June 09, 2022

08.06.2022 (दरभंगा) : C M LAW COLLEGE के सुभाष चंद्र बोस लीगल एड क्लिनिक के द्वारा Dr. Badre Alam Khan, पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व डीन आफ ला विधि संकाय LNMU, Darbhanga के अध्यक्षता में निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बहादुरपुर प्रखंड के गांवों यथा बिरनिया, बरुआरा एवं भटनी के ग्रामीणों को विधि की जानकारी दी गई। अध्यक्षीय भाषण में डा० ख़ान ने कहा कि विधि की जानकारी व्यक्ति को सशक्त कर देती है जिससे ग्रामीणो को लाभ उठाना चाहिए। छात्रों ने यथा रौशन कुमार, मु० अफजल, आलोक कुमार, गौरव कुमार, राहुल कर्ण, चाहत गुप्ता, एवं अमित आदि ने विभिन्न कानूनी मुद्दों को ग्रामीणों के समक्ष रखा एवं उनकी समस्याओं के निमित कानूनी प्रक्रियाओं को समझाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2009 के बाद से हर वर्ष ऐसी शिविर का आयोजन होता है।