DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मीडिया कर्मी एवं राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण निर्धारित समय पर डीएम से मिल सकते हैं

December 14, 2022
Dbg

13.12.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिवों द्वारा मिलकर अनुरोध किया गया है कि राजनैतिक दल के व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के अतिरिक्त जिलाधिकारी से मिलने हेतु विशेष समय निर्धारित किया जाए, ताकि निर्धारित समय पर वे मिलकर जिलाधिकारी से अपनी बात रख सकें। उक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को पूर्वाह्न 10ः45 बजे से पूर्वाह्न 11ः15 बजे तक का समय राजनैतिक दल से संबंधित व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों हेतु विशेष रूप से निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रेस प्रतिनिधि/मीडिया कर्मी द्वारा भी मिलने हेतु विशेष समय निर्धारित करने की माँग की जाती रही है। प्रेस प्रतिनिधि से मिलने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को पूर्वाह्न 10ः45 बजे से पूर्वाह्न 11ः15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित प्रेस प्रतिनिधि एवं राजनीतिक दलों के व्यक्ति/जनप्रतिनिधिगण अपने पहचान पत्र के साथ उक्त निर्धारित समय पर जिलाधिकारी से मिल सकते हैं।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी

December 14, 2022
Dbg

12.12.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, समेकित बाल विकास योजना डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 1670 आँगनवाड़ी केंद्र भवन बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, बाल विकास परियोजना पदाधिकारीयों द्वारा 376 स्थल चयनित किए गए हैं। संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र वांछित है, साथ ही डीएम के निर्देशानुसार 105 विद्यालयों में भी आंगनवाड़ी केंद्र हेतु स्थल चिन्हित किए गए हैं, संबंधित प्रधानाध्यापक से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र वांछित है।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शिशो पूर्वी पंचायत, सदर प्रखंड एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कोला में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र निर्माण का प्रस्ताव है, जहां 50 x 35 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। सेवांत लाभ के संबंध में दो सेवानिवृत्त कर्मियों के संबंध में चर्चा की गई, जो अलीनगर एवं पंचायती राज विभाग के कर्मी हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा जाले के कसरौर बसंत एवं अलीनगर के सुहरथ पंचायत में जिला परिषद की निधि से स्वास्थ उप केंद्र बनाया जाना है, जिसके लिए 55 लाख रुपये प्रति उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु आवंटन उपलब्ध कराया गया है। 60'x 60' आकार का भूमि की आवश्यकता है। बैठक में नल-जल, जिला योजना, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण विभाग एवं नगर विकास विभाग की समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिनके संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कर्पूरी चौक से सैदपुर नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है तथा कबीरचक में जल-जमाव की समस्या का निदान किया जा चुका है।

जल संसाधन विभाग द्वारा चट्टी चौक से हाउसिंग कॉलोनी तथा किए जा रहे नाला निर्माण के संबंध में अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण हटाने हेतु द्वितीय नोटिस जारी किया जा चुका है। उप विकास आयुक्त द्वारा नोटिस की तिथि पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र अति क्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी बहादुरपुर को दिया। पशुपालन विभाग द्वारा बहादुरपुर के कपचाही में कार्यालय भवन के लिए 120'x 120' जमीन की आवश्यकता बतलाई गई। बहेड़ी उद्यान नर्सरी में वन विभाग द्वारा रखे गए लकड़ी को दो दिनों के अंदर हटाने का निर्देश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री जनता दरबार के लंबित आवेदन का निष्पादन अति शीघ्र करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया।

बैठक में बताया गया कि कर्पूरी छात्रावास के लिए पहुंच पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी मो. असलम अली ने कहा कि अंबेडकर छात्रावास के लिए सभी अंचल में पाँच एकड़ जमीन की आवश्यकता है, पाँच एकड़ जमीन उपलब्ध न होने पर तीन एकड़ भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही छात्रावास के लिए सभी प्रखंडों से एक-एक एकड़ जमीन की आवश्यकता है।

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री नेहा कुमारी ने बताया कि अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के लिए प्राप्त आवेदन की जांच के लिए कई अंचलों में भेजे गए हैं, जांच प्रतिवेदन वांछित है।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार, वरीय पदाधिकारी राहुल कुमार, आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, सहायक नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी, परियोजना निदेशक आत्मा पूर्णेन्दु नाथ झा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

होली क्रॉस स्कूल में हर्षोलास के साथ दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

December 14, 2022
Dbg

10.12.2022 (दरभंगा) : होली क्रॉस स्कूल दोनार के परिषर में हर्षोलास के साथ दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसएसपी अवकाश कुमार ने कबूतर एवं गुब्बारों को उड़ा कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। मुख्य रूप से इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव था, जिसमे स्वागत डांस का मूल विषय प्रेम और सौहार्द, योगा का शान्ति, कराटे का नारी सशक्तिकरण, एरोबिक्स का भ्रष्टाचार मुक्त भारत इत्यादि था। इस प्रतियोगिता में दौड़, स्किपिंग, शॉट पुट, बैलेंसिंग रेस आदि में कई छात्राओं ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी अवकाश कुमार ने सबसे पहले स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकगण का इस तरह के प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए प्रशंशा की। उन्होंने कहा की छात्राओं में असीम क्षमता है जो भारत को एक विकसित देश बनाने में अपनी अहम् भूमिका अदा कर सकती है। पढ़ाई तो जरूरी है ही साथ में इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। मुजफ्फरपुर प्रभात तारा से आये हुए सि. एनी जोस ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की होली क्रॉस स्कूल दरभंगा की छात्राओं में असीम प्रतिभा है जो योग्य बनकर देश और समाज के उत्थान में अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सकती है। सीनियर डिप्टी कलेक्टर दरभंगा, श्रीमती कंचन झा ने कहा की बिहार में महिला शिक्षा की स्थिति काफी अच्छी नहीं है। दरभंगा में होली क्रॉस स्कूल महिला शिक्षा में सबसे आगे है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा की उनमे भारतीय संस्कृति विकसित करने एवं खान पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर जैन्सी मैथू ने कहा की बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा नए प्रयोग कर उनके मानसिक, बौद्धिक, एवं शारीरिक क्षमताओं के विकास हेतु प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की देश भक्ति की भावना हर भारतीय में होनी चाहिए।

इस दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का नेतृत्व शिक्षकगण निरंजन कुमार, दुर्गेश, प्रशांत, वारिश, मुनीर आलम, रमेश, इमरान,प्रेमचंद्र, नितीश, पी.के. मिश्रा, विजय, अभय, आकांक्षा, रीती सिन्हा, कोमल,अर्चना, रश्मि ठाकुर, शशिकला, फाकेहा, नीता, माइकल, रूपा बेनेडिक्ट, रश्मिलता, अंजू रॉय, फातमा, रिंकू रॉय, अनीता आदि ने सफलतापुर्वक किया। प्रिंसिपल सिस्टर जैन्सी मैथू के संरक्षण में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अथक परिश्रम से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

वाहन हमेशा यातायात के नियमों का पालन करते हुए नियंत्रित रफ़्तार में चलाना चाहिए

December 10, 2022
Dbg

09.12.2022 (दरभंगा) : स्थानीय दरभंगा प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी, जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता झा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने दिप प्रज्ज्वलन में सहयोग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा का विषय हमारे जीवन और हमारे असिस्त्व से जुड़ा विषय है। इस गंभीर विषय पर चर्चा के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्होंने दैनिक जागरण के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रांतिकारी बदलाव के लिए चिंतन और मंथन जरूरी है और इसमें हमारी नई पीढ़ी का सबसे ज्यादा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है, तो उसके परिवार के सदस्यों को चिंता रहती है कि वह शाम को सुरक्षित लौटकर घर आए। दुर्घटना में परिवार के मुखिया की जीवन क्षति किसी परिवार की बहुत बड़ी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से होने वाली मृत्यु का आँकड़ा भयावह है, जैसा कि बताया गया कि 1.5 लाख लोगों की मृत्यु प्रतिवर्ष भारत में सड़क दुर्घटना में होती है, यह आँकड़ा कोविड जैसे घातक महामारी से भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि वाहन एकाग्रचिंत होकर अनुशासित होकर तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए नियंत्रित रफ़्तार में चलाना चाहिए, वाहन चलाते समय मस्तिष्क में कोई अन्य विचार नहीं आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में मद्यनिषेध लागू है, नशा करके वाहन चलाने से मस्तिष्क को किसी आकस्मिक घटना के प्रति प्रतिक्रिया करने का समय लम्बा होता है, व्यक्ति तुरंत निर्णय नहीं ले पाता है। दुर्घटना के उपरान्त दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए वह आधे घण्टे का समय जीवन दायनी होता है, यदि उस आधे घण्टे के अंदर कोई उसे निकट के अस्पताल में पहुँचा दें। अन्यथा दुर्घटना के उपरान्त देर तक शरीर से रक्त निकलने के कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और व्यक्ति का जीवन समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को मदद करने वाले से अब पुलिस द्वारा विशेष पुछताछ नहीं की जाती है। साथ ही उनकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है, उन्हें सरकार के स्तर से भी पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने भारत के एक बड़े व्यवसायी साइरस मिस्त्री की दुर्घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि उस दुर्घटना के जो तथ्य उभर कर आए उनमें 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से वाहन चलना, शीट बेल्ट नहीं लगाना रहा है। उन्होंने कहा कि मानव मस्तिष्क को निर्णय लेने का समय अवधि की एक सीमा होती है, यदि आप अधिक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं, तो अचानक किसी घटना के प्रति आपका मस्तिक निर्णय नहीं ले पाता है, यदि आप अपने वाहन का रफ्तार नियंत्रित रखते हैं तो आपको किसी घटना के समय निर्णय लेने के लिए आपके पास पर्याप्त समय रहता है।

उन्होंने प्रेक्षागृह में मौजूद बच्चों से कहा कि जिस तरह से परिस्थितियाँ बदल रही हैं, उसमें नई पीढ़ी को आगे आना होगा। वाहन का कम से कम प्रयोग हो, इस पर भी चिंतन, मंथन करना होगा। उन्होंने नई पीढ़ी को एक शेर समर्पित करते हुए कहा कि - ‘‘मनु नहीं मुन पुत्र हैं ये सामने, जिनकी कल्पना की जीभ में भी धार होती है, बाण ही नहीं होते, विचारों के केवल, स्वप्न के हाथों में भी तलवार होती है’’। उन्होंने नई पीढ़ी को इस समस्या पर चिंतन करने एवं समाधान खोजने हेतु आह्वान किया। उन्होंने गुगल मैप की तरह नई तकनीक के अविष्कार करने की जरूरत बताई, ताकि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़क पर यातायात को नियत्रित करें।इसके लिए पब्लिक ट्रासपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने की जरूरत होगी, ताकि केवल एक व्यक्ति अपने आवागमन के लिए चार पहिया वाहन का प्रयोग न करें। उन्होंने दिल्ली मैट्रो ओर मुम्बई शेयरिंग टैक्सी का उदाहरण दिया कि जिसके कारण वहां वाहनों की संख्या सड़क पर कम हुई है।

उन्होंने कहा कि कई मल्टीनेशनल/नेशनल कम्पनियों ने अपने कर्मियों के लिए यह व्यवस्था कर रखी है कि वे घर बैठे ही अपना काम कर सकते है, इससे भी वाहनों की संख्या कम होती है और इससे हमारी उत्पादकता भी बढ़ती है। उन्होंने बड़ी संस्थाओं को अपना स्थान विस्तरित (विकेंद्रीकरण) करने की पहल करने की जरूरत बताई, ताकि उस संस्थान से जुड़ा कार्य अन्य स्थलों पर भी सम्पन्न किया जा सके। इससे दुर दराज के लोगों को अपने काम के लिए सिर्फ एक ही जगह जाने की आवश्यकता न पड़े, बल्कि नजदीक में ही उस संस्था का अतरिक्त केन्द्र में इसका समाधान हो जाए। इससे भी वाहनों की संख्या में कमी होगी। उन्होंने कहा कि हम सड़क सुरक्षा पर बातें करते हैं, श्लोगन लिखते हैं, लेकिन सड़क पर अपनाते नहीं हैं, हमें यातायात के नियमों का पालन करने के साथ धैर्य भी रखना होगा। प्रायः सड़क पर आगे बढ़ने की होड़ में यातायात के नियमों की अनदेखी की जाती है, जिसके कारण जाम लग जाता है और जो दूरी 02 मिनट में तय हो सकती थी, उसके लिए 10 मिनट विलंब हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का अनुपालन करने के लिए यह आवश्यक नहीं की कोई हमें कहे तब हम उसका अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने वाहनों को भी समय-समय पर वाहन प्रदूषण जाँच/सर्विसिंग कराते रहने की जरूरत है। इसके साथ ही सड़क को भी दुरूस्त रखने की जरूरत है। ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाने की जरूरत है।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई कि ‘‘मैं शपथ लेता हूँ कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों पर ध्यान रखूंगा, यातायात नियमों का स्वंय और अपने स्वजनों से पालन कराऊंगा, दो पहिया वाहन चलाते समय सदा हेलमेट पहनूंगा, कार चलाते समय सदा सीट बेल्ट लगाऊंगा, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाईल फोन पर बान नहीं करूंगा, मैं हमेशा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा...................जय हिन्द, जय भारत’’।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा यातायात से संबंधित नियमों को बताया गया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनकर ही मोटर साईकिल चलाना चाहिए, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करना चाहिए। जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी ने बच्चों से कहा कि आप अपने अभिभावक को धैर्य के साथ नियंत्रित गति में गाड़ी चलाने का अनुरोध करें।

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार ने कहा कि शिक्षित वर्ग के लोग भी हेलमैट लगाने से परहेज करते हैं और उनकी सुरक्षा, उनकी परिवार की खुशी बरकरार रखने के लिए हमें जुर्माना करना पड़ता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने माता-पिता को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करें, वे घर से निकले तो गाड़ी की रफ्तार की सीमा पर ध्यान रखें। प्रत्येक वाहन चलाने वाला यदि स्वंय जिम्मेदार हो जाए तो दुर्घटना की संख्या बहुत कम हो जाएगी। जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता झा ने बच्चों से कहा कि आप अपने अभिभावक को धैर्य से गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध करें। उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियम हम सभी जानते हैं, सड़क बनाने वाली एजेंसियों ने भी सड़क पर संकेतक बनाये है। लेकिन, इसका उपयोग हम नहीं करते है, आगे निकलने की होड़ में यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसके कारण दुर्घटना होती है और जीवन क्षति होती है, जिसके परिणाम आपको जीवन भर स्वंय भुगतना पड़ता है। आपके परिजन, आपसे जुड़े लोग प्रभावित होते है।उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष 1.55 लाख लोगों की सड़क दुर्घटना से मृत्यु होती है। इसका विश्लेषण हम करें, तो प्रतिदिन 426 और प्रतिघंटा 18 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना से होती है। उन्होंने कहा कि हम संयम अपनाकर यातायात के नियमों का पालन कर, इसमें कमी ला सकते हैं। इस अवसर पर माउण्ट समर कन्वेंट के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

लैंगिक हिंसा के विरुद्ध कार्यक्रम का किया गया आयोजन

December 10, 2022
Dbg

09.12.2022 (दरभंगा) : सखी वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा के द्वारा लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में लैंगिक हिंसा के विरूद्ध पारा विधिक स्वंय सेवक, अधिवक्ता एवं कर्मियों के साथ प्राधिकार कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला संरक्षण पदाधिकारी-सह-केन्द्र प्रबंधक अज़मातून निशा द्वारा लैंगिक हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार की हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव देना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। तत्पश्चात सचिव द्वारा महिला हिंसा एवं भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलायी गयी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि लैंगिक समानता के लिए एवं महिला हिंसा के विरूद्ध जागरूकता संदेश को घर-घर पहुचाएंगे एवं टॉल फ्री नम्बर - 181 की जानकारी देंगे। उक्त कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी, टीम सदस्य पंकज कुमार चौधरी, अधिवक्ता बेबी सरोज आदि उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।