DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विधान परिषद चुनाव को लेकर आयुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

March 24, 2022
Dbg

23.03.2022 (दरभंगा) : विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले के निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के साथ आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारी से संबंधित 10 बिंदुओं पर ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त ने बारी-बारी से दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी एवं वहां के अभ्यर्थियों से चुनाव की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तीनों जिलों के जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतपत्र की छपाई के लिए सरस्वती प्रेस कोलकाता को मत पत्र का प्रारूप सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ भेजा गया है। आयुक्त ने सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने तथा निर्वाची पदाधिकारी को भी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी को अपने प्रेक्षक से सभी बूथों का निरीक्षण कर लेने का अनुरोध करने को कहा। उन्होंने अभ्यर्थियों को भी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रेक्षक को उपलब्ध कराने हेतु उनके आवासीय पता एवं संपर्क संख्या का समाचार पत्रों में प्रकाशन करा दिए जाने की जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि विधान परिषद का स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराया जाएगा। एनआईसी दरभंगा से जिलाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी श्री राजीव रौशन, उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार एवं चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थी/उनके चुनाव एजेंट उपस्थित थे।

बिहार दिवस

March 24, 2022
Dbg

22.03.2022 (दरभंगा) : बिहार दिवस के अवसर पर लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एवं सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करने एवं मनाने का आज दिन है। बिहार के इतिहास का रामायण काल सहित सभी कालों का जब हम अवलोकन करते हैं तो हम पाते हैं कि बिहार ने सभी क्षेत्रों विश्व में अपना योगदान दिया है। चाहे वह लिच्छवी का प्रथम गणतंत्र का हो, चाहे वह नालंदा का प्रथम विश्वविद्यालय का हो, चाहे वह चाणक्य की राजनीति शास्त्र का हो चाहे आर्यभट्ट के ज्ञान का हो, चाहे बौद्ध और जैन धर्म का प्रादुर्भाव का हो। मिथिला की भूमि भी विद्वानों के शास्त्रार्थ के लिए प्रसिद्ध रही है। साथ ही मिथिला अपने साहित्य और कला के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। कार्यक्रम में मोहित खंडेलवाल की टीम ने समूह भाव नृत्य प्रस्तुत किया तथा शारदा म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति और बिहार गौरव पर कई गीत प्रस्तुत किए। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में माउंट समर कन्वेंट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अतुल कुमार शर्मा प्रथम स्थान पर, बी.बी. गर्ल्स मिडिल स्कूल के 8 वें वर्ग की छात्रा अदिति कुमारी द्वितीय स्थान पर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबीरचक दरभंगा के सातवें वर्ग की छात्रा जुली कुमारी तीसरे स्थान पर तथा माउंट समर कन्वेंट स्कूल की पंखुड़ी आनंद एवं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दरभंगा की तन्वी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में मिथिला पेंटिंग के चित्रकार एवं प्रोफेसर उमेश उत्पल तथा उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता थे। पूर्वाहन में शिक्षा विभाग द्वारा समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई जो लोहिया चौक, जेल रोड होते हुए पुनः समाहरणालय में समाप्त हुई।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

March 17, 2022
Dbg

16.03.2022 (दरभंगा) : राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दरभंगा नगर के टॉउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान में बेहतर भूमिका निभाने-वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र की एएनएम सुमित्रा कुमारी, रंजीता देवी, गीता देवी, मो.तैयब अली, कृष्णावती और राजीव सिन्हा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर अपर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंधाशु शेखर झा, यूनिसेफ के एसएमसी शशिकांत सिंह, समर माउंट स्कुल के डायरेक्टर श्री राघवेन्दृ, नोडल प्रभारी डॉ राजाराम, कमल किशोर दास आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत इसी अवसर पर की गई। फीता काटकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जिला स्वास्थ विभाग वैक्सीनेशन कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर अव्वल जिलों में शामिल रहा है। अब यहां 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू हो रहा है। इस आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद की कंपनी के द्वारा बनाई गई कोर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है। जिले में इसके लिए जगह जगह अलग से वैक्सीन काउंटर बनाया जाएगा। मौके पर मौजूद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वैक्सीन की एक शीशी में बीस डोज मौजूद है। इसके द्वारा बीस बच्चों को डोज पड़ेगी। चूँकि कम उम्र के बच्चों का वर्ग इसबार के अभियान में शामिल है। इसलिए विशेष एहतियात बरती जाएगी। इस आयु वर्ग के करीब दो लाख सोलह हजार बच्चों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तमाम कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया है। अभी दरभंगा को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 1,76,000 डोज प्राप्त हुआ है।

डी.एम.सी.एच के पास रात्रि में घटित आगजनी की घटना स्थल का डी.एम ने किया निरीक्षण

March 17, 2022
Dbg

16.03.2022 (दरभंगा) : दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दरभंगा के पास दिनांक - 11/12 मार्च 2022 के रात्रि में, जो आगजनी की घटना घटित की गई थी, उसका आज डीएम राजीव रौशन द्वारा स्थल निरीक्षण एवं आग में जले हुए दुकानों का भी मुआयना किया गया। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने स्थल पर उपस्थित अंचलाधिकारी, सदर को आगजनी में घटित घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा हेतु अभिलेख तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर कृष्ण नंदन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर, अंचलाधिकारी, सदर, थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

होली व शब-ए-बारात को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

March 17, 2022
Dbg

14.03.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बरात त्योहार को शांतिपूर्वक, आपसी भाईचारा के साथ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिला शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव दिये।

जिनमें होलिका दहन स्थल पर बिजली के लटके तार को हटवाने, कम ऊँचाई पर ट्रासफर्मर को ऊंचाई पर ले जाने, विभिन्न स्थलों पर नशेरियों की जमावाड़ा के विरुद्ध कार्रवाई करने, चाय की दुकानों पर नशीले पदार्थ का चोरी/छिपके व्यवसाय को रोकवाने, अवैध शराब की बिक्री वह ट्रिपल मोटरसाईकिल सवारों के विरुद्ध कार्रवाई, शहर की साफ-सफाई व्यवस्था करवाने, होलिका दहन की रात गश्ती की व्यवस्था करने, होली (शुक्रवार के दिन) मस्जिद के समीप पुलिस बल की व्यवस्था करने, मच्छर की दवा का छिड़काव करवाने, खराब चापाकलों की मरम्मति करवाने, निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था करवाने, खराब सी.सी.टी.वी. को ठीक करवाने, मीट की दुकानों के लिए दर का निर्धारण करवाने इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।

उप महापौर भरत कुमार सहनी द्वारा सबों को होली के अवसर पर अपनी शुभकामना दी। महापौर श्रीमती मुन्नी देवी ने जिला शांति समिति को आश्वस्त किया कि होली के एक दिन पहले शहर में जहाँ भी कूड़ा/कचड़ा है, उसे साफ करवा दिया जाएगा। डीएम ने जिला शांति समिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली एवं शब-ए-बरात के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारित करने के लिए पूर्व से ही गाड़ियों की चेंकिग की जाएगी, रात्रि गश्ती होगी, ब्रेथ एनेलाईजर से लोगों की जाँच की जाएगी, होलिका दहन के दिन वरिष्ठ पदाधिकारियों का भ्रमण होगा वैसे स्वयं भी वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमण पर निकलेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन को मच्छर के लिए दवा का छिड़काव करवाने एवं सभी अस्पतालों को पूर्णतः सक्रिय रखने का निर्देश दिया। चापाकलों की मरम्मति, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन को होली तक करवा देने यदि संभव न हो तो 27 मार्च तक करवाने का निर्देश दिए साथ ही नगर आयुक्त को शहर की अधिक से अधिक साफ-सफाई करवाने तथा खराब सी.सी.टी.वी. को होर्डिग्स के संबंधित एजेंसी से ठीक करवाने के साथ ही आवश्यक नये स्थलों पर भी सी.सी.टी.वी. लगवाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चाय की दुकान की आड़ में नशा का व्यवसाय यदि चल रहा है, तो उत्पाद अधीक्षक इसका पता कर लें और गोपनीय सूचना एकत्रित कर अग्रेतर कार्रवाई करें। अगर इसमें कोई चौकीदार सम्मलित होगें, तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर जमीनी विवाद का बदला लेने के लिए भी उपयोग किया जाता है। जमीनी विवाद में किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। उसके सामाधान के लिए प्रक्रिया निर्धारित है। उन्होंने जिला शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि होलिका दहन 17 मार्च की रात्रि 10ः00 बजे तक सम्पन्न करा लिया जाए। औषधि निरीक्षक को दवा की दुकानों की जाँच करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दवा किसी न किसी उपचार के लिए बनाई जाती है। वैसी दवा जो नशीली है, लेकिन दर्द निवारक भी है, बेचने के लिए क्रेता के आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर नोट करते हुए बेची जाए। उन्होंने होली एवं शब-ए-बरात का त्योहार आपसी भाईचार एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की और मिथिला की संस्कृति, जो आपसी प्रेम एवं भाईचारे के लिए जानी जाती है तथा मिथिला बिहार की संस्कृतिक राजधानी कही जाती है, का संदेश पूरे राज्य एवं देश में देने हेतु तदनुरूप होली एवं शब ए बरात का त्यौहार मिलजुल कर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने को सामने वाले की जगह रखकर सोचेंगे तो कभी भी विवाद नहीं होगा।

जिला शांति समिति की बैठक में में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर कृष्ण नन्दन कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के साथ-साथ जिला शांति समिति के सदस्यों में श्याम किशोर प्रधान, शैलेन्द्र मोहन झा, नवीन खटीक, अशोक नाथ झा, प्रमोद चौधरी, नसमी अख्तर, मो. उमर, नितेशउल हक, सुजीत मल्लिक, सचिन राम उर्फ संतोष, शत्रुधन प्रसाद यादव, राजीव प्रकाश मधुकर, सुनील कुमार मंडल, नवीन कुमार सिन्हा, एजाज अख्तर खाँ, रीता सिंह, सुरेन्द्र मोहन राय, विष्णु देव शर्मा, शशि कुमार नीलू, विनय दास, कुशेश्वर महतो, डॉ. इकबाल हसन, मो. वसीम अहमद, राकेश कुमार, श्याम कुमार यादव, शहनवाज कमर, विष्णु चन्द्र पप्पु, डॉ. नागेन्द्र ठाकुर, काशीनाथ भगत, अंकुर गुप्ता, अमर राम, राकेश साह, लालबाबू, अशोक कुमार, ठाकुर भुपेन्द्र सिंह, राम मनोहर प्रसाद, सुरेश कुमार शर्मा, अजीत चौधरी, देवेन्द्र महतो, डॉ. सुभाष महतो, अजय कुमार जलान, शरफे आलम तमन्ना, दीदार हुसैन, इस्तेयाक आलम, मनोज कुमार सहनी, मो. अनवर अली अंसारी, नुजहत प्रवीण, रियासत अली, अब्दुल हमीद कुरैशी, राकेश साह, त्रिलोक कुमार, नवल किशोर, रमेश प्रसाद, इन्द्र नारायण महतो, राज कुमार महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।