DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दिव्यांग अपने को कभी कमजोर न समझे

June 02, 2022
Dbg

02.06.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता के अध्यक्षता में दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के तहत दिव्यांग जन समूह के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले किसी दिव्यांग को यह महसूस न हो कि वो दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि आप वो हर काम करने में सक्षम हैं, जो एक सामान्य इंसान कर सकता है। बस इसके लिये जरूरी है कि आप अपने मनोबल को सदैव ऊंचा रखें। आप हर निर्णय लेने व काम करने में सक्षम है, इसीलिए खुद को सबसे पहले मजबूत करें क्योंकि जब आप अंदर से मजबूती का अनुभव करेंगे तो सब आपके साथ खड़े होंगे। सरकार की दिव्यांगों के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आपके लिये संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। बैठक में उपस्थित तमाम अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिये सदैव आपलोग संवेदनशील रहे ताकि किसी को हीन भावना का बोध नहीं हो। अगर घर में बच्चे दिव्यांग हैं तो उनके प्रति अभिभावक को भी चाहिये कि वो संवेदनशील रहें और उनके मनोबल को कभी घटने न दें। क्योंकि दिव्यांग बच्चों का ही सबसे ज्यादा समय परिवार में बीतता है। इसीलिए अभिभावकों की जवाबदेही और जिम्मेदारी उन बच्चों के प्रति सबसे ज्यादा होती है। आप उसे जिस प्रकार से व्यवहार करेंगे। वो उस प्रकार का बनेगा। परिवार की भूमिका का अहमियत इसी बात से समझा जा सकता है कि मैं खुद इसका ज्वलंत उदाहरण हूँ और भारतीय प्रशासनिक सेवा में हूँ जिसका सारा श्रेय मेरे परिवार जनों को जाता है कि कभी उन्होंने मेरे मनोबल को घटने नहीं दिया।पूर्व राज्य आयुक्त (निःशक्तता) बिहार सरकार डॉ० शिवाजी कुमार ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल स्तरीय दिव्यांग जन समूह का गठन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गुप्ता ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय दिव्यांग जन समूह के सदस्यों से मिले और हौसला अफजाई किये। कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व राज्य आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार को पुष्प-गुच्छ देकर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वागत किया तथा पीडब्ल्यूडी संघ के राज्य उपाध्यक्ष हृदय यादव को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीतू कुमारी ने पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया।

कुछ तमन्नाएँ रह गयी अधूरी - एडीजे जावेद आलम

June 02, 2022
Dbg

02.06.2022 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम के स्थान्तरण के अवसर पर प्राधिकार कार्यालय में उन्हें विदाई दी गयी। प्राधिकार कार्यालय में अपने स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की हैसियत से हमे लोगों को मदद करने का अवसर मिला। इससे माध्यम से लोगों को उनका अधिकार दिलाया एवं उसके आंसू पोछे। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आना जाना लगा रहता है। आज हम यहां हैं, कल कहीं और होंगे, हमारे जगह कोई और आकर काम करेंगे, परंतु काम होते रहना चाहिए, यह रुकना नहीं चाहिए। अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों का जो विश्वास जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रति दिलाया उसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मेरी कुछ तमन्ना थी जिसे मैं अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मीडिया का भरपूर सहयोग मिला जिससे लोगो के बीच और जागृति हुई और वे प्राधिकार कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पंहुचे। इससे पूर्व उन्हें दरभंगा न्याय मंडल की ओर से विदाई देते हुए न्यायिक पदाधिकारिओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता, प्राधिकार कर्मी, पारा लीगल वालंटियर एवं दरभंगा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उन्हें पाग व चादर से सम्मानित किया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके कार्यकाल का वर्णन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी, सियाराम चौधरी, सुभाष महतो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी, संजीव कुमार, बेबी सरोज, राधा कुमारी, तौसीफ अख्तर, करण कपूर, प्राधिकार कर्मी कुमार गौरव, मुन्ना दास, संजय कुमार, कमलेश, इमामुद्दीन, पारा लीगल वॉलिंटियर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जल-निकासी की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है – डीएम

June 02, 2022
Dbg

01.06.2022 (पटना) : डीएम डॉ० चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ खानपुर नाला, परसा बरमुत्ता नाला एवं बादशाही नाला का निरीक्षण किया गया। बादशाही पईन फुलवारीशरीफ प्रखंड के गोनपुरा से निकलकर पटना सदर प्रखंड के माधोपुर के पास पुनपुन नदी तक कुल 30 किलोमीटर में से लगभग 24 किलोमीटर की अब तक सफाई की जा चुकी है। डीएम डॉ सिंह ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को शेष बचे हुए 6 किलोमीटर बादशाही पईन को 07 जून 2022 तक सफाई करने का निदेश दिया। उन्होंने इसके लिए मशीन, श्रमिक आदि की संख्या बढ़ाने का निदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में खानपुर नाला पर स्लूईस गेट के पास अस्थायी सम्प हाउस पर 4 बिजली एवं 1 डीजल पम्पसेट पाया गया। बादशाही नाला पर स्लूईस गेट के पास 5 बिजली एवं 2 डीजल पम्पसेट पाया गया। परन्तु दोनों जगह पर बिजली का पैनल बोर्ड अभी नहीं लगा है एवं टेस्टिंग भी नहीं हुयी है। डीएम द्वारा कार्यपालक अभियंता, बुडको को तुरंत इसे कराने का निर्देश दिया गया।डीएम ने पाया कि दोनों सम्प हाउस के पास शौचालय नहीं होने से कर्मियों को कठिनाई होती है। अतः उन्होंने बुडको के कार्यपालक अभियंता को शौचालय निर्माण हेतु निदेश दिया। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुरकुरी में 2 जगह मछली मारने के क्रम में पईन को अवरूद्ध किया गया है। डीएम डॉ० सिंह द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी को स्वयं भ्रमण कर अवरूद्ध पईन को तुरंत खोलवाने का निदेश दिया गया। डीएम डॉ० चन्द्रशेखर सिंह द्वारा परसा - बरमुत्ता नाला का भी निरीक्षण किया गया। यह परसा स्टेशन के पास से निकलता है जिसकी लम्बाई 18 किलोमीटर है जो माधोपुर में बादशाही पईन में मिलता है। निरीक्षण के क्रम में सफाई संतोषजनक पायी गयी। विदित हो कि पिछले वर्ष इस नाला की सफाई नहीं होने के कारण परसा, सम्पतचक क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हुई थी। डीएम डॉ. सिंह द्वारा जकरियापुर में पईन की सफाई कर सड़क किनारे रखे गए मलवे को तुरंत हटाने हेतु अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि जल-निकासी की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को अतिवृष्टि की स्थिति में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रमण्डलीय कार्यालय में अब बॉयोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज होगी

June 02, 2022
Dbg

01.06.2022 (दरभंगा) : दरभंगा प्रमण्डल के प्रमण्डलीय कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी, सचिवालय सहायक, लिपिक एवं अन्य कर्मीगणों की उपस्थिति 01 जून से बॉयोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज होगी, जिसमें उपस्थिति का समय स्वतः दर्ज हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना द्वारा निर्गत पत्र में निहित निर्देश के आलोक में राज्य के सभी कार्यालयों में BBAS के माध्यम से Biometric Attendance Device लगाने हेतु निर्देश संसूचित है। जिसके आलोक में 01 जून को प्रमण्डलीय आयुक्त डॉ. मनीष कुमार के द्वारा फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उप निदेशक (शिक्षा) महेश सिंह एवं प्रमण्डलीय कार्यालय के सभी प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर बॉयोमेट्रिक सिस्टम पर सबसे पहले स्थापना शाखा, दरभंगा प्रमण्डल के प्रशाखा पदाधिकारी अंसुमन आनन्द, राजस्व शाखा, दरभंगा प्रमण्डल के प्रशाखा पदाधिकारी, प्रकाश कुमार झा, लोक शिकायत शाखा के मनीष कुमार एवं राजस्व शाखा, दरभंगा प्रमण्डल के कार्यापालक सहायक मेघना कुमारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।बॉयोमेट्रिक सिस्टम प्रारम्भ हो जाने से सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आना अनिवार्य हो गया है। क्योंकि विलम्ब से आने पर बॉयोमेट्रिक सिस्टम में समय दर्ज हो जाएगा और नियमानुसार 03 दिन यदि कोई कर्मी निर्धारित समय से विलम्ब से आता है, तो 01 अवकाश दिवस की गणना हो जाती है।इस अवसर पर आयुक्त द्वारा प्रमण्डलीय कार्यालय परिसर में मोलिश्री एवं अशोक के 07 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का 31 अक्टूबर को दरभंगा प्रमण्डल के स्थापना का 50वाँ वर्ष पूर्ण होगा। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर 50वाँ स्थापना का 50 वां वर्षगाठ मनाया जाएगा। उन्होंने वहाँ उपस्थिति संबंधित कर्मी को कार्यालय परिसर में और प्रकाश की व्यवस्था करने हेतु अतिरिक्त बल्ब लगवाने का निर्देश दिया।

पीएम ने कई योजनाओं से सम्बंधित लाभुकों को किया सम्बोधित

June 02, 2022
Dbg

31.05.2022 (दरभंगा) : हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के 06 लाभुकों से सीधे संवाद किया। इसके पूर्व देश के सभी जिले में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित जिले के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद द्वारा लाभुकों से संवाद किया गया। प्रधानमंत्री ने लेह, लद्दाख के लाभुक ताशी तुंदुप, बिहार के बांका जिला के गहलौर प्रखण्ड की ललिता देवी, पश्चिमी त्रिपुरा के पंकज सिन्हा, कालबुर्गी कर्नाटक से संतोषी देवी, मेहसाणा से अरविन्द कुमार और हिमाचल प्रदेश के कार्यक्रम में उपस्थित समा देवी से मिली योजनाओं के लाभ से संबंधित संवाद किये। दरभंगा के DMCH के प्रेक्षागृह में समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार मदन सहनी ने हायाघाट प्रखण्ड के सिधौली पंचायत के लाभुक नुरैन अंसारी से, श्रम संसाधन-सह-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, बिहार सरकार जीवेश मिश्रा ने दरभंगा सदर के रानीपुर पंचायत के लाभुक राम दुलारी देवी से, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बेनीपुर प्रखण्ड के तरौनी पंचायत के विश्वनाथपुर निवासी लाभुक राम बाबु ठाकुर से, बेनीपुर के विधायक डॉ. विनय चौधरी ने बहेड़ी प्रखण्ड के हरचा पंचायत के दिलावरपुर निवासी रूकसाना खातुन से तथा विधान पार्षद सुनील कुमार चौधरी ने दरभंगा सदर प्रखण्ड के रानीपुर पंचायत की लाभुक संगीता देवी से संवाद किया। लाभुकों ने बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य आष्युमान भारत योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ प्राप्त होने से उनके जीवन तथा उनके आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है और वे अब अपना जीवन सम्मानपूर्वक व्यतीत कर रहे है।

कार्यक्रम में जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता झा एवं विभिन्न प्रखण्डों से आये स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं 13 योजनाओं यथा - प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी, दोनों), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहरी, दोनों), जल-जीवन मिशन और अमृत योजना , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 20-20 लाभुक भी उपस्थित थे। इसके पूर्व डीएमसीएच के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री, समाज कल्याण विभाग, दरभंगा के सांसद, विधायक, बेनीपुर, डीएम राजीव रौशन, निर्वतमान उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, वर्तमान उप विकास आयुक्त अम्रिसा बैंस, नगर आयुक्त कुमार गौरव के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लाभुकों से संवाद करने के उपरान्त पीएम द्वारा 10 करोड़ किसानों के खाते में लगभग 21 हजार करोड़ रूपये डिजिटली अंतरित किया गया।

इसके उपरान्त प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विगत 8 वर्षों से चलायी जा रही योजनाओं से आमजनों को पहुँचे लाभ से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक गणेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव झा, आईटी मैनेजर संजय सहनी, डीपीएम जीविका सुधांशु तिवारी, डीपीओ आईसीडीएस, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।