DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी

May 14, 2022
Dbg

14.05.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों, अभियंताओं, अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में अबतक की तैयारी की गहन समीक्षा की गयी। जल संसाधन विभाग के झंझारपुर बाढ़ प्रमण्डल-1, झंझारपुर बाढ़ प्रमण्डल-2, दरभंगा बाढ़ प्रमण्डल, हथौड़ी बाढ़ प्रमण्डल एवं निर्मली बाढ़ प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंताओं से बारी-बारी से अपने तटबंधों की स्थिति की समीक्षा की गयी। डीएम ने कहा कि जिस बाढ़ प्रमण्डल के तटबंध दरभंगा जिला में जितनी दूरी तक है, उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी संबंधित प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता की है।

उन्होंने संवेदनशील कटाव स्थलों पर पर्याप्त संख्या में मिट्टी भरे हुए बैग की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के तटबंधों का सर्वे करवा लेने का निर्देश दिया गया और जिन स्थलों पर कार्य कराने की आवश्यकता है, उसकी सूचना लिखित में संबंधित बाढ़ प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को दे देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को सभी प्रखण्डों में वर्षा मापक यंत्र का दुरूस्त करवा लेने का निर्देश दिया। बताया गया कि जाले प्रखंड को छोड़कर बाँकि सभी प्रखण्डों में वर्षा मापक यंत्र क्रियाशील है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन सत्यम सहायक ने बताया कि चुड़ा, गुड़, सत्तु, पॉलिथीन सिट्स इत्यादि सामग्रियों की निविदा हो गयी है एवं टेंट तथा जेनरेटर के लिए दर का निर्धारण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ सहायता अनुदान राशि के त्वरित भुगतान हेतु सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभुकों के नाम, आधार व बैंक खाता संख्या को अपडेट करना है। सभी अंचलाधिकारी को इसके लिए निर्देश दिये जा चुके है। डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ति पोर्टल पर मृतकों के नाम एवं गलत नाम हटाते हुए नये लाभुकों नाम जोड़ने की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ 18 मई से पहले कर ली जाए।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि पशुचारा के लिए निविदा हो गयी है तथा दर का निर्धारण हो गया है। डीएम ने पशु कैम्प, पशु दवा एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा दल का गठन शीघ्र कर लेने का निर्देश दिया। बताया गया कि जिले में 02 महाजाल उपलब्ध है तथा 152 सरकारी नाव एवं 747 निजी नाव उपलब्ध है। डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निजी नाविकों के साथ एकरारनामा कर लेने तथा जिला परिवहन कार्यालय से नाव का निबंधन करा लेने एवं नाव का भौतिक सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही 16 मई तक सभी नाविकों के लंबित भुगतान कर देने का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 20,000 पॉलिथीन सिट्स एवं 100 लाइफ जाकेट उपलब्ध है। डीएम ने सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों को 500-500 पॉलिथीन शीट्स तथा बिरौल अनुमण्डल को 2,500 एवं बेनीपुर अनुमण्डल को 1,200 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन को जिला नियंत्रण कक्ष एवं अनुमण्डल तथा अंचल स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए दूरभाष संख्या प्रचारित कराने का निर्देश दिया। उपलब्ध गौताखोरो का सत्यापन करा लेने तथा उनका नम्बर प्रेषित करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि एस.डी.आर.एफ. के 05 मोटर वोट जिले में उपलब्ध हैं, जिनमें 02 परिचालन योग एवं 03 में मरम्मति की आवश्यकता है। डीएम ने एस.डी.आर.एफ., दानापुर को शीघ्र ही इन 03 मोटर वोटों की मरम्मति करा लेने हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश अपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दिया। बाढ़ के दौरान तथा अग्नि कांड से हुई गृह क्षति का लंबित भुगतान 18 मई से पहले कर देने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि उनके पास सर्पदंश की 06 हजार एवं कुत्ता काटने की 16 हजार इन्जेक्शन के साथ सभी आवश्यक दवाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा उन्होंने 28 चलंत चिकित्सा दल का भी गठन कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषि इनपुट अनुदान का भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने किसान सलाहकार के माध्यम से मौजावार किसानों द्वारा लगाये गये फसल का सर्वे करा लेने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ के दौरान फसल क्षति का आसानी से आकलन किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि जिले में 434 बाढ़ शरण स्थली तथा 13 बाढ़ आश्रय स्थल चिन्ह्ति कर लिया गया है, उन सबों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था अद्यतन कर लेने का निर्देश पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। उन्होंने पाँचों बाढ़ प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंताओं को 15 जून से प्रतिदिन अपने कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं स्वंय रोस्टर के अनुसार अपने सभी बाँधो का पूर्णतः निरीक्षण प्रतिदिन करने एवं निरीक्षण स्थल से जियोटैग फोटो जिला आपदा के व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण ने बताया कि जिले में केवटी, बहादुरपुर एवं हनुमाननगर में करीब 1100 किलोमीटर में जमीनदारी बाँध है, जिसमें 850 किलोमीटर जल निस्सरण विभाग को देख-रेख करने हेतु मिला है।

डीएम ने उन्हें अपने बांधों को दुरुस्त करवाने तथा संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त संख्या में विक्की भरे बैग रखने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी बाढ़ प्रमण्डल को अपने-अपने स्लूईस गेट को दुरूस्त करवा लेने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को अपने-अपने सड़क को दुरूस्त करवा लेने तथा बाढ़ क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग अपने सड़कों के सभी पुल/पुलियाँ को दिखवा लें, कहीं भी पुलिया जाम ना रहे तथा पानी का प्रवाह बाधित न हो। साथ ही ब्रिक बैग पर्याप्त संख्या में भंडारण कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सड़क को मोटरेबल बनाया जा सके। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास सेवाएँ) को गर्भवती महिला, बच्चों एवं बुजूर्गों की सूची तैयार कर लेने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को अपने ट्रॉसफर्मर एवं झुलते हुए जर्जर तार को दुरूस्त करवा लेने का निर्देश दिया। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को बाढ़ के दौरान क्या करें, क्या न करें का प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया।

गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए उसकी सभी सहायक नदियों को भी प्रदूषण मुक्त रखना होगा

May 14, 2022
Dbg

14.05.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में नमामि गंगे को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार को निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 08 में यदि कोई जमीन उपलब्ध होता है, तो अंत्येष्टि के लिए शवदाह गृह का निर्माण करवाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए उसकी सभी सहायक नदियों को भी प्रदूषण मुक्त रखना होगा, क्योंकि कहीं न कहीं सहायक नदियाँ गंगा नदी में जाकर मिलती है। उसे प्रदूषण मुक्त रखने के लिए उसमें मिलने वाले नाला के पानी को साफ करने हेतु संगम स्थल से पूर्व जल शुद्धिकरण प्लांट लगाने की आवश्यकता होगी। साथ ही उसके आस-पास के श्मसान के लिए भी शवदाह गृह बनवाने की आवश्यकता होगी, इसलिए ऐसे स्थलों को चिन्ह्ति कर कार्य योजना बनाई जाए। यदि कहीं कारखाना का पानी सीधे नदी में गिरता है, तो वहाँ भी जल शुद्धिकरण प्लांट लगाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने नगर आयुक्त कुमार गौरव को भी शहरी क्षेत्र के वैसे नालों का सर्वे करा लेने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

गूगल के ट्रांसलेट टूल में मैथिली भाषा शामिल

May 14, 2022
13.05.2022 (दरभंगा) : गूगल के ट्रांसलेट टूल में मैथिली भाषा के शामिल किए जाने पर सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा की मिथिला और मैथिली का अपना समृद्ध और ऐतिहासिक इतिहास है। जिसमे एक और अध्याय जुड़ गया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मैथिली भाषा को संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल करने का ऐतिहासिक कार्य किया था, और जब 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो उन्होंने मैथिली भाषा को सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल करने सहित इस भाषा के प्रचार प्रसार हेतु अनेकों का कार्य किए। सांसद ने कहा कि गूगल ट्रांसलेशन टूल में मैथिली भाषा शामिल हो जाने से इस भाषा को वृहद स्तर पर वैश्विक पहचान मिलेगी और आने वाले दिनों में इसका प्रचार प्रसार अन्य भाषा वाले क्षेत्र एवं विदेशों में और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस टूल से मैथिली भाषा में रुचि रखने वाले लोगों को मैथिली बोलचाल एवं पठन पाठन में भी सुविधा मिलेगी। सांसद डॉ ठाकुर ने इस कार्य के लिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचई सहित उनके पूरी टीम को संपूर्ण मिथिलावासी की ओर धन्यवाद ज्ञापित किया।

एयरपोर्ट के विकास, विस्तार एवं यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न विषय पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

May 12, 2022
Dbg

12.05.2022 (दरभंगा) : सर्किट हाउस में दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने डीएम राजीव रौशन एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के ईस्टर्न रीजन के आरईडी मनोज गंगल, जीएम इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के एस विजयन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दरभंगा एयरपोर्ट के विकास, विस्तार एवं यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न विषय पर उच्चस्तरीय बैठक किए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से दरभंगा एयरपोर्ट पर वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार एवं नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, 78 एकड़ भूमि का जल्द अधिग्रहण,एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल महाकवि बाबा विद्यापति जी के नाम पर करने, कैंटीन की सुविधा, दरभंगा एयरपोर्ट से देश- विदेश एवं महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों के लिए फ्लाइट प्रारंभ करने, रनवे कार्य पूर्ण करने, एप्रोन की संख्या बढ़ाने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, कार्गो कॉम्प्लेक्स का निर्माण, डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम लगाने, सुरक्षा दृष्टिकोण को देखते हुए चहारदीवारी ऊँचीकरण, नील गाय एवं अन्य जंगली पशु हटाने एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने, उड़ान का भाड़ा फिक्स करने, रनवे पर विजिबिलिटी यंत्र लगाने, एयरपोर्ट पर मैथिली में उद्घोषणा करने, एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वार से टर्मिनल भवन तक यात्रियों के आवागमन हेतु विमान कम्पनियों द्वारा ई-वेहिकल की सुविधा उपलब्ध कराने, एयरपोर्ट की सुरक्षा हेतु केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से करने सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट पर हो रहे विकास कार्यों के प्रगति से अवगत हुए और उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के पश्चात विस्तृत जानकारी देते हुए सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप आधारभूत संरचना के विकास हेतु सबसे मूलभूत 78 एकड़ जमीन के हस्तांतरण प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु आरईडी गंगल एवं जिलाधिकारी को उपयुक्त कदम उठाने का निर्देश दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा केंद्र सरकार के महत्त्वाकांक्षी उडान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमानों का परिचालन प्रारंभ किया गया था, और आज इस योजना के तहत यह भारत का सबसे सफलतम एयरपोर्ट बन चुका है। उडान योजना में दरभंगा एयरपोर्ट को शामिल करने हेतु वह पुनः एक बार प्रधानमंत्री जी को समस्त मिथिलावासी की ओर से धन्यवाद दिया। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 36 करोड़ की लागत से 2.4 एकड़ भूमि पर टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की आरईडी से दरभंगा एयरपोर्ट से पटना, रांची, देवघर, श्रीनगर, जयपुर, बड़ोदरा, लखनऊ, गुवाहटी, काठमांडू, दुबई सहित विभिन्न राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए हवाई सेवा शुरू किये जाने की भी बात कही।

सांसद ने दरभंगा एयरपोर्ट से अन्य विमानन कंपनियों का परिचालन जल्द प्रारंभ करने, वर्तमान निर्धारित किराया का समीक्षा करने एवं फ्लाइट कैंसल होने की सूचना एक दिन पूर्व देने के संबंध में भी बात किया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में मौजूद टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता मात्र 150-200 यात्रियों का है, परंतु वर्तमान में यहां से प्रत्येक दिन औसतन लगभग दो से तीन हजार यात्री यात्रा करते है। इसको देखते हुए यात्रियों के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया है। वर्तमान में रनवे का कार्य कर रहे अभिकर्ता को हटाने एवं उसपर कारवाई करने साथ कार्य रिसाइन कर किसी दूसरे एजेंसी को देने को कहा। आरईडी से यात्री सुविधा एवं एयरपोर्ट के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया। उन्होंने वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार यात्री संख्या के अनुरूप बढ़ाने, रनवे का कार्य जल्द पूर्ण करने, एयरपोर्ट पर डिजिटल डिस्प्ले मशीन लगाने, एयरपोर्ट पर मैथिली में नेम प्लेट लगाने एवं मैथिली में उद्घोषणा करने,एयरपोर्ट पर कर्मी की संख्या बढ़ाने, एयरपोर्ट पर खान पान एवं कैंटीन की उचित व्यवस्था करने को कहा। सांसद ने एयरपोर्ट पर 10 एप्रोन बनाने, विजिबिलिटी यंत्र स्थापित करने एवं कार्गो कॉम्प्लेक्स बनवाने की भी बात कही, उन्होंने कहा की एयरपोर्ट पर कार्गो कॉम्प्लेक्स बन जाने से यहां व्यापार के नए द्वार खुलेंगे और मिथिला का मखाना, मछली, पान, लीची सहित अन्य उत्पाद के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। सांसद डॉ ठाकुर ने सुरक्षा विषय पर चर्चा करते हुए कहा की वर्तमान में एयरपोर्ट पर मौजूद चहारदीवारी का ऊंचीकरण एवं फैंसिंग, नीलगाय एवं अन्य जंगली जानवर को हटाने की समुचित व्यवस्था के साथ साथ भीड़ भाड़ एवं जाम को देखते हुए दिल्ली मोड़ से एयरपोर्ट मुख्य द्वार तक पुलिस पेट्रोलिंग एवं दिल्ली मोड़ से एयरपोर्ट तक सीसीटीवी कैमरा लगाने और एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ से करवाने की दिशा में उपयुक्त कदम उठाने का सुझाव दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति जी के नाम पर जल्द करने एवं परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में कदम उठाने को कहा।

इसके अलावा सांसद ने एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था करने, भीड़ भाड़ को देखते हुए वर्तमान बस अड्डा के एयरपोर्ट के वाला द्वार बंद करने के लिए भी कारवाई करने को कहा। डीएम राजीव रौशन ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिथिलाक्षर में नाम लिखने का आदेश निर्गत किया जा चुका है। उन्होंने जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर कहा कि 24 एकड़ भूमि के अधग्रहण हेतु सेक्शन19 के तहत भी नोटिस निर्गत किया जा चुका, शेष 54 एकड़ के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया जारी है। डीएम ने कहा कि फेंसिंग का कार्य अंतिम चरण में है, और जंगली पशु हटाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने ने कहा कि पार्किंग हेतु भी जमीन चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की आरईडी द्वारा बताया गया कि वह संपूर्ण विषय को गंभीरतापूर्वक लेते हुए राज्य सरकार एवं अपने विभागीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा एवं अवलोकन कर सभी चीजों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया की सभी कार्य ससमय पूर्ण करें। सांसद ने कहा की दरभंगा एयरपोर्ट "उडान" योजना अंतर्गत देश का सबसे सफलतम एयरपोर्ट है।

इस एयरपोर्ट से अब तक रिकॉर्ड आठ लाख से अधिक यात्री हवाई यात्रा का लाभ उठा चुके है। बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट डायरेक्टर मनीष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, स्पाइस जेट आरएम बृजेंद्र सिंह, एएआई जीएम आर एस लहौरिया, डीएफओ दरभंगा एस के गुप्ता, बीसीडी दरभंगा चंदन मिश्रा, बीसीडी दरभंगा के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर उपेंद्र कुमार, एनएच के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर लोकेश नाथ मिश्रा, एएआई एजीएम सत्येंद्र झा, बीआरपीएनएल के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर दीपेश कुमार, स्पाइस जेट मैनेजर परमवीर, इंडिगो मैनेजर पायल उपस्थित रहें।

शराब पीने के मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकेगा

May 12, 2022
Dbg

12.05.2022 (दरभंगा) : शराब बन्दी अभियान के अन्तर्गत शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार लोगों से संबंधित मामलों का निष्पादन अब लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम, 2016 में संशोधित होने के उपरान्त 01 अप्रैल 2022 से लागू नये मद्यनिषेध अधिनियम की धारा - 37, जो शराब पीने से संबंधित है, अब शमनीय वाद हो गया है, इसलिए वैसे लोग जो शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार है या गिरफ्तार हो रहे है, अपने मामलों का निष्पादन 14 मई के राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकते हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।