DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सर्जना निखार शिविर निश्चित रूप से छात्राओं के लिए एक आत्मनिर्भर बनने का मंच प्रदान करेगी

May 29, 2022
Dbg

29.05.2022 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सर्जना निखार शिविर हेतु तैयारी को लेकर एवं आगामी कार्य योजना को लेकर मिश्रटोला स्थित अभाविप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जून माह के प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम के उदघाटन की रुपरेखा तय हुई है एवं सफल आयोजन हेतु व्यवस्था के निमित्त दायित्वों का बंटवारा हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख डा विनोदानंद झा ने कहा की समाज हित में विद्यार्थी परिषद का यह सर्जना निखार शिविर निश्चित रूप से छात्राओं के लिए एक आत्मनिर्भर बनने का मंच प्रदान करेगी।

प्रतिवर्ष सैकड़ों छात्राएं शिविर से आत्मनिर्भर बनकर परिवार और अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर समाज में एक अलग पहचान बना रही हैं। नगर सह मंत्री व निवर्तमान छात्रसंघ महासचिव अमित शुक्ला ने बैठक में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के लंबित परीक्षा परिणाम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की रवैया पर चिन्ता व्यक्त की। आगामी पर्यावरण दिवस पर हरेक इकाई एवं कॉलेज कैंपस में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष गौरव ने कहा की आगामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर 9 जुलाई को भव्य कार्यक्रम के आयोजन की जायेगी एवं सभी प्रखंडों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बैठक में प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप, विभाग संयोजक उत्सव पराशर, जिला संयोजक हरिओम झा, विश्विद्यालय सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक अनीश श्रीवास्तव, रवि यादव, राजेश कुशवाहा, मंगल कुमार, शशिभूषण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

दरभंगा एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री प्रतीक्षालय अब पूर्णतः वातानुकूलित बनेगा

May 29, 2022
28.05.2022 (दरभंगा) : दरभंगा एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे से विमानों का लैंडिंग सेवा प्रारंभ हो गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि अब दरभंगा एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे से विमानों की लैंडिंग सेवा शुरू हो गया। उन्होंने ने कहा कि पहले यह सेवा 10.45 बजे से प्रारंभ होता था। अब इस एयरपोर्ट से सुबह 09.00 बजे से शाम 4.45 तक विमानों का आवागमन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि समयावधि में विस्तार होने से अब ज्यादा विमानों का परिचालन संभव हो सकेगा और जयपुर, अहमदाबाद , गुवाहटी सहित अन्य प्रमुख स्थानों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ किया जा सकेगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वहीं 2.4 एकड़ में लगभग 36 करोड़ की लागत से बनने वाले नए टर्मिनल बिल्डिंग का भी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुका है, जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सांसद डॉ ठाकुर ने यात्री सुविधा से जुड़ा एक और जानकारी साझा करते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री प्रतीक्षालय, अब पूर्णतः वातानुकूलित बनेगा, इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। अगले दो महीने में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने ने कहा कि गर्मी के दिनो में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन वातानुकूलित प्रतीक्षालय बन जाने के पश्चात यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।सांसद ने कहा कि बीते दिनों यहां से कार्गो सेवा का शुभारंभ उन्होंने ने किया था, जिसके पश्चात लीची एसोसिएशन द्वारा टाइमिंग अप्रूवल लेकर कुछ शिकायत की गई थी। उन्होंने कहा कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जल्द ही इससे संबंधित अप्रूवल दे दिया जाएगा। बीते दिनों उनके कहने पर दरभंगा एयरपोर्ट पर मैथिली में उद्घोषणा भी प्रारंभ हो चुका है, जो मिथिलावासी के लिए हर्ष का विषय है। सांसद डॉ ठाकुर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ईस्टर्न रीजन के आरईडी मनोज गंगल से दूरभाष पर बात करते हुए यात्री सुविधा एवं एयरपोर्ट विकास कार्यों में और तेजी लाने को कहा। सांसद ने कहा की दरभंगा एयरपोर्ट "उडान" योजना अंतर्गत देश का सबसे सफलतम एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट से अब तक लगभग साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री हवाई यात्रा का लाभ उठा चुके है।

नगरपालिका चुनाव को लेकर एस.डी.ओ. ने किया संवाददाता सम्मेलन का आयोजन

May 29, 2022
Dbg

28.05.2022 (दरभंगा) : अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा स्पर्श गुप्ता द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के 06 नगर निकायों यथा - नगर निगम, दरभंगा के 48 वार्ड, नगर परिषद्, बेनीपुर के 29 वार्ड, नगर पंचायत, हायाघाट के 17 वार्ड, नगर पंचायत, बहेड़ी के 15 वार्ड, नगर पंचायत, भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) के 10 वार्ड तथा नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 13 वार्ड में आम निर्वाचन होना है। उन्होंने कहा कि उक्त नगरपालिका निर्वाचन हेतु वार्डवार निर्वाचक सूची का विखंडन कर लिया गया है। यह विखंडन अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर 05 जनवरी 2022 को विधान सभा निर्वाचन हेतु तैयार अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक सूची के आधार पर किया गया है।उन्होंने कहा कि 28 मई 2022 को वार्डवार निर्वाचक का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा तथा निर्वाचक सूची को त्रुटिरहित बनाने हेतु प्रारूप प्रकाशन के पश्चात् 28 मई से 10 जून तक दावा/आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसके साथ ही 04 जून से 16 जून के बीच प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन कर लिया जाएगा तथा 23 जून को अन्तिम रूप से निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं रिवाईजिंग अथॉरिटी का गठन किया गया है। नगर निगम, दरभंगा, नगर पंचायत, हायाघाट, नगर पंचायत, बहेड़ी एवं नगर पंचायत भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) के लिए स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर निगम, दरभंगा के वार्ड नम्बर - 01 से 40 एवं वार्ड नम्बर - 42 के लिए विजय कुमार सौरव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर दरभंगा को प्राधिकृत पदाधिकारी/रिवाईजिंग अथॉरिटी बनाया गया। वहीं वार्ड नम्बर - 41 एवं वार्ड नम्बर - 43 से 48 के लिए अलख निरंजन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर को, नगर पंचायत, हायाघाट के वार्ड नम्बर - 01 से 17 तक के लिए रागिनी साहू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट को, नगर पंचायत, बहेड़ी के वार्ड नम्बर - 01 से 15 तक के लिए गंगा सागर सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी को, नगर पंचायत, भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) के वार्ड नम्बर - 01 से 10 तक के लिए राजीव रंजन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को प्राधिकृत पदाधिकारी/रिवाईजिंग अथॉरिटी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति की आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उस वार्ड विशेष में रहते हैं, किन्तु उनका नाम विधान सभा की मतदाता सूची में नहीं है तथा मतदाता बनने की योग्यता रखते हैं, तो मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र - 2 में जन्म तिथि तथा आवास प्रमाण-पत्र के साथ 28 मई से 10 जून 2022 के बीच आवेदन देना होगा, जाँचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार नाम संशोधन हेतु प्रपत्र - 2ए तथा विलोपन के लिए प्रपत्र - 3 में आवश्यक कागजात के साथ आवेदन दिया जा सकता है। उक्त अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता के साथ विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

जावेद आलम का कार्यकाल रहेगा अविस्मरणीय, महकमे के लिए बने प्रेरणाश्रोत

May 29, 2022
Dbg


एडीजे जावेद आलम
(फाइल फोटो)

28.05.2022 (दरभंगा) : दिव्यांगों को स समय न्याय दिलाने के लिए रहे प्रतिबद्ध, डालसा को दिलाई नई पहचान। जावेद आलम का कार्यकाल रहेगा अविस्मरणीय। महकमे के लिए बने प्रेरणाश्रोत। उक्त बातें नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोशियेशन की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम के स्थानांतरण पर की गई विदाई समारोह के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के राज्य परामर्शी सदस्य उज्ज्वल कुमार ने कही। आगे श्री कुमार ने कहा कि कामेश्वरी प्रिया पूअर होम अवस्थित राजकीय नेत्रहीन उच्च विधालय में दिव्यांगों को नजदीक से देखकर उनकी समस्याओं का अनुभव करते हुए उनके समुचित निदान के लिए हरसंभव प्रयास किया। साथ ही कुशेश्वरस्थान प्रखंड के तिलकेश्वर पंचायत में हुए प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति में दिव्यांग अभ्यर्थी के साथ की गई घोर अनियमितता पर त्वरित संज्ञान लेने को विरल बताया। सचिव जावेद आलम द्वारा इस विषय को गंभीरता से लिए जाने एवं तत्क्षण जिलाधिकारी को दूरभाष पर अवगत कराने को रोमांचकारी क्षण बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के कार्यकाल में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों पर बल दिया। कर्तव्यनिष्ठा का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि दरभंगा में अपने अंतिम कार्य दिवस तक सुदूर देहात जा कर विधिक सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। श्री आलम के बेतिया स्थानांतरण के अवसर पर उज्जवल कुमार ने कार्यालयी प्रकोष्ठ में मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर एवं डायरी से सम्मानित करते हुए उनके अगले पड़ाव को इससे भी अधिक समृद्ध एवं आकर्षक रहने की शुभकामना दी। अंत में उज्ज्वल कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बेतिया के नागरिकों के लिए यह बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि उन्हें इस प्रकार के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी मिल रहे हैं।

डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक

May 29, 2022
Dbg

27.05.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक/नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा से मुआवजा हेतु कुल - 48 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें 05 प्रस्ताव त्रुटिपूर्ण, शेष - 43 मुआवजा प्रस्ताव एवं पूर्व के त्रुटिपूर्ण मामलों में से 02 मामलों का वांछित कागजात प्राप्त हुए तथा 10 वादी/वादनी द्वारा द्वितीय किस्त मुआवजा भुगतान से संबंधित अंतिम प्रतिवेदन के साथ अभ्यावेदन प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल - 55 प्रस्ताव प्राप्त हुए एवं 01 पेंशन स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिन्हें दर्ज प्राथमिकी एवं चार्ज शीट के आधार पर मुआवजा देने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इनमें 04 मामलें हत्या के एवं 50 मामले गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने से संबंधित शामिल थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा - 03(I)(r)(s) एवं भारतीय दण्ड विधान से सम्बद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी होने पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति के पीड़ित/लाभुकों/आश्रितों को कुल मुआवजा 01 लाख रूपये, हत्या के मामलें में भारतीय दण्ड विधान की धारा 302 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा - 03(I)(g) के अन्तर्गत कुल मुआवजा राशि 08 लाख 25 हजार रूपये एवं यौन उत्पीड़न यानि लज्जा भंग के मामलें में कुल मुआवजा राशि 02 लाख रूपये प्रदान किया जाता है।

प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत देय मुआवजा का 25 प्रतिशत् राशि तथा चार्जशीट होने के उपरांत पर देय मुआवजा का 50 प्रतिशत् एवं सजा मुकर्रर होने पर देय मुआवजा का शेष 25 प्रतिशत् राशि प्रदान की जाती है। मुआवजा प्रदान करने हेतु स्वीकृत मामलों में कुल - 42 लाख 12 हजार 500 रूपये की स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गयी। हत्या का पहला मामला बहादुरपुर थाना में सदर प्रखण्ड के भेलुचक दाल मिल रोड, सदर थाना, दूसरा मामला सदर थाना में सदर प्रखण्ड के ग्राम - गढ़ियाँ, सदर थाना, तीसरा मामला सदर थाना में बहादुरपुर प्रखण्ड के ग्राम - कमलपुर छपरार, बहादुरपुर थाना एवं चौथा मामला बिरौल थाना में बिरौल प्रखण्ड के ग्राम - अम्बा, बिरौल थाना, जिला दरभंगा से संबंधित है। बैठक में विधायक, बेनीपुर डॉ.विनय कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी मदन प्रसाद, सदस्य (विशेष लोक अभियोजन एस.सी./एस.टी) संजीव कुमार कुँवर, सदस्य विजय कुमार पासवान, राम प्रवेश पासवान, अमर राम, सुभाष महतो, अंचलाधिकारी, बहेड़ी, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एस.सी./एस.टी शाखा के प्रभारी एवं एस.सी./एस.टी थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।