यों के लिए फण्ड की उपलब्धता बढ़ी है साथ ही वैज्ञानिकों की संख्या भी बढ़ी है।
मिथिला के किसानों व् उद्यमियों के साथ साथ पूरे देश में मखाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 17 अक्टूबर को मखाना अनुसंधान केंद्र में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होना है तथा आश्विन शुक्ल पूर्णिमा कोजगरा के दिन हर साल अक्टूबर महीने में राष्ट्रीय मखाना दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उदयशंकर चौधरी, मनीष झा, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा, राहुल कर्ण सहित विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों मखाना खेती एवं उद्यमी मौजूद थे।
October 14, 2024
14.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इम्यूनाइजेशन, बीसीजी टीका, पेंटा, एमआर, ड्रॉप आउट, आर आई एंटीजन कवरेज, आरआईयू सेशन कवरेज, एचएमआईएस, एएनसी एल्बेंडाजोल टेबलेट, 180 आईएफए टैबलेट, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, आदि सभी बिंदुओं पर सभी संबंधित पदाधिकारी से फीडबैक लिए गए। अपर समाहर्ता ने सभी स्वास्थ्य इंडिकेटर में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने डाटा वैलिडेशन कमिटी की बैठक जहां-जहां नहीं हुई है, हर महीने बैठक कराने के निर्देश दिए।
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 233 प्रकार की दवा रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की जिला मुख्यालय में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। साथ ही जहाँ दवा कि उपलब्धता कम है तीन दिनों के अंदर जिला मुख्यालय से दवा उठाव कर ले। उन्होंने सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर को कम से कम 100 प्रकार की दवा रखने के निर्देश दिए। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 15 दिनों पर दवा स्टोर कीपर के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। हर माह में 15 तारीख को एक बार एनीमिया हेतु कैंप कराने का निर्देश दिया गया, साथ ही एनीमिया जाँच करने के भी निर्देश दिया गया एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने आशा के माध्यम से एनीमिया कि दवा वितरण करवाने के निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन अरुण कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक श्लेश चन्द्र, एनसीडीओ सत्येंद्र कुमार, यूनिसेफ के एस.एम.सी. के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
October 14, 2024
10.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल अंतर्गत मब्बी थाना के द्वारा दिनांक 09.10.2024 को स०अ०नि० शिव नारायण सिंह सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती के क्रम में मब्बी चौक पर थे। समय करीब 03:30 बजे गुप्त सूचना मिली की शोभन कट के पूर्व साइड वाटरवेज के तरफ एक उजले रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार संदिग्ध व्यक्ति भट्ठा की ओर जा रहा है हैं एवं बड़े घटना को अंजाम देने वाला है। उक्त सूचना के आलोक में गस्ती दल एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी शोभन कट के पास पहुंचे।
स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से 10 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने के क्रम 01. मनीष कुमार यादव के पास से एक मैगजीन में एक जिंदा कारतूस से भरा 01 पिस्टल, दो मोबाइल बरामद किया गया। 02.राम नारायण यादव का तलाशी लेने पर एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। 03. दीपक कुमार का तलाशी लेने पर एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया एवं स्कॉर्पियो का तलाशी लेने पर कुल 180ml का 10 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया एवं 04.चालक के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। 05.सुजीत कुमार यादव का तलाशी लेने पर एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। 06.राहुल कुमार यादव का तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद किया गया। 07.विष्णु कुमार का तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद किया गया। 08. अंकित कुमार यादव का तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद किया गया। 09.राहुल राम का तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद किया गया। 10.केशव कुमार ठाकुर का तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद किया गया।
उक्त सभी अभियुक्त 01. मनीष कुमार यादव, पे० सीता प्रसाद यादव, सा० नवादा , थाना बहेड़ा, 02. राम नारायण यादव, पे० राम बालक यादव, सा० मिल्किचक , थाना अलीनगर, 03. दीपक कुमार ठाकुर, पे० परशुराम ठाकुर, सा० शाहो पररी, थाना बिरौल, 04. कपिल कुमार यादव, पे० शिव यादव, सा० दिघीपुरगंज, थाना वजीतपुर l, 05.सुजीत कुमार यादव पे० अनिल यादव, सा० वाजितपुर, थाना वजीतपुर, 06. राहुल कुमार यादव, पे० रामराजी यादव, सा० इटवा शिवनगर, थाना बिरौल, 07. विष्णु कुमार ठाकुर, पे० उमेश चंद्र ठाकुर , सा० शाहो पररी, थाना बिरौल, 08. अंकित कुमार यादव, पे० शंभू यादव, सा० इटवा शिवनगर, थाना बिरौल, 09. राहुल राम, पे० उमेश राम, सा+थाना वाजीतपुर,10. केशव कुमार ठाकुर, पे० बलराम ठाकुर, सा० शाहो पररी, थाना बिरौल सभी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
October 10, 2024
09.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर दरभंगा पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग हेतु दिo - 10.10.24 से दिo - 12.10.24 तक कई तरह के प्लान तैयार किये गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पार्किंग हेतु, 01 - रामनगर आई०टी०आई कॉलेज- बहेडी के तरफ से आने वाली बसें रामनगर आई०टी०आई० कॉलेज में पार्क करेगें। 02 बिरौल / बेनीपुर से आने वाली बसें / चार पहिया वाहन गंज चौक पेट्रोल पम्प से यू (u) टर्न होकर वहीं पार्क करेंगे।
दो पहिया / चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु, 1. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन कादिराबाद बस स्टैण्ड एवं गृहरक्षक कमाण्डेन्ट कार्यालय का खाली परिसर में पार्क करेगे। 2. नगर थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन हसन चौक पोस्ट ऑफिस के सामने लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाईब्रेरी में पार्क करेगें। 3. मब्बी थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन बाजार समिति में पार्क करेगें। 4. कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन मारवाड़ी कॉलेज के साईकिल स्टैन्ट में पार्क करेगें।
5. लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दो पहिया / चार पहिया वाहन के0एम0 टैंक स्थित बस स्टैन्ड, नाका नं0-06 स्थित जिला स्कूल, रहमगंज स्थित जीसस मेरी स्कूल, मौला गंज स्थित तेल मिल एवं नीम चौक स्थित डाईट में पार्क करेगें।
दिनांक -10.12.2024 से दिo - 12.10.24 (समय - 02:00 बजे दिन से 02:00 बजे रात तक) तक चार पहिया वाहन / ऑटो / टोटो के लिए पूर्णतः बाधित रहने वाले मार्ग। 01. पंसारी पेट्रोल पम्प के पास से दरभंगा टावर जाने वाला मार्ग दोनों तरफ पूर्णतः बंद रहेगा। 02. सुभाष चौक के पास से दरभंगा टावर जाने वाला मार्ग दोनों तरफ पूर्णतः बंद रहेगा। 03. बाजार समिति / शिवधारा चौक से कादिराबाद आने / जाने वाला मार्ग कादिराबाद स्थित बस स्टैन्ड के पास पूर्णतः बंद रहेगा। 04. के0एम0 टैंक से काली मंदिर जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। 05. बहेड़ी के तरफ से आने वाले दो पहिया / ऑटो / टोटो / चार पहिया वाहन सामाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर से हजमा चौक होते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगें।
सभी ड्रॉप गेट / सड़क पर बनाये गये पुजा पण्डाल से होकर इमरजेन्सी वाहन जैसे - एम्बुलेंस एवं पुलिस / प्रशासन की गाडी का परिचालन चालू रहेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय से बाघ मोड़ के लिए जाने वाली सड़क अंदर से खुला रहेगा, जिसका प्रयोग वैकल्पिक तौर किया जा सकेगा।
वन-वे पूर्ण रूप से सभी गाडीयों (दो पहिया / चार पहिया वाहन / ऑटो / टोटो) के लिए समय - 02:00 बजे रात्रि तक जारी रहेगा। आवश्यक वस्तु वाले मालवाहक वाहन का शहरी क्षेत्र में नो इन्ट्री समय - 02:00 बजे रात्रि तक जारी रहेगा। ड्रॉप गेट के पास प्रशासन / भोलंटियर की व्यवस्था रहेगी, जिनके सहयोग से गाडी पार्किंग करा सकते हैं।
दुर्गा पूजा के अवसर मेला घुमने वाले सभी श्राद्धालुओं से आग्रह है की चार पहिया वाहन का प्रयोग कम-कम से करे एवं चिन्हित स्थल पर ही गाडी पार्क करें। दिo - 10.10.24 से दिo - 12.10.24 तक दरभंगा के शहरी क्षेत्र में भारी वाहन का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा ।
October 10, 2024
09.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया की आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया है जो दरभंगा नगर निगम में संचालित है, साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान छठ महापर्व तक आयोजित है। इसी क्रम में सरकार के उप सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा दशहारा पर्व के अवसर पर दरभंगा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पूजा पंडालो में निम्न व्यवस्था के आलोक में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने का आदेश प्राप्त हुआ है।
(1) पंडालों की संपूर्ण स्वच्छता एवं साफ-सफाई। (ii) अपशिष्ट का उचित प्रबंधन। (iii) महिला एवं पुरूष शौचालय की उपलब्धता। (iv) डस्टबिन की उपलब्धता। (v) दर्शनार्थी महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग लाईन की व्यवस्था। (vi) सुरक्षा और लाईट की पर्याप्त व्यवस्था। (vii) स्वच्छ स्थान पर फूड स्टॉल एवं पीने का पानी की व्यवस्था। (viii) गंदे पानी की निकास की व्यवस्था। (ix) मेला स्थल पर सेनेटरी नैपकीन एवं हैंड सेनीटाईजर की व्यवस्था। (x) स्थानीय नागरिकों, संगठनों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए रचनात्मक कार्य करना, स्लोगन, पोस्टर, मीडिया कवरेज आदि के माध्यम से प्रचारित करना।
प्रत्येक पूजा पंडालों में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता से संबंधित बैनर-पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाया जाना है ताकि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। उपर्युक्त मानदंड के आधार पर पूजा पंडाल समिति को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार हेतु 05 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार हेतु 03 हजार रुपये निश्चित है।
पुरस्कारों का निर्णय हेतु नगर निकाय स्तर पर समिति का गठन किया गया है। साथ ही गठित नगर निकाय स्तर के नामित सदस्य नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण करेंगे एवं मानक के अनुरूप प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार हेतु पूजा पंडालों का चयन करेंगे, एवं नगर आयुक्त को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।