DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

वेब मीडिया की टीम विजयी

April 04, 2022
Dbg

01.04.2022 (दरभंगा) : मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप का फाइनल मैच शुक्रवार को राष्ट्रीय सहारा और वेब मीडिया के बीच डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें वेब मीडिया की टीम कठिन परिश्रम के बदौलत विजयी हुए।

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए राष्ट्रीय सहारा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वही वेब मीडिया की टीम ने 162 रन का पीछा करते हुए मैच की अंतिम गेंद पर राष्ट्रीय सहारा की टीम को 3 विकेट से पराजित कर दिया। मीडिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय सहारा के केशव को मैन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। वहीं बेस्ट बैट्समैन का खिताब रेस्ट ऑफ मीडिया के तुफैल को तथा बेस्ट बॉलर का खिताब हरिमोहन को दिया गया। फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इम्तेयाज़ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मौके पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सह जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने कहा कि अपने आप को फिट रखने के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। जिसको लेकर बिहार सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने जा रही है। इस यूनिवर्सिटी के खुल जाने के बाद बिहार में छुपे हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी और विश्व पटल पर बिहार अपना नाम रौशन करेगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में प्रमंडलीय मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल से व्यायाम और मनोरंजन दोनों ही होता है। जो स्वस्थ मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए काफी आवश्यक है। खबरों की भागदौड़ के बीच में मीडिया कर्मियों का अपने आपको खेल के माध्यम से फिट रखने का अद्भुत उदाहरण है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा की सराहना की तथा दोनो टीम को बधाई दी। उक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा वेब मीडिया के टीम को विजेता कप तथा राष्ट्रीय सहारा टीम को उप विजेता कप प्रदान किया गया।

जीने का हो यही आधार, संतुलित भोजन स्वस्थ विचार

April 04, 2022
Dbg

01.04.2022 (दरभंगा) : राष्ट्रीय पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज 01 अप्रैल 2022 को दरभंगा समाहरणालय परिसर से डीएम राजीव रौशन के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर कलश बनाकर पोषण संबंधित संदेशों को दर्शाया गया। साथ ही कलश यात्रा निकालकर लोगों को कुपोषण दूर करने को लेकर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी गयी। इसके साथ ही महिला पर्यवेक्षिका के नेतृत्व में आँगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा रैली निकाली गयी।

रैली में सेविकाओं द्वारा हरी साग सब्जी खाना है, एनीमिया दूर भगाना है, ‘‘संतुलित आहार खाना है कुपोषण दूर भगाना है”, ‘‘सही पोषण देश रोशन” , ‘‘जीने का हो यही आधार, संतुलित भोजन स्वस्थ विचार” आदि नारे लगाए गए।

यह रैली दरभंगा, समाहरणालय परिसर से होते हुए शहर के मुख्य सड़क, कचहरी, टावर चौक, लोहिया चौक, पोलो मैदान होते हुए पुनः जिला प्रोग्राम कार्यालय (समेकित बाल विकास परियोजना) पहुँच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका आदि ने हाथ में तख्तियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पोषण जागरूकता रैली के संदर्भ में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है। हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कुपोषण को दूर करने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। गर्भावस्था में माँ को विशेष रूप से देख-भाल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का अभाव है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किन-किन चीजों का सेवन करना आवश्यक है, इसकी जानकारी उन्हें उपलब्ध करायी जाएगी। पौष्टिक आहार का सेवन अवश्य करें तथा लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में बताएं, हरी सब्जियाँ खाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सामूहिक प्रयास से जागरूकता कार्यक्रम कर समाज को एक अच्छा संदेश दे सकते हैं। कुपोषण के लिए हम सभी को कुछ अलग कार्य करना होगा। एक अच्छी शुरूआत कर हम जिला को कुपोषण मुक्त बना सकते हैं।

इस क्रम में मौके पर मौजूद जिला प्रोग्राम समन्वयक ऋषि कुमार ने बताया कि काम करने वाली महिलाओं की मजूदरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा और उनके उचित आराम एवं पोषण को सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से कुपोषण के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा। मौके पर उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राखी कुमारी द्वारा बताया गया कि पोषण पखवाड़ा के तहत जिला से ग्राम स्तर तक पोषण संबंध में जागरूकता लाई जाती है, 10 से 16 वर्ष के बच्चों, गर्भवती, प्रसूति महिलाओं को सही पोषण के लिए उचित खानपान की सलाह दी जाती है तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यकता के हिसाब से एन.आर.सी. भेजा जाता है, उनके खानपान पर ध्यान दिया जाता है तथा समाज को कुपोषण के मुद्दे पर जागरूक किया जाता है। वहीं रैली के मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अन्गीता श्वेता ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलेगी, ताकि लोग पोषण के महत्व को समझ सके।

रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गयी बैठक, डीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

March 28, 2022
Dbg

28.03.2022 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढ़िल्लो द्वारा. रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी सिटी एसपी सभी एसडीओ, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, सीओ, वीडियो एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि रामनवमी पर्व के अवसर पर 39 शोभा यात्रा निकाले जाएंगे। भीड़ प्रबंधन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु महावीर मंदिर ,डाक बंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, राजबंशी नगर हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर के पास नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती कर लगातार मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया गया। रामनवमी पर्व के अवसर पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना करने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगने की संभावना है। फलत: भीड़ को नियंत्रित करने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंदिर से कुंवर सिंह पार्क तक श्रद्धालुओं की तीन पंक्ति बनाने तथा बैरिकेडिंग करने पर विचार किया गया। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वाहनों की पार्किंग स्टेशन स्थित मल्टी लेवल पार्किंग स्थल, बुद्धा स्मृति पार्क के आगे तथा मिलर हाई स्कूल में करने का निर्देश दिया गया।शहर के महत्वपूर्ण मंदिरों तथा संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती करने हेतु आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया गया। पर्व के अवसर पर सभी एसडीओ/ एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने तथा स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा हेतु जगह जगह पर पेयजल की व्यवस्था करने तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन पटना को मेडिकल टीम गठित करने, जीवन रक्षक दवा के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रखने तथा मेडिकल स्टाफ को एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया गया। 01 अप्रैल को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक पटना महावीर मंदिर मैं की जाएगी तथा प्रबंधन कमेटी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर रात्रि के 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नहीं बजेंगे। अफवाह फैलाने वाले, शांति भंग करने वाले तथा सामाजिक विद्वेष पैदा करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा दोषी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालीगंज के उलार में चैत छठ के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु पालीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिलना चाहिए

March 28, 2022
Dbg

28.03.2022 (दरभंगा) : बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबाहनी की अध्यक्षता में मध्यान्ह भोजन योजना को सभी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण मध्यान्ह भोजन योजना बंद थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी स्कूलों में प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है, जिन स्कूलों में रसोईया नहीं है वहां जिला स्तर पर अभियान चलाकर अप्रैल में रसोइयों की रिक्ति के विरुद्ध नई रसोईया रख ली जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में चलाया जा रहा है जो प्रधान शिक्षक शुरू नहीं करेंगे वो बर्खास्त हो जाएंगे। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना में स्वाद और गुणवत्ता की जांच स्थानीय स्तर पर करवाते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जिलाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्यान्ह भोजन करने एवं उसकी गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने बताया कि आज की तिथि में किसी जिले में अनाज की कमी नहीं है। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन को वैसे विद्यालय जहाँ अब तक मध्याह्न भोजन योजना शुरू नहीं हो सका है वहाँ अति शीघ्र मध्याह्न भोजन प्रारंभ करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैसे प्रधानाध्यापक जो इस योजना को शुरू करने में विलंब करेंगे उनका वेतन स्थगित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिलना चाहिए। बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन विजय चंद्र भगत एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

वेब मीडिया और राष्ट्रीय सहारा टीम की शानदार जीत

March 28, 2022
Dbg

27.03.2022 (दरभंगा) : मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के तत्वावधान में डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में चल रहे मीडिया कप के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय सहारा और वेब मीडिया की टीम ने अपने अपने पुल में जीत हासिल की। आज की जीत के साथ राष्ट्रीय सहारा की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज का पहला मैच राष्ट्रीय सहारा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राष्ट्रीय सहारा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में एक विकेट पर 158 रन बनाया। इसमें सर्वाधिक योगदान केशव का रहा जिन्होंने 71 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं कुमुद रंजन भी अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे। जवाब में उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम पूरे ओवर खेलकर 7 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। इस प्रकार राष्ट्रीय सहारा की टीम 61 रनों से विजयी हुई। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ से अमित कुमार ने सर्वाधिक 42 रन बनाये। वहीं मीडिया कप के दूसरे मैच में वेब मीडिया की टीम ने फ्रेंड्स मीडिया की टीम को 9 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स मीडिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बनाये। जवाब में उतरी वेब मीडिया की टीम ने नौवें ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेब मीडिया की तरफ से एम राजा ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाये। गौरतलब है की मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की ओर से डा. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 15वीं मीडिया कप 2022 का शुभारंभ 26.03.2022 (शनिवार) को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. पी. सिंह एवं कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।