DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बैठक में अनुपस्थित थानाध्यक्ष से सचिव द्वारा कारणपृच्छा किया गया

April 15, 2022
13.04.2022 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में 14 मई 2022 (शनिवार) को होने वाले दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दरभंगा जिला अन्तर्गत सभी थानाध्यक्ष को जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री जावेद आलम द्वारा बैठक में बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के लिये स्थानीय मामले को थाना अन्तर्गत आईडेंटीफाई किए जाते हैं, उनमें नोटिस निर्गत किया जाता है, नोटिस तामिला कि जवाबदेही थानाध्यक्ष पर होती है, लेकिन आज इस मीटिंग में अधिकांश थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं हुए। बैठक से अनुपस्थित थानाध्यक्ष से सचिव श्री जावेद आलम द्वारा कारणपृच्छा किया गया। इस संबंध में सचिव ने बताया कि ये एक गंभीर मामला है, इस बात को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे थानाध्यक्ष, जो इस बैठक में अनुपस्थित रहे, उन सभी के विरुद्ध नोटिस किया गया है। सचिव ने बताया कि इस बैठक के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी और विभाग के द्वारा इस की जानकारी दे दी जाएगी।

बढ़ते मंहगाई को लेकर विरोध सप्ताह

April 15, 2022
Dbg

13.04.2022 (दरभंगा) : आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दाम, खादान पदार्थ के बढ़ते मूल्य के खिलाफ भाकपा(माले) के देश व्यापी आवाहन पर आज आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च पंडासराय माले कार्यालय से निकलकर खाजासराय होते हुए, आदर्श मध्य विद्यालय होते हुए कमिश्नरी होते हुए लहेरियासराय टावर होते हुए पुनः रोटरी क्लब के पास आकर सभा मे तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व नगर सचिव सदीक भारती, लोकल सचिव विजय महासेठ, ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, मजदूर नेता राजा पासवान में किया। रोटरी क्लब के पास आयोजित सभा की अद्यक्षता माले जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने किया। सभा को सबोधित करते हुए भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि आज देश के अंदर महंगाई चरम सिमा पर चली गई है। आम लोगो का जीना दुर्लभ हो गया हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल,रसोई गैस, खादान सामग्री पर आसमान छूती महंगाई से लोगो के रोजी रोटी पर संकट छा गया है। महंगाई से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। आम लोगो मे सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। माले नेता आम लोगो से आवाहन किया कि महंगाई के खिलाफ सरक पर उतर कर सरकार का विरोध करे। वही माले जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर ने कहा कि महंगाई के चलते गरीबो का आय दिन दूना घट रहा है लेकिंन सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीति के चलते कॉरपोरेट घराने की आय में दिन दूनी रात चौगुनी बृद्धि हो रही है। इससे भारत भी श्रीलंका के आर्थिक मंदी के राह पर चल परी है। उन्होंने इससे बचने के लिए आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ाने की सरकार से मांग की है। वही सदीक भारती, देवेन्द्र कुमार ने कहा कि कॉरपरेट घरानों व अमीरों से टैक्स की पूरी वसूली करके डीजल-पेट्रोल के दाम को नियंत्रित की जा सकतीं है, मगर मोदी सरकार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद काफी उत्साहित होकर मोदी सरकार अब तक बारह बार ईंधन की कीमतें बढ़ा चुकी है. यह चालाकी और जनता से धोखाधड़ी का एक पैटर्न है, मतलब हर बार चुनाव से पहले के महीनों में ईंधन की कीमतें स्थिर रखो और जैसे ही चुनाव हो जायें तो फटाफट मूल्यवृद्धि कर दो। वही आइसा राज्य सचिव प्रिंस राज ने कहा कि एक तरफ सरकार महंगाई बढ़ा रही है दूसरी तरफ शिक्षा व रोजगार के अवसर को खत्म कर रही है। सिर्फ चुनाव में लोक लुभावन वायदे करके छात्र-नौजवनो को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। आने वाले चुनाव में छात्र-नौजवना मिलकर सरकार को सबक सिखाएँगे।

इस अवसर पर आर के सहनी, सदीक भारती, नंदलाल ठाकुर, देवेन्द्र कुमार, प्रिंस राज, राजा पासवान, साधना शर्मा, विजय महासेठ, कामेश्वर पासवान, रंजन सिंह, ऋतु देवी, काजल देवी, हसीना खातून, मोहन पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

जाम की समस्या एवं आरओबी के शीघ्र निर्माण करवाने को लेकर विचार विमर्श किया गया

April 09, 2022
Dbg

08.04.2022 (दरभंगा) : आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में यातायात की सुगम संचालन में उत्पन्न बाधा (जाम) के निराकरण हेतु प्रमंडल स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दरभंगा शहरी क्षेत्र के लोहिया चौक, बाकरगंज, दारुभट्टी चौक, स्वीट होम, चट्टी चौक, पंडासराय, बेंता चौक, अललपट्टी, दोनार, नाका नंबर- 06, मिर्जापुर, दरभंगा टावर, दरभंगा रेलवे स्टेशन, कदिराबाद, आशापुर चौक पर यातायात के सुगम संचालन में होने वाली व्यवधान(जाम) को लेकर कई निर्देश दरभंगा नगर निगम एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात तथा संबंधित पथ निर्माण विभाग को दिया गया।जिसमें सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, अस्थाई दुकानदारों एवं ऑटो स्टैंड हटवाने, अस्थाई पार्किंग स्थल का निर्माण करवाने, अतिक्रमण हटवाने, आरओबी का शीघ्र निर्माण करवाने हेतु विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बेनीपुर अनुमंडल के बेनीपुर बाजार व बहेड़ी बाजार पर लगने वाले जाम पर चर्चा की गई तथा वहाँ के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड तीनमूहानी मगरदही घाट, भोला टॉकीज गुमटी, मोहनपुर चौक, चांदनी चौक, समस्तीपुर स्टेशन रोड के यातायात समस्या (लगने वाले जाम)को लेकर फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बताया गया कि बस स्टैंड तीन मुहानी पर ट्रैफिक लाइट अधिष्ठापन हेतु नगर विकास विभाग से मार्गदर्शन व राशि की मांग की गई है तथा कर्पूरी बस पड़ाव को नए जगह पर स्थानांतरित करने हेतु दो स्थलों का प्रस्ताव नगर आयुक्त द्वारा दिया गया है। जिनमें जेल चौक एवं मोहनपुर पुल के समीप के चार- चार एकड़ जमीन शामिल हैं। भोला टॉकीज गुमटी एवं चौराहों पर आरओबी की आवश्यकता बतायी गयी। चांदनी चौक के पास पार्किंग की व्यवस्था तथा समस्तीपुर स्टेशन रोड का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव दिया गया। मधुबनी जिले के पंडौल से मधुबनी पुलिस लाइन के बीच बस पड़ाव अधिसूचित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सरकारी बस के परमिट एवं बिहार अंतरराज्यीय मार्ग 1856, 1883, 1948, 3380, 3324, एवं विभिन्न राज्य मार्गों पर परमिट पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आयुक्त के सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, रतिश कुमार झा (आरटीए) प्रधान लिपिक एवं संबंधित उपस्थित थे।

विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर हुई बैठक

April 09, 2022
Dbg

08.04.2022 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी एवं पुलिस महानिदेशक एस.के. सिघल की संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी, गुड फाई-डे, चैती दूर्गा पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ ऑनलाईन बैठक की। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) सुनील कुमार ने बिहार के संवेदनशील स्थलों एवं विशेष आसूचनाओं से संबंधित जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग चैतन्य प्रसाद ने सरकार की ओर से जारी एस.ओ.पी. के संबंध में बताया। बैठक में दरभंगा एन.आई.सी. से आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में लगभग 70 जुलूस निकलते हैं, जो देर रात्रि तक रहते हैं, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। समस्तीपुर एवं मधुबनी के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भी समीक्षा कर ली गयी है। शांतिपूर्ण रूप से त्योहार सम्पन्न हो जाएगा। मुख्य सचिव ने जुलूस में शामिल होने वाले बाइकर्स की संख्या कम से कम रखने तथा उनके गाड़ी के नम्बर एवं मालिक के नाम की सूची प्राप्त कर लेने तथा बाइकर्स के साथ जुलूस में बाइकर्स पुलिस रखने का निर्देश दिये। दरभंगा एन.आई.सी. से वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी-सह- उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, प्रशिक्षु आई.पी.एस. विक्रम सिहाम, आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

14 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

April 09, 2022
Dbg

08.04.2022 (दरभंगा) : 14 मई को एक बार फिर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय दरभंगा में लगाया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले माह मार्च में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जो सफल रहा, फिर दूसरी बार इस साल 14 मई 2022 (शनिवार) को लोक अदालत लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों अनुमंडल यथा - दरभंगा सदर, बेनीपुर एवं बिरौल के कुल-304 मामले हैं। जिसमें दरभंगा का 131, बिरौल का 97, बेनीपुर के 76 मामले संज्ञान में आया है। इन सभी मामलों में पार्टियों को नोटिस किया गया है, वे सभी मिले नोटिस पर समय पर आएंगे और उनका मामला का समाधान इस दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा। एक दिन में सभी मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें ग्राम कचहरी के ज्यादातर मामले देखे जा रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी हम लोग ग्राम कचहरी को लक्ष्य बनाकर ग्राम कचहरी के माध्यम से अधिक से अधिक मामलो में काउंसेलिंग करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी रजामंदी से सुलह समझौता के आधार पर मामलों को खत्म कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी दीवानी मामले व अन्य मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समझाया जाता है। दोनों पक्षों के आपसी सहमति से पीड़ित और केस दर्ज करने वाले दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के साथ समझौता कराया जाता है। यहां किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है पूरी तरह से लोगों की निःशुल्क सेवा की जाती है और समझौता कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें न किसी की हार होती है ना किसी की जीत होती है। इससे समाज में आपसी सौहार्द एवं शांति माहौल बनता है। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हमने कई बार बैठकों का आयोजन किया है। तैयारी चल रही है। मामलों से संबंधित लोगों को मिलाकर 16 अप्रैल को बैठक करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ 11 अप्रैल को बैठक करेंगे और 8 अप्रैल को बैंक के मामलों पर बैंक के साथ बैठक करेंगे। 12 अप्रैल को इन्सुरेंस कम्पनियों के साथ बैठक करेंगे और 13 अप्रैल को सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस बार का राष्ट्रीय लोक अदालत भी पिछली बार की तरह सफल बनाया जाएगा ताकि समाज के लोग इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।